- Home
- छत्तीसगढ़
- *डेढ़ घंटे के अपने प्रेजेंटेशन में बुनियादी सुविधाओं से लेकर संसाधनों के प्रबंधन तक प्रभावी कार्ययोजना साझा की**नगरीय प्रशासन विभाग ने सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास के लिए 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के साथ किया मंथन*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नगर सुराज संगम में आज भी प्रशिक्षण की कमान खुद संभाली और नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पीपीटी (Power Point Text) के जरिए शहरों के विकास एवं जनसुविधाएं विकसित करने का रोडमैप समझाया। उन्होंने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं से संवाद कर अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा की। श्री साव ने डेढ़ घंटे के अपने प्रेजेंटेशन में अटल विश्वास पत्र के प्रमुख बिंदुओं, नगरीय निकायों की चुनौतियों, नागरिकों की अपेक्षाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा, शहरी वानिकी, शहरी परिवहन, स्ट्रीट लाइटिंग, कर संग्रहण और सिटी डेव्हलपमेंट प्लान के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों से कहा कि आप लोग शहर के प्रथम नागरिक हैं, आपका शहर आपका घर है। शहरवासियों को अपना परिजन मानते हुए उनकी चिंता करें, उनकी बेहतरी के लिए काम करें। शहर का विकास, साफ-सफाई और जन सुविधाएं विकसित करना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यशाला में सहभागिता कर रहे सभी लोगों से पूरे मनोयोग से कार्यशाला में मौजूद रहने को कहा। यहां सिखाई जा रही बातों को एकाग्रता और तन्मयता से आत्मसात करने को कहा।श्री साव ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके निकाय उभरते हुए शहर हैं। उन्हें विकास के पथ पर दौड़ाना है। सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास से ही शहर स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप लोग अपने शहरों में ऐसा काम करें जो यादगार हो, शहर को नई दिशा देने वाला हो, नागरिकों की सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला हो, शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाने वाला हो।श्री साव ने शहरों के प्रत्येक घर में रोज पर्याप्त जल की आपूर्ति को बड़ी चुनौती बताते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर कड़ाई से अमल करने को कहा। श्री साव ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से संसाधनों के बेहतर उपयोग, नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को सुविधापूर्ण बनाने देश-विदेश में स्थानीय स्वशासनों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और श्रेष्ठ प्रथाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने पार्षदों के लिए भी संभागीय स्तर पर इस तरह के प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के आयोजन की बात कही।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ’’नगर सुराज संगम’’ में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) की योजनाओं की जानकारी देने इसका आयोजन किया गया है। इस दौरान नगरीय निकायों से संबंधित अधिनियमों और उनके महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी जाएगी। यह संगम दोनों तरफ से संवाद का मंच है। इस मंच के माध्यम से आप लोग नगरीय प्रशासन और विकास से जुड़ी अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। इस कार्यशाला का आप लोग पूरा लाभ उठाएं। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री आर. एक्का और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी कार्यशाला में मौजूद थे।
- *किसी को मिला राशन कार्ड, तो किसी को मिला पक्का आशियाना**हितग्राहियों ने कहा पक्की छत के नीचे आती है सुकून भरी नींद*बिलासपुर/बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बरतोरी के ग्रामीणों के लिए आज का दिन बेहद खास और अविस्मरणीय है। आज उन्हें सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविर में कई सौगाते मिली। इनमेें अमलडीहा की श्रीमती सरोजनी यादव और श्रीमती कामनी निषाद को राशन कार्ड मिला, वहीं बरतोरी की श्रीमती परदेशनिन कौशिक और रूपौतिन वर्मा को पक्के आवास की सौगात मिली।श्रीमती परदेशनिन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं होती तो शायद ही कभी अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर पाते। कच्चे मकान में हमेशा डर बना रहता था लेकिन पक्की छत के नीचे अब हमें सुकून भरी नींद आती है। मेरे बच्चों भी अब महफूज महसूस करते है। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता था, चारों ओर कीचड़ और भीतर डर का माहौल था। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारे सपने साकार हुए हैं। श्रीमती रूपौतिन वर्मा ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उम्मीद की नई रौशनी लेकर आई। अब हमारा पूरा परिवार मूसलाधार बारिश के थपेड़ों से सुरक्षित है।अमलडीहा की श्रीमती सरोजनी यादव और कामनी निषाद ने कहा कि शिविर में ही राशन कार्ड बनने से उन्हें राहत मिली है। अब बार-बार उन्हें राशन कार्ड बनवाने विभाग के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
- *इंजेक्शन वेल तकनीक से किया जाएगा वर्षा जल का संरक्षण**वर्षा जल के संरक्षण और जल स्तर वृद्धि के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश*बिलासपुर/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सोमवार को जिले में जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारयों के साथ सभी सीएमओ शामिल हुए। कलेक्टर ने जिले में बढ़ते जल संकट और भविष्य में इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने और जल संरक्षण की नई तकनीक को जिले में अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मंथन में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण के लिए बृहद कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जल स्तर लगातार गिर रहा है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने इंजेक्शन वेल तकनीक का उल्लेख करते हुए कहा कि असफल बोरवेल को वर्षा जल संचयन के माध्यम से पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। यह तकनीक भूमिगत जल स्तर को पुनः भरने में प्रभावी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस तकनीक को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर से जल आपूर्ति की व्यवस्था अस्थायी होती है। इसकी जगह पर सेनटेक्स टैंकों का उपयोग किया जाए ताकि पानी का संग्रहण और वितरण दोनों ही व्यवस्थित रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि टैंकर से पानी की सप्लाई से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,उन्होंने नगर निगम के साथ ही सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि जल्द ही पानी की समस्या वाले वार्डों में सेंटेक्स स्थापित कर उसके माध्यम से पानी की सप्लाई की जाए। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में जल संकट की आशंका को देखते हुए अभी से एक दीर्घकालिक और व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें नवीनतम तकनीकों के प्रयोग से भूमिगत जल स्तर को स्थिर करने और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारीयों को राजनांदगांव में अपनाए गए जल संरक्षण तकनीक के विषय में जानकारी देते हुए ऐसी प्रणाली जिले में भी विकसित करने की बात कही।बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और नगरीय क्षेत्रों में भवन निर्माण के साथ-साथ वर्षा जल संग्रहण प्रणाली को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए।कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं, और मेंटेनेंस पर ध्यान दें ताकि आंधी तूफान आने पर बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हों क्योंकि शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी सप्लाई की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने और अगले दस दिनों के भीतर जल संरक्षण पर विस्तृत कार्ययोजना और उसके क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कार्य करने के निर्देश दिए ताकि मानसून के आने पर वर्षा जल को संरक्षित किया जा सके।
- रायपुर/ रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के 11 भिन्न स्थानों पर 1 करोड 46 लाख 34 हजार रू. की स्वीकृत लागत से विविध नये निर्माण विकास कार्यो हेतु श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी , एमआईसी सदस्य डाॅ. अनामिका सिंह, वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्री विनय पंकज निर्मलकर, पूर्व पार्षद श्री लीलाधर चंद्राकर, जोन 10 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री आषीष शुक्ला, श्री दिनेष सिन्हा, सहायक अभियंता श्री योगेष यदु, उपअभियंता श्री सुरेन्द्र श्रीवास सहित वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, जोन 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नगरवासियों को शानदार सौगात दी ।रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49, 52, 53, 54, 55 के क्षेत्र में विभिन्न 11 स्थानों में नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने भूमिपूजन ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने किया। इससे अब वार्ड 49 के तहत रिद्धी सिद्धी गार्डन के पास ओम विहार तक पाईप लाईन विस्तार कार्य, शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना संतोषी पारा में प्रार्थना शेड एवं मरम्मत कार्य , देवपुरी तालाब के निर्मल घाट में शेड निर्माण कार्य, देवपुरी फु्रट मार्केट के पास सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 53 में रंगमंच निर्माण कार्य बजरंग चैक देवपुरी में किये जाने, देवपुरी हर्ष रेसीडेंसी से हर्ष विला तक कव्हर्ड नाली निर्माण कार्य, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड में डूंडा साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, बोरियाखुर्द हरदिहा साहू समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में प्रार्थना शेड निर्माण का लालपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में कार्य, विद्यालय परिसर में शौचालय में अतिरिक्त कार्य , वार्ड 55 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, लालपुर पाल पारा के पास किये जाने से संबंधित कार्य शीघ्र नगर निगम जोन 10 के माध्यम से कराये जायेंगे।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने विविध 11 नये विकास कार्यो का भूमिपूजन कर स्वीकृत कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर सतत माॅनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित तय समय सीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष जोन 10 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे को दिये। वार्डवासियों ने नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वार्ड पार्षदों ने नये विकास कार्य वार्ड क्षेत्र में प्रारंभ होने पर वार्डवासियों की ओर से ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।
- रायपुर/ रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के कबीर नगर सोनडोंगरी क्षेत्र के विभिन्न 6 स्थानों पर लगभग 70 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विकास कार्यों को शीघ्र करवाने एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड 2 के पार्षद श्री भगतराम हरवंश सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को शानदार सौगात दी है. रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 8 के वार्ड नम्बर 2 में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कबीर नगर थाना के पास कामगार शेड निर्माण, सोनडोंगरी में शीतला सेवा मण्डल समिति के पास सामुदायिक भवन निर्माण, एमडी 355 से दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल तक सीसी रोड निर्माण, सोनडोंगरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रार्थना शेड और बाउंड्रीवाल निर्माण, सोनडोंगरी में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में पेयजल व्यवस्था हेतु पाईप लाईन विस्तार कार्य और कबीर नगर के उड़ान उद्यान में मरम्मत कार्य शीघ्र किये जाने भूमिपूजन करते हुए नए विकास कार्यों को प्रारम्भ किया और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता को तत्काल नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर उन्हें सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाना जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 3 की टीम द्वारा जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, लोक कर्म विभाग के भारसाधक सदस्य श्री दीपक जायसवाल, जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर श्री सुशील मोडेस्टस के मार्गनिर्देशन में जोन 3 क्षेत्र के तहत तेलीबाँधा क्षेत्र में उद्योग भवन के समीप मुख्य मार्ग के किनारे नाला के खुले हुए चेम्बर को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से बन्द करवाने की कार्यवाही स्थल पर नगर निगम जोन क्रमांक 3 की टीम द्वारा की गयी और इस सम्बन्ध में रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
-
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में गुरूदेव रविंन्द्रनाथ टैगोर की जयन्ती दिनांक 7 मई 2025 को प्रातः 10 बजे राजधानी शहर में टैगोर नगर चौक में स्थित उनके मूर्ति स्थल पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 6 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है.
- -जोन 2 के तहत 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहीद स्मारक भवन में शिविर, आयुक्त श्री विश्वदीप ने तैयारियों का किया निरीक्षणरायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य तेज गति से प्रतिदिन किया गया. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देंगे और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देंगे, ताकि पात्र हितग्राहीगण शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से पूर्ण लाभान्वित हो सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में विभिन्न 10 सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे.जोन 1 के तहत 10 मई को दही हांडी मैदान गुढ़ियारी, जोन 2 के तहत 7 मई को शहीद स्मारक भवन, जीई मार्ग, जोन 3 के तहत 13 मई को बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर, जोन 4 के तहत 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, जोन 5 के तहत 19 मई को डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर -2, जोन 6 के तहत 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा,जोन 7 के तहत 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कम्युनिटी हाल जोरा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में समाधान शिविर लगाया जायेगा.आज नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 2 के तहत जीईरोड में शहीद स्मारक भवन सभागार में दिनांक 7 मई 2025 क़ो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के तहत समाधान शिविर की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया और सुशासन तिहार समाधान शिविर की व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों क़ो आवश्यक निर्देश दिए.
- राजस्व के लम्बित प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजीकानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देशजगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जमीन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी माह में एक बार जरूर संयुक्त बैठक करें। इस बैठक के माध्यम से सम्पत्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण की पहल की जाए। समाज के संवेदनशील मामलों में बदमाश लोगों का चिन्हांकन कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी करें। इसके लिए गांव के कोटवार व जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करें। कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बैठक लिए।कलेक्टर ने कहा कि स्लैरी पाइप लाइन विस्तार के मामलों को राजस्व अधिकारी लीड लेकर काम को जल्द करवाएं। चलित थाना का आयोजन संवेदनशील क्षेत्रों में भी करवाएं जिसमें राजस्व अधिकारी की उपस्थिति भी हो। गांव के कोटवार-पटेल का राजस्व अधिकारी माहवार बैठक ले ताकि गांव की स्थिति, समस्या-मांग की जानकारी लगातार मिल सके। सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का भी आयोजन सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है इसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाने के भी निर्देश दिए ।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिंहा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था हेतु अनुभाग स्तर पर भी जांच करें, दुर्घटनाजन्य स्थलों में सुधार की आवश्यकता का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार जानकारी दें। नो पार्किंग में खडे गाड़ियों का आवश्यक चालानी कार्यवाही करें। रात में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण और डीजे वालों पर आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर कार्यवाही करें। इसके अलावा अन्य देशों के नागरिकों या अप्रवासी लोगों की पहचान करने के लिए संयुक्त कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य सचिव द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध दिए निर्देश की भी चर्चा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए, राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने में तत्परता दिखाएं। बैठक में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निराकरण एवं लंबित प्रकरणों, ई-कोर्ट के प्रकरणों, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन, नक्शा बटांकन की प्रगति, भू-अर्जन के प्रकरण, स्लरी पाइप लाइन विस्तार के तहत भुगतान के प्रकरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन के प्रकरण, राजस्व न्यायालयवार लंबित प्रकरणों, भू-अभिलेख पर त्रुटि सुधार के मामलें, आर बी सी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और भुगतान की समीक्षा की गई। इसके अलावा शीर्ष बी-121 विविध सामान्य राजस्व प्रकरण, अनाधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने या रखने वाले व्यक्तियों की बेदखली और उन पर शास्ति की कार्रवाई, अ -74 के मामले, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170,126,135 के प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का डिजिटाइजेशन एवं अभिलेख दुरुस्ती व्यवस्था की जानकारी, अनुविभागीय व तहसील कार्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति और आवश्यक संसाधनों, असर्वेक्षित गांवों के राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, नक्शा नवीनीकरण की प्रगति, बैंक बंधक के प्रकरण, डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरों की प्रगति, राजस्व शिविर की क्रियान्वयन एवं आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे ।
- जगदलपुर/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मई को ’विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के अवसर पर सभी ब्लॉक मुख्यालय अथवा पंचायत स्तर पर रैली रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों की इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान रक्तदान के लिए श्रेष्ठ स्व-सेवक को सम्मानित भी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक 9424281388, श्री अलेक्जेंडर एम चेरियन (ओआई.सी.)9406480100, श्री ऋषि भटनागर (कार्यक्रम प्रभारी)9479155576 से संपर्क किया जा सकता है।
- पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देशलंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देशकोरिया/ जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने की।कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार व जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता से कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों के शीघ्र समाधान और पारदर्शिता से जनता को समाधान शिविरों में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मांग और शिकायतों से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन अब यह आवश्यक है कि समाधान शिविरों में आम जनता के समक्ष इन कार्यवाहियों की जानकारी भी पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाए। उन्होंने सभी विभागों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी शिविर स्थलों पर आमजन को देने को कहा, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।बैठक में बैकुण्ठपुर व सोनहत के एसडीएम और संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे राजस्व पखवाड़ा और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने पटवारी, ग्राम विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षकों की कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेयजल व्यवस्था, विधुत कनेक्शन, विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा गया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, श्री डी.डी. मंडावी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिकाएमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके।
- एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों का अस्थायी रूप से नवीन स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी मार्गदर्शिका की कंडिका 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पीक्कू राम को ग्राम पंचायत नागपुर से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत सोनवर्षा में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री भगवान सिंह को ग्राम पंचायत कठौतिया से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत नागपुर में पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही श्री भूपेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत बेलबहरा के साथ ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा श्री राम सिंह को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत बरबसपुर में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
- बलरामपुर। सहायक संचालक उद्यान श्री कमलेश साहू ने जानकारी दी है कि विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय उद्यान ओबरी, भगवतपुर, नटवरनगर एवं कैलाशपुर में पेड़ों पर लगे आम, लीची, नाशपाति के फल की नीलामी की जानी है। जिसके अंतर्गत उद्यान ओबरी में आम के फल के निलामी के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 मई 2025 दोपहर 01 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उद्यान कैलाशपुर में आम के फल की नीलामी के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई दोपहर 01 बजे, उद्यान नटवरनगर में आम व लीची के फल के निलामी के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 मई 2025 दोपहर 01 बजे तथा उद्यान भगवतपुर में लीची के फल के निलामी के लिए निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 दोपहर 01 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यापारी संबंधित उद्यान में निर्धारित तिथि एवं समय में अपना निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा की सूचना का प्रकाशन संयुक्त जिला कार्यालय, जनपद कार्यालय, शासकीय रोपणियों में चस्पा की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी श्री अभिषेक कुमार मोबाइल नंबर 84628-63021 पर संपर्क कर सकते हैं।
- एमसीबी। जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम द्वारा जारी एक महत्त्वपूर्ण आदेश के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के सचिव श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायत प्रशासन में अनुशासनहीनता और स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है। आदेश के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत कठौतिया के सचिव श्री भगवान सिंह को अर्जित अवकाश पर जाने के कारण श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि श्री भगवान सिंह के अवकाश समाप्ति के उपरांत वे पुनः अपने मूल पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे । वहीं 28 जून 2024 को श्री भगवान सिंह के अवकाश से लौटने के पश्चात भी श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा उन्हें ग्राम पंचायत कठौतिया का प्रभार नहीं सौंपा गया। यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियाँ एवं कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।
-
रायपुर - प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के मुख्यआतिथ्य और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में दिनांक 6 मई 2025 मंगलवार को संध्या 4 बजे करबला तालाब चौबे कॉलोनी रायपुर में रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के भारसाधक सदस्य श्री दीपक जायसवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल उपस्थित रहेंगे.
-
-बीएसयूपी कॉलोनियों, मलीन बस्तियों के रहवासियों का राजस्व करों का चक्र वृद्धि ब्याज माफ कर केवल मूल धन कर की वसूली करने, बीएसयूपी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने शासन से नगर निगम को बजट देने की मांग,
-अमृत मिशन योजना में एकल पाईप लाईन व्यवस्था लागू करने , नियमित अनुदान की न्यूनतम 50 प्रतिशत राशि नगरीय निकाय को देने, जल कष्ट राशि में वृद्धि करने की मांग \
रायपुर - आज छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव को अनेक सुझाव दिए हैँ. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव को सुझाव दिया है कि नगर पालिक निगम का कुल राजस्व संग्रह निर्धारित लक्ष्यों से कम होता है क्योंकि कई संपत्तियाँ ‘ब्लॉक’ श्रेणी में आती हैं जिनके स्वामियों से कोई संपर्क नहीं हो पाता, जिससे उनसे कर वसूली संभव नहीं हो पाती है. इसके साथ ही बीएसयूपी और मलीन बस्तियों के रहवासियों से की गई राजस्व माँग व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं. उन पर लगातार चक्रवृद्धि ब्याज बढ़ता जा रहा है, जिससे उनके मकानों की कीमत से तीन गुना कर उन पर बकाया हो चुका है. महापौर ने सुझाव दिया है कि बीएसयूपी कॉलोनियों और मलीन बस्तियों के रहवासियों से केवल मूल धन कर वसूला जाए और ब्याज व चक्रवृद्धि ब्याज को माफ कर दिया जाए, जिससे गरीबों पर न्यायपूर्ण निर्णय होगा और राजस्व संग्रहण में भी वृद्धि होगी. महापौर ने सुझाव दिया है कि बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों को हाउसिंग बोर्ड और अन्य संस्थाएं नगर पालिक निगम को हस्तांतरित तो कर देती हैं, लेकिन उन स्थानों पर कोई मूलभूत सुविधा (जैसे पानी, बिजली, सड़क) नहीं होती. इन कॉलोनियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का बजट शासन द्वारा नगर पालिक निगम को प्रदाय किया जाना चाहिए, ताकि वहाँ मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सकें. महापौर ने सुझाव दिया है कि अमृत मिशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में एक ही टंकी से दो अलग-अलग जल लाइनें (अमृत मिशन व पुरानी लाइन) चलाई जा रही हैं, जिससे असमान जल आपूर्ति होने की व्यवहारिक समस्या सामने आती है. महापौर ने सुझाव देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अमृत मिशन योजना के अंतर्गत नगरीय निकाय क्षेत्र में एकल पाइपलाइन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि पूरे शहर को समान रूप से जल आपूर्ति की जा सके. महापौर ने कहा कि शासन से नियमतः मिलने वाली अनुदान राशि का अधिकांश हिस्सा शासन स्तर पर चला जाता है. इस सम्बन्ध में महापौर ने उप मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए अनुरोध किया है कि शासन द्वारा अनुदान राशि में से कम से कम 50 प्रतिशत राशि संबंधित नगरीय निकाय को दी जाए,. इसके साथ ही महापौर ने जल कष्ट निवारण के लिए मिलने वाली राशि में वृद्धि किये जाने की भी माँग की है, जिससे नागरिकों को नगरीय निकाय क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिल सके.
- -जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की-जनहित के कामों में लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार-रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तीन जिलों जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष में बजट में जांजगीर-चांपा जिले में स्वीकृत सड़कों की मंजूरी में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय राज्य सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुरूआत के पहले दिन आज सक्ती, कोरबा जिले के भ्रमण के बाद जांजगीर-चांपा पहुंचे थे। जहां उन्होंने तीनों जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार के दो चरण पूर्ण होने के बाद तीसरा चरण की शुरुआत आज से हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में अच्छा काम हुए हैं लेकिन इनकी गति और गुणवत्ता और बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर, एसपी और अच्छा काम करें। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों का दौरा करें।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सौहाद्र पूर्ण बर्ताव करें। उन्होंने अधिकारियों को पूरे समर्पण के साथ ईमानदारी से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में इसके लिए सीधे कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बस सुविधा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी कलेक्टरों को जिलेवार रूट निर्धारण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल है। मुख्यमंत्री ने संस्थागत प्रसव, सिकलसेल स्क्रीनिंग तथा जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र सत्र प्रारंभ होते ही वितरित किए जाएं।मुख्यमंत्री ने राजस्व रिकॉर्ड, स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना इत्यादि की प्रगति की समीक्षा करते हुए हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य को जेनेरिक दवाइयों के उपयोग हेतु जागरूक किया जाए एवं चिकित्सकों को मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखने हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे जनऔषधि केन्द्रों से रियायती दर पर दवाएं प्राप्त की जा सकें। कृषि विभाग को फसल चक्र परिवर्तन के तहत मूँगफली की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए उन्होंने खाद-बीज भंडारण एवं वितरण की तैयारी की भी समीक्षा की।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 47 हजार आवासों की धीमी प्रगति पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। अधिकारियों द्वारा राजमिस्त्री एवं सेंटरिंग टीमों की कमी को प्रमुख कारण बताया गया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण युवाओं को मिस्त्री का प्रशिक्षण देकर इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना अंतर्गत निःशुल्क रेत आपूर्ति की व्यवस्था पहले से की गई है, जिसमें हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त परिवार में विवाहित पुत्रों के नाम पर जमीन नहीं होने पर आवास स्वीकृति में बाधा आ रही है। ऐसी स्थिति में पिता मात्र 5 सौ रुपए का दानपत्र लिख दे तो, इसका लाभ मिल सकता है।बैठक में वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पंजीयन विभाग द्वारा आरंभ की गई 10 नवीन जनहितकारी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन कर अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक संवाद बनाए रखें और छत्तीसगढ़ के समावेशी एवं विकसित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।बैठक में सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकातरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर के सर्किट हाउस में सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास सर्वे की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक आवास सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नया रायपुर में हाल ही में टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रयास किए गए है। इससे राज्य के अनेक युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेमीकंडक्टर प्लांट भी स्थापित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में डाटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जांजगीर जिले में रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- -शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है: मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले में आकांक्षा विद्यालय में जेईई और पीएससी कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ आत्मीय वार्तालाप करते हुए परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आकांक्षा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही कोचिंग सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों की सफलता के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत वे शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे हैं। उन्होंने आकांक्षा आवासीय विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। इंजीनियरिंग मेडिकल सहित सारी शिक्षण संस्थाएं यहां पर मौजूद हैं। दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के लिए छात्रावास में बच्चों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई गई । इसके साथ-साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल देने प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर बनाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ भोजन किया। श्री साय ने कहा कि सुशासन के माध्यम से आम जनों से किया गया संवाद निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को एक नई दिशा देगा।गौरतलब है कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश परीक्षा, पीएससी, व्यापम, रेलवे एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए जांजगीर चांपा जिले में आकांक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में की गई थी। आकांक्षा आवासीय विद्यालय में प्राप्त कोचिंग के माध्यम से अब तक 90 से अधिक बच्चे जेईई एवं नीट परीक्षा में सफल हो चुके हैं। आकांक्षा कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ नोट्स किताबें एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं।
- -सुशासन तिहार के अंतर्गत 1,964 आवेदनों का शत-प्रतिशत हुआ निराकरण-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में समाधान शिविर में मौके पर 75 मांग एवं शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाईरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई में आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आगाज हुआ। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम खमतराई में अब तक 1,964 मांग और शिकायतें प्राप्त हुए थे, जिनमें सभी आवेदनों का निराकरण हो चुका है। वहीं, तीसरे चरण के पहले दिन समाधान शिविर में 76 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 75 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया। आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई होने और कागजात हाथ में आने से खुशी से आमजन के चेहरे खिल उठे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार में समस्याओं के समाधान के लिए आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए थे जिनका समाधान हो चुका है। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के समस्याओं का निराकरण करना है। श्री अग्रवाल ने आमजनों से अपील करते हुए कहा आप सभी समाधान शिविर का लाभ अवश्य उठाएं। समाधान शिविर के अंतर्गत जो आवेदन लिए गए उनमें से लगभग सभी का निराकरण मौके पर किया गया। सुशासन तिहार के अंतर्गत लोगों को राहत पहुंचाने और उनका जीवन खुशहाल बनाने की दिशा में पहल किया जा रहा है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि शिविर में आमजनों की समस्याओं का समाधान तिहार के रूप में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप मिनीमम गवर्नमेंट-मैग्जिमम गवर्ननेंस के तहत जिला प्रशासन काम कर रही है। मुख्यमंत्री का विजन है कि आमजनों के चेहरे पर खुशहाली आए और इसी दिशा में शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के अंतर्गत आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई में समाधान शिविर लगाया गया है और इसे हम तिहार के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ अक्सर यह देखा जाता है कि उनके पास ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेज नहीं होने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुशासन तिहार में युवाओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई ताकि उनके पास यह दस्तावेज आवश्यक रूप से हो।उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए हैं। यह आवेदन समाधान पेटी, शिविर और ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिए गए। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर के साथ हाट बाजारों में की गई थी।समाधान शिविर के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विकास कार्याें और योजनाओं का औचक निरीक्षण करते हुए जमीनी स्तर पर हुए लाभ का फीडबैक लेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री साय जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।इस दौरान जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -उप मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का किया शुभारंभ-14 नगर निगमों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहरी विकास की कार्ययोजना पर दिनभर किया मंथनरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ’’नगर सुराज संगम’’ का शुभारंभ किया। कार्यशाला के पहले दिन आज प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, एमआईसी सदस्यों और वरिष्ठ अभियंताओं ने अपने-अपने निकायों की आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर मंथन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास तथा शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने का रोडमैप साझा किया। उन्होंने पीपीटी (Power Point Text) प्रेजेंटेशन के माध्यम से संसाधनों के बेहतर उपयोग, नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शहर को सुविधापूर्ण बनाने देश-विदेश में स्थानीय स्वशासनों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी दी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ’’नगर सुराज संगम’’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न नगरीय निकायों के चुनाव में निर्वाचित होकर आने वाले जनप्रतिनिधियों पर जनता ने अपना भरोसा जताया है। शहर के विकास और वहां सुविधाएं जुटाने का बड़ा काम आप लोगों को सौंपा है। आपके शहर ने आपको भरपूर स्नेह, मान-सम्मान और संस्कार दिया है। आपकी कर्मस्थली, आपके शहर ने आपको बहुत कुछ दिया है, अब शहर को देने की बारी आपकी है। आप लोग अपने-अपने शहरों में अपने कार्यकाल में ऐसा काम करें जो यादगार हो, शहर को नई दिशा देने वाला हो, नागरिकों की सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला हो, शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाने वाला हो।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यशाला में नगर निगमों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि आपके शहरों से प्रदेश की छवि बनती है। आप लोग प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर शहरों का सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास करें। आपके कार्यों और लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दो दिनों के इस प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर का नेतृत्वकर्ता होने के नाते शहरवासियों की आप लोगों से बड़ी अपेक्षाएं हैं। इस लिहाज से आप लोगों की जिम्मेदारी भी बड़ी है। दो दिन साथ बैठकर हम लोग शहरों के विकास का रोडमैप और प्राथमिकताएं तय करेंगे।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने ’’नगर सुराज संगम’’ में प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) की योजनाओं की जानकारी देने इसका आयोजन किया गया है। इस दौरान नगरीय निकायों से संबंधित अधिनियमों और उनके महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी जाएगी। यह संगम दोनों तरफ से संवाद का मंच है। इस मंच के माध्यम से आप लोग नगरीय प्रशासन और विकास से जुड़ी अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री आर. एक्का और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी कार्यशाला में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री ने ‘मार्गदर्शिका बुकलेट’ का किया विमोचनउप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज ’’नगर सुराज संगम’’ के उद्घाटन सत्र में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मार्गदर्शिका बुकलेट’ का विमोचन किया। इसमें विभाग से जुड़ी बुनियादी जानकारी के साथ ही केंद्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं, विभाग द्वारा शहरी नागरिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं तथा विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। कार्यशाला के पहले दिन आज नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य ने नगरीय प्रशासन से संबंधित अधिनियमों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सुडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त ने सुडा द्वारा संचालिय योजनाओं के बारे में बताया।’’नगर सुराज संगम’’ के दूसरे दिन 6 मई को प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इन निकायों के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी नगर निगमों के साथ ही सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पाती लिखकर प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
-
- जिले के प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली
- शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित में अच्छा कार्य करें
- आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड सहित शासन की अन्य योजना का अधिक से अधिक लाभ जनसामान्य को मिलना चाहिए
- सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में कुल 1 लाख 27 हजार 659 आवेदन हुए प्राप्त
राजनांदगांव । जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, आयुक्त भू-अभिलेख श्री अविनाश चम्पावत ने आज सुशासन तिहार 2025 के संबंध में कलेक्टारेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री वायपी सिंह उपस्थित रहे। जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित में अच्छा कार्य करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में लोककल्याण के लिए शासन द्वारा कार्य किए जा रहे हैं और उनमें समय के साथ-साथ परिवर्तन आए हंै। जनसामान्य की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में लगाए जाने वाले शिविर में जनसामान्य को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत क्लेम के संबंध में जानकारी ली और उन्होंने कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ जनसामान्य को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत अच्छा कार्य करें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में फसल चक्र परिवर्तन, लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने, सोयाबीन, मक्का, सरसों जैसे फसल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का आधार कार्ड से ई-केवाईसी होना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं का सतत लाभ मिलता रहे। उन्होंने सिकल सेल, ई-डिस्ट्रिक, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, सड़क निर्माण, जनौषधि केन्द्र, मौसमी बीमारी, पेंशन के प्रकरण, आश्रम-छात्रावास की स्थिति, स्कूलों व शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में गहन समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में कुल 1 लाख 27 हजार 659 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें मांग के संबंधित 1 लाख 24 हजार 202 एवं शिकायत से संबंधित 3 हजार 357 है। इसमें कुल 84 हजार 129 आवेदनों का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मांगे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा पेंशन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है, जिन्हें लक्ष्य मिलने के बाद पात्रता के अनुसार योजना का लाभ दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को लाभान्वित करने के साथ ही शासन से नीतिगत मार्गदर्शन लिए जा रहे हंै। उन्होंने जिले के राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत 739 अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं। कलेक्टर ने नक्शा, बटांकन का कार्य एवं राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जिले के प्रमुख कार्य अंतर्गत नालंदा परिषद, अटल परिषद निर्माण, अम़ृत मिशन, परिक्रमा पथ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप सभी अधिकारियों को कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिन आवेदकों ने आवासों की मांग की है, उन्हें सर्वे में लिया गया है तथा परीक्षण उपरांत आगामी लक्ष्य के अनुरूप आवास आबंटित किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी, बैंक लिंकेज के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
- श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती किरण ने जाहिर की खुशी
- समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का तत्काल पंजीयन कर प्रदान किया गया श्रमिक कार्ड
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 14, 24, 25, 26, 27 के नागरिकों के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने समाधान शिविर में श्रीमती किरण रामटेके को श्रमिक कार्ड प्रदान किया। श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती किरण रामटेके ने खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन करते हुए श्रमिकों का श्रमिक कार्ड तत्काल प्रदान किया गया। स्टेट स्कूल राजनांदगांव में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमिक हितग्राहियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में श्रमिकों के समस्याओं का समाधान किया गया और श्रम विभाग के विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है। - -अरपा रिवर व्यू में शाम 6.30 बजे शुरू होगी स्पर्धा, मनोरंजक गतिविधियों का होगा आयोजनबिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 05 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 7 मई को अरपा रिवर व्यू साइड में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शाम 6.30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मनोरंजक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज, प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा और जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।



.jpg)






















.jpg)
.jpg)