ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री साय का 62वाँ जन्मदिन ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया

-भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों ने अपनी विशिष्ट कार्ययोजना के अनुसार इस दिन को यादगार बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया
 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को इस वर्ष पूरे प्रदेश में एक ऐतिहासिक और सेवाभावी उत्सव के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर को ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में समर्पित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की थी जिसको तहत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और मुख्यमंत्री श्री साय के पर्यावरण प्रेम को देखते हुए राज्यभर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम रखे। आम जनमानस की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए गए, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा जाँच और दवाइयों का वितरण किया गया। सुशासन के संकल्प को दोहराने के लिए जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन भी हुआ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान किया। आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है। महतारी वंदन योजना के लाभार्थी, तेंदूपत्ता संग्राहकों प्रदेश के किसानों को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। 
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (रायपुर शहर) द्वारा प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, मोर्चा के जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, रायपुर संभाग के प्रभारी राजेंद्र नायक, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री तामेश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू, अरविंद यादव सहित जिले के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में मंदिर प्रांगण में रखा गया, जिसमें महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागी हुईं। महिला मोर्चा का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में फल वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए सभी मोर्चों ने प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी पौधारोपण, फल वितरण कर मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english