- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद । एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डदेही के परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुण्डरदेही द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भुसरेंगा 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती हेतु 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://aww.e-bharti.in/ पर 29 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- रायपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला रोजगार कार्यालय, सिविल लाईन्स, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 877 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें Life Insurance Corporation of India, Parishram Human Resource, Kalpataru Projects International Ltd., Team Skills, Global HR Solution and Job Consultant, IndiaHelpPoint.com, Puskal Agrotecc Limited एवं Elmech Industries शामिल हैं।विभिन्न रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा एवं कृषि उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी का रोजगार पंजीयन नंबर होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन करा सकते हैं।रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो साथ लाना आवश्यक है। रोजगार मेले में उपलब्ध रिक्तियों एवं पदों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत तखतपुर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 10, केन्द्र क्रमांक 2 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 19 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक आवेदन किये जा सकते है। ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in/login में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नही किया जायेगा।
- -20 अगस्त को कोरीडेम कोटा में होगा राज्य स्तरीय अभ्यासबिलासपुर / जिले में बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 20 अगस्त को राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 10.30 बजे कोरीडेम, कोटा में आयोजित की जाएगी। इस दौरान बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित कार्रवाई की क्षमता का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास के माध्यम से संभावित बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का अभ्यास किया जाएगा।मॉक एक्सरसाइज से पूर्व 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTEx) का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाढ़ आपदा की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आम नागरिकों को आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से मॉक एक्सरसाइज के दौरान शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।
- -प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्ररायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया। डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों का चयन वर्षभर के दौरान तकनीकी दक्षता, परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार, विद्युत प्रणाली की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य निष्पादन के आधार पर किया गया।सम्मानित होने वालों में खेदामारा के परीक्षण सहायक श्रेणी 01 श्री जे. कृष्णामूर्ति को सेमरिया 220 केवी उपकेंद्र के सर्किट ब्रेकर के एक पोल बस्ट होने पर सूझबूझ से बड़े उपकरणों को बचाने के लिये सम्मानित किया गया। अंबिकापुर के सिविल संभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री सुमित कुमार सिंह को तिल्दा, कुसमी एवं सोनगरा के 132 केवी उपकेंद्रों के लिए वन भूमि आबंटन में उल्लेखनीय प्रयास के लिए पुरस्कृत किया गया।महासमुंद के 132/33 केव्ही उपकेंद्र झलप एवं बागबाहरा की सहायक अभियंता सुश्री लता जगत को 63 एमव्हीए ट्रांसफार्मरों की समयबद्ध स्थापना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने सम्मानित किया गया। भिलाई के कर्मशाला संभाग के परिचारक श्रेणी-दो (ला.) श्री वेदराम यादव को जटिल ट्रांसमिशन संरचनाओं एवं 220 केव्ही टावरों के लिए विशेष टेम्पलेट तैयार कर निर्माण कार्य को सरल बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।रायगढ़ के अति उच्च दाब (निर्माण) उपसंभाग के परिचारक श्रेणी-एक (लाईन) श्री सत्य प्रकाश राठौर को ग्रामीण क्षेत्रों की चुनौतियों के बीच घरघोड़ा-बरौद 132 केव्ही लाइन निर्माण कार्य समय से पूर्व पूर्ण कराने तथा रायपुर के अति उच्च दाब (निर्माण) संभाग के लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री हीरा सिंह ध्रुव को एनएमडीसी बचेली के लिए 132 केव्ही लाइन निर्माण में विभिन्न विभागों एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।बिलासपुर के 132 केव्ही उपकेंद्र तिफरा की सहायक अभियंता सुश्री वीणा ध्रुव को नौ उपकेंद्रों का अतिरिक्त दायित्व निभाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्य निष्पादन तथा नवीन पावर ट्रांसफार्मरों की सफल चार्जिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर मुख्यालय की प्रबंधक (वित्त) श्रीमती अमृता व्यास को एपीआई आधारित मशीन-टू-मशीन भुगतान प्रणाली विकसित कर भुगतान प्रक्रिया के सफल डिजिटलीकरण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री के.एस. मनोठिया, कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस. चौहान, कार्यपालक निदेशक (लाइन) श्री संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री वी.के. दीक्षित, मुख्य अभियंता (भार प्रेषण) श्रीमती शारदा सोनवानी, मुख्य अभियंता (उपकेंद्र) श्री अब्राह्म वर्गीस, मुख्य अभियंता (परियोजना) श्री प्रसन्ना गोसावी, मुख्य अभियंता (एचआर) श्रीमती रश्मि वर्मा उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने किया तथा अंत में अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
- - दिशा समिति की बैठक में आजीविका, आवास, जैविक खेती, स्वच्छता, सिंचाई, सड़क और कुपोषण की स्थिति की हुई विस्तृत समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशरायपुर / सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए श्री साहू ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी आय में वृद्धि के लिए स्थानीय संसाधनों एवं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा हितग्राहियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के लंबित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने कहा। पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाए जा रहे संपर्क मार्गों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय समन्वय से निर्माण में आ रही बाधाओं का शीघ्र निराकरण करने और सड़कों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।श्री साहू ने जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग धान-चावल की उत्पादकता बढ़ाने, प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने तथा बेहतर विपणन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास करने कहा, ताकि किसानों को स्थानीय उत्पाद का अधिक लाभ मिल सके।स्वच्छता की समीक्षा के दौरान उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में नियमित कचरा संग्रहण और स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित वास्तविक एवं अद्यतन जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने पर भी विशेष जोर दिया।जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए जल निकायों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। श्री साहू ने पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाने, कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा टीबी उन्मूलन और मलेरिया नियंत्रण के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने जिले में शत-प्रतिशत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी विशेष जोर दिया।केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त अधिकांश प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित हैं। उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित किया कि नक्शा-बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार सहित सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की निर्बाध और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के परीक्षा परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास करने कहा।श्री साहू ने मत्स्य पालन, श्रम विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रगति से समिति को अवगत कराया।बैठक में बताया गया कि वीबी-जी रामजी योजना के तहत जिले में कुल 64 हजार 174 जॉबकार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं। श्रम बजट वर्ष 2026-27 में अब तक 9 लाख 96 हजार मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। बिहान समूह से जुड़ी 18 हजार 148 दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अब तक 46 हजार 151 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। गौरेला विकासखंड में संचालित पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत 1,080 आवासों में से 865 आवास पूर्ण हो चुके हैं। सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत 36 हजार 924 हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।कृषि विभाग की जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में निर्धारित 58 हजार 693 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 53 हजार 99 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूर्ण हो चुकी है।जिले में 839 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जहां 23 हजार 993 बच्चे दर्ज हैं। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पूरक पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है।आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में अब तक 3 लाख 16 हजार 675 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 24 हजार 248 लोगों के कार्ड बनना शेष है। श्री साहू ने शेष पात्र लोगों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 563 योजनाओं में से 245 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। योजना के अंतर्गत 84 हजार 901 घरों के लक्ष्य के विरुद्ध 69 हजार 808 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें 55 हजार 800 क्रियाशील नल कनेक्शन शामिल हैं।जिले में 209 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं तथा कुल 1 लाख 16 हजार 319 राशन कार्डधारक हैं। बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा श्री राकेश जालान, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही श्रीमती जानकी कुशरो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
- -लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की-कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर 15 दिनों में करें प्रगति की समीक्षा-सभी ठेकेदारों को 10 सितम्बर तक कार्य प्रगति दिखाने कहा, काम नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट कर अनुबंध निरस्त करने के निर्देशरायपुर।. राज्य शासन बस्तर में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों की प्रगति की लगातार समीक्षा के साथ ही इन्हें तेजी से पूर्ण करने कार्यों की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बस्तर परिक्षेत्र के अभियंताओं और ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में भारत सरकार के आर.आर.पी. (Road Requirement Plan) और आर.सी.पी.एल.डब्लू.ई.ए. (Road Connectivity Project in Left Wing Extremism Areas) के अंतर्गत प्रगतिरत सड़कों और पुल-पुलियों को आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग के सचिव ने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सभी कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर 15 दिनों में प्रगति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने बैठक में ठेकेदारों से चर्चा कर कार्यस्थलों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने इनके त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री बंसल ने लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र के सभी 9 संभागों में काम कर रहे ठेकेदारों को 10 सितम्बर तक कार्य प्रगति दिखाने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वालों को ब्लैकलिस्ट कर उनके अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में सभी मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में दो-तीन दिन कार्यस्थलों का दौरा कर निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों से समन्वय कर टाइमलाइन के अनुसार कार्यों की प्रगति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच कर नियमित भुगतान भी करने को कहा। श्री बंसल ने अनुबंध के अनुसार कार्यक्षेत्रों में सभी ठेकेदारों से प्लांट व मशीनरी लगवाने को कहा। उन्होंने प्लांट व मशीनरी नहीं लगाने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।विभागीय सचिव ने बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के प्राथमिकता वाले कार्यों के प्राक्कलन सबमिशन (Submission) की जानकारी ली। उन्होंने द्रुतगामी सड़कों तथा पहुंचविहीन गांवों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित सड़कों व पुलों के प्राक्कलन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत नए कार्यों में भू-अर्जन और वन-व्यपवर्तन के लंबित मामलों की जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि इनके निराकरण की कार्यवाही उच्च स्तर से की जा सके। उन्होंने निर्माण कार्यों, आयोजनों एवं कार्यक्रमों के बिलों का भुगतान तत्परता से एक माह के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी संभागों में अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, विभागीय जांच तथा न्यायालयीन मामलों के निपटारे की प्रगति की भी समीक्षा की।श्री बंसल ने बरसात के बाद पेच रिपेयर के कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू करने 30 सितम्बर तक एजेंसियों के निर्धारिण के लिए निविदा की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुचारू आवागमन के लिए सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों के माध्यम से परफॉमेंस गांरटी वाली सड़कों की भी तत्परता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद बाढ़ एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की स्थायी मरम्मत के काम सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा।लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु तथा लोक सेवा गांरटी के प्रकरणों को भी समय-सीमा में सक्रियता से निराकृत करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, उप सचिव सुश्री अंशिका पाण्डेय, बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.एल. उरांव, सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एस.के. कोरी, विद्युत एवं यांत्रिकी के मुख्य अभियंता श्री टी.आर. कुंजाम, अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी, श्री डी.के. माहेश्वरी और सुरेश भूपल सहित बस्तर परिक्षेत्र के सभी 9 संभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- -सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझावरायपुर /राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सहूलियत और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने के विचार से समिति को अवगत कराया, ताकि राज्य का हर नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सके।यूसीसी समिति के प्रमुख सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से यूसीसी के ड्राफ्ट हेतु अपने सुझाव साझा करने का विशेष आग्रह किया है।राज्य में यूसीसी (Uniform Civil Code) समिति ने अपनी कार्यप्रणाली पूरी सक्रियता से प्रारंभ कर दी है। राज्य के आम नागरिक समान नागरिक संहिता को लेकर अपने विचार या सुझाव देना चाहते हैं, तो निम्नलिखित आधिकारिक पता एवं माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। ई-मेल (E-mail) के माध्यम से नागरिक अपने सुझाव सीधे इस [email protected] पर भेज सकते हैं। इसी तरह वेब पोर्टल (Web Portal) के माध्यम से समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन https://ucc.cgstate.gov.in/ सुझाव दर्ज करा सकते हैं।राज्य के नागरिक डाक / पत्राचार (Postal Address) द्वारा अपने लिखित सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति कमरा नंबर - 202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स,रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001 के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित आवेदन/ज्ञापन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।
- बालोद ।अग्निवीर थलसेना भर्ती 2026-27 अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के उपसंचालक श्री व्हीके केडिया ने बताया कि जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें जून 2026 में आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in में अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) में क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन कर सकतें हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 में भी संपर्क कर सकते हैं।
- बालोद । जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदाय योजना अंतर्गत जिले के संकुल समन्वय केंद्रों एवं विद्यालयों में डिपो द्वारा पाठ्य पुस्तक वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही निजी विद्यालय डिपो में स्वयं जाकर पाठ्यपुस्तक प्राप्त कर चुके है। प्राप्त पुस्तकों को विद्यालयों द्वारा टीबीसी सीजी एप के माध्यम से स्कैनिंग कर छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया है। कुछ विद्यालयों में कुछ विषयों की पाठ्यपुस्तकों की कमी होने पर अतिशेष पाठ्य पुस्तक प्राप्त विद्यालयों द्वारा समायोजन कर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 14 अगस्त 2026 की स्थिति में डिपो द्वारा प्राप्त कुल 07 लाख 57 हजार 310 पाठ्यपुस्तकों में से 06 लाख 51 हजार 164 पाठ्यपुस्तकों का स्कैनिंग एवं वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि डिपो द्वारा प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग एवं स्कैनिंग पश्चात् बच्चों को वितरण की कार्यवाही तीव्रता से की जा रही है। अधिकतर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का समुचित वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
- आईएफसी क्लस्टर के तहत स्व सहायता समूह की 26 दीदियों को किया गया 875 चूजा वितरणबालोद। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मूल प्रावधानों एवं ग्रामीण महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तीकरण के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में बालोद जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा से जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्थायी आजीविका से जोड़ने का कार्य तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण निर्धन परिवारों को संगठित कर स्व-सहायता समूहों से जोड़ना, संस्थागत ढांचा मजबूत करना, एवं बहु-आयामी आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनकी वार्षिक आय बढ़ाकर उन्हें गरीबी से बाहर निकालना है। इसी सोच के अनुरूप जिले में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बालोद विकासखंड अंतर्गत वृंदावन संकुल स्तरीय संगठन जमरूवा (सिवनी) को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है। इस क्लस्टर में मुख्य रूप से 03 क्लस्टर हर्राठेमा, देवारभाट एवं मुल्लेगुड़ा शामिल हैं, जिनके अंतर्गत लगभग 1000 ग्रामीण परिवारों को आजीविका संवर्धन हेतु आच्छादित किया जा रहा है। आईएफसी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण महिला परिवार को कम से कम 02 से 03 पूरक आजीविका गतिविधियों (जैसे- कृषि, पशुपालन, कड़कनाथ, बैकयार्ड कुक्कुट पालन, उद्यानिकी आदि) से जोड़कर उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय एवं स्थायी वृद्धि करना है। सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू ने बताया कि इंटिग्रेटेड फार्मिंग कलस्टर के तहत बिहान से जुडी दीदियों के सतत एवं सवहनीय आजीविका सवर्धन हेतू 17 अगस्त को 21 स्व सहयता समूह की 26 सदस्यों को उन्नत किश्म का 30 दिवसीय चूजा आईएफसी के प्रावधान के अनुरूप प्रदाय कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान दीदियों को केवल चूजा वितरण ही नहीं किया गया, बल्कि आजीविका के इस साधन से अधिकतम लाभ अर्जित करने हेतु तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। बिहान कैडर एवं विशेषज्ञों द्वारा दीदियों को चूजों के शुरुआती 30 से 40 दिनों की विशेष देखरेख एवं प्रबंधन, संतुलित दाना एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, समय पर टीकाकरण, रोग प्रतिरोधक उपचार एवं शेड प्रबंधन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित व जागरूक किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ष्बिहान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल समूह तक सीमित न रखकर उन्हें स्वावलंबी उद्यमी बनाना है। उन्होंने कहा कि बैकयार्ड पोल्ट्री और आईएफसी मॉडल से ग्रामीण दीदियों की दैनिक एवं मासिक आय में नियमित बढ़ोतरी होगी, जिससे वे ’लखपति दीदी’ की संकल्पना को साकार करते हुए अपने परिवार के सामाजिक व आर्थिक स्तर को ऊँचा उठा सकेंगी। इस अवसर पर विकासखंड के बिहान स्टाफ, संकुल स्तरीय संगठन की पदाधिकारी दीदियाँ एवं स्व-सहायता समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदनों का विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं इसके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के पश्चात् संबंधित आवेदकों से दूरभाष से संपर्क कर उनके आवेदनों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीएम हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ शासन के नागरिक केन्द्रीत शिकायत प्रणाली है। यह प्रणाली नागरिकों को सरल तरीके से अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा अपनी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली नागरिकों के शिकायत के पंजीयन, शिकायत की स्थिति जानने तथा शिकायतों के त्वरित कार्रवाई हेतु सरल एवं सुगम माध्यम उपलब्ध कराती है। श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के पश्चात एल1 लेवल पर ही उनका फीडबैक लेने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में ’सुघ्घर छत्तीसगढ’़ अभियान के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ’सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान में शामिल विभिन्न 31 जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु की जा रही कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाॅब कार्ड बनाने हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़कों में विचरण करने वाले घुमन्तु मवेशियों की समस्या के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जरूर उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके संबंध में राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने की भी जानकारी दी। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से जिले में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेेते हुए इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने ओएनजीसी के लिए स्थान आबंटित करने के प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी लेते हुए इसके लिए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय बालोद में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति के संबंध में की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के पोस्टमार्टम भवन के व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उच्च न्यायालय से संबंधित सभी प्रकरणों का विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में स्वामित्व योजना के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्वाइकिल कैंसर की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालिकाओं के टीकाकरण के कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के शत प्रतिशत बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सघन अभियान चलाकर इस अभियान को पूरा करने को कहा। श्रीमती मिश्रा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से ’आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत जिले के चयनित ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई शिविरों के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली।
- बालोद । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला बालोद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे ग्राम सिवनी (आदमाबाद) स्थित तांदुला जलाशय में बाढ़ आपदा के संबंध में मॉक ड्रिल आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यह केवल एक पूर्वाभ्यास (प्रशिक्षण प्रक्रिया) है, इसलिए अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें और पूरी तरह शांति बनाए रखें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और दूसरों को भी सही जानकारी दें। इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल को सफल बनाने में जिला प्रशासन ने समस्त नागरिकों से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभागीय सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 18 एवं 20 अगस्त को सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टाॅप एवं माॅक एक्सरसाईज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
- -आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देशबालोद । संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम सोनईडोंगरी के पार्वती ने नया राशन कार्ड बनाने, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम ओटेबंद के सरपंच ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पाईप लाइन का विस्तार करने, ग्राम भोथली के सरपंच ने पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम खरथुली के ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था करने, बैहाकुआ के सरपंच ने स्कूल में किचन शेड निर्माण करने, निपानी के प्रकाश साहू ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं चिटौद के हेमंत दास ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- -बीईओ आरंग के 457 अधिकारी, कर्मचारियों ने ली सदस्यता-जिले के अधिक से अधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता लेकर इस नेक कार्य का हिस्सा बनें- कलेक्टर डॉ. सिंहरायपुर। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से रायपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता के जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष तथा कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक रेडक्रॉस से जुड़कर समाजसेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आरंग श्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में 457 अधिकारी-कर्मचारियों ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें 7 आजीवन तथा 450 वार्षिक सदस्यता शामिल है। आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सिंह ने बीईओ श्री शर्मा से सदस्यता राशि ग्रहण की।कलेक्टर ने रेडक्रॉस से जुड़ने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों से रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता लेकर जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने का आह्वान किया।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानवतावादी एवं समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता का प्रावधान है। संरक्षक सदस्य के लिए 25 हजार रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12 हजार रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1 हजार रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन तरह सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- -चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशिरायपुर / छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना, कलाकारों का सम्मान बढ़ाना तथा कला दलों के सतत विकास को नई गति प्रदान करना है।योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन) तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।योजना के तहत पात्र कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12 हजार रुपये से अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदान की जाएगी। यह राशि एक वित्तीय वर्ष में एक बार प्रदान की जाएगी।योजना का लाभ केवल ऐसे कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।प्रविष्टियां भेजने का पता -संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर,द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) - 492018प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना प्रदेश की समृद्ध लोक कला परंपराओं के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोक कलाकारों को न केवल आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
- -संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘विभागीय आयोजन 2026’ की श्रृंखला में चार दिवस होगा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुक्ताकाशी मंच पर सजेगी कला और संगीत की सुरमयी शामरायपुर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कला, संस्कृति और शास्त्रीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘विभागीय आयोजन 2026’ की श्रृंखला के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन किया जा रहा है। वर्षा ऋतु की सौंदर्यपूर्ण अनुभूतियों और भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा को केंद्र में रखकर आयोजित यह कार्यक्रम 21, 22, 24 एवं 25 अगस्त को रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।‘पावस प्रसंग’ में वर्षा ऋतु की प्राकृतिक सुंदरता, उमंग, उल्लास और संवेदनाओं को शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा। भारतीय कला परंपरा में वर्षा ऋतु का विशेष महत्व रहा है। बादलों की गड़गड़ाहट, वर्षा की रिमझिम, प्रकृति में नवजीवन का संचार और मन में जागृत होने वाले विविध भावों को कलाकार अपनी नृत्य मुद्राओं, भावाभिव्यक्ति और सुरों के माध्यम से जीवंत करते हैं। इसी समृद्ध सांस्कृतिक भावभूमि को ‘पावस प्रसंग’ के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।संस्कृति विभाग की इस पहल का उद्देश्य शास्त्रीय कला विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही आमजन को उच्चस्तरीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जोड़ना है। मुक्ताकाशी मंच का वातावरण इन प्रस्तुतियों को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा, जहां दर्शक भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।‘पावस प्रसंग’ वर्षा ऋतु की सांस्कृतिक और कलात्मक अनुभूति को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाला विशेष आयोजन है। इसमें प्रकृति और मानवीय भावनाओं के बीच के गहरे संबंध को कला के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। शास्त्रीय नृत्य की भावपूर्ण मुद्राओं और संगीत की मधुर स्वर-लहरियों के माध्यम से वर्षा के विभिन्न रंगों और संवेदनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जा रही विभागीय आयोजनों की श्रृंखला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित देश की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मंच प्रदान करना तथा कलाकारों और दर्शकों के बीच जीवंत सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में ‘पावस प्रसंग’ शास्त्रीय कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।संस्कृति और कला प्रेमियों से सहभागिता का आह्वानसंस्कृति विभाग ने कला एवं संस्कृति प्रेमियों से ‘पावस प्रसंग’ में सहभागी बनने का आह्वान किया है। चार दिनों तक आयोजित होने वाला यह सांस्कृतिक आयोजन रायपुर में वर्षा ऋतु की प्राकृतिक अनुभूति को भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत की सौंदर्यपूर्ण अभिव्यक्ति से जोड़ते हुए कला प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव प्रस्तुत करेगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति पर भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर सुदृढ़ और गतिशील हो रहा है। श्री पाण्डेय ने वरिष्ठ सांसद अनिल बलूनी (उत्तराखंड) को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तथा आशीष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भण्डारी (दिल्ली) एवं सिद्धार्थ यादव (दिल्ली) को राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक नियुक्ति पर कहा कि श्री बलूनी के दीर्घकालिक सांगठनिक एवं मीडिया प्रबंधन अनुभव तथा युवा व प्रखर सह-संयोजकों की ऊर्जा से भाजपा मीडिया विभाग केंद्र व राज्य सरकारों की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक और अधिक मजबूती व प्रखरता से पहुँचाने में सफल होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार व संवाद तंत्र को नए आयाम देगी।भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणिग्राही ने छत्तीसगढ़ भाजपा मीडिया परिवार की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सफल और ऊर्जावान कार्यकाल की मंगलकामना की।
-
- जजों ने बताईं सौदर्य प्रतियोगिता की बारीकियां-फिल्मी धुनों पर नृत्य का शानदार प्रदर्शनटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी में रविवार को महिला समिति के तत्वावधान में इंद्रधनुषी रंगों और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और राजपूताना शान के अनूठे संगम ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही राजपूताना थीम पर आधारित सौंदर्य प्रतियोगिता, जिसमें 28 महिलाओं ने पारंपरिक राजसी वेशभूषा में सुसज्जित होकर रैंप पर अपनी अदाओं, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण से समां बांध दिया। समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह की अगुवाई में आयोजित प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था।प्रतिभागियों ने दिखाया राजपूताना शौर्यप्रतिभागियों ने हाथों में तलवार, कृपाण और कटार थामकर राजपूताना शौर्य और नारी गरिमा का शानदार प्रदर्शन किया। रैंप पर उनकी शाही वेशभूषा और आत्मविश्वास ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नारायण ई-टेक्नो स्कूल की शिक्षिका महिमा ढोबले, सीनियर वर्ग में इंदु देवांगन तथा मोस्ट सीनियर वर्ग में रीता चौहान को तीज क्वीन चुना गया। जूनियर वर्ग में वंदना कुशवाहा फर्स्ट रनरअप और दीया साहू सेकंड रनरअप रहीं। सीनियर वर्ग में अनीता सोनी फर्स्ट रनरअप तथा जयश्री फुले सेकंड रनरअप बनीं। वहीं मोस्ट सीनियर वर्ग में वकुला राव ने द्वितीय और जी पद्माराव ने तृतीय स्थान हासिल किया।जजों ने बताईं सौदर्य प्रतियोगिता की बारीकियांप्रतियोगिता की जूरी में भरतनाट्यम नृत्यांगना खुशी जैन, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, डॉ. ममता राय और कलाकार रूपा साहू शामिल थीं। जूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को हाव-भाव, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुतीकरण की बारीकियां बताईं। समिति की अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि तीज मिलन केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, संस्कृति, प्रेम, अपनत्व और महिला शक्ति का सुंदर उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रियंका, पूजा कश्यप, रोशनी, अमिता, रेणुका, अनीता सिंह, भावना मणि, बबीता, गौरी, सुशीला सूर्यवंशी, नीलू, मीरा, विजया, निर्मला, आशा, शकुंतला और गेंदा साहू सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।फिल्मी धुनों पर नृत्य का शानदार प्रदर्शनकार्यक्रम में महिलाओं ने फिल्मी धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिए। नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं में श्रद्धा बैतुले, सुनीता ठाकुर, ट्विंकल साहू, सरस्वती सिंह, आशा वर्मा, मंजू, सत्यभामा, किरण, अनुराधा, ममता, चेतना, ऊर्वशी, रूपा, हिमानी, रंजना, मीनाक्षी, अनीता दत्ता, आभा देशमुख, भावना साकुरे, मनीषा हाडगे और रेणुका पटेल शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन आशा जानी एवं डॉ. नीतू साहू ने किया। समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष मनोरमा सिंह, मोना सिंह, धनेश्वरी शर्मा, रेखा मालवीय, माला यादव, ममता शुक्ला एवं श्यामली मुखर्जी का विशेष योगदान रहा। तीज मिलन समारोह में राजपूताना परिधान, शाही अंदाज, नृत्य, संगीत और महिलाओं के उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। - -कलेक्टर के निर्देश पर रात 12 बजे कार्रवाईमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में दबिश दी। एसडीएम अक्षा गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई।रात्रि करीब 12 बजे तहसीलदार जुगल किशोर, नायब तहसीलदार हरीश ध्रुव एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के शंखनाद भोई एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर लगभग 200 किलोग्राम पनीर को जब्त किया गया।आज सुबह कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा सील किए गए कोल्ड स्टोरेज में रखी खाद्य सामग्री को नियमानुसार खोलकर उसकी जांच की गई। खाद्य सामग्री की पुष्टि एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई, तहसीलदार जुगल किशोर, नायब तहसीलदार हरीश ध्रुव सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी संकलित की गई।रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाईअभिहित अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जब्त पनीर का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा प्रतिबंधित अथवा मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन व जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
महासमुंद / नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए आकांक्षी जिला तथा विकासखंड कार्यक्रम को परिणाम आधारित विकास को गति देने और नीति आयोग के तय किए गए सूचकांकों के संतृप्तिकरण हेतु डेवेलपमेंट पार्टनर के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है। इसके माध्यम से एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन युवाओं, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों के बीच प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा हैं। जिले में आदिवासी विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया लघु केंद्र एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के बालक एवं बालिका, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्टॉफ एवं खेल अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। जिले में प्रशिक्षण समन्वयक श्री मनीष केशरवानी, एन.आई.आई.टी. फाउंडेशन श्री अनूप शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य श्री महेंद्र टंडन, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद के विद्यालयीन स्टॉफ, विद्यार्थी, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साईबर धोखाधड़ी की जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें मोबाईल पासवर्ड निजी रखने, परिवार के नाम से एवं मोबाईल नंबर से पासवार्ड न रखने, संदिग्ध कॉल एवं मैसेज को वेरिफिकेशन करने, मोबाईल अपडेट करने की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि साईबर फ्रॉड होने पर परिवार के लोगों को पहले सूचित करें, बैंक में जाकर शिकायत दर्ज करें, साईबर सेल में शिकायत करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाईफाई का उपयोग नहीं करने, नौकरी का झांसा देने वाले चीजों में नहीं आने, अनजान लोगों से कोई जानकारी साझा न करने एवं अपनी फोटो, पहचान सोशल मीडिया में सांझा न करने आदि आगामी घटनाओं से बचने का तरीका बताया गया। -
महासमुन्द / राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण महासमुन्द के संयुक्त तत्वावधान में जिले में गुरुवार 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह कोडार डेम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा साथ ही इसके माध्यम से आम नागरिकों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए आयोजित अभ्यास है। अभ्यास के दौरान नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। -
बिलासपुर /भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण और विद्यालयों से समन्वय पर जोर दिया गया। बैठक में अधिक से अधिक विद्यालयों में स्काउट-गाइड इकाइयां शुरू करने और करीब 300 नए स्काउट्स को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव श्रीमती बीना यादव रहीं। राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री रविश गुप्ता, राज्य सहायक आयुक्त (स्काउट) श्री राकेश सोंथालिया, श्री विजय कुमार यादव एवं श्री भूपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में स्काउटिंग को विद्यालय एवं समुदाय से जोड़ने, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने और स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा करने तथा प्राचार्यों, शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय संचालकों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। बच्चों के प्रशिक्षण, ड्रेस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ नियमित रूप से विद्यार्थियों से संपर्क बनाए रखने की बात कही गई।
जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के लिए MOB ग्रुप बनाने, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को जोड़ने तथा मासिक बैठकों को नियमित करने पर भी सहमति बनी। साथ ही UID निर्माण एवं अद्यतन, विद्यालयों में संचालित इकाइयों की जानकारी और विकासखंड स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, डॉ. नवनीत कौशिक, जिला मुख्यालय आयुक्त (स्काउट), श्रीमती आरती राय, एपीसी समग्र शिक्षा एवं सहायक जिला आयुक्त (गाइड) विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कहा गया कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सितंबर माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। - -पशुपालकों को पशु चिकित्सक से संपर्क कर आवश्यक टीकाकरण कराने की अपीलमहासमुंद / रैबीज एक घातक वायरल बीमारी है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। यह संक्रमित स्तनधारी जीवों की लार के माध्यम से काटने या खरोंच लगने पर मनुष्यों एवं अन्य पशुओं में फैल सकती है। रैबीज के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक लार आना, मुंह से झाग निकलना, निगलने में कठिनाई, आवाज में परिवर्तन, धीरे-धीरे लकवे की स्थिति तथा पानी से डर या घबराहट शामिल हैं।उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ अंजना नायडू ने बताया कि केवल स्तनधारी जीव ही रैबीज से संक्रमित हो सकते हैं और इसे फैला सकते हैं। चमगादड़ एवं लोमड़ी इस बीमारी के प्रमुख वाहक माने जाते हैं, जबकि श्वान, बिल्ली, गाय, बकरी, भेड़ एवं बंदर के काटने से भी रैबीज संक्रमण का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि जिले में एंटीरेबीज टीकाद्रव्य पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में 12 मात्रा एंटीरेबीज टीका उपलब्ध है। संक्रमण से बचाव के लिए प्री-एक्सपोजर टीकाकरण वर्ष में एक बार तथा संक्रमण के बाद पोस्ट-एक्सपोजर टीकाकरण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 0, 3, 7, 14 एवं 28वें दिवस पर निःशुल्क लगाया जाएगा।पशुपालकों से अपील की गई है कि अपने पशुओं को रैबीज से सुरक्षित रखने के लिए निकटतम पशु चिकित्सक से संपर्क कर आवश्यक टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही, किसी पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेकर निर्धारित टीकाकरण प्रोटोकॉल का पालन करें।
- महासमुंद / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफाइन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड एवं वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी महासमुंद सहित विभिन्न नियोजकों द्वारा 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए कुल 292 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य नियोजक भी उपस्थित होने पर रोजगार मेले में सम्मिलित किए जा सकेंगे।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

.jpg)








.jpg)











.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)