- Home
- छत्तीसगढ़
- -शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचाररायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जन्म से बीमारी से जूझ रहे जशपुर जिला के 66 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चिरायु टीम ने लौटाई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के हर नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।जिला चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चिरायु योजना के तहत पैर की विकृति से जूझ रहे 1, होंठ और तालू की विकृति से जूझ रहे 14, मोतिया बिंद के 3, ह्रदय रोग के 18 के साथ अन्य बीमारियो से जूझ रहे 25 पीड़ितों को निशुल्क आपरेशन करा उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है।उल्लेखनीय है जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर सहित पूरे प्रदेश से लोग अपनी समस्या और मांग लेकर पहुंचते हैँ। बगिया प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनदर्शन में शामिल हो कर लोगांे कि समस्या सुनते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवा के साथ अन्य सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही परेशानियों का समाधान मिलता है। कैम्प कार्यालय ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए 07764-250061, 07764-250062 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से भी सीएम कैंप जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराता है।
- -सकरी में पीडीएस भवन व मानस भवन की मिली स्वीकृतिरायपुर / राजस्व एवं अपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली पर्व, पीएम आवास लाभार्थियों के गृह प्रवेश एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा क़ृषि औजारों की पारम्परिक रीति से पूजा- अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मंत्री श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण होने पर 10 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर के मेड़ पर पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सकरी में नवीन पीडीएएस भवन की स्वीकृति एवं मानस भवन के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है। हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती-किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे इसी बात को ध्यान रखते हुए मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के ध्येय वाक्य को हमारी सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसे तीसरे स्थान पर लाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बहुत कम समय में किये गए वायदों को पूरी की है।महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीना एक हजार दिया जा रहा है। स्व रोजगार उपलब्ध कराकर मातृशक्ति को सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के माध्यम से रेडी टू -ईट संचालन का काम दिया जाएगा। इसी प्रकार भूमिहीन क़ृषि मजदूरों को योजना के तहत 10 हजार रूपए सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सकरी ग्राम के 18 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया।कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बताया कि जिले में अब तक 86 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आजीविका के साधन के रूप में अमृत सरोवर विकसित किये जा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार अमृत सरोवरों का शत- प्रतिशत निर्माण समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-
रायपुर /शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2024 में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फसलों की बीमा कराने की तिथि को बढ़ाते हुए 16 अगस्त 2024 कर दिया गया है। भारत सरकार ने सभी अधिसूचित फसलों के लिए ऋणी एवं अऋणी किसानों के नामांकन के लिए कट ऑफ की तिथि को 16 अगस्त कर दिया है। जिले के कृषकों से निर्धारित तिथि तक अपने फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसान मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित एवं अन्य फसल मक्का, मूंगफल्ली, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी का बीमा करा सकते हैं। किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत ऋणी एवं अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो सम्मिलित हो सकते हैं, जो किसान अधिसूचित ग्राम व राजस्व निरीक्षक मंडल में अधिसूचित फसल के लिए वित्तीय संस्थानों से मौसमी कृषि ऋण स्वीकृत, नवीनीकृत की गई हो। योजना ऋणी कृषकों के लिए विकल्प चयन आधार पर क्रियान्वित होगी, ऋणी कृषक जो योजना में शामिल नहीं होना चाहते है, उन्हें स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा आवेदन के अंतिम तिथि के 7 दिवस पूर्व तक संबंधित वित्तीय संस्था में जमा करना होगा। विकल्प चयन नहीं करने पर अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जाएगा। इनके अलावा ऐच्छिक आधार पर अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी गैर ऋणी किसान जो योजना में सम्मिलित होने के इच्छुक हो, वह बुआई प्रमाण पत्र क्षेत्रीय पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा सत्यापित कराकर एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2024-2025 तक जिले के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी का चयन निविदा के आधार पर हुआ हैं। किसानों द्वारा प्रदाय किए जाने वाली प्रीमियम दर, खरीफ वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल बीमित राशि का 2 प्रतिशत मुख्य फसल धान सिंचित 1200 रूपए, धान असिंचित 900 रूपए एवं अन्य फसल मक्का 900 रूपए, मूंगफल्ली 840 रूपए, मूंग एवं उड़द 540 रूपए, सोयाबीन 960 रूपए, अरहर 760 रूपए, कोदो 320 रूपए, कुटकी 340 रूपए एवं रागी 300 रूपए किसानों द्वारा प्रीमियम राशि देय है। एक ही अधिसूचित क्षेत्र एवं अधिसूचित फसल के लिए अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं से कृषि ऋण स्वीकृत होने की स्थिति में किसानों को एक ही स्थान से बीमा कराया जाना है। इसकी सूचना किसानों को संबंधित बैंक को देनी होगी। ऋणी एवं अऋणी किसानों द्वारा समान रकबा, खसरा का दोहरा बीमा कराने की स्थिति में जो रकबा पहले प्रविष्टि की गई हो को स्वीकार किया जाएगा तथा अन्य सभी बीमा को कंपनी द्वारा निरस्त किया कर प्रीमियम की राशि योजना प्रावधानानुसार अंतरित (राजसात) किया जाएगा। इसके संबंध में देशव्यापी हेल्पलाईन नंबर 14447 एवं 18004190344 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषक निर्धारित अंतिम तिथि अपने फसलों का बीमा कराकर पावती अवश्य कर ले। बीमा हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है एवं ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए अपने समिति, संबंधित बैंक, बीमा प्रदायक कंपनी भारतीय कृषि बीमा कंपनी, लोक सेवा केन्द्र, एआईडीई मोबाईल एप से भी अपने फसलों का बीमा करा सकते हैं। - -535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेशरायपुर ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा चिकित्सा स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रम 2018 बैच के चिकित्सा स्नातकों को निष्पादित अनुबंध अनुसार दो वर्ष की संविदा सेवा का अवसर दिया गया है। इन चिकित्सा अधिकारियों में बालोद जिले में 22, बेमेतरा में 10, धमतरी में 6, दुर्ग में 55, गरियाबंद में 6, कबीरधाम में 20, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 8, महासमुंद में 34 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गयी है।इसी प्रकार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 3, रायपुर में 42, राजनांदगांव में 22, बलौदाबाजार-भाटापारा में 3, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15, बिलासपुर में 22, जांजगीर-चांपा में 12, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 4, कोरबा में 32, मुंगेली में 3, रायगढ़ में 42, सक्ती में 1 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है।इसी प्रकार बस्तर में 17, बीजापुर में 5, दंतेवाड़ा में 13, कांकेर में 19, कोण्डागांव में 7, नारायणपुर में 1, सुकमा में 11, बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर में 6 तथा सरगुजा जिले में 32 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है ।
- -प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं-कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंदरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का भी आनंद लिया। श्री साव ने हरेली पर्व पर प्रदेश को हरा-भरा बनाने और धरती मां के श्रृंगार के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान और स्मृति में पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही धरती की सुंदरता भी बढ़ेगी।
-
रायपुर/मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है।
हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास में युवा तथा बुजुर्ग समवेत रूप से राऊत नाचा में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों ही पीढ़ियां अपनी परंपरा को बढ़ा रही हैं। राऊत नाचा के लोकगीत हमारे लोक समाज की उत्सव और मनोरंजन के प्रति उसके आकर्षण दिखाते हैं। सरकार इन लोककलाओं को बढ़ावा देकर एवं लोकगीतों को भी सहेजने का काम कर रही है। -
रायपुर के अवयुक्त , अंकिता एवं प्रणव बने राज्य विजेता प्रांशी बनी उपविजेता
रायपुर/ विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में 1 से 4 अगस्त तक अंडर 7 एवं अंडर 11 राज्य चयन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित थी. में अंडर 11ओपन वर्ग में रायपुर के प्रणव अग्रवाल ने 6 अंको के साथ विजेता का खिताब जीता ।
अंडर 7 वर्ग में रायपुर के अवयुक्त अग्रवाल ने 5 अंक बनाते हुये राज्य विजेता बने एवम बालिका वर्ग में रायपुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता एवम उपविजेता का खिताब रायपुर के नाम किया अंकिता अग्रवाल ने 5.5 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता तथा प्रांशी अग्रवाल ने 4.5 अंक के साथ उपविजेता बनी।
अभी 6 दिन पूर्व भी मुंगेली में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित स्टेट फीडे रेटेड प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में रायपुर के शुभांकर बामेलिया ने बिना कोई मैच हारे 7.5 अंको के साथ विजेता बने थे तथा बालिका वर्ग में रायपुर की बहुत ही प्रतिभावन खिलाड़ी तनीषा ड्रोलिया ने 6.5 अंक अर्जित करते हुए खिताब अपने नाम किया था।
रायपुर जिले के युवा शतरंज खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में लगातार शानदार उपलब्धि हासिल कर रहे है ।
राजधानी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,सचिव नवीन शुक्ला सदस्यों गौरव दीवान,संदीप दीवान एवम रायपुर के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की -
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात*
नई दिल्ली/नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।
- नई दिल्ली/आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया।इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 1 से 3 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक, और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुड़ावेडी का उल्लेख किया, जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई। इसके बाद वहां के वंचित बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। -
-सीएसपीडीसीएल के एमडी ने की समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं ऊर्जा सचिव श्री पी .दयानन्द के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने क्षेत्रीय अधिकारीगण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री भीमसिंह ने आज कार्यपालक निदेशकों,मुख्य अभियंताओं,अधीक्षण अभियंताओं,कार्यपालन अभियन्ताओं से चर्चा कर उनके क्षेत्र में विद्युत प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुये मैदानी अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिये । सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश का कड़ाई से पालन करना चाहिए और तात्कालिक समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से करना चाहिये । बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी । श्री भीम सिंह ने निर्देश दिये हैं मरम्मत कार्य में संसाधनों की कमी नहीं रहनी चाहिये ।विगत दो हफ्तों से अवकाश दिवसों पर क्षेत्रीय भंडार खुले रखने का उपाय सफल हुआ है अत: मौसम को देखते हुये इसके लिये आगे भी तैयार रहना चाहिये । फेल ट्रांसफार्मरों को जल्दी से जल्दी बदला जाए। मैदानी स्तर पर संसाधनों की कमी हो तो तत्काल क्षेत्रीय वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाये । इसके बावजूद कोई समस्या हो तो मुख्यालय स्तर पर समाधान किया जायेगा । श्री भीमसिंह ने कहा कि उपभोक्ता सेवा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है , इस विषय पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।श्री भीमसिंह ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पर ऊर्जा सचिव स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है अत: सभी अधिकारी -कर्मचारी सतर्कता से कार्य करें । file photo
- बालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिले के आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों एवं नीचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे कठिन समय में जिले के आमजनों से अपील की जाती है कि वे नदी नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।
- भिलाई,। मानसूनी बारिश एक हफ्ते से लगातार हो रही है। पिछले रात दिन से अधिक पानी गिर रहा है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट थे । जहां से भी शिकायत मिली उसका निवारण तुरंत किया गया। आज प्रमुख रूप से अंजोरा रिंग रोड को क्रॉस कर दुर्ग निगम के कातुलबोर्ड से भिलाई के दीनदयाल कॉलोनी जूनवानी रोड पर घुस रहे पानी को मिट्टी के बाध बनाकर रोका गया। वार्ड क्रमांक 21 हाउसिंग बोर्ड कोहका भगवा चौक के पास जल भराव का जल निकासी किया करवाया गया। वार्ड क्रमांक दो स्मृति नगर में जल भरा हो गया था नाली को खुदवा कर पानी को निकासी करवाया गया। आकाशगंगा अंडर ब्रिज के पास पानी को पंप से बाहर निकलवाया गया। ईदू आईटी नाला के पास पानी भर रहा था उसे साफ कर कर ठीक किया गया। वार्ड क्रमांक 23 खदान पारा नहर को साफ किया गया। बैंक कॉलोनी सड़क नंबर 10 11 के बीच में पानी भर गया था पानी नहीं निकल रहा था उसे नाली बनकर निकल गया। इस प्रकार प्राप्त शिकायतों से त्वरित निराकरण करने से कहीं भी जल भराव नहीं हुआ है।नगर निगम भिलाई द्वारा पूर्व से ही प्रत्येक जोन में दो दो डीजल पंप खरीद कर रखा गया था जैसे ही कहीं पानी भराव के शिकायत मिली पंप लगाकर पानी निकल गया। निगम भिलाई क्षेत्र की स्थिति सब जगह सामान्य है ।कुछ निचली बस्तियों में बस्तियों में आधे घंटे का पानी था कच्ची नाली बनाकर एवं पंप से पानी निकाल कर साफ कर दिया गया । जहां भी नाल एवं नाली मे कचरा जाम हो गया था। साफ कर दिया गया पानी धीरे-धीरे निकल गया।महापौर नीरज पाल ने नगर निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जल भराव संबंधी समस्या होने पर नगर निगम भिलाई के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम 0788 229 4303 मैं कॉल करके सूचित करें संबंधी समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाएगा । जनसंपर्क विभाग,
- -छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वादरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में पोस्ट मैट्रिक व प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के लोकार्पण समारोह के अवसर पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं के साथ भोजन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन पीढ़िया, अनरसा, ठेठरी-खुरमी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने भी छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान श्री साय ने छा़त्राओं से उनकी पढ़ाई और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि छात्राओं की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा हर संभव मदद भी की जाएगी।
- - बच्चों के भविष्य की राहें होगी आसानरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।आरंग के जरौद गांव निवासी श्रीमती राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी श्रीमती राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया। वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके।शीतला पारा निवासी श्री केशव निषाद ने 10 वीं की पढ़ाई करते है। उनके पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए राशि का वितरण किया। केशव निषाद ने बताया कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी मददगार होगी। यह राशि मेरे लिए काफी फायदेमंद है।
-
-जब मुख्यमंत्री ने छात्रा से पूछा-पढ़ लिखकर क्या बनोगी, छात्रा ने कहा-पुलिस बनूंगी
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास लोकार्पण के अवसर पर छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकिल का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के पहुंचने पर छात्राओं ने सायकिल की घंटी बजाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम व विधायक श्री खुशवंत साहेब, कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिल पाने वाली आरंग की छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रा विनिता लोधी से पूछा कि बड़े होकर पढ़-लिखकर क्या बनना चाहोगी, छात्रा ने तत्काल कहा कि पुलिस बनकर जनता की सेवा करूंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाएं योगिता गडरिया, गायत्री निषाद, स्निग्धा निषाद, विनेश्वरी प्रजापति, निशा पाटले, इशा साहू देवकी साहू समेत कई छात्राओं को साइकिल दिया। छात्राएं बताती है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन सायकिल मिलने से अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा। बहुत कम समय में ही स्कूल और स्कूल से घर पहुंच जाएंगे। इस योजना का लाभ पाने वाली छात्राएं कहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए काफी अच्छी योजनाएं है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है। - दुर्ग / जिले में 01 जून से 03 अगस्त तक 410.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 683.9 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 294.2 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 368.8 मिमी, तहसील बोरी में 304.7 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 355.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 454.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 03 अगस्त को तहसील दुर्ग में 32.4 मिमी, तहसील धमधा में 29.8 मिमी, तहसील पाटन में 29.1 मिमी, तहसील बोरी में 43.3 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 18.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 27.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
-
-बालोद जिले में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय विभागीय कार्यशाला आयोजित
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें, जिससे आमजनों को उसक लाभ समय पर मिल सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की जिला स्तरीय विभागीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यशाला में विशेष ध्यान देवें एवं प्रशिक्षण का लाभ लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं जिससे आमजन को लाभ मिल सके। कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित समस्त एस.डी.एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और प्रस्तुतकर्ता मौजूद थे।राजस्व विभाग की कार्यशाला में राज्य स्तर से आए हुए प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थितजनों को राजस्व विभाग से संबंधित विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने नामंातरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, गिरदावरी, आनावारी रिपोर्ट, आरबीसी6-4, मुआवजा, सिंचित फसल, असिंचित फसल, फसल कटाई प्रयोग, आॅनलाईन दर्ज प्रकरणों का निराकरण, समय के प्रकरणों का समय पर निराकरण, आय व निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों और शंकाओं का भी निराकरण किया। - -शिविर में जनता के समस्याओं का किया जा रहा है निराकरणबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले आम नागरिकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। आज नगरीय निकायों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में नगरीय क्षेत्र के लोगों ने शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।उल्लेखनीय है कि आज नगर पालिका बालोद के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 के निवासियों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुल 24, राशन कार्ड बनाने हेतु कुल 07, पेयजल से संबंधित 06, राजस्व विभाग से संबंधित कुल 08, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 29, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 01 आवेदनों के अलावा शिविर में जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित कुल 85 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 के लिए वार्ड क्रमांक 17 शीतला मंदिर के पास मंच में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री साय को आरंग में आयोजित आश्रम छात्रावास लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नवमी कक्षा के छात्र हर्ष गिलहरे ने अपने हाथों से बनाई स्केच पोर्ट्रेट भेंट की। हर्ष की भेंट पाकर मुख्यमंत्री ने उसे शुभाशिर्वाद दिया और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने हर्ष से कहा कि उसके पास केवल एक पेंसिल से किसी की हू-ब-हू तस्वीर बनाने (स्केच) बनाने का अनूठा हुनर है और खूब अभ्यास कर इसको निखारना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है, उसकी बारीकियाँ पता चलती है। लगातार प्रैक्टिस करके वो एक अच्छा स्केचमेकर बनकर देश-दुनिया में अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है। हर्ष गिलहरे रायपुर के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 का कक्षा नौंवी का छात्र है।
- रायपुर /बात कुछ महीने पहले की ही है। राजकुमारी की जिंदगी किसी राजकुमारी की तरह तो दूर की बात, एक सामान्य इंसान की तरह भी न थी। जंगल में रहना, तेंदू-चार बीनना,बकरी चराना, घर में बाड़ी में काम करना तो कभी खेतों में हल चलाना और सुबह-शाम चूल्हें फूंकना राजकुमारी के जिंदगी की जद्दोजेहद में शामिल थी। शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर पेंड्रीडीह गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला राजकुमारी की ख्वाहिश तो थी कि वह पढाई करें और कुछ नौकरी करें। पढ़ाई की उनकी यह ख्वाहिश पूरी तरह से पूरी नहीं हो सकी। लेकिन जितना भी पढ़ी थीं, उन्हें समझ थी कि पढ़ाई ही एक ऐसा माध्यम है जो उन्हें और उनके समाज को उन्नति की राह पर आगे ले जा सकता है। एक उम्र के साथ ही घर वालो द्वारा रिश्ता तय करने के बाद ससुराल आई राजकुमारी को जब मालूम हुआ कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिक्षित पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी दी जा रही है तो उन्होंने देरी नहीं की। अपना आवेदन दिया और पक्के इरादों के साथ जंगल से दूर आकर शहर में नौकरी शुरू की। अब जब नौकरी मिल गई है तो पहाड़ी कोरवा राजकुमारी की दिनचर्या ही बदल गई है। पहले सुबह उठते ही जो कदम उबड़-खाबड़ पगडंडियों से होकर जंगल की ओर जाया करते थे, अब वह जिंदगी की नई पारी और एक नई जिम्मेदारी के साथ स्कूल की ओर आती है।कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्राम पेंड्रीडीह की पहाड़ी कोरवा राजकुमारी ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन अचानक से उन्हें जंगल छोड़कर शहर आना पड़ेगा। उन्हें तो लगता था कि वह जंगल में ही पैदा हुई और अब जिंदगी इन्हीं जंगल में ही बीतेगी। जिले के शिक्षित बेरोजगार पहाड़ी कोरवा जनजाति के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल किए जाने के पश्चात वनांचल की राजकुमारी की किस्मत भी एकाएक बदल गई। अपना आवेदन जमा करने के साथ ही भृत्य पद के लिए चयनित हुई पेंड्रीडीह की राजकुमारी ने जंगल से शहर आकर नौकरी की शुरुआत की। आठवीं पास राजकुमारी ने बताया कि जंगल के आसपास ही उनके पुरखो की जिंदगी कटी है, वह भी काट रही थी। अचानक से शहर आना और यहाँ रहना कुछ अलग सा लगता है,लेकिन यह सब मंजूर है,क्योंकि आज वह जितनी पढ़ाई की उसी के हिसाब से उसे नौकरी मिली है। राजकुमारी का कहना है कि वह यदि जंगल में रहती तो उन्हें और उनके बच्चों को भी उन्हीं माहौल में ढलना पड़ता। उन्होंने बताया कि गाँव में आठवीं तक कि पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी हो गई और वह अपने ससुराल में जाकर रहने लगी। उन्होंने अपनी दिनचर्या को बहुत कठिन बताते हुए कहा कि पहाड़ी कोरवा का परिवार ऐसे ही चुनौती और संघर्षमय जीवन व्यतीत करता आया है। उन्हें जब नौकरी मिली तो यह भी एक चुनौती की तरह है। धीरे-धीरे वह स्कूल में काम सीख रही है। यहाँ स्कूल के माहौल को देखकर लगता है कि हम लोग कितना पीछे हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का कितना महत्व है। पहाड़ी कोरवा राजकुमारी ने बताया कि आने वाले समय में वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहेगी। उन्हें जो नौकरी मिली है,इससे मिलने वाले वेतन से उसकी आर्थिक समस्या दूर होगी तथा बच्चों का बेहतर ढंग से परवरिश कर पायेगी। पहाड़ी कोरवा राजकुमारी को शहर के एनसीडीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भृत्य के पद पर डीएमएफ से मानदेय के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दी गई है।
- -मंत्री ओ.पी चौधरी ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की-सभी अधिकारी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें-कर्मचारी-अधिकारियों के सेटअप के संबंध में भी की गई चर्चारायपुर/आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की, जिसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए।मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, विकास योजना तथा भवन निर्माण अनुज्ञा में सरलीकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाईन प्रक्रिया में आ रही कठिनाईयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा उक्त समस्या को देखते हुए साफ्टवेयर में सरलीकरण करते हुए समस्त कार्यालय प्रमुखों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।मंत्री श्री ओ. पी चौधरी द्वारा नए जिलों में कार्यालयों की स्थापना एवं कर्मचारियों के पद सरंचना के पुनःनिर्धारण पर भी चर्चा की गई साथ ही राज्य के प्रमुख जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगाँव जैसे बड़े शहरों में कर्मचारियों-अधिकारियों के पद सरंचना में वृद्धि करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित व्यवस्था से आमजनों के प्रकरणों का निराकरण सुगमता से समय-सीमा पर किया जा सकता है।मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने संचालक श्री सौरभ कुमार को यह निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों के प्रकरणों का निराकरण करें। कार्यो में पारदर्शिता एवं तत्परता दिखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलने के समय का निर्धारण कर इसकी सूचना कार्यालय के सूचना पटल पर अवश्य लगाए।इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण की सचिव श्रीमती आर. संगीता, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संचालक श्री सौरभ कुमार, अपर संचालक श्री संदीप बांगड़े, सहित समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
- - गृहमंत्री ने केन्द्र तथा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की- श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, सिचाई परियोजना, बैंकिग सुविधाएं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिएरायपुर, /प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है।श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वहां कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमो की गहन समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, लोक निर्माण विभाग के कार्य, नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की गहन समीक्षा की। उन्होने संबंधित विभागों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रांरभ नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य मे यदि गुणवत्ताहीन की शिकायत मिलती है ऐसे निमार्ण कार्यों की सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एंजेसी तथा संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होने कलेक्टर को समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के सूदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पांच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इन पांच नई बैकिंग शाखाओं में सूदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी, कोयलारी, झलमला, सुरजपुरा और राजानवागांव शामिल है। इन ग्रामो में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को राजनांदगांव से पृथक कर स्वतंत्र कबीरधाम जिले के लिए बैंक खोलने के प्रस्ताव बनाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक कबीरधाम जिले के कूकदूर से लेकर मानपुर-मोहला तक कुल चार जिले संचालित हो रहे है, कार्य क्षेत्र विस्तार अधिक होने के कारण बैंकिंग से जुड़े किसानो की समस्याओं का निराकरण करने में विलंब हो जाता है, इसलिए कबीरधाम जिले में पृथक से बैंक खोलने पर विचार करने की जरूरत है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोध मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कवर्धा शहर के विस्तार को विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सर्वें कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने बैठक में राज्य शासन द्वारा कवर्धा से होते हुए खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर व बस्तर को जोड़ने वाले राजकीय मार्ग को नेशनल हाईवे में शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी भी दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने जिले में रसोई गैस सिलेण्डर की सुगम आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले और कवर्धा शहर के लिए कुल चार नए गैस एजेंसी की स्वीकृति के लिए शासन एवं कपंनी को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 12 एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र तरेगांव जंगल, दलदली, रामपुर, भिभौरी, इंदौरी, चिल्फी और राजानंवागांव क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुल सात एम्बुलेंस की खरीदी के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 26 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिमसें बाइक एम्बुलेंस, 108 और 102, हाट बाजार क्लिनिंक की एम्बुलेंस शामिल है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रम के उन्नयन, विस्तार, निर्माण कार्य, स्कूल भवन निर्माण की नई स्वीकृति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीदी, जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक भवन की उपलब्धता की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौ अभ्यारण्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत 47 सड़क की स्वीकृति मिली है, जिसकी कुल लंबाई 186 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि 40 सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बचे हुए सड़क का कार्य भी जल्दी ही किया जाएगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धान खरीदी की सुविधा के लिए मांग के अनुरूप ग्राम बैरख, खोलवा और नेवासपुर में नए धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।बैठक में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- - हरेली त्यौहार पर एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील कीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ का लोक त्यौहार हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि इस बार हम धरती माता का आभार उनकी पूजा करने के साथ ’एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं और हरेली की खुशियां मनाएं। श्री साय ने कहा कि हरेली त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
- -1370 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन-राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशनरायपुर.।. दिन भर लगातार बारिश और झड़ी के बीच आज स्वर्णप्राशन के लिए अभिभावक बड़ी संख्या में बच्चों को लेकर रायपुर के आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय पहुंचे। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए यहां आज 1370 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह काफी लाभदायक है। महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 25 जनवरी को 1235, 21 फरवरी को 1420, 18 मार्च को 1720, 16 अप्रैल को 1410, 13 मई को 1256, 10 जून को 1802 और 8 जुलाई को 1342 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था।



.jpg)













.jpg)

.jpg)







