- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे चरण में रायपुर के आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने सवेरे अपनी पत्नी के साथ आनंद नगर सोसायटी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने अपनी पत्नी श्रीमती सौम्या के साथ मतदान किया।
- रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
-
मोहला। महाराष्ट्र पुलिस ने मोहला-मानपुर जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक से लगे हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला अंतर्गत ग्यारापत्ती थानाक्षेत्र के तहत आने वाले टिपागढ़ पहाड़ मे नक्सलियों द्वारा डंप किये गए विस्पोटक, क्लेमोर माईंस, डेटोनेटर, कपड़े समेत विभिन्न सामान बरामद किया है।
गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय सूत्रों से स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली थी कि टिपागढ़ पहाड़ मे नक्सलियों का डंप मौजूद है। उक्त सूचना के आधार पर बम डिस्पोजल यूनिट के साथ C 60 कमांडो की टुकड़ी व सी आर पी एफ जवानों की एक यूनिट सोमवार को मौके पर रवाना किया गया। जवानों ने सघन सर्चिंग कर पहाड़ मे चट्टानों के बीच छुपा कर रखे गए नक्सलियों के डंप को खोज निकाला। देर शाम जवानों के वापस लौटने उपरांत गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल ने जानकारी दी कि सुरक्षा जवानों ने यहाँ छर्रों व विस्पोटक से युक्त 3 क्लेमोर माईंस पाइप, विस्पोटक व डेटोनेटर भरे हुए 6 प्रेशर कुकर, 3 क्लेमोर माईंस पाइप बिना विस्पोटक के तथा प्लास्टिक के बैग मे बारूद, दवाइयाँ व कंबल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही विस्पोटकों व 9 आईईडी को जवानों ने नष्ट कर दिया। वहीं शेष सामानों को मौके पर ही जला दिया गया।मानपुर ब्लॉक के कोराचा ग्राम पंचायत क्षेत्र से उक्त टिपागढ़ पहाड़ बिल्कुल नज़दीक मे मौजूद है। महाराष्ट्र के अलावा मोहला-मानपुर इलाके मे सक्रिय नक्सलियों का ये पहाड़ व जंगल सुरक्षित पनाहगार है। - दंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आचार संहिता के उपरांत सुविधा शिविर फेस-2 त्वरित प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवास योजना के माध्यम से जितने भी पूर्व में स्वीकृत किए गए। आवासों को अतिशीघ्र पूर्ण करने को कहा। उक्त निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। सर्वप्रथम पीएम सीएम पोर्टल में आए समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करें। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर आ रहे समस्याओं पर जल्द प्रतिक्रिया देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या कार्यालय में कोई भी नस्ती लंबित न हो उसे तत्काल निराकरण करें।इसके अलावा नगरीय निकायों में मानसून से पहले वृक्षा रोपण (पौधा रोपण) की आवश्यकता अनुरूप 1 मार्च के पहले तक कार्य योजना तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि उसमें प्रगति लाकर द्रुत गति से कार्यों को पूर्ण करें। इसके अलावा बैठक में जन शिकायत, जन दर्शन्, संपर्क तथा अन्य प्रकार की शिकायत संबंधी पोर्टल दर्ज प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर फाइलों को तत्काल विलोपित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गये। इसके साथ ही उन्होंने पीएचई तथा नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत अप्रैल एवं मई में हितग्राहियों को पेयजल संबंधी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री जयंत नाहटा सहित सभी विभागीय प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
रायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव एवं जनसंपर्क सचिव श्री पी. दयानंद ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शैलजा के साथ देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी रायपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भिक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
- जशपुर । जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गंझियाडीह माध्यमिक शाला के मतदान केन्द्र क्रमांक 209 में आज मतदान की प्रक्रिया के दौरान अचानक कोबरा साँप निकल गया । साँप को मतदान केन्द्र के बाहर इधर उधर घूमते देख मतदाता डर गए। साँप निकलने की बात गाँव मे आग की तरह फैल गई।मतदान प्रभावित होता देख जागरूक ग्रामीण शिवकुमार साय ने स्नैक रेस्क्यू करने कोतबा के मयंक शर्मा को सूचना देकर बुलाया । साँप निकलने से मतदान प्रभावित होने की सूचना मिलते मयंक शर्मा तत्काल मतदान केन्द्र पहुँचे। उन्होंने काफी जद्दोजहद के बाद कोबरा साँप को डब्बे में बंद कर दिया। सांप को बाद में आम्बाकछार के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया । सांप के सफल रेस्क्यू के बाद ही ग्रामीण फिर से उत्साह के साथ मतदान करने बूथ पहुंचने लगे।विदित हो कि जशपुर जिले का ये क्षेत्र नागलोग के नाम से मशहूर है । यहाँ आए दिन विभिन्न प्रजातियों के साँप निकलते रहते हंै। लेकिन मतदान केन्द्र के समीप विषैले साँप के निकलने से ग्रामीण भयभीत हो गए थे मतदान केंद्र जाने में कतराने डरने लगे थे।
- रायपुर ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एकलव्य खेलकुंद प्रकल्प के अंतर्गत वनवासी विकास समिति द्वारा 12 से 18 वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 10 मई से 30 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।इस प्रशिक्षण शिविर का शुल्क मात्र ₹300 प्रति प्रतिभागी रखा गया है, इस प्रशिक्षण के माध्यम से तीरंदाजी के साथ साथ, जनजाति समाज के विभिन्न खेल ,नैतिक ,सामाजिक संस्कार /मूल्यों का ज्ञान एवं बौद्धिक,शैक्षिक अभ्यास कराया जायेगा, उचित प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर रायपुर के बाहर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रहवासी रहेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए वनवासी विकास समिति रायपुर के,रोहनीपुरम स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-
-आदर्श मतदान केन्द्र बी.पी. पुजारी स्कूल में किया मतदान
-क्यू में खड़े होने के बजाय बैंच में बैठकर किया बारी का इंतजार-कराया हेल्थ चेकअप, मतदान प्रतीक्षाकक्ष में बिताया समयरायपुर /लोकसभा निर्वाचन-2024 में आज 07 मई मतदाताओं को उत्साह देखते ही बना। आज रायपुर उत्तर विधानसभा में संुदर नजारा देखने को मिला। वहां जैन परिवार की एक साथ चार पीढ़ी मतदान करने पहंुची। यहीं नही इन्होंने सुबह उठते साथ सबसे पहले मतदान केन्द्र का रूख किया और पहले जलपान करने के बजाय सहपरिवार वोट करना उचित समझा। परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य 84 वर्षीय श्री बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पूरा परिवार मतदान करने सुबह-सुुबह ही उत्तर विधानसभा के बी.पी. पुजारी स्कूल पहंुच मतदान किया। यहीं नही उन्होंने मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करने के पश्चात बी.पी-शुगर चेकअप करवाया। उसके बाद मतदाता प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपना समय बिताया। जैन परिवार वोट देने के लिए बूथ की लाईन में लग गए, परंतु वहां की व्यवस्था देखकर खुश हुए और लाईन पर खडे होने के बजाय बैठने के लिए बैंच-चेयर व्यवस्था थी, वह भी महिला एवं पुरूष का अलग अलग। प्यास लगने पर बाहर जाने की जरूरत नही पड़ी वहीं पर स्टॉल पर जाकर पानी पिया।इनमें चार पीढ़ी जिनमें बाबूलाल जैन उम्र 84, गेंदादेवी जैन उम्र 82, विजय जैन उम्र 64, साधना जैन उम्र 60, राकेश जैन उम्र 59, अतुल जैन उम्र 58, सरिता जैन उम्र 57, राजेश जैन उम्र 55, वर्षा जैन उम्र 54, मनीष जैन उम्र 54, मंजू जैन उम्र 50, रूपेश जैन उम्र 50, प्रीती जैन उम्र 48, दीपा जैन उम्र 43, अरिहंत जैन उम्र 34, स्नेहा जैन उम्र 30, अनंत जैन उम्र 30, नमन जैन उम्र 29, अदिति जैन उम्र 26, सजल जैन उम्र 26, उज्जवल जैन उम्र 24, राशि जैन उम्र 23, अक्षय जैन उम्र 18, तनय जैन उम्र 18 शामिल है जिन्होंने एक साथ वोट किया। श्री बाबूलाल जैन ने कहा कि लोेकतंत्र के इस पर्व में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही निर्वावन आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। श्री मनीष जैन ने कहा कि मै हमेशा से मतदान करते रहा हूं मगर इस बार मैने देखा कि मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए गए, पीने के पानी की व्यवस्था की गई। यहीं नही खड़े होकर लाईन लगने के बजाय बैठने के लिए बैंच मिला इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह एवं निर्वाचन आयोग का धन्यवाद देता हूं। - बिलासपुर / जिले के शासकीय माता शबरी कन्या महाविद्यालय मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने आई युवा मतदाता जिया ताम्रकार वोट डालने के लिए उत्सुक थी। जिया लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपने बारी आने का इंतजार कर रही थी, पूछने पर बताया कि मैं पहली बार वोट डालूंगी। मुझे भी अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करने का अवसर मिला है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इसी प्रकार दीपिका श्रीवास और अभिषेक साहू ने भी पहली बार मतदान किया।
- -दुर्ग जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील कीदुर्ग /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने आज सवेरे 7 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने मतदान करने के पश्चात सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी ली। साथ ही आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने भी सपत्नीक वोटिंग करने के बाद पत्नी के साथ सेल्फी जोन में सेल्फी ली।
- राजनांदगांव । शहर लखोली बैगापारा अटल आवास के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपित माेनू बांसफोड़ (19 वर्षीय) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बैगापारा अटल आवास का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपित मोनू आदतन बदमाश है। पहले भी मारपीट व जुआ एक्ट के मामले में चालान किया जा चुका है। निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वावें के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर आरोपित मोनू को हिरासत में लिया गया, जो अपने मोहल्ले में ही धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपित मोनू को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
- जशपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने अपने गृह ग्राम कवई पहुंच कर मतदान किया।जशपुर विधायक रायमुनी भगत परिवारजनों के साथ अपने गृह ग्राम कवई पहुंची और यहां नियमानुसार मतदान किया। इसके बाद सेल्फी जोन में सेल्फी लेते हुए विधायक ने आम जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने घरों से बाहर निकलकर अवश्य ही मतदान करें।
- -अर्धसैनिक बलों की 15 पेट्रोलिंग और 6 क्यूआरटी पार्टियां भी हैं सक्रिय जिले के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर भी हैं सीआरपीएफ एसएसबी के जवान- बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवान भी हैं हर मतदान केन्द्र में तैनात, नारायणपुर में नक्सलियों से लोहा लेने वाली डीआरजी की टीम भी है इनमे शामिलपेंड्रा । लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 306 मतदान केंद्रों में चुनाव जारी है जिसमे से कुछ लॉ एंड आर्डर के लिहाज से संवेदनशील मतदान केंद्रों और लो नेटवर्क जोन में आने वाले मतदान केंद्र भी शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने जिले में सीआरपीएफ की 6 और एसएसबी की 5 कंपनियों ने मोर्चा संभाला है। बिलासपुर लोकसभा के 64 मतदान केंद्रों और कोरबा लोकसभा के 242 मतदान केन्द्रों हेतु कुल 76 अर्धसैनिक बलों की टीमें मतदान केंद्रों में लगी हैं। वहीं आकस्मिक परिस्थितियों से निबटने पृथक से इन जवानों की 15 पेट्रोलिंग और 6 क्यूआरटी टीम भी फील्ड पर मौजूद हैं। निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जिले के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट और SST में भी सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जिले में चुनाव संपादित कराने नारायणपुर और कोंडागांव जिले के बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवान भी पृथक से पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला जीपीएम को उपलब्ध कराए गए हैं। सभी जवानों को जिले के एसपी भावना गुप्ता द्वारा ब्रीफ कर रवाना किया गया।
- राजनांदगांव। घुमका पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपित ग्राम गिधवा निवासी गोविंदा कोसरे (27 वर्षीय) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार ने बताया कि सोमवार को ही नाबालिक पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विवेचना कर आरोपित गोंविदा कोसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपित के जुर्म स्वीकार करने पर उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक विनय ने बताया कि घटना बीते 29 अप्रैल से चार मई के बीच की है। आरोपित युवक पीड़िता के घर की छत पर जाकर छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देता था। नाबालिग पीड़िता ने जब शिकायत की बात कही तो आरोपित ने उसे रोकने का प्रयास किया था। सोमवार को पीड़िता ने लिखित शिकायत कर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354(क), 354(घ), 456, 506, 509, 341 भादवि 8, 10, 12 पाक्सों एक्ट कायम किया है।
- रायपुर,/सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। मैं भी मतदान के लिए अपने गांव जा रहा हूं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के चरणों में आया हूं और उनके दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और और सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि पहला और दूसरा चरण हमारे लिए अच्छा रहा और तीसरे चरण में भी माहौल उनके पक्ष में है।विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं। ये देश की जनता अच्छे से जानती है, सबका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा।गौरतलब है कि तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
-
*755 मतदान केंद्रों में रखी जा रही है नजर*दुर्ग/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदान दिवस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें जिले से 50 कर्मचारीयों की ड्युटी लगाई गई। जिले में हो रहे मतदान व मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही थी। यह कार्य सुबह 5 बजे से प्रारंभ किया गया जो मतदान कार्य समाप्ति तक निरंतर की जाएगी।
चिप्स की निदेशक श्रुति अग्रवाल ने बताया कि जिले के कुल 755 मतदान केंद्रों में निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैमरे बूथ के लिए उन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अच्छी नेटवर्किंग है। प्रत्येक केन्द्र में दो कैमरे लगे हुए हैं, एक अंदर और एक बाहर। 1510 कैमरा लगाया गया है। लाईव प्रसारण की जिम्मेदारी आईटी विभाग द्वारा की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के एआरओ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया लाईव देख रहे हैं। -
*लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने नागरिक निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर करें मतदान- मुख्य सचिव श्री जैन*
रायपुर/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी श्रीमती रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।
-
*लोकसभा निर्वाचन 2024*
रायपुर/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई। - रायपुर/लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण अंतर्गत अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने पत्नी एवं पुत्री के साथ, सचिव डॉ एस.भारतीदासन ने अपनी पत्नी के साथ तथा सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कालोनी स्थित आदर्श मतदान केंद्र-52 में मतदान किया। मतदान उपरांत अधिकारिओं ने उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
-
- आरईसी के सीएमडी विवेक देवांगन ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) के चेयरमेन-एमडी श्री विवेक कुमार देवांगन ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएम-सूर्यघर योजना एवं आरडीएसएस योजना के विभिन्न घटकों के कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि इस योजना को प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। शहरी क्षेत्रों में बने पक्के मकानों की छतों में सोलर पैनल लगाकर लोगों को बिजली उत्पादन के लिए प्रेरित करें, इससे उनके घर का बिजली बिल बहुत कम हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में 6 मई को आयोजित बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन श्री पी दयानंद ने की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक द्वय श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री एसके कटियार विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्री देवांगन ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना, आर.डी.एस.एस का प्रस्तुतिकरण देखा तथा बिंदुवार विषयों की समीक्षा की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन दोनो योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को देश के पाँच अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के लिए गंभीरता से प्रयास करेंगे।
पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रदेश में 60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इनमें से 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिजली योजना का लाभ दिया जाता है, उन्हें आधा बिल देना होता है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत यदि वे अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाते हैं तो उनका बिजली बिल और भी कम हो जाएगा, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ होगा।आरईसी के सीएमडी श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और हर आवेदक से स्वयं संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्हें इस योजना के लिए बैंक से वित्तीय ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने वेंडरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि प्रति सौ उपभोक्ताओं के बीच एक वेंडर हो। वेंडर से संपर्क स्थापित कर इस प्रक्रिया को 15 से 20 दिन में पूर्ण कराएं ताकि इस योजना के लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त कर लिया जाए।
श्री देवांगन ने आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेशभर में लगने वाले सभी स्मार्ट मीटर की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, वितरण ट्रांसफॉर्मर और फीडर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, इसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। श्री देवांगन ने कहा कि स्मार्ट मीटर से पीएम सूर्यघर योजना के लिए अलग से नेट मीटर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रदेश में ऐसी भूमि पर बड़े पैमाने में सोलर परियोजनाएं स्थापित की जाए जहाँ खेती नहीं होती है। वहीं पीएम सूर्यघर योजना के हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिक एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किया जाए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लाइन लॉस एवं बकाया बिलों व लाभ की भी जानकारी ली। बैठक में आरईसी के प्रोजेक्ट हेड श्री प्रदीप फैलोस सहित पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक सर्वश्री भीम सिंह कंवर, आरए पाठक, वीके साय, आलोक सिंह, श्रीमती सरोज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। योजनाओं का पाॅवर पाइंट प्रस्तुतिकरण सीई श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं एसई श्री एन बिम्बिसार ने किया । कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक उमेश कुमार मिश्र ने किया । -
*जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की*
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आज सवेरे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मिशन उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 59 में आम लोगों के साथ कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर ने सपत्नीक मतदान किया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और उनकी पत्नी सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार ने भी मतदान किया। सीईओ जिला पंचायत श्री आर.पी. चौहान ने भी यहां मतदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी लिया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
-
रायपुर/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत सचिव श्री अविनाश चंपावत ने आज पत्नी श्रीमती नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।
- बिलासपुर/लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध हैं। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, शरबत ,प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है, जिसके लिए सभी ने प्रशासन की सराहना की।








.jpg)











.jpg)






