- Home
- छत्तीसगढ़
- -होटल अमित पार्क इंटरनेशनल एण्ड अमित इंटरनेशनल में वोटर्स को 6 दिनों तक मिलेगी छूटदुर्ग / जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तृतीय चरण में 07 मई 2024 को मतदान संपन्न होना है। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए मतदान के महत्व एवं उपयोगिता बताते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल में कई स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भी सहयोग करने हुए मतदाताओं को छूट की पेशकश दी गई है। इसी कड़ी में होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता दी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता हेतु इस संस्थान के महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने मतदाताओं को अपनी मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट में ए ला कार्टे (मेनू में से किसी एक डिश पर) 20 प्रतिशत की छूट देने एवं 3 बुफे नाश्ता खरीदने पर 1 मुफ्त देने की घोषणा की है। व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर छूट का लाभ मिलेगा। यह छूट 07 मई 2024 से 12 मई 2024 (मंगलवार से रविवार) तक वैध रहेगी।
- -सीमावर्ती जिले की सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक रहेंगे बाहरदुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आदतन शातिर बदमाश मोहित सिन्हा के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चैन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार मोहित सिन्हा आत्मज राजेश सिन्हा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 राजीवनगर दुर्ग को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिला की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के भीतर हटने अथवा बाहर चले जाने कहा गया है। साथ ही बदमाश मोहित को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी के बिना अनुमति के प्रवेश निषिद्ध होगा। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपी के विरूद्ध थाना दुर्ग में मार-पीट, लोगों को गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देना एवं सट्टा के संबंध में कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है, फिर भी उसके अपराध में कोई कमी नहीं आई है। आरोपी को न्यायालय द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने पर भी उसके द्वारा कोई जवाब पेश नहीं किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही कर उसका पक्ष समर्थन का अवसर समाप्त किया गया है। प्रतिवेदन की विवेचना पश्चात् जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एकपक्षीय कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की है।
- -मतदान दल प्रशिक्षण एवं कमीश्निंग कार्य का प्रेक्षक श्री श्रीकेश लथकर ने किया निरीक्षणदुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए मतदान के लिए तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में विधानसभा दुर्ग ग्रामीण 63 क्रमांक में आज ईव्हीएम मशीन का कमिश्निंग कार्य प्रारंभ हुआ। यह कार्य ईसीआईएल इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रेक्षक श्री श्रीकेश लथकर द्वारा बीआईटी कॉलेज दुर्ग में चल रहे मतदान दल प्रशिक्षण व डाक मत पत्र के द्वारा मतदान कार्यों का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक श्री लथकर ने निरीक्षण के दौरान मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां दी।इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई-3 चरोदा श्री दशरथ राजपूत के साथ-साथ अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
- -निर्वाचन कार्यो से ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकते हैं मतदान-29 अप्रैल से 01 मई एवं 04 से 06 मई 2024 तक किया जा सकता है मतदानदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर जिले के मतदाता है तथा जिन्होंने डाक मतपत्र से मतदान हेतु प्रारूप-12 में आवेदन प्रस्तुत किया हो, वे रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।रायपुर जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा हेतु सुविधा केन्द्र/पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किया गया है। मतदान दल कर्मचारी एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाक मतपत्र के आवेदकों, अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा, वाहन चालक एवं अन्य निर्वाचन कर्तव्यों में संलग्न मतदाताओं हेतु रायपुर में मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है।विधानसभा क्षेत्र 47-धरसींवा, 48-रायपुर नगर ग्रामीण, 49-रायपुर नगर पश्चिम, 50-रायपुर नगर उत्तर, 51-रायपुर नगर दक्षिण, 52-आरंग, 53-अभनपुर, 45-बलौदाबाजार (आंशिक) हेतु टाउन हॉल कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर को मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। मतदान करने की तिथि 29 अप्रैल से 01 मई 2024 तक तथा 04 से 06 मई 2024 को प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दुर्ग जिले में सामग्री वितरण हेतु तीन स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। तीन स्थलों शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर सामग्री वितरण के संपूर्ण प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।विधानसभा क्षेत्र 63-दुर्ग ग्रामीण एवं 67-अहिवारा के लिए नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 62-पाटन, 64-दुर्ग शहर, 68-साजा(आंशिक), 69-बेमेतरा(आंशिक) के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, विधानसभा क्षेत्र 65-भिलाई नगर, 66-वैशाली नगर के लिए नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री देवेश धु्रव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सामान्य आब्जर्वर श्री एस.बी.शेट्टेनवर(आईएएस) की नियुक्ति की गई है। प्रेक्षक के लायजनिंग अधिकारी के रूप में कार्यपालन अभियंता श्री देवेश माहेश्वरी की नियुक्ति की गई थी। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए प्रेक्षक के निर्देशानुसार लायजनिंग अधिकारी अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना मंडल श्री बलवंत सिंह पटेल मोबाइल नंबर 9893811008 को नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग, / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र के अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दिवस यानि तृतीय चरण के मतदान के एक दिन पहले एवं मतदान दिवस यानि 06 और 07 मई 2024 को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक पार्टी, अभ्यर्थी एवं अन्य संस्थान के राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का अभिप्रमाणन (प्री-सर्टिफिकेशन) अनिवार्य किया गया है।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार मीडिया कर्मियों को भी डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मुहैया कराया है। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन देवांगन, श्री धनेंद्र सिंह चंदेल, श्री अशोक पंडा और इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि श्री रघुनंदन पंडा और श्री अनिल पंडा ने भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) में जिला प्रशासन द्वारा मतदान हेतु बनाये गये सुविधा केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्हांेने लोगों को संदेश दिया कि हमने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया, अब आप लोगों की बारी है। पत्रकार बंधुओं ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत 7 मई मतदान तिथि को अधिक से अधिक लोगों से अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान करने की अपील की है। अभी तक सरकारी महकमे के वे लोग ही डाक मतपत्रों से अपने मताधिकार का उपयोग करते थे, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी हो, या फिर सुरक्षा बल में कार्यरत हो। लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र के चौथे प्रहरी मीडिया कर्मियों को भी इस दायरे में लाकर सुविधा देने का अभिनव पहल किया है। इसी कड़ी में जिन पत्रकारों को चुनाव आयोग ने निर्वाचन कार्यों की रिपोर्टिंग के लिए प्राधिकार पत्र जारी किया है। साथ ही जिन्होंने डाक मतपत्र से मतदान हेतु निर्धारित अवधि तक प्रारूप-12डी भरकर प्रस्तुत किये है, उन्हें डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है। अब मतदान के दिन ये लोग अपना वोट डालने की चिंता छोड़कर आम चुनाव का वृहत कवरेज कर सकेंगे। सभी ने निर्वाचन आयोग के इस पहल का भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
- -नागरिक एकादश ने 116 रन के साथ जीत दर्ज की-दोनों टीम ने मतदान जागरूकता के लगाए नारे, खेल के माध्यम से दिया मतदान का संदेशदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान जागरूकता की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ भिलाई नगर निगम एवं जिला प्रशासन दुर्ग के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता हेतु फ्लड लाइट फ्रैंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के मध्य खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश के कप्तान आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रशासनिक एकादशी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए। जिसमें नगर निगम भिलाई के अधिकारी अरविंद शर्मा ने 42 रन तथा एसपी दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला ने 35 रन का बड़ा योगदान दिया। जिसके जवाब में नागरिक एकादश की टीम ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ग्यारहवें ओवर में ही 116 रन बनाकर मैच की जीत अपने नाम की। इस मैच में प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के खिलाड़ियों ने जोर शोर से मतदाता जागरूकता के लिए अपनी प्रदर्शनी दिखाई। साथ ही अन्य नागरिकों ने भी खेल का आनंद लिया।इस मैच में प्रशासन 11 की ओर से सामान्य प्रेक्षक श्री श्रीकेश लथकर (आईएएस),संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी दुर्ग श्री आर जी गर्ग, एसपी दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री अश्विनी देवांगन, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, कमिश्नर भिलाई नगर निगम श्री देवेश कुमार ध्रुव, कमिश्नर रिसाली नगर निगम मोनिका वर्मा, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश कोठारी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण शामिल हुए एवं नागरिक एकादश की ओर से श्री राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में जिले के नागरिकों ने शिरकत की।
-
0 ठेकेदार पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के नाला गैंग 25 कर्मचारियों के बदले सिर्फ 10 कर्मचारी कार्य करते पाए गए। जिस पर ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। भुगतान में इसकी कटौती की जाएगी।
निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बरसात से पूर्व सभी 10 जोनों में नाले - नालियों की अभियान छेड़कर सफाई की जा रही है। गत दिनों जोन क्रमांक 5 के नाला गैंग में लगे कर्मचारियों की मुख्यालय में पदस्थ जेडएचओ ने गिनती की तो वहां मात्र 12 कर्मचारी ही कार्यरत मिले थे। जबकि वहां 25 कर्मियों को होना था। इस पर ठेकेदार को चेतावनी देकर सभी कर्मचारियों को लाकर काम कराने के निर्देश दिए गए थे। आज सुबह निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थी। कर्मचारी कम दिखे तो उन्होंने मौके पर गिनती करवाई तो वहां 10 कर्मचारी ही मौजूद मिले। तब ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसकी कटौती ठेकेदार के बिल से की जाएगी। साथ ही ठेकेदार को सभी कर्मचारी लाने की चेतावनी भी दी गई। - -’घर पर वोटिंग से मिली बड़ी राहत, आयोग की व्यवस्था पर जताया आभार’बिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए अनेक पहल की गई है। इसी क्रम में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ऐसे वोटर्स को आयोग द्वारा डाकमतपत्र के जरिए होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। जिले में जब मतदान दलों ने ऐसे वरिष्ठजन और दिव्यांगजनों के घरों में दस्तक दी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं और आयोग की इस व्यवस्था के लिए आभार जता रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि घर पर ही मतदान कर पाने की सुविधा मिलने से उन्हें कितनी राहत मिली है।बिलासपुर के बाबजी पार्क कॉलोनी में रहने वाले 87वर्षीय श्री वी. क.े शास्त्री ने भी डाकमतपत्र के जरिए होम वोटिंग की। श्री शास्त्री ने बताया कि चल- फिर पाने में असमर्थ होने की वजह से उन्होंने वोट डाल पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी इस सुविधा के चलते वे अपने मताधिकार का उपयोग कर पाए। कुदुदंड निवासी 90 वर्षीय श्रीमती शीला डेग्वेकर ने बताया कि पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता था लेकिन अब मतदान दल के घर पर आने से बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र के प्रति मैंने अपनी जिम्मेदारी निभायी है। 93 वर्षीय कल्पना विहार निवासी श्री श्याम सुंदर वैदया ने कहा कि होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाने से बहुत राहत मिली है। पहले मतदान केन्द्र में घरवालों की मदद से पहुंचकर मतदान करते थे लेकिन अब निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही सुविधा दी जा रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग का तहेदिल से आभार जताया।
- रायपुर/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस द्वारा ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रही है। गृह मंत्री श्री अमित शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रांति फैला रही है।उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।श्री साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रही है।
- रायपुर । भारतीय रेल यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है | इसी संदर्भ में ग्रीष्म ऋतु में ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनके सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं | विभिन्न दिशाओं के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इन गाड़ियों में पीक सीजन में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल रही है जिससे उनको सुगम व आरामदायक यात्रा का आनंद मिल रहा है | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार है –समर स्पेशल ट्रेन -01 08475/08476 पुरी-निज़ामुद्दीन-पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल 10 फेरों के लिए - 08475 पुरी-निज़ामुद्दीन, पुरी से 19 अप्रैल से 28 जून’ 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 08476 निज़ामुद्दीन-पुरी, निज़ामुद्दीन से 20 अप्रैल से 29 जून’ 2024 तक प्रत्येक शनिवार को |02 08793/08794 गोंदिया-पटना-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल 03 फेरों के लिए - 08793 गोंदिया-पटना, गोंदिया से 10 मई से 24 मई 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 08794 पटना-गोंदिया, पटना से 11 मई से 25 मई 2024 तक प्रत्येक शनिवार को ।03 08795/08796 गोंदिया-छपरा-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल 03 फेरों के लिए - 08795 गोंदिया-छपरा, गोंदिया से 06 मई से 20 मई 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 08796 छपरा-गोंदिया, छपरा से 07 मई से 21 मई 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को |04 01701/01702 जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर साप्ताहिक समर स्पेशल 09 फेरों के लिए - 01701 जबलपुर-दुर्ग, जबलपुर से 22 अप्रैल से 17 जून’ 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा 01702 दुर्ग-जबलपुर, दुर्ग से 23 अप्रैल से 18 जून’ 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को |05 08471/08472 पुरी-उधना-पुरी द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल 17 फेरों के लिए - 08471 पुरी-उधना, पुरी से 25 अप्रैल से 27 जून 2024 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को तथा 08472 उधना-पुरी, उधना से 26 अप्रैल से 28 जून 2024 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को |06 08291/08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल 09 फेरों के लिए - 08291 बिलासपुर-यशवंतपुर, बिलासपुर से दिनांक 30 अप्रैल से 28 मई 2024 तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को तथा 08292 यशवंतपुर-बिलासपुर, यशवंतपुर से दिनांक 02 मई से 30 मई 2024 तक प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को ।पर्याप्त पानी की उपलब्धता -ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर पानी की अधिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में वाटर कूलर व वाटर नल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है | यात्रा के दौरान स्टेशन में यात्रियों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है । स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर पेयजल की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति की जा रही है।भीड़भाड़ प्रबंधन -मंडल के सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए स्टेशनों पर पर्यवेक्षक तैनात हैं। आवश्यकतानुसार सामान्य श्रेणी के डिब्बों में प्रवेश के लिए कतार प्रणाली सुनिश्चित करने आरपीएफ व टिकट चेकिंग कर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में कुशल आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं । ट्रेनों में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने, भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है |
- रायपुर । मूक बधिर नव दंपति आलोक एवं रंजूला ने "कलेक्टर के पाती" के माध्यम से लोगो को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। पूरे रायपुर जिला में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक कर रहे हैं। जिसमे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय डॉ.गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार व जिला स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप टीम शादी स्थल पहुंच कर इन नव दंपत्ति को आशीर्वाद देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं मूक बधिर दूल्हा दुल्हन की प्रयासों की सराहना किया। आगामी लोकसभा चुनाव में लोगो को अधिक से अधिक संख्या मे मतदान करने प्रेरित किया और सभी बाराती एवं स्थानीय लोगों को कलेक्टर की पाती देकर 7 तारीख को अवश्य मतदान करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर बाराती एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।*बता दे कि आलोक जयसवाल और रंजुला पटेल दोनो ही मूक बधिर है । कोपलवाणी में रंजुला एवं आलोक ने क्लास 1 में एडमिशन लेकर पढ़ाई किया रंजुला की मम्मी बचपन में ही स्वर्ग सिधार गई थी। रंजूला का खर्च सदैव कोपलवानी द्वारा वहन किया गया। आज रंजूला ग्रेजुएट होने के बाद 3 साल से जॉब कर रही है आलोक के पिता बचपन में ही गुज़र गए थे। मम्मी चाय का ठेला लगाती थी ।आलोक का भरण पोषण भी कोपलवाणी द्वारा किया गया। आलोक DCA करने के बाद आज फ्लिपकार्ट में जॉब कर रहा है ।
- भिलाई नगर । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, 28 अप्रैल को इस्पात नगरी, भिलाई में मतदान में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कलामंदिर से प्रारंभ होकर आदर्श इस्पात ग्राम देवबलोदा के पुरातात्विक शिव मंदिर प्रांगण पर पहुंची, तथा वहां से वापस कलामंदिर लौटकर रैली का समापन हुआ।मतदाता जागरूकता विषयक इस साइकिल रैली को महात्मा गांधी कलामंदिर प्रांगण में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप ने सुबह 6ः30 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया, तथा रैली का नेतृत्व कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (पर्सनल) संदीप माथुर, महाप्रबंधक (कार्मिक-नाॅन वर्क्स एवं माइन्स) एस के सोनी, ओए के महासचिव परविंदर सिंह सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने रैली को रवाना किया।इसके अतिरिक्त रैली में जिला प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, इस्पात नगरी के नागरिक, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। दुर्ग जिले में अधिक संख्या में मतदान को सुनिश्चित करने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र, जिला प्रशासन के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
- -पर्वों की तरह हिस्सा लेकर करें अपने अधिकार का प्रयोग-लोकतंत्र के पर्व में सारे काम छोड़ पहले करे मतदान बेहतर राष्ट्र निर्माण में दें अपना योगदानबलरामपुर। स्वीप कार्यक्रम के जिले में खंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत् लोगों को जागरूक करते हुए सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में जनपद सीईओ बलरामपुर के द्वारा दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत खड़ियादामर के बसाहट बचवार में पहुंच कर मतदाताओं के बीच लोकतंत्र की महापर्व में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अपने घरों और आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने प्रेरित किया।युवा मतदाताओं द्वारा बनाया जा रहा जागरूकता रिल्सजिले के युवा पीढ़ियों एवं नए मतदाताओं के द्वारा मतदान हेतु जागरूकता रील्स बनाकर आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है, आधुनिक युग में तकनीकियों का युवाओं के द्वारा बेहतर उपयोग करते हुए बदलते दौर के साथ लोगांे को जागरूक करना अच्छी पहल है। युवा मतदाताओं द्वारा मतदान करने के लिए अपील करते हुए कहा जा रहा है कि आगामी 7 मई को जिले में मतदान है और निष्पक्ष और शत्-प्रतिशत मतदान हम सबकी जिम्मेदारी है सभी मतदाता विशेषकर महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना मत अवश्य दें।मतदाताओं को दिलाई जा रही निष्पक्ष मतदान की शपथमतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है कि भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए बिना किसी प्रलोभन व भेदभाव के सभी निर्वाचनों में भाग लेंगे। इस माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन में भाग लेने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है।
- -मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वासरायपुर। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, उस पार्टी में अभी बिखराव है। पिछले कुछ समय में हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में प्रवेश किया है। उन्हे कैंडिडेट भी नही मिल पा रहे हैं। उसको अलग-अलग जगह कैंडिडेट बनाकर भेजना पड़ रहा है। मुद्दाविहीन है कांग्रेस और निश्चित ही इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार पूरी ग्यारह की ग्यारह सीट हम जीतने वाले हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही।सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। आजादी के 75 वर्षों में 55-60 साल तक उसकी सरकार रही और उन्होंने देश को छलने का काम किया। इसलिए देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है और लोगों को भ्रम में डालने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेता कुछ भी उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। यहीं नहीं हमारे शीर्ष नेताओं के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है कांग्रेस पार्टी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो साल में नक्सलवाद को खत्म करने की बात पर श्री साय ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार है, केंद्र से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे हम लोग मजबूती के साथ ये लड़ाई लड़ पा रहे हैं। अभी तक एक दिन में 29 नक्सलियों को खत्म करना, जिनमें से दो नक्सली बीस-बीस लाख के इनामी भी थे, ये बहुत बड़ी सफलता है। लेकिन हम लोगों ने आत्मसमर्पण का भी ऑप्शन रखा है और छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति है। उसमें विश्वास करके सैकड़ों नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और उनके साथ सरकार न्याय भी करेगी।आदिवासियों से संबंधित सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आदिवासियों की चिंता करने वाली पार्टी रही है। जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने भारत सरकार में पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। आज आदिवासियों का सम्मान बढ़ाने के लिए देश के सर्वोच्च पद पर हमारे समाज की बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की चिंता करती है। आदरणीय मोदी जी के आशीर्वाद से यहां के आदिवासियों के विश्वास पर पूरा खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
- -पहले दिन डाले गये 78 डाक मतपत्र--3 मई तक सुविधा केंद्र नवीन ऑडिटोरियम भवन जांजगीर मेंजांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अनुपस्थित-अनिवार्य सेवा के निर्वाचक के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्रीमती पायल पांडेय ने बताया कि जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 33 अकलतरा, 34 जांजगीर-चाम्पा, 38 पामगढ़ (अजा) 35 सक्ती (आंशिक), 37 जैजैपुर (आंशिक) में सुरक्षा बल, कोटवार एवं अन्य जिले के अधिकारी, कर्मचारी के लिए डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की स्थापना नवीन ऑडिटोरियम भवन जिला पंचायत के बाजू में जांजगीर में किया गया है। उप संचालक सांख्यिकी श्रीमती पायल पांडेय ने बताया कि डाक मत पत्र सुविधा केंद्र में पहले दिन 78 अधिकारी, कर्मचारी ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया है एवं 7 ईटीपीबीएस के माध्यम से मत पत्र प्राप्त हुए।सोमवार को पुलिस विभाग के जवानों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे, श्री राम दुलारी यादव ने कहा कि डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डालने में किसी भी प्रकार की समस्या नही हुए। जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा थाना से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने आई श्रीमती सरस्वती जांगडे ने कहा कि मतदान दिवस में हम अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहेंगे इसलिए जिला प्रशासन ने डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सुविधा केन्द्र में जिला प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था किया गया है। बालवीर प्रसाद देवांगन ने कहा पहले हमारी ड्यूटी मतदान में लगने से हम मतदान नहीं कर पाते थे, इस सुविधा के कारण हम अपना मतदान कर सक रहें, जिससे हमे इस लोकतंत्र में सहभागिता निभाने की सुविधा मिल रही है। नगर सैनिक विवेकानंद गोस्वामी ने जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये इस सुविधा केन्द्र की प्रशंसा करते हुए सुविधान जनक बताया।29 अप्रैल से 06 मई तक कर सकतें है मतदान -इसी प्रकार सुरक्षा बल, कोटवार एवं अन्य जिले के अधिकारी, कर्मचारी के लिए 29 अप्रैल से 3 मई प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक नवीन ऑडिटोरियम भवन जिला पंचायत के बाजू में जांजगीर, जिले के मतदान कर्मी 29 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर, अनिवार्य सेवा के मतदाता कर्मचारियों पोस्टल वोटिंग सेंटर, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय जांजगीर में 01 मई से 3 मई तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक एवं जिले के छुटे हुए अन्य मतदाता 04 मई से 06 मई तक प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक पोस्टल वोटिंग सेंटर, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय जांजगीर में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
- -’घर पर वोटिंग से मिली बड़ी राहत, आयोग की व्यवस्था पर जताया आभार’बिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए अनेक पहल की गई है। इसी क्रम में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ऐसे वोटर्स को आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करते हुए डाक मतपत्र से मतदान आज से किया जा रहा है। जिले के वरिष्ठजन भी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं और आयोग की इस व्यवस्था के लिए आभार जता रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि घर पर ही मतदान कर पाने की सुविधा मिलने से उन्हें कितनी राहत मिली है।बिलासपुर के बाबजी पार्क कॉलोनी में रहने वाले 87वर्षीय श्री वी. के.शास्त्री ने भी डाकमतपत्र के जरिए होम वोटिंग की। श्री शास्त्री ने बताया कि चल- फिर पाने में असमर्थ होने की वजह से उन्होंने वोट डाल पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी इस सुविधा के चलते वे अपने मताधिकार का उपयोग कर पाए। नेहरू नगर निवासी 90 वर्षीय श्रीमती शीला डेग्वेकर ने बताया कि पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें दूसरों पर आश्रित रहना पड़ता था लेकिन अब मतदान दल के घर पर आने से बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र के प्रति मैंने अपनी जिम्मेदारी निभायी है। 93 वर्षीय कल्पना विहार निवासी श्री श्याम सुंदर वैदया ने कहा कि होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाने से बहुत राहत मिली है। पहले मतदान केन्द्र में घरवालों की मदद से पहुंचकर मतदान करते थे लेकिन अब निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही सुविधा दी जा रही है। उन्होंने इस सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग का तहेदिल से आभार जताया।
- -कलेक्टर ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश-प्रेक्षकों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरू हुई कमीशनिंगबिलासपुर /जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी क्रम में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में आज से ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना कमीशनिंग कहलाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने विधानसभावार कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया। कलेक्टर ने कमीशनिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कमीशनिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन, प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया तीन से चार दिन तक चलेगी। सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का प्रभारी बनाया गया है उनके साथ दो सहायकों की भी ड्यूटी भी कमीशनिंग कार्य के लिए लगायी गयी है। कमीशनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले बैलेट यूनिट की कमीशनिंग की जाती है। कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली बीयू में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान सीयू में पिंक पेपर सील लगाई गई। कैंडिडेट सेट करते समय सीयू, बीयू और वीवीपेट को एक साथ जोड़ा गया। कैडिंडेट सेट नोटा बटन दबाकर किया जाता है। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान सीयू के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
- -कलेक्टर ने सभी मतदान दल प्रमुखों को गुलाब फूल देकर किया सम्मानित-आज से 29 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग मतदान रथ घर घर जाकर करायेगी पोस्टल बैलेट मतदान-कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउन हाल में बनाया गया पोस्टल बैलेट के लिए मतदान सुविधा केंद्ररायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने पोस्टल बैलेट मतदान के लिए “होम वोटिंग मतदान रथ” को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान मतदान दलों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने दल को रवाना करने से पहले गुलाब फुल देकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, नोडल अधिकारी श्री बृजेश सिंह , एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि आज से 29 अप्रैल तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग मतदान रथ घर घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेक्ट परिसर स्थित टाउन हाल में मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर और बलौदाबाजार विधानसभा के मतदाता मतदान कर सकेंगे।
- रायपुर । रायपुर नगर निगम द्वारा मतदान दलों को भोजन का पैकेट देने के साथ लू से बचाने नींबू पानी पिलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।निगम कमिश्रर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम क्षेत्र के 750 बूथों में मतदान दलों को भोजन पैकेट देने की तैयारी पहले ही कर ली गई है। अब वहां नींबू पानी बाटने की भी योजना बनाई जा रही है जिससे मतदान दलों को गर्मी से राहत मिले। साथ ही लू से भी बचाव हो सके। इसके व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी दी जा रही है। पांच या पांच से अधिक मतदान केंद्र वाली जगहों पर अलग - अलग लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं पांच से कम मतदान केंद्रों वाली जगहों में आसपास के 5 मतदान केंद्रों वाले अधिकारियों को वहां का भी जिम्मा दिया जाएगा। साथ हर जगह निगम कर्मी मौजूद रहेंगे। 6 और 7 मई को मतदान दलों को भोजन का पैकेट भी निगम द्वारा दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। file photo
- - कमिश्नर निरीक्षण के लिए स्वयं जा रहे। अधिकारियों को भी लगायारायपुर । रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम के सभी 10 जोनों के द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग - अलग लेने पर जोर दिया जा रहा है। सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छता दीदियों के साथ घूमकर कचरा अलग - अलग देने हेतु नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं।निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही ने आज सुबह गुढ़ियारी के जनता कालोनी क्षेत्र में घर - घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग - अलग लेने के कार्य का अवलोकन किया। इस क्षेत्र में करीब 75 फीसदी नागरिक कचरे को अलग - अलग कर दे रहे हैं। यहां जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक कर कचरा अलग कर देने हेतु जागरूक कर 100 फीसदी कचरा अलग लेने हेतु जागरूक किया जाए। डॉ पाणिग्रही ने अशोक नगर और शिवानंद नगर में चल रहे सफाई कार्यों का अवलोकन किया। सभी जगह सफाई कर्मचारियों की गिनती की करवाई जहां कर्मचारियों की उपस्थित सन्तोष जनक पाई गई।दो दिन पहले निगम कमिश्नर श्री मिश्रा ने भी जोन क्रमांक 1 में कचरा संग्रहण कार्य का अवलोकन किये थे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गीला और सूखा कचरा सेकेंडरी कलेक्शन पाइट तक अलग - अलग होकर ही पहुंचे। जिसकी निगरानी लगातार की जाएगी। इस कार्य के लिएमुख्यालय में पदस्थ दो जेडएचओ को 5 - 5 जोन का कार्य दिया गया है।
- - मुर्रा एनीकेट में पानी भरने गेट बंद करवाए गए, तरीघाट और मुर्रा एनीकेट से छलक कर रायपुर पहुंचेगा पानीरायपुर। खारुन नदी में तरीघाट एनीकेट से पानी आ जाने के बाद आज फिल्टर प्लांट एनीकेट का जलस्तर 15 इंच तक बढ़ गया। इसके बाद पानी के तरीघाट एनीकेट के गेट को बन्द करने के लिए कह दिया गया।सिंचाई विभाग द्वारा नहर मरम्मत के नाम पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र हेतु पानी सप्लाई पिछले दिनों अचानक बन्द कर दिया गया था। इससे रायपुर शहर में जलसंकट गहराने का खतरा बन गया था। जलस्तर घटने लगा था। सबसे अधिक चिंता फिल्टर प्लांट के 150 एमएलडी प्लांट की हो गई थी। पानी की कमी के चलते प्लांट के पम्प एयर ले लेते और वह ठप पड़ जाता। तब उससे बनाने में ही कई दिन लग जाते और शहर में पानी सप्लाई नहीं हो पाती। स्तिथि को भांपकर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तत्काल सक्रिय हुए और उच्च स्तर पर बातचीत की। इसके बाद धमतरी के चटोद में स्थित नहर के शाखा नहर को खारुन नदी से जोड़कर शहर के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इससे पहले शहर में पानी के इंतजाम के लिए काठाडीह एनीकेट और मुर्रा नहर को खुलवा लिया गया। इसके बाद तरीघाट एनीकेट के दो गेट खुलवा दिए गए। आज सुबह फिल्टर प्लांट में जलस्तर 15 इंच तक बढ़ गया था। जो कि संतोषजनक है। तब निगम के कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेंद्र ने काठाडीह और मुर्रा एनीकेट को जाकर देखा। मुर्रा एनीकेट खाली हो चुका था। किंतु चटोद नहर का पानी वहां पहुंचने लगे है। जिसे देखकर जल संग्रहन हेतु मुर्रा और एनीकेट के एक गेट को बन्द कर देने के लिए कहा गया है। वहां जल संग्रहन होने के उपरांत तरीघाट एनीकेट के गेट को बन्द करवा दिया जाएगा। तब एनीकेट के ऊपर से छलक कर पानी रायपुर के लिए आने लगेगा जो कि शहर के लिए पर्याप्त होगा
- -दिव्यांग और 80 साल से अधिक के मतदाताओं को मिलेगी दिव्यांग मतदाता रथ की निशुल्क सुविधा,टोल फ्री नंबर 1950दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के आर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में 80+ दिव्यांग मतदाता रथ कार्ययोजना अनुसार निर्देश दिए गए है। मतदान दिवस 07 मई को दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए दिव्यांग मतदाता रथ की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस निःशुल्क परिवहन के जरिए दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के दिन उनके आवास स्थल से मतदान केंद्र तक लाने तथा मतदान के बाद उन्हें घर तक छोड़ा जाएगा। वाहन बुक करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में मतदान दिवस 07 मई को दिव्यांग मतदाता रथ द्वारा दिव्यांग एवं 80 आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है। चिह्नांकित दिव्यांग व 80 आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के द्वारा मांग करने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात वापस उनके आवास स्थल तक छोड़ने के लिए दिव्यांग मतदाता रथ की नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दिवस 07 मई 2024 दिन मंगलवार, समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके मांग जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केंद्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् वापस उनके आवास स्थल तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।वाहन को "मतदाता रथ" नाम दिया गया है, 80+ तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की सुविधा सुलभ कराने की दृष्टि से शहर विधानसभा क्षेत्रवार तथा मतदान केन्द्रवार व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस मतदाता रथ की सुविधा अधिकाधिक 80+ तथा दिव्यांग मतदातागण अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। file photo

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)







.jpg)





.jpg)

.jpg)
.jpg)




