बालोद जिले में अब तक 04 लाख 76 हजार 509 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
बालोद ।बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 197 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 07 हजार 559 किसानों द्वारा कुल 04 लाख 76 हजार 509 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1043 करोड़ 82 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 04 हजार 137 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 73 हजार 240 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 03 हजार 269 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5360 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21,093 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

.jpg)










.jpeg)

Leave A Comment