- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग,। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में खाद्य गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार शाम सूर्या ट्रेजर आईलैण्ड माल मिलाई स्थित केएफसी डोमिनोज, मैकडानल्ड पिज्जा हट, हल्दीराम रिसाली स्थित डॉमिनोज पर छापामार कार्यवाही की गई। इस जांच कार्यवाही में कंपनियों के खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं दस्तावेजों संबंधित बड़ी लापरवाही सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सूर्या ट्रेजर आईलैण्ड माल में मल्टीनेशलन फुड कंपनी केएफसी में खाद्य के तलने के लिए जो तेल इस्तेमाल होता है। मौके पर जांच कि एवं खाद्य तेल का नमूना संकलित कर जांच हेतु भेजा गया है। इस्तेमाल किए जा रहे तेल को निर्धारित टीपीएम से अधिक होने पर दुबारा इस्तेमाल नही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पिजा हाट में वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फिजर में रखा होना पाया गया। पेंकिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे ट्रे कि सफाई बताया गया कि एक महिने में एक बार कि जाती है। मौके पर कार्यरत कर्मियों का मेडिकल जांच रिर्पाेट नही पाया गया। वेज और नानवेज प्रोसेसिंग एरिया में बनाए गए काऊटर में आईडेंटि फिकेशन नही होना पाया गया। विभाग से सुधार करने हेतु 10 दिन का समय देकर इंप्रुवमेंट नोटिस जारी किया। मेकडोनलाड में वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों को एक ही स्टोर रूम में रख होना पाया गया। मौके पर कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट एवं रजिस्टर्ड कंपनी से पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट नही पाया गया। अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किया गया है। सूर्या ट्रेजर आइलैण्ड में संचालित डोमिनोज में खाद्य विभाग कि टीम को खाद्य लाइसेंस डिसप्ले मे नही मिला। एक ही फिज में वेज नानवेज का सांघरण पाया गया इसके साथ ही वहां कार्य करने वाले कर्मियों के मेडिकल जांच रिपोर्ट कि गलत जानकारी दी गई विवेचना करने पर पाया गया जिन व्यक्तियों के मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए गए मौके पर वह व्यक्ति कार्यरत ही नही थे। रजिस्टर्ड एजेन्सी से पेस्ट कंट्रोल कराया जाना नही गया। वेजनानवेज पिज्जा सेकने के लिए एक ही ट्रे का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर डोमिनोज का गुमास्ता लाइसेंस वैध होना नही पाया गया विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए 10 दिवस का समय दिया गया है
- दुर्ग,। विगत तीन दिवस के हो रही बारिश तथा मांेगरा बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ गया है। दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट का और पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल का निरीक्षण कर वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री पी.आर. सलाम एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
- दुर्ग।दुर्ग नगर के बी.आर.जे. शासकीय आदर्श कन्या उ.मा.वि. में 22 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। एडीएम श्री अरविन्द कुमार एकका, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर.एल. ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरिवन्द मिश्रा की मौजूदगी में उक्त आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया। गुरू पूर्णिमा पर्व का शुभारंभ माता सरस्वती जी एवं महर्षि वेदव्यास जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर सरस्वती वन्दना एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु महिमा पर आधारित गीत, कविता तथा राऊत नाच के माध्यम से गुरूजनों के प्रति आदर सम्मान अर्पित किया गया। छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता के द्वारा गुरु महिमा पर अपने भाव प्रगट किये। चूँकि माँ हमारी प्रथम गुरू होती है। इसलिए इस शुभ अवसर पर एडीएम श्री एक्का एवं अतिथियों द्वारा गुरू रूपी मां के नाम पर पेड़ शाला प्रांगण में लगाया गया। गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर शिक्षाविद् पूर्व उपसंचालक एवं संस्था के पूर्व प्राचार्य श्री एच.एस. वर्मा को एडीएम श्री एक्का द्वारा स्मृति चिन्ह शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। एडीएम श्री एक्का ने गुरू के महत्व को बताते हुए बताया कि उनकी मां की एक गुरू के रूप में उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में विशेष भूमिका रही है। संयुक्त संचालक श्री ठाकुर ने छात्राओं के प्रति श्रेष्ठतम प्रयास करने हेतु शिक्षको को प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने शिक्षक की गरिमा को रेखांकित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के मार्गदर्शन पर समस्त शाला स्टाफ के सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती नजर परवीन भी उपस्थित थी।
- बालोद । बालोद जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी निःशुल्क दक्षता प्रशिक्षण का लाभ लेने हेतु अपनी समस्त जानकारी 12 अगस्त 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में दर्ज करा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती अंतर्गत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा का आयोजन 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ में आयोजित होना हैं। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर, एवं अग्निवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में 12 अगस्त तक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 एवं ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारियां दर्ज करा सकते हैं।
- -31 अगस्त 2024 तक कर सकते है आवेदन*दुर्ग / भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्याे को मान्यता देने के लिए वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत की है। पुरस्कार के लिए आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भरना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। वर्ष 2025 सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए लिंक https/awards.gov.in का अवलोकन कर सकते है।
- दुर्ग, / विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2024 के अवसर पर जनजातीय समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाना है। यह विभूतियां शैक्षणिक, सामाजिक, समाज सेवा, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, आदिम जाति चित्रकला, खेलकूद, कृषि, चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि से संबंधित हो सकती है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले जनजातीय समाज के व्यक्ति 25 जुलाई 2024 तक अपना आवेदन एवं अभिलेख कार्यालय सहायक आयुक्त विकास कलेक्ट्रेट दुर्ग में जमा कर सकते हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा। file photo
- रायपुर / श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या धाम पहुंच रहा है। दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को आज दुर्ग स्टेशन से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। रामलला दर्शन पश्चात् तीर्थयात्रियों का दल 26 जुलाई 2024 को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगी। तीर्थ यात्रा में दुर्ग जिले के 185 श्रद्धालु जिसमें 139 ग्रामीण एवं 46 श्रद्धालु शहरी क्षेत्र से शामिल है।दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर एक बजे कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, एडीएम श्री अरविंद एक्का, सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। राम भक्तों को फूल माला पहनाकर दुर्ग स्टेशन से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालुगण खुशी-खुशी दर्शन कर सके। वही सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।बालोद जिले के दल्ली राजहरा निवासी श्री विनोद कुमार चौहान ने कहा कि वह पहली बार रामलला के दर्शन को जा रहे हैं। यह हमारे लिए विलक्षण क्षण हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके कारण निःशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन कर पा रहे हैं। तीथ यात्रियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ’छत्तीसगढ़ जनमन’ की जून माह की प्रतियां भेंट की गई। यात्रियों ने पत्रिका को शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए बहुपयोगी बताया।
- बिलासपुर / भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 08 जुलाई से प्रारंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई तक रहेगी। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 12वीं (गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषयों) या तीन वर्षीय डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) होना आवश्यक है। इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in में करना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर मेंआकर पंजीयन करा सकते है अथवा च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। आवेदक की जन्मतिथि 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है अतःआवेदको से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करावें । अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर का दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-296 213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9340163780 में संपर्क कर सकते हैं।
- दुर्ग, / जिले में 01 जून से 22 जुलाई तक 254.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 444.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 164.4 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 223.7 मिमी, तहसील धमधा में 188.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 220.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 282.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 23 जुलाई को तहसील दुर्ग में 6.6 मिमी, तहसील धमधा में 6.1 मिमी, तहसील पाटन में 11.0 मिमी, तहसील बोरी में 9.5 मिमी, भिलाई 3 में 4.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- दुर्ग / अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, औद्योगिक क्षेत्र, जवाहर नगर गेट के पास, धमधा नाका दुर्ग में अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एम्प्लॉइड टेलर में देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8319642983, 8103830896 में सम्पर्क कर सकते है। अंत्यावसायी व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग के प्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार पात्रता की शर्ते आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो (जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पार्षद/सरपंच) का प्रस्तुत करें। आवेदक की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये तक हो आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार/पटवारी ) द्वारा जारी हो। आवेदक की उम्र- 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अंकसूची (आठवी उतीर्ण ) तथा दो फोटोग्राफ पास पोर्ट साईज जमा करना होगा।
- बालोद,। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिले के आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों एवं नीचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे कठिन समय में जिले के आमजनों से अपील की जाती है कि वे नदी नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।
- 27 एवं 28 जुलाई को दस्तावेजों का सत्यापनबालोद, । कलेक्टोरेट बालोद में राजस्व विभाग के अंतर्गत सहायक ग्रेड 03, स्टेनोटायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य, अर्दली, चैकीदार, फर्रास, प्रोसेस सर्वर के रिक्त पदों के भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदकों के शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी किए गए सूची को जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर कर दी गई है। दस्तावेज के सत्यापन हेतु सभी पात्र अभ्यर्थियों को सिवनी बालोद स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में दिनाँक 27 एवं 28 जुलाई को कार्यालयीन समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन हेतु पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ विज्ञापन में उल्लेखित शर्त के अनुसार संपूर्ण शैक्षणिक/तकनीक दस्तावेज, जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि आवश्यक दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ स्वप्रमाणित उक्त दस्तावेजों की छायाप्रति एवं दो नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेजों के सत्यापन हेतु नियत तिथि में उपस्थित नहीं होने पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु पृथक से कोई समय नही दिया जाएगा। अतः वे आगमी कार्यवाही के लिए पात्र नहीं होंगे।
- बिलासपुर, /जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम सल्हैया, भाड़म, बरगन रयत (जूनापारा), मोछ, बिनौरी, साल्हेकापा, खरकेना, बूटेना, खजुरी एवं मरहीकापा में उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक सहकारी सोसायटियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता 15 दिवस के भीतर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान आबंटित की जाएगी। पंजीकृत उन सहकारी समितियों को उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाएगा जो 31 मई 2004 या उससे पहले पंजीकृत हो तथा उनका पंजीयन जीवित हो। जीवित पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सोसायटियांे द्वारा दुकानों का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं ही करेगी ओर किसी अभिकर्ता या निजी व्यक्ति के माध्यम से संचालित नहीं करेगा। उचित मूल्य की दुकानों को दुकान सह गोदाम के रूप में पर्याप्त स्थान रखना होगा। जहां आवश्यक मासिक आबंटन हेतु आवश्यक वस्तु का अग्रिम भण्डाकरण किया जा सके। दुकान के सामने महिला एवं पुरूष खरीददारों की अलग-अलग कतार बनाने के लिए पर्याप्त जगह रखना होगा। महिला स्व सहायता समूह को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। उचित मूल्य दुकान के लिए प्रतिभूति निक्षेप 5 हजार रूपये होगा। दुकान आबंटन स्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर में निहित होगा एवं किसी भी प्रकरण के विवाद की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर का निर्णय अंतिम होगा।
- बिलासपुर /प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऋणी और अऋणी किसानों को बीमा आवरण में शामिल किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा आवरण में शामिल करने निर्देश दिए। बीमा के संबंध में सहकारी समितियों एवं मैदानी विस्तार अधिकारियों को प्रचार-प्रसार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जो जरूरी दस्तावेज हैं, उनमें आधार कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ ही अऋणी किसानों को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी1, पी 2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर खाता क्रमांक, आइएफएससी कोड एवं बैंक का पता साफ दिखाई दे रहा हो, फसल बोआई का प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नम्बर एवं बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानों के लिए फसल साझा एवं कास्तकार घोषणा पत्र ये सभी दस्तावेज किसानों को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कराना होगा।बिलासपुर जिले के लिए धान सिंचित एवं असिंचित, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर/तुअर, रागी, सोयाबीन की फसलों का बीमा कराया जा सकता है। धान सिंचित के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 60 हजार एवं किसान प्रीमियम 1200 रूपए प्रति हेक्टेयर, धान असिंचित के लिए बीमित राशि 43 हजार एवं किसान प्रीमियम 860 रूपये प्रति हेक्टेयर, उड़द के लिए बीमित राशि 22 हजार एवं किसान प्रीमियम 440 रूपए प्रति हेक्टेयर , मूंग के लिए बीमित राशि 22 हजार एवं किसान प्रीमियम 440 रूपये, मूंगफली के लिए बीमित राशि 42 हजार एवं किसान प्रीमियम 840 रूपए प्रति हेक्टेयर, कोदो के लिए बीमित राशि 16 हजार एवं प्रीमियम 320 रूपये प्रति हेक्टेयर, कुटकी के लिए बीमित राशि 17 हजार एवं प्रीमियम राशि 340 रूपये प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए बीमित राशि 36 हजार एवं प्रीमियम राशि 720 रूपये प्रति हेक्टेयर, अरहर/तुअर के लिए बीमित राशि 35 हजार एवं प्रीमियम राशि 700 रूपये रूपय प्रति हेक्टेयर, रागी के लिए बीमित राशि 15 हजार एवं प्रीमियम राशि 300 रूपये रूपय प्रति हेक्टेयर एवं सोयाबीन के लिए बीमित राशि 41 हजार एवं प्रीमियम राशि 820 रूपये रूपय प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। दावा राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.//pmfby.gov.in/farmer से अवलोकन कर सकते है। कृषि विभाग के उप संचालक ने सभी किसानों से अपील की है कि उनके द्वारा बोये गये फसल क्षेत्र का फसल बीमा अपने क्षेत्र के ग्रामीण विस्तार अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराये।
- बिलासपुर /राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बचे हुए उपभोक्ताओं को एक और मौका नवीनीकरण के लिए दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदौरिया ने इस आशय की जानकारी दी है।
- -कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा : डॉ. चंदेलरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा पेश केन्द्रीय बजट 2024 को विकासपरक, समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी बजट निरूपित करते हुए इसे देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाला बजट बताया है। डॉ. चंदेल ने कहा कि वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आबंटित किए हैं जो पिछले वर्ष के बजट से 27 हजार करोड़ रूपये अधिक है। इस तरह कृषि के बजट में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रमीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार द्वारा 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से परिचित कराया जाएगा। सरकार दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए उत्पादन, भंडारण और विपणन को बढ़ाने की योजना बना रही है। बजट में जलवायु अनुकूल किस्मों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर जोर दिया गया है। अगले 2 वर्षों में किसानों द्वारा खेती के लिए 32 कृषि फसलों और 109 बागवानी फसलों की नई उच्च उपज वाली और जलवायु लचीली किस्में जारी की जाएंगी। दालों और तिलहनों के उत्पादन, भंडारण और विपणन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के साथ अनुसंधान और विकास पहलों के लिए महत्वपूर्ण धनराशि आवंटित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तिलहनों में “आत्मनिर्भरता“ हासिल करना है। सब्जियों की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के लिए बजट में प्रमुख उपभोग केन्द्रों के पास सब्जी उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव है। संग्रह, भंडारण और विपणन सहित सब्जियों की आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उपभोग केंद्रों के करीब सब्जी उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2025 में 400 जिलों में खरीफ के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें 6 करोड़ किसानों और उनकी भूमि को किसान और भूमि रजिस्ट्री में एकीकृत किया जाएगा। पांच राज्यों में जन-समर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की सुविधा दी जाएगी। जलीय कृषि में क्षमता को पहचानते हुए, बजट में झींगा ब्रूडस्टॉक्स के लिए न्यूक्लियस प्रजनन केंद्रों का एक नेटवर्क स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह भी कहा गया कि झींगा पालन, प्रसंस्करण और निर्यात के वित्तपोषण को नाबार्ड के माध्यम से सुगम बनाया जाएगा।डॉ. चंदेल ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है, इससे ऑटोमोबाइल - विशेष रूप से एंट्री - टू - लेवल - टू - व्हीलर और ट्रैक्टरों की ग्रामीण मांग को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, सरकार ने राज्य सरकार के साथ साझेदारी में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की सुविधा के लिए तीन साल की योजना की घोषणा की है। यह डिजिटल ढांचा किसानों को मौसम, फसल सलाहकार सेवाओं और बाजार मूल्यों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा इस बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं, जिसमें 4.1 करोड़ युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रूपये के केन्द्रीय परिव्य के साथ पांच योजनाओं का प्रधानमंत्री पैकेज दिया गया है। इस पैकेज के तहत आने वाले पांच सालों में चार करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार, कौशल एवं अन्य अवसर की सुविधा प्रदान की जाएगी। 1 करोड़ युवाओं को पांच साल में स्किल्ड किया जाएगा। 1 करोड़ युवाओं को देश की 500 टॉप कम्पनियों में इंटर्नशिप के दौरान 12 महीनों के लिए 5 हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में कर्ज की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार द्वारा 3 प्रतिशत ब्याज दर पर एजुकेशन लोन देने की घोषणा भी की गई है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।
- जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व् जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजह आम जनता का हितैषी , विकास परक बजट है जिसमे मोदी सरकार ने सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा है । केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने जो बजट पेश किया है वह सर्वोन्मुखी है। इस बजट में नासिर्फ गाँव गरीब किसान की बात के की गई है बल्कि युवा , महिला, रोजगार, सहित सभी प्रमुख विषयों पर बारीकी से ध्यान दिया गया है जिससे भारत विश्वगुरु बनने की कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ गया है ।किरण देव ने कहा कि मंगलवार को जारी बजट में कृषि कार्य के लिए 152 लाख करोड़ रुपए। महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए। 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शहरी आवास योजना के लिए अलग से योजना बनाई गई है। बेरोजगारों के लिए 2 लाख करोड़ खर्च करके 4 करोड़ बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिया जाएगा यह अपने आप में बहुत बड़ी योजना है। कौशल विकास में प्रशिक्षित लोगों के लिए मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर 20 लाख किया गया है इससे सभी लोगों को रोजगार मिलेगा और वह अपने स्तर पर अन्य लोगों को रोजगार देने में सक्षम होंगे। कृषि विकास मे दलहन और तिलहन को फोकस किया गया है किसानों को बिजली मुफ्त देने के लिए सौर ऊर्जा से बिजली के कनेक्शन हेतु विशेष छूट का प्रावधान किया गया है जिसका सीधा लाभ किसान उठाएंगे और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी ।उन्होंने कहा कि कैंसर की दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस का सस्ता किया जाना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार की सोच कितनी दूरदर्शी है। 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे। किसानों का विशेष ख्याल रखते हुए 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।किरण देव सिंह ने आगे कहा कि इस बजट में महिलाओं एवं छात्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है । उद्योग के सहयोग से कामकाजी महिला हॉस्टलों और शिशु गृहों की स्थापना। सरकार संवर्धित कोष की गारंटी के साथ 7.5 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना को संशोधित करने की बात कही गई है जिससे प्रतिवर्ष 25 हजार छात्रों को मदद की उम्मीद मिलती है । रोजगार के नए अवसरों को खोलने के लिए मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से 20 लाख तक बढ़ाने की बात की गई है ।उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा से यह स्पष्ट है कि योजना के तहत आकांक्षी जिलों एवं जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय परिवारों के पूर्ण कवरेज के लिए कदम उठाए जाएंगे जिससे इससे 63 हजार गांवों में 5 करोड़ जनजातीय लोग लाभान्वित होंगे।किरण देव ने कहा कि सभी दृष्टिकोण से यह बजट सबके साथ सबका विकास वाला बजट है ।
- -सर्वस्पर्शी एवं सर्वहितैषी बजट के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार।रायपुर/ /केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बजट, सशक्त, शक्तिशाली, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। इस बजट में युवा, गरीब, महिला, किसान, सभी वर्गों की चिंता की गई है।उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से नौजवानों को रोजगार देने के लिए 2 करोड़ नौजवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा, 1 साल तक उन्हें 5 हजार रुपए प्रति माह केन्द्र सरकार की ओर से मिलेगा। शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास केलिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।1 लाख रुपये से कम सैलरी होने वाले प्रवेशकों को ईपीएफओ में रजिस्टर होने पर केंद्र सरकार से 15,000 रुपये मिलेंगे। इससे 210 लाख युवाओं को लाभ होगा। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार आरंभ करने के लिए 7.50 लाख रूपए तक का लोन दिया जाएगा। वहीं 10 लाख तक के शिक्षा ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर की छूट के आधार पर दिया जाएगा।गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को आगामी 5 साल तक अनाज देने के वादे को निभाया जाएगा।कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भी लगभग 104 नई किस्मों का ईजाद किया जाएगा और 6 करोड़ किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक देने के लिए डिजीटल डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाए जाएंगे।ग्रामीण विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को 18 लाख ग्रामीण आवास मिलेंगे। छत्तीसगढ़ के शहरों को 50 हजार प्रधानमंत्री शहरी आवास मिलेंगे। छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं में फायदा मिलेगा, राज्य के उद्योगों को स्किल डवपलमेंट व रोजगार की दृष्टि से बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है। पहली बार आम आदमी के लिए किरायों के घर निर्माण की सरकार द्वारा जो सुविधा देगी, वो निःसंदेह हृदय से स्वागत योग्य है।=छत्तीसगढ़ राज्य में खनिज बड़ी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में सरकार द्वारा लाई गई नई पॉलिसी के तहत राज्य को बहुत आय प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि यह बजट, आज के परिदृश्य में शहरों के लिए, गांवों के लिए महिलाओं के लिए, नौजवानों के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, यानि सभी वर्गों के विकास का बजट है। इन सभी के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट है। बृजमोहन ने कहा कि मैं इस बजट के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को पेंशन में, इनकम टैक्स की छूट का बढ़ाया गया है. मैं इसके लिए आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी. निर्मला सीतारमण जी, एनडीए सरकार के साथ ही इस देश की जनता, युवा, महिलाएं, किसान और गरीब सभी को बधाई देता हूं। यह बजट भारत को तीव्र गति से विकसित करने वाला बजट होगा।
- रायपुर /केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों की सराहना की और इसे देश सहित प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि नए उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। 5 साल में 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, स्किल इंडिया के तहत युवाओं को प्रशिक्षित और पुनर्प्रशिक्षित करने के कदम से देश में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदम से देश तकनीकी क्षेत्र में उन्नत बनेगा। उन्होंने कहा कि शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किए गए कोष से नई खोजों और आविष्कारों को बल मिलेगा।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार के बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा पर बजट में फोकस किया गया है। यह बजट देश सहित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी क्षेत्रों में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देगा।
- -खेल अलंकरण वर्ष 21-22 और 22-23 के लिए अंतिम तिथि तक 1329 आवेदन प्राप्त हुए-आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण करने संचालक ने दिए निर्देशरायपुर /राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।अंतिम तिथि तक संचालनालय एवं जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम में तत्काल आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करने के निर्देश समिति को दिया है।अंतिम तिथि तक शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 हेतु 61 आवेदन तथा वर्ष 2022-23 हेतु 85 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 46 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 52 आवेदन प्राप्त हुए। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (निर्णायक) के लिए वर्ष 2021-22 के 03 एवं वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) के लिए वर्ष 2021-22 के 19 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 27 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए वर्ष 2021-22 के 22 आवेदन एवं 2022-23 के 32 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 77 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 98 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ट्राफी (जूनियर वर्ग) के लिए वर्ष 2021-22 के 01, वर्ष 2022-23 के 01 आवेदन तथा मुख्यमंत्री ट्राफी (सीनियर वर्ग) के वर्ष 2021-22 के 04 आवेदन, वर्ष 2022-23 के 04 आवेदन प्राप्त हुए। नगद राशि पुरस्कार के लिए वर्ष 2021-22 के 275 आवेदन एवं वर्ष 2022-23 के 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार वर्ष 2021-22 के लिए 508 आवेदन और वर्ष 2022-23 के लिए 518 आवेदन प्राप्त हुए है। इस प्रकार दोनों वर्षों के लिए कुल 1329 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का परीक्षण पूर्ण करके शासन स्तर पर निर्णयक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
- -जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स न्यूजीलैण्ड में दिलाया रजत पदक, रायपुर की कुमार रीबा बेन्नी और बिलासपुर की कुमारी रूपाली साहू ने न्यूजीलैण्ड में लहराया भारत का परचमरायपुर /खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज तलवारबाजी खिलाड़ी रूपाली साहू ने सौजन्य मुलाकात की। रुपाली साहू और रीबा बेन्नी ने 12 से 19 जुलाई, 2024 तक क्राईस्टचर्च न्यूजीलैण्ड में सम्पन्न जूनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को सिल्वर पदक दिलाया। खेल मंत्री ने इनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य का ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी खेल विधाओं के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। खेल मैदानों को उन्नत कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।ज्ञात हो कि रुपाली साहू और रीबा बेन्नी ने न्यूजीलैण्ड जाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने इन खिलाड़ियों रिबा बेन्नी को 4 लाख रुपए और रूपाली साहू को 3.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने की अनुशंसा सहित प्रकरण राज्य शासन को प्रेषित किया था। खेल संचालक के प्रस्ताव पर खेल सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता और खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वीकृति प्रदान् की। इन खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत परिश्रम किया है। अपने बेहतर प्रदर्शन और खेल तकनीक की योग्यता के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मैडल प्राप्त करने में सफल रहीं। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- - बच्चों से पूछा गिनती और पहाड़ा, बच्चों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएंरायपुर / महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर वहां का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। सभी बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए सलाह दी और नियमित स्कूल आने कहा। श्रीमती राजवाड़े ने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछा, बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। उन्होंने बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।
- -आंगनबाड़ी केंद्र भींजपुर प्रांगण में लगाया अमरूद का पौधारायपुर / महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। वहां उन्होंने दुलदुला विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र प्रांगण भींजपुर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत् अमरूद पौधरोपण किया। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा, स्वच्छ वातावरण बनाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भींजपुर आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली एवं आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खोलने के निर्देश दिए।
- -मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा आज आप विधानसभा देख रहे हैं, आपमें से जो बच्चा जनप्रतिनिधि बनना चाहे वो यहां आयेगा, यह लोकतंत्र का मंदिर, यहां से ही तैयार करते हैं प्रदेश के विकास की राह-ग्राम बाहपानी में हुए दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण कर लौट रहे 19 ग्रामीणों की हुई थी मृत्यु, इसके पश्चात मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिजनों को प्रदान की गई थी पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि-पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उठाया है बच्चों के परवरिश का जिम्मा-ग्राम बाहपानी हादसे में मृत तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभारायपुर/ कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी। इनके पीछे छूट गये थे इनके मासूम बच्चे। इनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर इनके माता-पिता का कितना कुछ सपना था, जिन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी थी। घटना के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई थी। साथ ही विधायक भावना बोहरा ने इन मासूम बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ली। सुखद बात यह है कि यह बच्चे अपनी तरक्की की राह में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में इन बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब दुलारा और कहा कि आप लोगों ने विधानसभा देखी है। यहां पर हम सब चर्चा करते हैं और सब मिलजुलकर प्रदेश के विकास के लिए नीति तैयार करते हैं। कल जब आप लोग भी बड़े होंगे। और आप में से जो जनप्रतिनिधि बनेगा वो यहां आएंगे। यह लोकतंत्र का मंदिर है यहीं से हम प्रदेश के विकास की राह तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को विधानसभा दिखाने के पीछे हमारी मंशा यह है कि बच्चे बेहतर तरीके से समझें कि लोकतंत्र कैसे काम करता है।मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी चल रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके गांव के बारे में भी पूछा। बच्चों ने अपने गांव के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती बोहरा को कहा कि बच्चों को इतनी सुंदर शिक्षा आप दे रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में हम जितना काम करेंगे, हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी। गौरतलब है कि विगत 20 मई 2024 को कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी के समीप एक दुखद सड़क दुर्घटना में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे 19 ग्रामीणों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने हादसे में तत्काल परिजनों को राहत देते हुए 5-5 लाख दिए जाने की घोषणा की थी। आज इन्हीं मृतकों परिवारों के 14 बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा पहुंचे थे।









.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)