- Home
- छत्तीसगढ़
- 0 किसानों को सिंचाई एवं अन्य कार्यो में हुई सहूलियत0 मछलीपालन से आर्थिक स्थिति में आया सुधारबिलासपुर। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर पनपीता तालाब गहरीकरण होने से मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम चौहा के ग्रामीणों के जीवन की दशा और दिशा बदल गई है। ग्रामीणों को निस्तारी की सुविधा के साथ ही, खेती-किसानी के लिए सिंचाई सुविधा का एक अन्य विकल्प मिल गया है। साथ ही आजीविका के लिए मछली पालन कर किसान अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे है साथ ही मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को भी रोजगार प्राप्त हुआ।मस्तूरी विकासखण्ड में तालाब गहरीकरण से ग्रामीणों को अनेकों सुविधाएं प्राप्त हुई है। गांव में पनपीता तालाब का क्षेत्रफल तो अधिक था लेकिन उबड़ खाबड़ और गहराई नहीं होने से अधिक मात्रा में पानी का भराव तालाब में नहीं हो पाता था। यहां बरसात के मौसम का पानी भी सूख जाता था जिससे ग्रामीणों को निस्तारी की समस्या, मछलीपालन करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। खेती किसानी के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामवासियों ने बताया कि तालाब गहरीकरण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव होने के बाद कार्य स्वीकृत कया गया। कार्य स्वीकृत होेन के बाद मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारियों में पात्र मजदूरों के माध्यम से 4956 मानव दिवस सृजित कर कार्य संपूर्ण किया गया। अमृत सरोवर पनपीता तालाब गहरीकरण में ग्रामीणों, मनरेगा के मजदूर, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक का विशेष योगदान रहा है।तालाब गहरीकरण होने से अब पूरे वर्षभर पनपीता तालाब में पानी भरा रहता है जिससे तालाब के पानी का उपयोग ग्रामीण अपने रोजमरर्रा के जीवन में बड़े आसानी से कर रहे है। कृषि के कार्याे एवं निस्तारी के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में ग्रामीणों को मिल रहा है। तालाब गहरीकरण से जल संग्रहण भी अधिक हो रहा है और आस पास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर भी ऊंचा हुआ है। मछली पालन करने वाले ग्रामीणो के आमदनी में वृद्धि होने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत मिलने वाले इस सहयोग के लिए सरकार का धन्यवाद दिया है।
- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 6424 जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का अभिनंदन खेल परिसर सरकंडा में किया गया । उनके बिलासपुर जिले से प्रथम केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त किया गया।श्री तोखन साहू के मंत्री बनने पर कर्मचारी जगत में हर्ष व्याप्त है। साथ ही छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका संघ के द्वारा भी शाल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया । साथ ही केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार का अभिनंदन करने के लिए समय उपलब्ध कराने मंत्री महोदय जी से आग्रह किया गया। जिस पर माननीय मंत्री ने शीघ्र महिला बाल विकास मंत्री से मिलवाने का ठोस आश्वासन दिया ।इस अवसर पर संगठन के देवेन्द्र पटेल अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक, आर.पी. शर्मा जिला संरक्षक चंद्रशेखर पांडेय जिला अध्यक्ष, हेमलता भारद्वाज प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका संघ, कौशल कौशिक, अश्वनी तिवारी, प्रमोद भारद्वाज, डी आर श्रीवास , अश्विनी क्षत्रिय,आलोक सिंह क्षत्रिय कुलदीप टंडन, राम मूरत कौशिक, शिवचरण साहू विनोद शर्मा, सुरेंद्र दुबे, रश्मि ध्रुव, सुषमा वालिया, अर्पणा चौधरी, श्रद्धा कौशिक उर्मिला कौशिक, कुंती बाई श्रीवास, यशोदा चेलकर, रुक्मणी मानिकपुरी, गुलाब गेंदले, अजय मालवीय ,चंद्रकांत, वेदमती साहू, नरेंद्र पाठक,भरत लाल मार्को, उर्मिला कौशिक ,एस डी भारद्वाज , लाल चंद साहू, ममता भार्गव,किरण,रामराखी,छनना लहरे सहित कर्मचारी साथी उपस्थित थे।
- बिलासपुर,। बिलासपुर में चोरों ने आभूषण की एक दुकान से 50 हजार रुपए नगद और लगभग 24 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए। जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि शहर के सीपत थाना क्षेत्र में दामोदर गुप्ता की अपने घर के सामने ही आभूषण की दुकान है। झा ने बताया कि सोमवार को पूरा परिवार अपने भांजे की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार रात लगभग दो बजे जब वे लोग वापस घर पहुंचे तब उन्हें अपनी दुकान के सामने दो नकाबपोश दिखे। गुप्ता परिवार के अनुसार करीब पांच नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके और भाग खड़े हुए।पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्ता परिवार जब अपने दुकान के पास पहुंचा तब दुकान का शटर खुला हुआ था और वहां से करीब 150 ग्राम सोना, 22 किलो चांदी और 50 हजार रूपये नगद गायब थे। झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की खोजबीन शुरू की।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- -गैस कंपनियों द्वारा नियमों का पालन करने फिर होगी समीक्षा-एक साथ 100 किलो से अधिक गैस रखने पर लाइसेंस अनिवार्य-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में गैस कंपनियों की होगी समीक्षारायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में गैस कंपनियों के कार्याें की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नियम विरूद्ध कार्य करने वाले गैस कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।जुलाई माह की शुरूआत में कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कीर्तिमान राठौर ने भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों सहित जिले के 42 गैस एजेंसी सहित प्राइवेट गैस एजेंसी के मालिकों को बैठक ली गई थी। बैठक के दौरान सभी कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को एक साथ सौ किलो से अधिक गैस रखने पर और औद्योगिक संस्थानों को तीन सौ किलो से अधिक द्रवित गैस रखने की स्थिति में स्टोरेज और विस्फोटक लाइसेंस रखने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कीर्तिमान राठौर ने सभी गैस कंपनी और एजेंसी को काॅमर्शियल गैस का उपयोग करने वालों को एसवी व्हाउचर और गैस कार्ड उपलब्ध कराने के अलावा डिलेवरी करने पर एंट्री करने संबंधी बने नियमांे के पालन का निर्देश दिया है। साथ ही घरेलू गैस का परिवहन करने वाले वाहनों में उपभोक्ता के सुविधा के तौल मशीन और विस्फोट निरोधक यंत्र रखने के भी निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में दोबारा गैस कंपनी और डीलर्स की बैठक रखी जाएगी। जिसमें एक माह में किए गए सुधार की समीक्षा की जाएगी। नियम विपरीत कार्य करने वालों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- -भारतीय संस्कृति को जानने और समझने में संस्कृति बोध माला पुस्तकों को बताया उपयोगीरायपुर, / वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी आज यहां रोहिणीपुरम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा संस्कृति बोध माला पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक शेन्डेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्यक्षेत्र के द्वारा किया गया।मंत्री श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीन संस्कृतियों से एक बताते हुए यहां की विशिष्टता से अवगत कराया। उन्होंने समृद्धशाली भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय संस्कृति को जानने एवं समझने में संस्कृति बोध माला पुस्तक बहुत ही उपयोगी साबित होगी। श्री चौधरी ने शिक्षा को मूल्य परक बनाने में विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।बोधमाला में भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में श्री विवेक शेन्डेय ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बारे में एवं संस्कृति बोधमाला के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तिका में हमारी भारत माता, हमारा भारत देश, हमारी ज्ञान परंपरा, हमारी वैज्ञानिक परंपरा, हमारे गौरवशाली अतीत के बारे में जानकारियां है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति का समावेश करते हुए पुनर्लेखन किया गया है। कार्यक्रम को डॉ. देवनारायण साहू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन श्री निश्चय बाजपेयी ने किया। आभार प्रदर्शन श्री विवेक सक्सेना सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने किया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर के कुलपति श्री ए.डी.एन. वाजपेयी, विद्याभारती उच्च शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री शशिरंजन , विद्याभारती के क्षेत्रीय मंत्री श्री जितेन्द्र परिहार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भालचंद्र रावले, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ आनंद राव तथा नगर के अनेक विद्यालयों के प्रबंधक, शिक्षक एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
-
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एक पेड़ मां के नाम के तहत चलव बनाबो हरियर राजनांदगांव कार्यक्रम में हुए शामिल
- विधानसभा अध्यक्ष ने गांधी सभागृह परिसर में अपनी मां के नाम लगाया बरगद का पौधा
- विधानसभा अध्यक्ष ने नगरवासियों को 300 से अधिक पौधों का किया वितरण
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा गांधी सभागृह में आयोजित एक पेड़ मां के नाम के तहत चलव बनाबो हरियर राजनांदगांव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नगरवासियों को 300 से अधिक फलदार, छायादार और सुंगधित फूल के पौधों का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गांधी सभागृह परिसर में अपनी माँ स्वर्गीय श्रीमती सुधा देवी सिंह के नाम बरगद का पौधरोपण किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भी अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत अच्छा कार्य किया जा रहा है। जल है तब तक जीवन है, वृक्ष है तब तक जीवन है। इसलिए जल संरक्षण एवं वृक्ष लगाना हमारे लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक चिंता में है। विश्व में पर्यावरण संरक्षण की ही बात की जा रही है। विश्व में जल संरक्षण एवं ओजोन परत में क्षति और कार्बन उत्सर्जन सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने से मौसम में परिवर्तन आया है। जहां बारिश हुई तो बहुत होती है, नहीं तो महीने भर बारिश नहीं होती है। प्रकृति का नया-नया रूप देखने को मिल रहा है, उसके लिए हम सभी दोषी है। जंगल को कटने से बचाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया के चारों तरफ समुद्र का पानी है। दुनिया में जितना पानी उपलब्ध है। उसका सबसे बड़ा हिस्सा 94 प्रतिशत पानी समुद्र के हिस्से में हैं। जिसका उपयोग पीने, खेती एवं अन्य उपयोग में नहीं ला सकते हैं। पृथ्वी के नीचे और नदियों, तालाबों का पानी रिसायकल होकर गिरता है। उन्होंने बताया कि 0.5 प्रतिशत ही पानी इस दुनिया के लिए उपयोगी है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज जब वृक्षारोपण की बात हो रही है। एक पेड़ अपनी माँ के नाम से लगाने से निश्चित रूप से भावनात्मक रूप से हम जुड़े हैं। उस प्रकृति से जुडऩे और बचाने के लिए हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए हम सब का योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां से हम सभी एक-एक पेड़ ले जाएंगे और उचित स्थान में लगाएंगे। माँ के नाम पेड़ है तो इसलिए उसका रक्षा का दायित्व और कर्तव्य भी है। उसे हर साल बढ़ते हुए देखेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली आएगी और माँ का आर्शीवाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम पेड़ आने वाली पीढ़ी के लिए लगाते हैं। किसी पीढ़ी ने पेड़ लगाया उसका फल आज हम ले रहे हैं। आप जो पेड़ लगाएंगे उसे आने वाली पीढ़ी आपको धन्यवाद देगी। इसकी शुरूआत हुई है, यह सतत चलता रहे। हमारा राजनांदगांव हरा-भरा रहे और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर हो, इस दिशा में हम सब मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ विदेशों में होने वाले सभी कार्यक्रम में विश्व को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्व को बताया कि भारत पूरी धरती को कुटुम्ब मानती है और पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री की जलवायु परिवर्तन व विविधता के विषय में चिंतन एवं वनों के संबंध में उनके विचारों को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एक पेड़ माँ के नाम पर लगा रहा है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति के साथ समरसता रही है और इसके बिगडऩे पर देश व विश्व में विकृति आयी है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों, पशु-पक्षी, शिलाओं में जड़-चेतन की बात कही गई है और पूजा जाता रहा है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि एक पेड़ से फल, फूल, छाया मिलती है और पेड़ों पर पक्षियों के लिए आशियाना भी बनता है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान से आज फिर से अपनी माँ को याद करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हम रहे या न रहे लेकिन एक पेड़ से हम हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम क्षेत्र में हरियर राजनांदगांव बनाने के लिए सतत रूप में कार्य कर रहे हरियर मित्र श्री दुर्गेश कुमार, श्री जागेश्वर वैष्णव, श्री सूरज कुमार देवांगन, श्री खिलेश्वर प्रसाद साहू, श्री कैलाश पूरी गोस्वामी, श्री हिमान्शु साहू को शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, श्री खूबचंद पारख, श्री नीलू शर्मा, श्री भरत वर्मा, श्री दिनेश गांधी, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री कोमल सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री किशुन यदु, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, नगर निगम राजनांदगांव के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। -
महासमुंद / अवैध रूप से आसवित हानिकर कच्ची शराब के विनिर्माण, भण्डारण तथा विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई में मंगलवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त सरायपाली तथा बसना द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम छुईयापाली स्थित मैनाडोंगरी पहाड़ी में दबिश दी गयी।
आबकारी टीम द्वारा मैनाडोंगरी पहाड़ी में तलाशी ली जाने पर 2 चढ़ी भट्ठी, जिसे तोड़ने पर 50 बल्क लीटर कच्ची शराब एवं 2 नग 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम मे 200 लीटर कुल 250 लीटर कच्ची शराब तथा 11 नग 100-100 किलो क्षमता वाली एवं 6 नग 200-200 किलो क्षमता वाली कुल 17 नग प्लास्टिक ड्रम मे भरी हुई महुआ लाहन कुल 2300 किलो ग्राम बरामद कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) (क), (च), 34(2) एवं 59 (क ) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों की पता साजी की जा रही है।उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली श्री दरसराम सोनी एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना श्री नितेश बैस के संयुक्त टीम में आरक्षक श्री राजकिशोर पांडे, खिनीराम खुटे, श्री मरकाम, सैनिक लक्ष्मीचरण, कविग्वाल एवं आबकारी स्टाफ उपस्थित थे। -
-सारंगढ़ में मतदाता अभिनंदन समारोह
रायपुर । राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहायता दे रही है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा सारंगढ़ में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उनके साथ सांसद श्री राधेश्याम राठिया भी शामिल हुए।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी विकसित राज्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत पुनः विश्व गुरू के रूप में भूमिका निभायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। 3100 रूपए में धान खरीदी, दो साल का धान का बकाया बोनस किसानों को दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों में सब्सिडी और पीएम सूर्य घर योजना जैसी अनेक योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन से किसानों को लाभ मिला है।लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने सारंगढ़ विधानसभा के मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मतदाताओं के बदौलत जनता की सेवा करने की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा से करूंगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहर नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। - मुंगेली। जिले के लालपुर लोरमी एवं अन्य क्षेत्रों में अधिक मूल्य में धान खरीदी का झांसा देकर किसानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जित्तू साहू बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेवसा गांव का रहने वाला है।आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया । इस मामले का एक अन्य आरोपी लीला राम साहू ग्राम पंचभैया थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा अभी भी फरार। मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि फरार आरोपी व गिरफ्तार आरोपी द्वारा लगभग 10 किसानों से 46 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नवागढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
- - शिविर में श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन लेकर योजनाओं की दी जाएगी जानकारीराजनांदगांव ।श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिले के श्रमिकों को मोबाइल कैंप के माध्यम से पंजीयन के लिए आवेदन करने एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। यह कैंप 18 जुलाई को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेम्हरा-गातापारखुर्द, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम धौराभांठा व छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में लगाया जाएगा। इसके लिए गांवों में मुनादी कराई गई है।श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मोबाइल कैंप के माध्यम से श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं शासन द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा निर्माण श्रमिकों व असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल कैंप के माध्यम से आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमिक वर्ग पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप, लोकसेवा केन्द्र एवं इंटरनेट-कैफे के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सहायता केंद्र के हेल्प लाईन नंबर (टोल फ्री नंबर) 0771-3505050 पर संपर्क कर श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं की जानकरी प्राप्त की जा सकती है।पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाइल कैंप का आयेाजन किया जा रहा है, जहां श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।तय कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम माड़ीतराई-लमानीभाठा, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम सिंगारपुर एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम बूचाटोला, 23 जुलाई को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुर-जारवाही, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम किरगी एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम पाटेकोहरा, 26 जुलाई को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़तलाब-छिंदीजोब, कोहापानी व कुरेझर, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम गहिराभेड़ी, 30 जुलाई को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेंदरी-भेलवाटोला, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोहका एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम पांडेटोला में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जाएगा।इसी तरह राजनांदगांव विकासख्ंड अंतर्गत 17 जुलाई को डी मार्ट के पास चैतन्य स्कूल बिल्डिंग निर्माण कार्य, 20 जुलाई को ग्राम खैरझिटी, 22 जुलाई को ग्राम धौराभांठा, 24 जुलाई को पेंड्री 50 बिस्तर वाले बच्चों का अस्पताल निर्माण कार्य, 26 जुलाई को ग्राम धर्मापुर, 29 जुलाई को चिखली पायोनियर होम्स निर्माण कार्य (सिंघानिया फार्म) संजीवनी अस्पताल के बाजू एवं 31 जुलाई को ग्राम जंगलेसर में मोबाइल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
- अंबिकापुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल और श्री प्रबोध मिंज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालु अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है।अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों जशपुर से 204, सूरजपुर से 147, कोरिया से 108, बलरामपुर से 164, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से 57 श्रद्धालु और 170 अनुरक्षक भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
- मरवाही । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई है। मामलाउसाड़ गांव के खुद्दी टोला का है। मिली जानकारी के अनुसार युवक विष्णु प्रसाद मवेशियों को चारा देने के लिए पैरा निकाल रहा था, इसी दौरान वहां छिपे हुए एक सांप ने उसे डस लिया। विष्णु प्रसाद ने तत्काल परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। लेकिन इसी बीच उसकी तबीयत खराब होने लगी। सांप काटने के बारे में सुनकर घर वालों ने बिना देर गए डायल 112 पर फोन किया। विष्णु को तुरंत मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही विष्णु की मौत हो गई.। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव में जैसे ही विष्णु की मौत की खबर आई। पूरे गांव में मातम पसर गया है। . पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है.।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि 18 जुलाई को उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमानस को जागृत करने में ‘बाबू साहब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘कंडेल नहर सत्याग्रह‘ किया। प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। श्री साय ने कहा कि ’बाबू साहेब‘ सच्चे मायने में दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। उनके जीवन और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
- रायपुर,। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक को बस्तर के आदिवासियों द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध ढोकरा कलाकृति भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक ने शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आने के साथ दिव्यांगजनों की भलाई के लिए कार्य करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य की कई नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और विभिन्न परियोजनाओं के महत्व को विस्तार से समझाया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने डॉ. मंडाविया से छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य में श्रम, रोजगार और खेल के क्षेत्र में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि, श्रमिक कल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन और रोजगार के नए अवसरों का सृजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग की।मुख्यमंत्री श्री साय ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया को राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएँ शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ने डॉ. मंडाविया से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार इन योजनाओं को और अधिक समर्थन दे, ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।डॉ. मंडाविया ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों की सराहना की और राज्य में विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।
- -शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने अच्छे कार्यों के लिए सूडा और 4 नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत-केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू देंगे पुरस्कारबिलासपुर.। छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में 18 जुलाई को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया है। राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में सूडा और चारों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।भारत सरकार द्वारा ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कार के लिए चयनित सूडा, बिलासपुर व रायगढ़ नगर निगम तथा चांपा व भाटापारा नगर पालिका के अधिकारियों और लाभार्थियों की कुल 20 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ की ओर से नई दिल्ली में ये पुरस्कार ग्रहण करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में शहरी आबादी के जीवन में उल्लेखनीय सुधार आया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है।
- -एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को किया लांचरायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने नेतृत्व में प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा, ऐसी वे उम्मीद करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सराफा व्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम पर एसोशिएशन के साथ खड़ा है।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल सोनी और कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव श्री प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
- रायपुर / कबीरधाम जिले में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर सभी सार्वजनिक और निजी जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। जिले के सभी सार्वजनिक एवं निजी जल स्त्रोतों की स्वच्छता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और पीएचई विभाग इस कार्य मे लग गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।जिले के विकासखण्डों में कुल 13,538 जल स्त्रोतों, जिसमें कुएं, हैण्डपंप, सोलर पंप आदि शामिल हैं, का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी बाहूल्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य अमला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी है।इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों में पांच-पांच दल गठित किए गए हैं, जो क्लोरिनेशन का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और ग्राम स्तर पर मितानिनों को भी इस कार्य में शामिल किया गया है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मौसमी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के जल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पंचायत की टीम द्वारा विशेष कार्य किया जाना चाहिए। इस अभियान से जिले के ग्रामीणों को शुद्ध और निर्मल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। इसके लिए कलेक्टर को सभी संबंधित अधिकारियों का नियमित मॉनिटरिंग और अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
- -एनसीईआरटी के अधिकारी हुए वर्चुअली शामिलरायपुर, / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ‘स्कूल रेडीनेस’ कार्यक्रम- ग्रेड 1 के बच्चों के लिए 3 माह का खेल आधारित शाला तैयारी के कक्षा संचालन, शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में वर्तमान शिक्षा सत्र हेतु पढ़ाने वाले शिक्षकों के 4 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण एससीईआरटी छत्तीसगढ़ रायपुर के संचालक, श्री राजेंद्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में दिया गया। बच्चे खेल-खेल में 3 माह में सीखेंगे और साथ ही उनका सर्वांगीण विकास होगा।इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से तीन लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया जिस पर बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली को बनाए रखना, बच्चों में प्रभावशाली संप्रेषण बनना और बच्चों को सीखने के प्रति उत्साह और पर्यावरण से जुड़ाव की बातें कही गई है। यह शिक्षण पद्धति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए है, जिसे बच्चों को 3 महिनें में प्राप्त करना होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एनसीईआरटी के डॉ. शरद सिन्हा ने विद्या प्रवेश मॉड्यूल पर अपनी बात रखी। एससीईआरटी के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जय भारती चंद्राकर के रूप में डॉ. दीपा दास, डॉ. जेस्सी कुरियन, श्रीमती मधु दानी, शिक्षक एवं तकनीकी सहयोगी के रूप में डॉ. भास्कर देवांगन उपस्थित रहें। इस वर्चुअल प्रशिक्षण में 130 शिक्षक पंजीकृत होकर प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस प्रशिक्षण को यूट्यूब से लाइव प्रसारण भी किया गया।
-
रायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.5 मिमी, बलरामपुर में 336.5 मिमी, जशपुर में 239.8 मिमी, कोरिया में 247.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 204.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 250.4 मिमी, बलौदाबाजार में 290.4 मिमी, गरियाबंद में 326.4 मिमी, महासमुंद में 217.8 मिमी, धमतरी में 279.1 मिमी, बिलासपुर में 326.2 मिमी, मुंगेली में 314.7 मिमी, रायगढ़ में 327.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 190.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 291.3 मिमी, सक्ती में 253.9 कोरबा में 386.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 340.7 मिमी, दुर्ग में 178.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 252.4 मिमी, राजनांदगांव में 226.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 241.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 185.6 मिमी, बालोद में 265.6 मिमी, बेमेतरा में 163.6 मिमी, बस्तर में 380.9 मिमी, कोण्डागांव में 282.7 मिमी, कांकेर में 270.7 मिमी, नारायणपुर में 311.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 314.5 मिमी और सुकमा जिले में 444.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। -
-रायगढ़ में 45 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रायपुर / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। गतदिवस को रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया।इनमें से गोपालपुर, बोईरदादर की निवासी श्रीमती देवंती सिदार ने और भगवानपुर निवासी श्रीमती भारती ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 जुलाई 2024 को हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने अपने पति के साथ बेहद खुश है। गरीबी के कारण परिवार वालों के लिए शादी कराना बहुत बड़ी चुनौती थी पर इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवम् बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों कहा कि इस योजना ने हमारे माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर धूमधाम से विवाह करने समर्थ बना दिया।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महतारी वंदन योजना, महतारी जतन योजना, इनमें से और एक योजना है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है, जिनके घर में बेटियां होती है, उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है। - ई-स्टार्ट से करें पंजीयन, पाएं मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरियां0 आईटी हब के रूप में विकसित होगा नवा रायपुर का सीबीडी एरिया0 तीन बड़ी कंपनियां रोजगार देने जल्द लेंगी इंटरव्यू, आकर्षक पैकेज भी0 कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुई कार्यशाला0 आईटी हब का पहला मेंबर बनकर फाउंडर एम्लाॅय कहलाएंगे: सीईओ विश्वदीपरायपुर। छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर प्रदेश का पहला आईटी हब बनने जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। तीन बड़ी कंपनियां जल्द ही युवाओं का इंटरव्यू लेकर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही उन्हें आकर्षक पैकेज भी दिए जाएंगे। इसके पूर्व ई-स्टार्ट नाम के वेबसाइट में पंजीयन जरूरी है। इसी परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं का मल्टीनेशनल कंपनी से जोड़ने के लिए शहीद स्मारक भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को आईटी हब में जुड़ने के संबंध में तरीके बताए गए। साथ ही युवाओं को इंटरव्यू के पूर्व आत्मविश्वास मजबूत करने के तौर-तरीके से परिचित कराया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि यह अवसर राज्य के युवाओं को एक बड़ा मौका देने जा रहा है। इससे यवुाओं को पहली बार जो कंपनी राज्य में आई है, वहां फाउंडर मेंबर बनने का अवसर मिलेगा। बड़े शहरों की अपेक्षा राज्य में ही नौकरी का बेहतर अवसर मिलने जा रहा है। यहां युवाओं के लिए काफी सुविधाएं रहेगी। अभी तीन कंपनियों से एमओयू किया गया है। अभी से युवा इन कंपनियों में जुड़ेंगे तो निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में भविष्य उज्जवल होगा। पूछ-परख भी युवाओं की बढ़ेगी। कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल समेत अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।गौरतलब है कि मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने के लिए युवाओं को E-START.CO.IN पंजीयन करना जरूरी है। पंजीयन के लिए बेसिक जानकारी देनी होगी। इसके पश्चात कंपनियों के द्वारा इंटरव्यू लिए जाएंगे। वर्तमान में टेलीपरर्फाेमेंस, रेडीकल माइंड, स्क्वायर जैसी कंपनियां नवा रायपुर में पहुंच चुकी है। ई-स्टार्ट में पंजीयन के बाद युवाओं को कंपनियों से जुड़ने के पूर्व आईटी संबंधी बेसिक कोर्स की जानकारी मिल सकेगी। यह जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
- दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार दानी, सिविल सर्जन दुर्ग डॉ. हेमंत साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के कॉल पर रक्तदाता के.एल. स्वेता ओ नेगेटिव, तिशु जैन ए नेगेटिव, रवि देशमुख बी नेगेटिव, ओम सेन ए नेगेटिव द्वारा सुरेखा विश्कर्मा ओ नेगेटिव चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज रीतू वर्मा ओ नेगेटिव, शिवानी केदम ए नेगेटिव, राधा बाई हेतु रक्तदान महादान कर सभी रोगी की जान बचायी। दस दिन पूर्व जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती मरीज माया सोनी ए नकारात्मक जिनमें केवल 4 ग्राम रक्त था। डॉ. पी के. अग्रवाल के कॉल पर रक्तवीरों ने बारिश पानी की परवाह किये बगेर मरीज के जान बचायी। डॉ. पी.के. अग्रवाल नोडल अधिकारी ब्लड सेंटर दुर्ग अकेले, कर्मचारियों के साथ 24 घंटे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ब्लड सेंटर दुर्ग द्वार डोनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखे हैं। समय-समय में डोनर का सहयोग प्राप्त होता रहता है। अलग-अलग संस्थाओं से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा। इसी धरा में राइस मिल दुर्ग और सीआईएसएफ रक्तदान शिविर जुलाई महीना के अंतिम सप्ताह में होना है। रक्तवीर को सलाम करने हेतु स्टाफ नर्स तरुणा रावत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन, लैब इंचार्ज रूपेश, लैब टेक्नीशियन तरन्नुम, दिनेश, मधुसूदन, निगार कुसुम, महेंद्र, कौशल, हिमांशु, प्रशिक्षणार्थी की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और डॉ. पी.के. अग्रवाल ने सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद धन्यवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- दुर्ग। चिरायु अंर्तगत 15 एवं 16 जुलाई 2024 को डी.ई.आई.सी जिला चिकित्सालय दुर्ग में जन्मजात हृदय रोग हेतु स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव नोडल अधिकारी आर.बी.एस., जिला प्रोग्राम मैनेजर श्री संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में एस.एम.सी हार्ट इंस्टीट्युट के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय चौरसिया एवं डॉ. तुषार मालेवार के सहयोग से जन्मजात हृदय रोग स्क्रीनिंग शिविर में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 121 बच्चों का जांच किया गया। जिसमंे से सर्जरी हेतु 23 बच्चांे को चिन्हांकित किया गया। 6 माह बाद 40 बच्चांे को पुनः जांच किया जाएगा। 50 बच्चांे का ईको जांच नार्मल पाया गया, 8 बच्चांे गंभीर हृदय रोग से ग्रसित है जिनका सर्जरी संभव नहीं है।अप्रेल 2024 से अब तक 10 बच्चांे का चिरायु योजना के अंर्तगत डी.ई.आई.सी में पंजीकृत आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क सर्जरी कराई गई है। जिसमें 1 बच्चे का कॉकलियर इंप्लांट हुआ है, जिनका निरंतर स्पीच थैरेपी डी.ई.आई.सी में दिया जा रहा है ताकि वह बच्चे अन्य सामान्य बच्चों की तरह सुन पायेगा व सामान्य जिन्दगी जी पायेंगे। 2 बच्चे का जन्मजात हृदय रोग की जटील सर्जरी कराई गयी। 5 बच्चांे का कटे-फटे-होट एवं तालु का क्लब फुट के 2 बच्चों की सर्जरी कराई गई है। 10 बच्चे जिनको जन्मजात विकृति थी। वे चिरायु की मदद से अब सामान्य जिन्दगी जी सकंेगे। शिविर को सफल बनाने में डी.ई.आई.सी टीम एवं चिरायु दल का विशेष योगदान रहा।



.jpg)





.jpg)






.jpg)








.jpg)
.jpg)