- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर। जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और आज बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।कलेक्टर अवनीश शरण को जनदर्शन के माध्यम से शिकायत मिली थी कि ग्राम महमंद क्षेत्र में खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर आरोपी रंजन गर्ग ने अतिक्रमण कर फार्म हाउस बना लिया है। जिस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए थे । उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण में दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। इसके बाद एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। बेदखली की कार्यवाही के दौरान मौके पर लगभग 50-100 की संख्या में पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।
-
- नवीनीकरण के साथ बनाये जा रहे हैं श्रमिक पंजीयन कार्ड*
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभान्वित करने नये पंजीयन कार्ड बनाने के साथ नवीनीकरण भी किये जा रहे हैं। जिले में निर्माण स्थल, औद्योगिक क्षेत्र तथा श्रमिक बस्ती एवं ग्राम पंचायतों में श्रम शिविर/मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिवस जिले के विभिन्न स्थानों में 07 पंजीयन शिविरों के माध्यम से 94 श्रमिक पंजीयन तथा 23 श्रमिक कार्ड नवीनीकरण किया गया है। इसी प्रकार दुर्ग नगर के श्रमिक बस्ती उरला, बाम्बे आवास में भी श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित कर 66 श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और 30 श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन कार्ड वार्ड के स्थानीय जनप्रतिनिधि केे माध्यम से श्रमिकों को वितरित किया गया।
- दंतेवाड़ा । खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य में 15 उपार्जन केन्द्रों में 1867 कृषकों ने अब तक कुल 50,906.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। इसके अतिरिक्त, 960 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है।साथ ही दंतेवाड़ा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, जहां प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के 15 उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। अब तक 1,867 किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए 10,000 रुपये तक का नगद भुगतान दिया जा रहा है। साथ ही, उपार्जन केंद्रों में खाली बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है।
- दंतेवाड़ा । जिला परिवहन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के आम नागरिकों के सुविधा की दृष्टि से कार्यालय जनपद पंचायत कुआकोंडा के पालनार में 21 दिसंबर को अस्थायी लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 5ः30 बजे तक किया जा रहा है। षिविर में अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा बनाया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु सेवा शुल्क 100 रुपये नियत है। साथ ही परिवहन विभाग को ऑनलाइन फीस,टैक्स भुगतान करने हेतु (प्रत्येक एक हजार रुपये या उसके भाग के लिए) 50 रुपये, लर्निंग लाइसेंस हेतु शुल्क 50 रुपये, आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज की स्क्रीनिंग, कम्प्रेसिंग एवं अपलोड (प्रति पेज) 5 रुपये, ऑनलाइन आवेदन पूर्ति के संपूर्ण दस्तावेज का प्रिंट आउट शुल्क 5 रुपए, अस्थायी चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) हेतु प्रति वाहन शुल्क एवं निवास संबंधी प्रमाण आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी, पासपोर्ट शासन द्वारा जारी आईडी, 2 फोटो, लोकल पता हेतु किरायानामा, शपथ पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, 10वीं अंकसूची की छायाप्रति अनिवार्य किया गया है।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम मिलाई क्षेत्रान्तर्गत खाद्य लोक स्वाण् एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक में तीन विषयों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत अनुशंसा के साथ महापौर परिषद के समक्ष रखे जाने का निर्णय लिया गया। लक्ष्मीपति राजू, अध्यक्ष खाद्य लोक स्वाण् एवं स्वच्छता समिति के सलाहकार समिति में निकाय क्षेत्रान्तर्गत कोसानाला में पूरे वर्ष भर जलकुम्भी उगने के कारण वर्षा ऋतु के दौरान आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा आसपास की आबादी दैनिक उपयोग के लिए तालाबों पर आश्रित है। निगम क्षेत्र में स्थित 33 तालाबों को जलकुम्भी, खरपतवार से होने वाले प्रदुषण से मुक्त रखने एवं माननीय नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल द्वारा विभिन्न आदेशों में नगर अंतर्गत उपस्थित वाटर बॉडी को प्रदुषण से मुक्त रखने का दायित्व संबंधित नगरीय निकाय को दिया गया है। जिसके परिपालन में जलकुम्भी, खरपतवार से होने वाले प्रदुषण से मुक्त रखने ॅममक भ्ंतअमेजमत मशीन 15वें वित्त आयोग के गिलियन प्लस सिटी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन/उपस्कर क्रय किये जाने हेतु अनुदान राशि रुण् 150 लाख की स्वीकृति प्रदान करने महापौर परिषद के समक्ष प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने का संकल्प पारित किया गया।
चर्चा के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जो भी एम्बूलेंस उपलब्ध है वह बहुत पुराना हो गया है, उसमें मात्र ऑक्सीजन सुविधा वाली होती है। लेकिन वेन्टीलेटर सहित एम्बूलेंस नहीं होने के कारण मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने में काफी असुविधा होती है। इसलिए नगर पालिक निगम भिलाई में वेन्टीलेटर एम्बूलेंस खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद के समक्ष रखे जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन मृत्य दर को देखते हुए निगम में अभी वर्तमान में 7 शव वाहन संचालित हो रहे है। जिससे आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पा रही है। निगम क्षेत्र में शव वाहन की कमी है। उसकी पूर्ति करने के लिए शव वाहन क्रय किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय पारित किया गया।सलाहकार समिति की बैठक में सदस्य कोमल दास टण्डन, के. जगदीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, पी. श्याम सुन्दर, सरीता देवी, ईश्वरी नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सचिव खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति सहित प्र. सहायक अधीक्षक राजेश पालवे उपस्थित रहे। - महासमुंद / राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में नगरीय इकाई और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सभागार में जिले के सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के लिए नियुक्त कुल 84 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू ने मास्टर ट्रेनर्स से मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना कार्य को भली-भांति समझने के निर्देश दिए।जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए बताया कि नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष का मतपत्र सफेद तथा पार्षद का मतपत्र रंगीन होगा। मतदान के लिए मतदान दलों को एक बड़ी और एक छोटी साइज की मतपेटी दी जाएगी। मतदान के पश्चात पीठासीन अधिकारी द्वारा मतपत्र लेखा तैयार कर उसकी एक-एक प्रति उपस्थित अभिकर्ताओं को दिया जाएगा।पंचायत निर्वाचन के संबंध में प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता द्वारा पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए अर्थात कुल चार पदों के लिए मतदान किया जाएगा। जिसके लिए मतदान कक्ष में दो मतदान प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। जिसमें से पहला पंच तथा सरपंच से संबंधित मतपत्रों तथा दूसरा जनपद और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्रों के मतांकन के लिए होगा।श्री गोस्वामी ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन और चार के द्वारा किए जाने वाले कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत निर्वाचन में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के बाद वहीं मतगणना का कार्य भी संपन्न किया जाएगा। मतगणना करते समय पंच पद के मतपत्रों की गणना सबसे पहले की जाएगी जो सफेद रंग के होंगे। उसके बाद, सरपंच पद के मतपत्रों (नीला रंग), फिर जनपद पंचायत सदस्य के मतपत्रों (पीला रंग) और सबसे अंत में जिला पंचायत सदस्य के मतपत्रों (गुलाबी रंग) की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा, पंकज शर्मा, निर्मल प्रधान, विजय शंकर विशाल, टेकराम सेन आदि उपस्थित थे।
- महासमुंद / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी श्री अविनाश शर्मा ने बताया कि 19 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 84475 किसानों से 451951.8 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1033 करोड़ 48 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ 61 लाख 52 हजार 951 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 83 लाख 92 हजार 758 नया बारदाना है। 58 लाख 63 हजार 42 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 52 हजार 19 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 45 हजार 132 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 17 लाख 84 हजार 552 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 43 लाख 68 हजार 399 बारदाना शेष है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर तक कुल 31468.238 टन धान का परिवहन किया गया है।
-
महासमुंद / राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय युथ एवं इको क्लब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 19 और 20 दिसंबर को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत के एस. आलोक के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत और जिला मिशन समन्वयक कमलनारायण चंद्राकर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
यूथ एवं इको क्लब प्रथम दिवस प्रशिक्षण मे प्लास्टिक के प्रकारों, इसके दुष्प्रभावों को समझाया गया। जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण का पहला दिन जमीन प्लास्टिक साक्षरता पर आधारित बातें बताई गई। जिसमें उन्हें प्लास्टिक के बढ़ते हुए खतरे का सामना भावी पीढ़ी के विद्यार्थियों को किस प्रकार करना है, प्लास्टिक के प्रकारों के साथ मुख्य 3 प्रकार से संबंधित एक्टीविटी, जमीन मेला, 12 सप्ताहों तक शालाओं आयोजित होने वाले अनिवार्य और संभावित गतिविधियाँ करवाई गई, प्लास्टिक के कम उपयोग को बढ़ावा देना आदि करवाया गया।
इसी तारतम्य में दूसरे दिवस में स्कूलों में किचन गार्डन कैसे बनाना है उसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन, मिट्टी को उपजाऊ बनाने हेतु जीवामृत, बीजामृत व निमार्ण कैसे बनाना है, सिखाया गया। स्कूल के कम जगह में किस पौधे को कितनी दूरी में लगाना है एवं यूथ व इको क्लब की राशि व्यय व प्रथम क्रिएटिविटी क्लब में पंजीयन कर 21वीं सदी के कौशल की जानकारी दी गई। कार्यशाला समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया की प्लास्टिक, हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। यह टिकाऊ और हल्का होने के कारण कई उत्पादों में इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक के कई प्रकार होते हैं और इनका पर्यावरण पर क्या प्रभाव प्लास्टिक को विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है, जो उनके रासायनिक संरचना और गुणों के आधार पर होते हैं। डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दो दिवस में प्रशिक्षण के दौरान जो बताया गया है उसे शालाओं में क्रियान्वित करने कहा गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सम्पा बोस एपीसी पेडागाजी, मास्टर ट्रेनर्स के.आर.सोनवानी, लक्ष्मी मानिकपुरी, प्रत्येक विकासखंड से 08-08 प्रतिभागी तथा प्रथम फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। -
राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मेें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों को पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 42 हजार 672 पात्र हितग्राहियों में से 2 हजार 703 हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर वितरित किया गया हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु राशन कार्ड अनिवार्य नहीं हैं। समस्त पात्र सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा। पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, आधार सेवा केन्द्र व च्वॉइस सेंटर में जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए केवल आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर लेकर जाना होगा। राजनांदगांव शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, लखोली, मोतीपुर, पुराना अस्पताल गुरूद्वारा चौक एवं उदयाचल धमार्थ नेत्र चिकित्सालय पुराना गंज चौक राजनांदगांव में आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नम्बर 104 पर या निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में संपर्क किया जा सकता हैं। -
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मेें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों से कुल 9 लाख 39 हजार 886 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 8 लाख 82 हजार 288 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया हैं, जो निर्धारत लक्ष्य का 93.87 प्रतिशत है। जिले में शेष 57 हजार 598 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन शीघ्र की कर लिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 30 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। शासन द्वारा योजना अंतर्गत चिकित्सालयों में निर्धारित माप-दण्ड तय किए गए है। इसके अनुसार अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सालय का बोर्ड अस्पताल प्रवेश द्वार पर या उचित स्थान पर प्रदर्शित करना है। साथ ही अस्पताल परिसर में आयुष्मान कार्ड योजनांतर्गत भर्ती मरीज के अधिकार व दायित्व के संबंध में जानकारी भी प्रदर्शित करना है। शासन द्वारा चिकित्सालय को आयुष्मान भारत योजनातंर्गत जिस सुविधा हेतु अनुमति प्रदाय किया गया है, उसकी सूची एवं सुविधा अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित पैकेज की सूची राशि सहित फलैक्स के रूप में तैयार कर प्रतिक्षा कक्ष में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना है। अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रत्येक मरीज व परिजनों से आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के संबंध में लिखित रूप से जानकारी लेना है। आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में मरीज व परिजनों से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं होने के संबंध में लिखित रूप से सहमति पत्र लेना है। सहमति पत्र मरीज या मरीज के परिजन द्वारा ही लिखा जाना चाहिए अन्यथा सहमति पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड उपलब्ध होने की स्थिति में मरीज के भर्ती होने के बाद 72 घण्टे के भीतर आयुष्मान कार्ड द्वारा पंजीयन करना है। आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीज को पात्रतानुसार 50 हजार रूपए से 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क ईलाज प्रदाय किया जाता है। किसी प्रकार से भी अतिरिक्त राशि मरीज व परिजनों से नहीं लिया जाना हैं। ईलाज हेतु ब्लॉक की गई राशि एवं ईलाज पश्चात आयुष्मान कार्ड में शेष बीमा कवर राशि की जानकारी मरीज व परिजनों को अनिवार्य रूप से दिया जाना हैं। अस्पताल में मरीज के भर्ती होनें पर भोजन एवं छुट्टी होने के समय दवाई नि:शुल्क दिया जाना हैं। -
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई लॉट निकालकर जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण नियम 1994 के प्रावधान अनुसार नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के वार्डों को आरक्षित किया गया।
नगर निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए वार्डों का लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कुल 51 वार्डों में से 17 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4, 7, 11, 12 एवं 40 कुल 6 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 7 एवं 40 कुल 2 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 20, 21 एवं 44 कुल 3 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 21 कुल 1 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2, 6, 13, 15, 18, 26, 30, 31, 35, 41, 42, 43, 45, 46, 48 एवं 50 कुल 16 वार्ड को आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 18, 26, 31, 42 एवं 43 कुल 5 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 5, 8, 9, 10, 14, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 39, 47, 49 एवं 51 कुल 26 वार्ड शामिल है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 5, 9, 19, 22, 25, 29, 32, 34 एवं 38 कुल 9 वार्ड को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के कुल 24 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए वार्डों का लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के कुल 24 वार्डों में से 8 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2, 5, 9, 10 एवं 14 कुल 5 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 5 एवं 14 कुल 2 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7 एवं 21 कुल 2 वार्ड आरक्षित है, जिसमें वार्ड क्रमांक 21 कुल 1 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 16, 22, 23 एवं 24 कुल 5 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 1 एवं 24 कुल 2 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 3, 4, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19 एवं 20 कुल 12 वार्ड है, जिनमें वार्ड क्रमांक 12, 15 एवं 18 कुल 3 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
नगर पंचायत डोंगरगांव के कुल 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए वार्डों का लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत डोंगरगांव के कुल 15 वार्डों में से 5 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2 एवं 12 कुल 2 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 2 कुल 1 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1 एवं 9 कुल 2 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 1 कुल 1 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6, 11 एवं 13 कुल 3 वार्ड को आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 6 कुल 1 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 7, 8, 10, 14 एवं 15 कुल 8 वार्ड है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 8 एवं 15 कुल 2 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए वार्डों का लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत छुरिया के कुल 15 वार्डों में से 5 वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1 कुल 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 13, 14 एवं 15 कुल 3 वार्ड आरक्षित किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 13 कुल 1 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 3, 4 एवं 11 कुल 3 वार्ड को आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 4 कुल 1 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10 एवं 12 कुल 8 वार्ड है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 7, 9 एवं 12 कुल 3 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के 15 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए वार्डों का लॉट निकालकर आरक्षण की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत छुरिया के कुल 15 वार्डो में से 5 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 11 कुल 1 वार्ड आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 7 एवं 14 कुल 6 वार्ड को आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 4 एवं 14 कुल 2 वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड क्रमांक 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13 एवं 15 कुल 8 वार्ड है, जिसमें से वार्ड क्रमांक 6, 10 एवं 12 कुल 3 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। - बिलासपुर/ तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 10 राशन दुकान आवंटित करने के लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें एक दुकान नगरीय क्षेत्र तखतपुर एवं 9 दुकान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय, तखतपुर में उक्त तिथि तक फार्म जमा किये जा सकेंगे। फूड इन्सपेक्टर श्री वस्त्रकार ने बताया कि तखतपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8.9 एवं 10 वार्ड के लिए राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत चोरमा, खरगहना, मोछ, पथर्रा,बहतराई, विजयपुर, चोरभठ्ठी कला, सकेरी और बूटेना में राशन दुकान का आवंटन किया जाना है। ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा अन्य सहकारी समितियां दुकान संचालन के लिए पात्रता रखते हैं। महिला समूह का गठन आवेदन तिथि से तीन महीने पहले का होना चाहिए। इस संबंध में और विस्तृत जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर की खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
-
बालोद/प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत डब्ल्यू.डी.टी. यांत्रिकी एवं लेखापाल सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु मेरिट सूची, मुख्य चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधन ने बताया कि उक्त पदों पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में कम्प्यूटर प्रायोगिक एवं कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट सूची, मुख्य चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जारी सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर कर सकते हैं।
- बालोद/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु आरक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 22-क के अनुसरण में संपन्न किया गया। आरक्षण की कार्यवाही जिले के नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुण्डरदेही, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, गुरूर, चिखलाकसा एवं अर्जुंदा हेतु की गई। कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।
- बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयकर विभाग और जिला कोषालय बिलासपुर द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर टीडीएस के प्रति जागरूक करने कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आज दोपहर 2 बजे से टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आयकर कटौती के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम मे अपर आयकर आयुक्त श्रीमती अनुभा टाह गोयल, आयकर अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, कोषालय अधिकारी सौमित्र प्रधान, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे व तरला नुरुटी के साथ जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- रायपुर/ सफ़लता यदि पानी है तो संकल्प लेकर मन मे विश्वास रख कार्य करें तो जीवन मे हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है,ऊक्त बातें जैतुसाव मठ के ट्रस्टी श्री महेन्द्र अग्रवाल ने विकास शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित कम्युनिटी प्रोग्राम की रैली में कही।ऊपस्थित श्री अजय तिवारी ने छात्र अध्यापक को कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी भी आपको उठानी चाहिये,जागरूक करना भी आपको ही है ।महाविद्यालय के संचालक डॉ सुरेश शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर छात्र अध्यापकों ने एक रैली निकाली जो देवपुरी वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में जाकर स्वछता व मोबाइल स्केम के विषय मे लोगों को जागरूक किया।रैली में महाविद्यालय के विद्वान प्रध्यापक श्रीमती संगीता दुबे,अनुकृति शुक्ला हिमलता साहू डेनिता साहू वर्षा अग्रवाल वन्दना साहू डोलेश्वरी होता प्रदीप प्रधान आदि शामिल थे।
-
*छात्रावास में मनाया गया शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस*
*जल, जंगल और जमीन के संरक्षक जनजातीय समुदाय*
बिलासपु/आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने हर कालखंड में अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने व संरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज जो जल, जंगल और जमीन संरक्षित है उसमें आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम पाली तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम की अध्यक्षता एवं विशिष्टि अतिथि बिंद्रा नवागढ़ विधायक श्री जनकराम ध्रुव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं और वे आदिवासियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आदिवासी वन पट्टा अधिकार देकर जनजातीय समुदाय को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार वर्तमान समय में 70 प्रकार से अधिक के वनोपजों की खरीदी कर रही है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की जाएगी जिससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे। उन्होंने छात्रावास के उपस्थित बालक-बालिकाओं से कहा कि हमें अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना है और अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करना है। आज हमारे समाज में पाश्चात्य देशों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है जिससे बच कर हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है।
इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का फोटो प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें उनके संघर्षो की गाथा लिखी गई है। छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा कम्प्यूटर, जिम एवं जिला में आदिवासी कौशल विकास प्रशिक्षण शाला की मांग की जिसे श्री कश्यप ने जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सी.एस. उईक, श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला, श्री वेद सिंह मरकाम, श्री सुभाष सिंह परते, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सीएल जायसवाल, वार्ड पार्षद श्री विजय यादव, पूर्व महापौर श्री किशोर राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित थे। - भिलाई/ बडा दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में चल रही दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला के अंतिम दिवस जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी ने बताया कि वेदों शास्त्रों में भगवद्प्राप्ति के 3 मार्गों को प्रशस्त किया गया है कर्ममार्ग, ज्ञानमार्ग और भक्तिमार्ग। कर्म मार्ग का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि वेदों में अनेक कर्मकांडों का वर्णन मिलता है पूजा-पाठ, यज्ञ आदि, लेकिन वेदों में कर्मकांड की घोर निंदा भी की गई है। इसका कारण यह बताया कि कर्मकांड से स्वर्ग की प्राप्ति होती है लेकिन स्वर्ग भी क्षणभंगुर है मायिक है। अतः कर्मकांड करना घोर मूर्खता है कुछ लोग यज्ञ आदि करते हैं लेकिन वेदों में यज्ञ के लिए बड़े कड़े-कड़े नियम बताए गए हैं सही स्थान, सही समय, सही तरीके से कमाया धन, उससे एकत्रित हवन सामग्री और आहूति डालते समय, वेद मंत्रों का ठीक-ठीक उच्चारण आदि यदि नहीं होता तो यज्ञ करने वाले यजमान का नाश हो जाता है। इसके आगे ज्ञान मार्ग के बारे में बताया गया। वेदों में ज्ञान के दो प्रकार बताए गए - एक शाब्दिक ज्ञान और दूसरा अनुभवात्मक ज्ञान। किसी भी विषय का शाब्दिक ज्ञान से, लेकिन साधना द्वारा उसका अनुभव ना हुआ हो तो वह कोरी कल्पना ही समझिये। यह ज्ञान दो क्षेत्रों से संबंधित होता है एक माया का क्षेत्र और एक मायतीत ईश्वर का क्षेत्र। जो ज्ञानी होते हैं उन्हें किसी भी विषय का शाब्दिक ज्ञान होता है, इस आधार पर वें प्रवचन में बड़ी-बड़ी बातें बताते हैं, लेकिन अनुभवात्मक साधना के अभाव में उनके इस ज्ञान का कोई विशेष प्रभाव नहीं होता। वेदों में यह भी कहा गया है कि ज्ञानी व्यक्ति का पतन हो जाता है। वह ज्ञान अज्ञान है जिसमें ईश्वर प्रेम ना हो अर्थात कर्म स्वर्ग देकर समाप्त हो जाता है और ज्ञान से मोक्ष मिलता है यह भी निंदनीय है।भगवद्प्राप्ति के तीनों मार्गों में केवल भक्ति मार्ग ही सर्वसुगम, सर्वसाध्य एवं सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। हमारे वेदों में भक्ति से युक्त कर्म धर्म की प्रशंसा की गई है और भक्ति से रहित कर्म धर्म निंदनीय है। गीता में कहा गया है कि जो अनन्य भाव से निरंतर मेरी भक्ति करता है, मैं उसका योगक्षेम वहन करता हूं। भक्ति सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि भक्ति करने से अंतःकरण शुद्ध होता है। अंतःकरण शुद्धि पर गुरुद्वारा दिव्य इंद्रिय मन बुद्धि प्राप्त होते हैं तभी भगवान का दर्शन उनका प्रेम उनकी सेवा मिलती है। भगवद्प्राप्ति के बाद भी भक्ति बनी रहती है और यह भक्ति उत्तरोत्तर बढ़ती जाती है। इस प्रकार भक्ति अजर अमर है।प्रवचन का समापन श्री राधा कृष्ण भगवान की एवं जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की भव्य आरती के साथ हुआ।
- रायपुर। अग्रोहा कॉलोनी, रायपुरा निवासी उषा किरण शर्मा उषा किरण शर्मा (चचेड़ी वाले) का गुरुवार रात्रि निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. डी.आर तिवारी की पत्नी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी, कल्याणी पांडे, कात्यायनी तिवारी, गिरीश तिवारी की माता व देवांश तिवारी, दक्षेस तिवारी की दादी थीं।
- बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम - मारो निवासी, प्रसिद्ध शिक्षाविद,पूर्व प्राचार्य श्री जीवनधर दीवान का 96 वर्ष की अवस्था में 20 दिसंबर को निधन हो गया। वे श्री रामधर दीवान के बड़े भाई एवं डॉ. बसुबंधु दीवान के पिताश्री और सुमित्र दीवान, अन्वेष दीवान के दादा थे। उनका अंतिम संस्कार, आज संघौरी मुक्तिधाम, बेमेतरा में किया गया।
- -योजना से मिली एक मुश्त राशि से किसान श्री गंगाराम के जीवन और खेती में आया बड़ा बदलावरायपुर ।किसानों को भारत की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। जब उनके खेत लहलहाते हैं, तो देश की समृद्धि अपने चरम पर होती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की इस ताकत को पहचानते हुए उनकी उन्नति और सशक्तिकरण के लिए सतत् कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों के जीवन को बदल रही है, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य भी दे रही है। कवर्धा जिले के मोटियारी गांव के किसान श्री गंगाराम पटेल इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिले एक लाख रुपये के बोनस ने उनके रुके हुए काम पूरे करने में मदद की। इस राशि से उन्होंने अपना अधूरा घर पूरा किया, जो अब बनकर तैयार है। इसके साथ ही, उनके बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराने की उनकी चिंता भी खत्म हो गई।श्री गंगाराम बताते है कि उनके पास 7 एकड़ जमीन है, जिसमें से 5 एकड़ में वे धान की खेती करते हैं। पिछले साल उन्होंने 118 क्विंटल धान बेचा था, जिसका समर्थन मूल्य उन्हें तुरंत उनके खाते में प्राप्त हो गया। वहीं कृषक उन्नति योजना के तहत एक लाख रुपये एक मुश्त मिलने से उसका सही उपयोग कर पाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल तय किए जाने से खेती अब लाभकारी हो गई है। इसके अलावा, धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं और टोकन प्रक्रिया की सरलता ने किसानों का समय और मेहनत बचाई है।श्री गंगाराम ने कहा कि कृषक उन्नति योजना से मिली राशि का उपयोग वे खेती के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने और उत्पादन बढ़ाने में के रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार को किसानों के हित में उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ सरकार के ये प्रयास यह साबित करते हैं कि जब योजनाएं और नीतियां सही दिशा में होती हैं, तो किसानों की उन्नति और समृद्धि सुनिश्चित होती है।
- एमसीबी/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन पर खाद्य विभाग जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा सभी राशनकार्डधारियों के लिये यह जानकारी प्रसारित की गई है कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण की तिथि 28 फरवरी 2025 तक बढ़ायी गयी है। जिन राशनकार्डधारियों ने अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया हैॉ वे दिए गए अवधि तक अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करा सकते हैं। नवीनीकरण हेतु राशन कार्ड के सदस्यों का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। दिसंबर 2023 की स्थिति में जिले में कुल 105946 राशनकार्ड प्रचलित थे। जिनमें से 97310 राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है।
- बेमेतरा । बेमेतरा शहर के कृष्णा वर्मा, उम्र 12 वर्ष, एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें क्रोनिक किडनी डिजीज (ब्ज्ञक्) स्टेज-5 से ग्रसित पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल किडनी के इलाज की आवश्यकता थी। उनके पिता दिनेश वर्मा, जो एक मिस्त्री का कार्य करके अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं, आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि बेटे का महंगा इलाज करा सकें। परिवार में कुल 5 सदस्य हैं, जिनमें उनकी दो बेटियां भी हैं।कृष्णा की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। परिवार के लिए यह एक बेहद कठिन समय था। इलाज के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ने उन्हें असहाय बना दिया। तभी उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा के मार्गदर्शन में इस योजना के अंतर्गत कृष्णा वर्मा के इलाज के लिए 6 लाख 53 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि उनके इलाज के लिए संजीवनी साबित हुई। जून 2024 में कृष्णा का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा हुआ, और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।कृष्णा के पिता दिनेश वर्मा ने इस योजना का लाभ मिलने पर गहरी राहत महसूस की। उनका कहना था कि यदि यह आर्थिक सहायता न मिली होती, तो उनका बेटे का इलाज कराना उनके लिए असंभव था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और इस योजना के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उनका मानना है कि इस योजना ने न केवल उनके बेटे को नया जीवन दिया, बल्कि उनके परिवार को आर्थिक संकट से भी बचा लिया।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने कृष्णा वर्मा जैसे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उनकी जिंदगी बदल दी है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक इलाज मुहैया कराना सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है। दिनेश वर्मा जैसे गरीब और मेहनतकश व्यक्ति के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।कृष्णा वर्मा की यह सफलता कहानी यह साबित करती है कि सही समय पर मिली सरकारी सहायता और सामूहिक प्रयास किसी की भी जिंदगी बदल सकते हैं। अब कृष्णा न केवल स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, बल्कि उनके परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। यह कहानी सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
- -जिले में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा 70 एंव 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का पंजीयन-पंजीयन कराने हेतु आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक अनिवार्यधमतरी। जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।बता दें कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक होना चाहिए। इससे 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर लगातार बनाया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले) को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है।पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा, जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।
- सफलता की कहानीमहासमुंद ।महासमुंद के सुभाषनगर में रहने वाली निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि को एक नई दिशा देकर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की है। अहिरवार समाज की 14 महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस योजना की राशि को बचत और बड़े कार्यों में निवेश का जरिया बनाया है, जिससे उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि सामूहिकता की भावना भी मजबूत हुई है।हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की राशि को व्यक्तिगत खर्चों में उपयोग करने के बजाय इन महिलाओं ने इसे मिलकर 14,000 रुपए के सामूहिक फंड में तब्दील कर दिया। यह फंड हर महीने की 5 तारीख को आयोजित बैठक के माध्यम से जरूरतमंद महिला को दिया जाता है। इस राशि से महिलाएं अपने परिवार की बड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं।समूह की सदस्य उत्तरा कहती हैं, “पहले यह राशि छोटे-मोटे खर्चों में खत्म हो जाती थी। लेकिन जब हमने इसे मिलकर बचाने का निर्णय लिया, तो इसे बड़े कामों में लगाना संभव हो पाया।“ अब तक इस सामूहिक प्रयास के तहत सविता ने अपने पति की जूते की दुकान को बढ़ाने में मदद की, चंद्रिका ने अपने दामाद की बरसी पर होने वाले खर्च को पूरा किया, कोमिन ने अपने घर का पलस्तर कराया, नरगिस ने अपनी फैंसी स्टोर को विकसित किया, और गणेशी ने अपने जीवन का सपना पूरा करते हुए गंगा दर्शन किया। इसी प्रकार से शकीला ने अपनी नातिन को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाया, जबकि ईश्वरी हठीले ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर में सीढ़ी बनवाई। उत्तरा ने अपनी बेटी की हॉस्टल फीस भरी, और रेमा ने गोदरेज की आलमारी खरीदकर अपने परिवार के लिए सहूलियत बढ़ाई। महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराया है। गणेशी कहती हैं, “कोई हमें एक रुपए देने तैयार नहीं था, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने हमें हर महीने 1,000 रुपए देकर ऐसा सहारा दिया, जैसे मायके में पिता और बड़े भाई देते हैं।“महतारी वंदना योजना से सुभाषनगर की महिलाओं ने यह साबित किया है कि सही दिशा में किया गया छोटा प्रयास भी बड़ी उपलब्धियों की ओर ले जा सकता है।


.jpg)

.jpg)





.jpg)








-copy.jpg)


.jpg)




