- Home
- देश
- नयी दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की पूंजीगत व्यय योजना की समीक्षा की और अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। सीतारमण ने अधिकारियों से कवच (भारत की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली के कार्यान्वयन में चरणबद्ध तरीके से तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में आवंटित पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पूरा करने को भी कहा। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कवच से संबंधित कार्य वर्तमान में दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई खंडों पर 3000 मार्ग किमी (आरकेएम) से अधिक क्षेत्र में प्रगति पर हैं। वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘सीतारमण ने रेल मंत्रालय के अधिकारियों से क्षमता वृद्धि, सुरक्षा और यात्री सुविधा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। इसमें मौजूदा रेलवे पटरियों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण तथा केंद्रीय बजट में प्रावधान किए गए पूंजीगत व्यय के अनुसार देश भर में नई रेलवे लाइनें बिछाना शामिल है।'' इन उपायों का मकसद नागरिकों के लिए 'जीवन को सुगम' बनाना है। सीतारमण ने कहा कि रेल मंत्रालय को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए 2024-25 के अंतरिम बजट में घोषित 40,000 सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत मानकों के अनुरूप बदलने में तेजी लानी चाहिए। बयान में कहा गया है कि सीतारमण ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य समयबद्ध तरीके से हासिल किया जाए और इस सरकार के पहले 100 दिनों में हासिल की गई गति को आगे बढ़ाया जाए। यह बैठक, महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय वाले मंत्रालयों और विभागों के साथ निर्धारित समीक्षा बैठकों की श्रृंखला का एक हिस्सा है।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार देश में जनगणना कराने के लिए ‘‘बहुत जल्द'' घोषणा करेगी। जनगणना के बारे में सवाल पूछे जाने पर शाह ने कहा, ‘‘हम बहुत जल्द इसकी घोषणा करेंगे। हर 10 साल में होने वाली जनगणना की कवायद में कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शाह ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब हम जनगणना की घोषणा करेंगे तो हम सभी विवरण सार्वजनिक करेंगे।'' भारत में 1881 से हर 10 साल में जनगणना की जाती है। इस दशक की जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल, 2020 को शुरू होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। शाह की यह टिप्पणी जाति आधारित जनगणना कराने की राजनीतिक दलों की मांग के बीच आई है।
नये आंकड़ों के अभाव में सरकारी एजेंसियां अब भी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर नीतियां बना रही हैं और सब्सिडी आवंटित कर रही हैं। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मंगलवार को 74 साल के हो गए।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, लोगों खासकर दलितों, युवाओं और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस और आज से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। नड्डा ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में एक रक्तदान शिविर की शुरुआत की और सरकार के 100 दिनों पर आयोजित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने समर्पण के साथ गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, युवा, महिला और किसान की चिंता की है और उनके जवन में सुधार लाने का प्रयास किया है।'' प्रधानमंत्री को एक ‘महान शख्सियत' बताते हुए नड्डा ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश और मानवता की सेवा में खपा दिया है। नड्डा ने मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना, तीन करोड़ पीएम आवास योजना, एकीकृत पेंशन योजना और 12 नए स्मार्ट सिटी योजना को मंजूरी दिए जाने सहित कुछ अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी विभाग और केंद्रीय मंत्री देश की जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश कर उन्हें मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए कार्यों से अवगत कराएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व ने उनके दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व को देखा और अनुभव किया है। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी तत्परता, तन्मयता और तपस्वी भाव के साथ देश का नेतृत्व किया है और आज भी कर रहे हैं। गरीब कल्याण से लेकर समाज के हर व्यक्ति के कल्याण की उन्होंने चिंता की है और उसके लिए पूरे मनोयोग से काम किया है।'' उन्होंने कहा कि आज भारत उनके नेतृत्व में ‘विकसित' बनने के विराट लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये, एक सक्षम और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाये हैं, आज उनकी मज़बूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है।'' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वे अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दशकों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण के नए मानक तय किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश को मोदी के रूप में एक ऐसा निर्णायक नेता मिला है, जिसने वंचित वर्ग के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर हैशटैग ‘हैप्पी बर्थडे मोदीजी' के साथ लिखा, ‘‘लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, जो अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदृष्टि से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और उन्होंने देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ाने के साथ-साथ भारत का मान भी बढ़ाया है। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।'' शाह लंबे समय से मोदी के राजनीतिक सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में ‘राष्ट्र प्रथम' के विचार को पुनर्स्थापित करने की दिशा में काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी जी ने ‘नए भारत' के दृष्टिकोण के साथ विरासत से लेकर विज्ञान तक को जोड़ा है और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व जनकल्याण के संकल्प से असंभव लगने वाले अनेक कार्यों को संभव बनाकर गरीबों के कल्याण के नए कीर्तिमान रचे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने के साथ ही उनके नेतृत्व में देश से भय, भूख, आतंक और भ्रष्टाचार के पूरी तरह समाप्त होने तथा उसके पुन: विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हुए गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं।'' केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय में हमारा नेतृत्व कर रहे हैं जब प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं घटती वृद्धि और अन्य चुनौतियों का सामना कर रही हैं। भारत, अपने मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे के साथ, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करती हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो और वे हमें इसी प्रकार नेतृत्व प्रदान करते रहें।'' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। हमारे राष्ट्र को विकसित भारत की ओर ले जाने में आपका नेतृत्व हम सभी को प्रेरित करता है। हमारी विदेश नीति उस सोच को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'' केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने सदैव जन-जन के कल्याण को अपने जीवन का ध्येय मानकर, हर व्यक्ति को सक्षम और समृद्ध बनाने की दिशा में दृढ़ता से कार्य किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये आपका ही दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके चलते भारत की अर्थव्यस्था निरंतर मजबूत हो रही है। आज कोई भी राष्ट्र हो, उसमें भारत के साथ व्यापार करने का विश्वास जगा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आपसे मिला मार्गदर्शन अमूल्य है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक आपके संकल्पित इस लक्ष्य को हम सभी अवश्य पूरा करेंगे।'' वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ। उन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। इस साल नौ जून को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हो गए हैं। मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता' के दो साल चुनौतीपूर्ण रहे हैं, जिसमें चीतों के आवास समायोजन से लेकर शावकों का जीवन बचाने तक कई बाधाओं को सफलतापूर्वक पार किया गया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित यह परियोजना वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी प्रयास है, जो लुप्तप्राय वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र को सफलतापूर्वक बहाल किए जाने को लेकर उम्मीदों का संकेत है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘यह रास्ता आसान नहीं था। आवास समायोजन से लेकर जंगल में शावकों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज, जब दुनिया इन चीता शावकों को उनके प्राकृतिक आवास में फलते-फूलते देख रही है, तब हम न केवल उनके जीवित रहने की खुशी मना रहे हैं, बल्कि इन बड़े प्रयासों में शामिल सभी लोगों के समर्पण का भी जश्न मना रहे हैं।'' मंत्री ने कहा कि यह हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बहाल करने की शुरुआत मात्र है तथा आगे और भी कई मील के पत्थर स्थापित करने हैं। चीतों के पहले अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण के तहत अब तक 20 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया है। सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया। भारत लाए जाने के बाद से आठ वयस्क चीते - तीन मादा और पांच नर - मर चुके हैं।
भारत में 17 शावकों का जन्म हुआ है, जिनमें से 12 जीवित हैं, जिससे कुनो में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 24 हो गई है। ‘प्रोजेक्ट चीता' के मंगलवार को दो वर्ष पूरे हो गए। -
नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सली समस्या से मुक्त करने की मांग को लेकर ऐसी हिंसा के पीड़ितों का एक समूह इस हफ्ते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा। बस्तर शांति समिति के बैनर तले करीब 50 पीड़ितों का यह समूह मंगलवार को दिल्ली पहुंचा। एक न्यूज़ एजेंसी को समिति ने बताया कि ये पीड़ित 19 सितंबर को राष्ट्रपति से और संभवत: 21 सितंबर को शाह से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेंगे। समिति की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इसके अतिरिक्त वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, दिल्ली में प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे और दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में भी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, पीड़ित इन कार्यक्रमों के जरिए देश को बताना चाहते हैं कि कैसे माओवादियों ने उनके जीवन को नर्क बना दिया है। इसमें कहा गया, ‘‘ 'केंजा नक्सली - मनवा माटा' (सुनो नक्सली - हमारी बात) कहते हुए ये पीड़ित अपनी आवाज़ दिल्ली में उठाएंगे और मांग करेंगे कि बस्तर को माओवाद-नक्सलवाद से मुक्त किया जाए।'' समिति ने कहा कि बीते चार दशकों से बस्तर माओवाद का जो दंश झेल रहा है, वह अब एक कैंसर बन चुका है और इसका जल्द से जल्द इलाज आवश्यक है। उसने कहा, ‘‘इस माओवाद-नक्सलवाद ने ना सिर्फ बस्तर की पीढ़ियों को बर्बाद किया बल्कि बस्तर के विकास की गति को भी लगभग रोक दिया। माओवादी आतंक के कारण बस्तर के युवाओं का भूत-भविष्य-वर्तमान आतंक के साये में रहा, वहीं बस्तर की पहचान भी लाल आतंक और रक्तरंजित भूमि के रूप में होने लगी।'' समिति के मुताबिक बीते ढाई दशकों में बस्तर क्षेत्र में माओवादियों ने 8,000 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की है और हजारों लोग नक्सली हिंसा में दिव्यांग हो गए। समिति ने कहा, ‘‘इन्हीं सब कारणों को लेकर बस्तरवासी न्याय की गुहार लगाने दिल्ली पहुंचे हैं। बस्तरवासी चाहते हैं कि देश उनके दुःख, दर्द और पीड़ा को समझे, उसका भी समाधान निकाले और बस्तरवासियों को भी बारूद के ढेर की नहीं, बल्कि आजादी की सांस लेने दें।'' समिति ने कहा कि वह दिल्ली में अपनी प्रस्तावित मुलाकातों और कार्यक्रमों के दौरान मांग उठाएंगे कि जैसे देश के अन्य हिस्सों में सभी नागरिक आजादी से अपना जीवन व्यतीत करते हैं, वैसे इन्हें भी बस्तर में स्वच्छन्दता से जीवन जीने का अवसर मिले। दिल्ली पहुंचने से पहले इन नक्सल पीड़ितों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाक़ात की थी।
-
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार को होने वाली चुनावी रैली से पहले यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के आसपास के इलाके में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोदी केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार को रैली करेंगे। यह चुनाव से पहले उनकी पहली रैली होगी। जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजों की घोषणा आठ अक्टूबर को की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बिरदी ने मंगलवार को कहा, ‘‘हमने वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर ऐसे आयोजनों के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है।'' यह कार्यक्रम स्थल प्रतिष्ठित लाल चौक से एक किलोमीटर के दायरे में है। बिरदी ने कहा कि पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित यात्रा संबंधी परामर्श जारी करेंगे कि कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो और लोगों को कम से कम असुविधा हो।'' अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के स्थल तक जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने दर्जनों स्थानों पर वाहनों की जांच तेज कर दी है और विशेष चौकियां स्थापित की गई हैं। सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी है। इस साल प्रधानमंत्री का कश्मीर घाटी का यह तीसरा दौरा होगा। उन्होंने सात मार्च को बख्शी स्टेडियम में एक रैली को संबोधित किया था और 21 जून को एसकेआईसीसी (शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया।
-
नयी दिल्ली/ पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले नरेन्द्र दामोदरदास मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के अलावा तमाम विपक्षी नेताओं भी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया था। वर्ष 1950 में 17 सितंबर को उनका जन्म हुआ। इस साल नौ जून को उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 26 मई 2014 को मोदी को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुखों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। अपने जन्मदिवस के दिन मोदी ने अपना अधिकतर समय ओडिशा में बिताया। उन्होंने रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अलावा राज्य सरकार की प्रमुख महिला-केंद्रित पहल सुभद्रा योजना की शुरुआत की। मोदी ने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए याद किया कि कैसे वह अपने जन्मदिन पर हर साल अपनी मां से मिलने जाते थे और उनका आशीर्वाद लेते थे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां आने से पहले मैं हमारे एक आदिवासी परिवार के गृहप्रवेश के कार्यक्रम में उनके घर भी गया था। उस परिवार की मेरी बहन ने खुशी से खीरी भी खिलाई! और जब मैं खीरी खा रहा था तो स्वाभाविक था कि मुझे मेरी मां की याद आना।'' उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि जब मेरी मां जीवित थी तो मैं जन्मदिन पर हमेशा मां का आशीर्वाद लेने जाता था, और मां मेरे मुंह में गुड़ खिलाती थी। लेकिन मां तो नहीं है, आज एक आदिवासी मां ने खीरी खिलाकर मुझे जन्मदिन का आशीर्वाद दिया।'' इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी और कामना की कि उनके अभिनव प्रयास भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ एवं सानंद रहें।'' उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मजबूती के साथ देश को 2047 तक विकसित भारत की ओर अग्रसर किया है। उपराष्ट्रपति ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी ने दो दशक से ज्यादा समय तक शासन में और एक दशक से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की आत्मा को जगाया, इसके सांस्कृतिक मूल्यों में जान डाली और इसकी सभ्यता को पोषित किया। बाद में प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा, "मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं जिसने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यह स्नेह मुझे लोगों के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की बहुत ताकत देता है।" उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिवस के दिन ही उनके नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि पिछले 100 दिनों में जन-हितैषी और विकासोन्मुख निर्णयों की एक श्रृंखला रही है, जो विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करेगी।" उन्होंने कहा, "आज कई लोगों ने समाज सेवा के प्रयासों में भाग लिया है। मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं और इन प्रयासों के लिए उनकी सराहना करता हूं।" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकमानायें । आपके सक्षम नेतृत्व में देश के जनसामान्य के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री के रूप में आपने जो उच्च कोटि के आदर्श स्थापित किये हैं वे सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिये प्रेरणीय है।'' लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी को बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। आंध्र प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री क्रमश: एन चंद्रबाबू नायडू एवं नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। दोनों दल, राजग के प्रमुख घटक दल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने भी मोदी को बधाई दी और कामना की कि वह तीसरे कार्यकाल में भारत का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए ताकत से आगे बढ़ें। खरगे ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।" तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, लोगों खासकर दलितों, युवाओं और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस और आज से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। नड्डा ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में एक रक्तदान शिविर की शुरुआत की और सरकार के 100 दिनों पर आयोजित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व ने उनके दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व को देखा और अनुभव किया है। उन्होंने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी तत्परता, तन्मयता और तपस्वी भाव के साथ देश का नेतृत्व किया है और आज भी कर रहे हैं। गरीब कल्याण से लेकर समाज के हर व्यक्ति के कल्याण की उन्होंने चिंता की है और उसके लिए पूरे मनोयोग से काम किया है।'' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वे अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दशकों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग और समर्पण के नए मानक तय किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश को मोदी के रूप में एक ऐसा निर्णायक नेता मिला है, जिसने वंचित वर्ग के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने के साथ ही उनके नेतृत्व में देश से भय, भूख, आतंक और भ्रष्टाचार के पूरी तरह समाप्त होने तथा उसके पुन: विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करने की कामना की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय में हमारा नेतृत्व कर रहे हैं जब प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं घटती वृद्धि और अन्य चुनौतियों का सामना कर रही हैं। भारत, अपने मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे के साथ, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।'' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घ, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। हमारे राष्ट्र को विकसित भारत की ओर ले जाने में आपका नेतृत्व हम सभी को प्रेरित करता है। हमारी विदेश नीति उस सोच को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-
- मुंबई।. मुंबई में गणपति उत्सव के दसवें और अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन यात्रा के लिए 24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरगांव चौपाटी, दादर, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, पवई झील और मध द्वीप जैसे महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए नौ अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, 40 पुलिस उपायुक्तों और 56 सहायक पुलिस आयुक्तों सहित 24,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि विसर्जन यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सड़कों पर उमड़ने से संभावित यातायात जाम के मद्देनजर पुलिस, वाहनों की निर्बाध आवाजाही और पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों के बीच आवागमन के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर' बनाएगी। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं तथा आपातकालीन स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए होगा। अधिकारी ने बताया कि तटीय सड़क भी 24 घंटे खुली रहेगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने सोमवार को मीडिया से कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए शहर की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की तैनाती के अलावा एसआरपीएफ प्लाटून, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी), डेल्टा, कॉम्बैट, होमगार्ड और महाराष्ट्र सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, 8,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी रखेगी और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
-
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल मंगलवार दोपहर को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ देगी।
- भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अंग्रेजों की तरह आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे ‘सत्ता के भूखे लोगों’ को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है और उन्होंने पिछले दिनों गणेश पूजन में भाग लिया था इसलिए कांग्रेस और उसके ‘इकोसिस्टम’ के लोग उन पर भड़के हुए हैं।भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह टिप्पणी प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के आवास पर उनके गणेश पूजा अनुष्ठान में भाग लेने के लिए विपक्षी दलों द्वारा आलोचना किए जाने के संदर्भ में की।गणेश विसर्जन का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज के इस अहम दिन देश को उन चुनौतियों पर भी ध्यान देना है, जो देश को पीछे धकेलना में जुटी हैं।उन्होंने कहा, ‘‘आज, जब हम गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं तो मैं एक विषय इसी से जुड़ा उठा रहा हूं। गणेश उत्सव हमारे देश के लिए केवल एक आस्था का पर्व ही नहीं है, बल्कि गणेश उत्सव ने हमारे देश की आजादी में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।’’उन्होंने कहा कि जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे तब देश को जातियों के नाम पर लड़वाना, समाज में जहर घोलना, बांटो और राज करो उनका हथियार बन गया था।प्रधानमंत्री ने कहा कि तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के सार्वजनिक आयोजनों के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था।उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच, भेदभाव, जाति-पाति इन सबसे ऊपर उठकर हमारा धर्म हमें जोड़ना सिखाता है और गणेश उत्सव, इसका प्रतीक बन गया था।उन्होंने कहा, ‘‘आज भी जब गणेश उत्सव होता है, हर कोई उसमें शामिल होता है। कोई भेद नहीं, कोई फर्क नहीं, पूरा समाज एक शक्ति बनकर खड़ा होता है। बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था। आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।’’उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा होगा, कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग इसलिए भड़के हुए हैं पिछले कुछ दिनों से क्योंकि मैंने गणेश पूजन में भाग लिया था।’’कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान हुए एक विवाद का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जहां इनकी सरकार है वहां तो इन लोगों ने और भी बड़ा अपराध किया।उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। पूरा देश उन तस्वीरों से विचलित हो गया।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह नफरत भरी सोच, समाज में जहर घोलने की यह मानसिकता हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है। इसलिए ऐसी नफरत की ताकत को हमें आगे नहीं बढ़ने देना है।’’प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हैदराबाद मुक्ति दिवस का भी उल्लेख किया और कहा कि आजादी के बाद ‘अवसरवादी लोग’ जिस तरह सत्ता के लिए देश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए तैयार हो गए थे, उन हालातो में सरदार पटेल सामने आए और उन्होंने असाधारण इच्छा शक्ति दिखाकर देश को एक किया। उन्होंने कहा, ‘‘हैदराबाद में भारत विरोधी कट्टरपंथी ताकतों पर नकेल कसकर 17 सितंबर को हैदराबाद को मुक्त कराया गया। इसलिए हैदराबाद मुक्ति दिवस केवल एक तारीख नहीं है, यह देश की अखंडता के लिए राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों के लिए एक प्रेरणा भी है।’’
- -नीलामी की एक प्रमुख विशेषता पैरालिंपिक गेम्स, 2024 की यादगार वस्तुएं हैं-भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली एक ई-नीलामी का आयोजन कर रहा हैनई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए 600 से अधिक स्मृति चिह्नों और उपहारों की ई-नीलामी आज से शुरू हो गई है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली में नीलामी के बारे में मीडिया को जानकारी दी और कहा कि “यह असाधारण संग्रह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का प्रतिबिंब है, जो हमारी विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित करता है। 600 से अधिक वस्तुओं वाली यह भव्य नीलामी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और बड़े पैमाने पर जनता के लिए खुली होगी। इस उल्लेखनीय आयोजन में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट: https://pmmementos.gov.in/ के माध्यम से पंजीकरण और भाग ले सकते हैं।नीलामी का यह भावपूर्ण खंड हमारे देश के इतिहास के गौरवशाली अध्यायों का जश्न मनाते हुए भारत के वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता है। मंत्री ने बताया कि नीलामी की एक प्रमुख विशेषता पैरालंपिक खेलों, 2024 की यादगार वस्तुएं हैं।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की सफल नीलामी की श्रृंखला में छठा संस्करण है, जिसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। इन नीलामियों ने पांच संस्करणों में 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। मंत्री ने कहा कि पिछले संस्करणों की तरह, आय नीलामी के इस संस्करण से नमामि गंगे परियोजना में भी योगदान दिया जाएगा, जो हमारी राष्ट्रीय नदी, गंगा के संरक्षण और पुनर्स्थापन और इसके पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए समर्पित केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है। मंत्री ने कहा कि इस नीलामी के माध्यम से उत्पन्न धनराशि इस उद्देश्य को सहायता प्रदान करेगी, जिससे हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत होगी। मंत्री ने लोगों से ई-नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया क्योंकि वे ई-नीलामी में भाग लेकर न केवल एक नेक काम में योगदान करेंगे, बल्कि सार्वजनिक कल्याण को भी बढ़ावा देंगे।पेश की गई वस्तुओं में पारंपरिक कला रूपों की एक श्रृंखला शामिल है, जो जीवंत पेंटिंग, जटिल मूर्तियां, स्वदेशी हस्तशिल्प, मनोरम लोक और आदिवासी कलाकृतियों का प्रदर्शन करती हैं। इनमें पारंपरिक रूप से सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में दी जाने वाली वस्तुएं शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक अंगवस्त्र, शॉल, टोपी और औपचारिक तलवारें शामिल हैं।विशेष रूप से उल्लेखनीय धार्मिक कलाकृतियों का संग्रह है, जिसमें सावधानीपूर्वक तैयार किए गए मंदिर मॉडल शामिल हैं, जैसे कि अयोध्या में श्री राम मंदिर और द्वारका में श्री द्वारकाधीश। इसके अतिरिक्त, नीलामी में हिंदू देवी-देवताओं की आश्चर्यजनक मूर्तियां भी शामिल हैं, जो इस शानदार प्रदर्शनी में एक आध्यात्मिक आयाम जोड़ती हैं।पेश की गई वस्तुओं में पारंपरिक कला रूपों की एक श्रृंखला शामिल है, जो जीवंत पेंटिंग, जटिल मूर्तियां, स्वदेशी हस्तशिल्प, मनोरम लोक और आदिवासी कलाकृतियों का प्रदर्शन करती हैं। इन खजानों में पारंपरिक रूप से सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में दी जाने वाली वस्तुएं शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक अंगवस्त्र, शॉल, टोपी और औपचारिक तलवारें शामिल हैं।पिचवाई पेंटिंग और कई अन्य कला की प्रतिष्ठित कृतियाँ इस संग्रह की शोभा बढ़ाती हैं। खादी की शॉल, चांदी की फिलिग्री कारीगरी, माता नी पचेड़ी कला, गोंड कला और मिथिला कला जैसे अनमोल और विशिष्ट आइटम इस संग्रह में शामिल हैं, जो भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। ये आइटम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं, बल्कि हमारे देश की कलात्मक विविधता को भी दर्शाते हैं।केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) में आयोजित प्रशंसित रेत कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता, श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा रेत कला के एक विशेष प्रदर्शन सह निर्माण का भी उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विषयगत उत्सव का हिस्सा है, जो भारत के प्रधान मंत्री के जन्मदिन का भी प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर श्री पटनायक ने रेत और 2,000 मिट्टी के दीयों की एक श्रृंखला का उपयोग करके एक असाधारण मूर्तिकला तैयार की। यह स्थापना विश्वकर्मा की भावना का जश्न मनाती है और “विकसित भारत” (विकसित भारत) की थीम को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करती है। कलात्मकता और प्रतीकवाद का यह मनमोहक मिश्रण उत्सव का केंद्रबिंदु बनने का वादा करता है, जो न केवल श्री पटनायक की उत्कृष्ट शिल्प कौशल को दर्शाता है, बल्कि गहन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक लोकाचार को भी दर्शाता है जो “विकसित भारत” की आकांक्षा को रेखांकित करता है।
- -पंजीकरण के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन (14434) बनाई गई है-केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 18 सितम्बर, 2024 को एग्रीगेटर्स से मुलाकात करेंगेनई दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स को ई-श्रम पोर्टल पर अपने श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पंजीकरण का उद्देश्य सामाजिक कल्याण की योजनाओं तक श्रमिकों की पहुँच सुनिश्चित करना है, दूसरी तरफ एग्रीगेटर्स लाभार्थियों के सटीक पंजीयन करने में मदद करेंगे।इस प्रक्रिया को निर्देशित करने के लिए, मंत्रालय ने एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के साथ एक परामर्श जारी किया है जिसमें एग्रीगेटर की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया गया है, जिसमें श्रमिकों को पंजीकृत करना और उनके डेटा को अपडेट करना शामिल है। पंजीकरण के बाद, प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) प्राप्त होगा, जो प्रमुख सामाजिक सुरक्षा लाभों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करेगा।कुछ एग्रीगेटर्स के साथ मिलकर काम कर रही केंद्र सरकार ने एपीआई एकीकरण के लिए किए गए परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और पंजीकरण प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य मंत्रालय और प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर्स के बीच चल रहे सहयोग के साथ गिग वर्कर्स की पूरी कवरेज सुनिश्चित करना है।दिशा-निर्देशों के माध्यम से, एग्रीगेटर्स से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे नियमित रूप से कामगारों के विवरण को अपडेट करते रहें, जिसमें कार्य संलग्नता और भुगतान शामिल हैं। सटीक रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए किसी भी कर्मचारी के बाहर निकलने की सूचना तुरंत देनी होगी।श्रमिकों और एग्रीगेटर्स की सहायता करने, जानकारी प्रदान करने, पंजीकरण में मार्गदर्शन करने और प्रक्रिया के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या को हल करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन (14434) भी बनाई गई है। मंत्रालय ने 18.09.2024 को एग्रीगेटर्स के साथ एक बैठक भी निर्धारित की है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे, ताकि उन्हें इस महत्वपूर्ण पहल के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके और प्रोत्साहित किया जा सके।
- फिरोजाबाद (उप्र), ।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई।शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया, ‘‘पटाखा गोदाम एवं फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं।’’उन्होंने कहा कि घटना में मारे गए बच्चों में से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। शिकोहाबाद के उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।इससे पहले स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार ने बताया, ‘‘इमारत से अब तक लगभग 10 लोगों को निकाला गया है जिसमें से चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’कुमार ने कहा, ‘‘अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग के कर्मचारी एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की टीम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।’’एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘घनी आबादी में किसी भी प्रकार के पटाखा गोदाम की अनुमति नहीं होती है। यह गोदाम घनी आबादी में कैसे संचालित हो रहा था, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।’’पुलिस के अनुसार, नौशहरा में भूरे खां नामक व्यक्ति द्वारा बड़े स्तर पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे अचानक पटाखे के गोदाम में विस्फोट के साथ धमाके की आवाज हुई, जिससे पटाखा गोदाम की दीवारें ढह गईं और उसमें रह रहे एक ही परिवार के लगभग सात लोग मलबे में दब गए।
- नयी दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में कृषि उत्पादकता तथा निर्यात में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई किसान-हितैषी नीतियां लागू की हैं।शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने अपने पहले 100 दिन में 14 क्षेत्रों में 15 लाख करोड़ रुपये की नीतियां लागू की हैं।मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये वितरित करने सहित कृषि क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया।शाह ने कहा, ‘‘ हमने पीएम-किसान के तहत 70वीं किस्त वितरित की है। अब तक 12.33 करोड़ किसानों को तीन लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।’’पीएम-किसान योजना के तहत 6,000 रुपये का वार्षिक लाभ दिया जाता है जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिये पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे हर डाला जाता है।मंत्री ने कहा कि कृषि नीतियों को कृषक समुदाय के कल्याण और समृद्धि को ध्यान में रखते हुए लागू किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘ इससे देश के खाद्यान्न उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा जिससे किसानों की स्थिति में सुधार होगा।’’किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा, ‘‘ संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) शासन की तुलना में (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी नीत सरकार ने एमएसपी पर अधिक फसलें खरीदी हैं। इससे पता चलता है कि राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार किसानों को लेकर प्रतिबद्ध है।’’उन्होंने कहा कि 2024-25 खरीफ (ग्रीष्म) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गई है।मंत्री ने कहा कि एथनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चीनी मिलों को ‘मल्टी-फीड डिस्टिलरी’ में परिवर्तित किया जा रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘ अब मिलें न केवल गन्ने के रस से बल्कि मक्के से भी एथनॉल बना सकती हैं। देश में जब चीनी बनाने के लिए गन्ने के रस की जरूरत होगी, तब मक्के से एथनॉल बनाया जाएगा। जब चीनी का उत्पादन अधिक होगा, तब चीनी के रस से इथेनॉल बनाया जाएगा।’’मंत्री ने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्याज और बासमती चावल पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को समाप्त कर दिया गया है। शाह ने कहा कि ये नीतियां किसान कल्याण को बढ़ाने और भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं।
-
नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। केजरीवाल की जगह अब आतिशी दिल्ली की कमान संभालेंगी।पार्टी ने मंगलवार को आतिशी को लेकर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों की बैठक में अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया।
बता दें कि आतिशी पार्टी के साथ-साथ सरकार का भी प्रमुख चेहरा हैं और उनके पास वित्त, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी समेत कई विभाग हैं।केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे।आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वह कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा। ‘आप’ ने सोमवार को कई बैठकें कीं। केजरीवाल ने पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था-राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों से अपने आधिकारिक आवास पर ‘एक-एक करके’ बैठकें कीं और अगले मुख्यमंत्री को लेकर उनकी राय मांगी। -
संभल. उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। -
जयपुर. राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुलताना थाना प्रभारी भगवान राम ने सोमवार को बताया कि राजेश कुमार (30) और मंजू (28) की शादी कुछ साल पहले हुई थी और दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन दिन पहले ही वे किराए के मकान में आए थे। उन्होंने बतया कि राजेश ने रविवार को रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। मामला तब प्रकाश में आया जब मंजू का भाई उनके कमरे में गया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने कहा, "जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो पुलिस को सूचित किया गया और दरवाजा तोड़ा गया। राजेश फांसी पर लटका मिला और मंजू का शव फर्श पर पड़ा मिला। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिए गए।
-
गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में देश की तेज प्रगति के लिए हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है। उन्होंने गांधीनगर में ‘वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक बैठक एवं प्रदर्शनी' (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि न केवल देशवासियों बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी के लिए सबसे अच्छी जगह है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पहले 100 दिन (केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के) में आप हमारी प्राथमिकताओं, गति और पैमाने को देख सकते हैं। हमने देश की तेज प्रगति के लिए जरूरी हर क्षेत्र और कारक पर ध्यान देने की कोशिश की है।'' मोदी ने कहा, ‘‘भारत की विविधता, पैमाना, क्षमता, संभावना और प्रदर्शन अद्वितीय है और यही कारण है कि मैं वैश्विक अनुप्रयोग के लिए भारतीय समाधान कहता हूं।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अगले 1,000 वर्षों के लिए वृद्धि का आधार तैयार कर रहा है और हमारा ध्यान केवल शीर्ष पर पहुंचने पर नहीं, बल्कि इस स्थान को बनाए रखने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया इसे बहुत अच्छी तरह से समझ रही है। केवल भारतीय ही नहीं, आज पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी के लिए सबसे अच्छा दांव है।'' उन्होंने री-इन्वेस्ट 2024 में कहा, ‘‘हमारे लिए हरित भविष्य और शुद्ध शून्य उत्सर्जन केवल दिखावटी शब्द नहीं हैं। ये देश की जरूरतें हैं और हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार अयोध्या और 16 अन्य शहरों को मॉडल ‘सौर शहर' के रूप में विकसित पर काम कर रही है।'' उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब 21वीं सदी का इतिहास लिखा जाएगा, तो भारत की सौर क्रांति का अध्याय स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए अपनी ऊर्जा जरूरतों को समझता है और चूंकि देश के पास अपने तेल और गैस संसाधन नहीं हैं, इसलिए हमने सौर, पवन, परमाणु और जल विद्युत के बल पर अपना भविष्य बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें 7,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ अपतटीय हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए व्यवहार्यता अंतर कोष (वीजीएफ) योजना और 31,000 मेगावाट पनबिजली उत्पादन के लिए 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी शामिल है। अपनी सरकार के काम की गति और पैमाने पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए सात करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया था, जिनमें से चार करोड़ उनके दूसरे कार्यकाल में ही पूरे हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ और घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा 12 औद्योगिक शहरों, आठ उच्च गति वाली सड़क गलियारा परियोजनाओं के निर्माण के साथ ही 15 से अधिक भारत में बनी अर्ध-उच्च गति वाली वंदे भारत रेलगाड़ियां शुरू की जाएंगी। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक परिवहन और उच्च प्रदर्शन वाले बायो विनिर्माण के लिए कई पहल करने के अलावा 1,000 अरब रुपये के शोध कोष का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत पेरिस में की गई जलवायु प्रतिबद्धताओं को समयसीमा से नौ साल पहले पूरा करने वाला पहला जी20 का देश है। जी20 देशों में हम इसे हासिल करने वाले एकमात्र देश हैं। हमने वह किया जो विकसित देश नहीं कर सके।'' उन्होंने कहा कि भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के लिए सरकार धन मुहैया कराती है और हर घर में सोलर रूफटॉप लगाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हर घर बिजली उत्पादक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 1.3 करोड़ परिवारों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 3.25 लाख घरों ने छत पर सौर संयंत्र (रूफटॉप) लगा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘योजना से जुड़ा हर परिवार जलवायु परिवर्तन से लड़ने में बड़ा योगदान देगा। जब 21वीं सदी का इतिहास लिखा जाएगा, तो भारत की सौर क्रांति का अध्याय स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।''
-
गुलाबगढ़ (जम्मू-कश्मीर) .केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन केंद्र शासित प्रदेश में इसे इतना नीचे दफन किया जाएगा कि यह कभी बाहर न आ सके। शाह ने किश्तवाड़ में एक जनसभा में दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं बना पाएगा। शाह ने यहां पद्देर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि वह कभी बाहर न आ सके। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के घोषणापत्र में आतंकवादियों को छोड़ने की बात कही गई है और इस तरह आतंकवाद को फिर से मजबूत करने की कोशिशें जारी हैं। यह मोदी सरकार है और किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से मजबूत कर सके।'' गृह मंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव दो ताकतों के बीच है, एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) और दूसरी तरफ भाजपा। नेकां-कांग्रेस कह रही हैं कि अगर हम सरकार बनाते हैं तो हम अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे। मुझे बताइए कि क्या इसे बहाल किया जाना चाहिए? भाजपा ने पहाड़ी और गुज्जर समुदायों तथा अन्य लोगों को जो आरक्षण दिया है, उसे छीन लिया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए। मैं कश्मीर में स्थिति देख रहा हूं और आश्वस्त रहिए, जम्मू कश्मीर में न तो फारूक अब्दुल्ला की पार्टी की सरकार बन रही है और न ही राहुल गांधी की पार्टी की।'' यह गृह मंत्री का एक पखवाड़े के भीतर जम्मू क्षेत्र का दूसरा दौरा था। इससे पहले छह और सात सितंबर को जम्मू के अपने दो दिवसीय दौरे में उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था और कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था। सोमवार को 24 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का अंतिम दिन है। इन क्षेत्रों में पद्देर-नागसेनी भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 18 सितंबर को पहले चरण में मतदान होगा।
-
हैदराबाद. प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और राज्य में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि चिरंजीवी ने यहां मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की और अपने पुत्र एवं मशहूर अभिनेता राम चरण की ओर से भी 50 लाख रुपये का एक अलग चेक भेंट किया। उद्योगपतियों और अभिनेताओं सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री रेड्डी से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया।
- कांचीपुरम(तमिलनाडु).केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नर्सिंग को पेशे के रूप में अपनाने के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि उन्हें जहां भी सेवा का अवसर मिले, वहां की स्थानीय भाषा सीखें। सीतारमण ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय नर्स की भारी मांग है और किसी भी देश की भाषा सीखने से लाभ मिलेगा। उन्होंने दूसरे देशों में भारतीय नर्स को कितना महत्व दिया जाता है इसका विवरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर में अपने समकक्ष के साथ बैठक से पहले अपनी वहां की यात्रा को याद किया। सीतारमण ने यहां शंकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग (महिला) का उद्घाटन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले करीब चार कैबिनेट मंत्री वहां गए थे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ हमारी बातचीत के दौरान यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि भारतीय चिकित्सा, नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट को कितना महत्व दिया जाता है।'' उन्होने कहा कि केंद्र सरकार चिकित्सा क्षेत्र को महत्व दे रही है और अधिक से अधिक युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सीतारमण ने कहा कि भारत से लगभग 800 नर्स फिर चाहे वे तमिलनाडु की हों या असम की, पिछले दो-तीन साल में सेवा करने के लिए सिंगापुर गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल सिंगापुर तक ही सीमित नहीं है। यह (भारतीय नर्सिंग पेशेवरों की आवश्यकता) जापान, यूरोप में भी देखी जाती है और इन देशों में बुजुर्गों की संख्या अधिक होने के कारण, वहां भारतीय नर्स और उन लोगों की आवश्यकता है जो घर पर उनकी देखभाल कर सकें।'' केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि उन देशों की सरकारें भारतीय नर्स की भर्ती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए नर्सिंग कॉलेज महत्वपूर्ण हो जाते हैं और यदि छात्रों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो विदेशों में भर्ती होने का बड़े अवसर हैं।'' सीतारमण ने कहा कि जो लोग विदेश में काम करने के इच्छुक हैं, उनके लिए एकमात्र शर्त स्थानीय भाषा सीखना है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह हम किसी दूसरे देश से आए व्यक्ति से तमिलनाडु में तमिल में बात करने की उम्मीद करते हैं, उसी तरह जब हम जापान में काम करने की योजना बनाते हैं तो हमें जापानी भाषा सीखनी चाहिए।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्थानीय भाषा सीखने से न केवल विदेश में बल्कि यहां तक कि एक छात्र को उत्तर भारत में भी नर्स के रूप में काम करने का अवसर मिलता है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘स्थानीय भाषा सीखना जरूरी है। आपको पंजाबी या बंगाली में बात करनी पड़ सकती है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि आप अपनी मातृभाषा भूल जाएं। जब आप कहीं काम करने जा रहे हों तो स्थानीय भाषा (मातृभाषा के अलावा) सीखना बेहतर होता है।''
- कोलकाता. बंगाली फिल्म जगत के 50 से अधिक फिल्म निर्माताओं ने रविवार को एक बयान जारी कर एक प्रसिद्ध निर्देशक के खिलाफ यौन दुराचार के आरोप लगने के बाद पूरी फिल्म बिरादरी को बदनाम करने के कथित प्रयासों पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। ‘डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया' (डीएईआई) द्वारा आरोपी निर्देशक को निलंबित करने के हाल के निर्णय का हवाला देते हुए फिल्म निर्माताओं के संगठन ने कहा कि इस तरह की एक घटना का सहारा लेकर “कास्टिंग काउच” के बारे में बेबुनियाद दावे करके पूरे फिल्म जगत की छवि को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए। बयान में कहा गया है, “हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बचाया नहीं जाना चाहिए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारे गिल्ड ने इस संबंध में पहले ही कदम उठाए हैं। लेकिन हम एक घटना को निर्देशकों के पूरे समुदाय को बदनाम करने के साधन के रूप में इस्तेमाल करने के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।” बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में कौशिक गांगुली, परमब्रत चटर्जी, इंद्रनील रॉय चौधरी, सौकरज्या घोषाल, अभिजीत गुहा, सुदेशना रॉय, अंजन दत्त, अशोक विश्वनाथन, हरनाथ चक्रवर्ती और सुब्रत सेन शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि कि यदि बंगाली फिल्म जगत में किसी भी हितधारक द्वारा निर्देशकों को निशाना बनाकर कोई अपमानजनक बयान दिया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात हुए इस हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले में घूमने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं। सेंधव ने कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।” लक्ष्मी तोमर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी, क्योंकि उसके पिता का पिछले साल निधन हो गया था। मूल रूप से शिवपुरी निवासी लक्ष्मी इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दीक्षा जादौन मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत थी।
- जयपुर. राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह हादसा एक यात्री जीप और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ।सिरोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब 12 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि जीप गलत दिशा में जा रही थी और वह ट्रक से टकरा गई।
- रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 19 साल का एक युवक कथित तौर पर 10 रुपये की शर्त के तहत रविवार को तैरकर तालाब पार करने की कोशिश करते समय डूब गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर देवरी पुलिस थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में पूर्वाह्न 11 बजे हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खारपुसे ने कहा, “मृतक हरीश अहिरवार तीन दोस्तों के समूह में शामिल था। तीनों ने यह जानने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज तैरता है। हालांकि, अहिरवार बीच रास्ते में डूब गया। उसका शव दोपहर तीन बजे बरामद कर लिया गया।”

.jpeg)







.jpg)


.jpg)
.jpg)







.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

