- Home
- देश
-
जोधपुर। जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन से 16 करोड 26 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बिजनेसमैन को ठगों ने 50 करोड़ के नेट प्रॉफिट का झांसा दिया था। इसी लालच में बिजनेसमैन ने एक के बाद एक 100 से ज्यादा ट्रांजैक्शन किए। जब तक उसे ठगी का एहसास हुआ तब तक उसे आरोपियों ने वॉट्सऐप पर उसे ब्लॉक कर दिया।
जांच अधिकारी एसीपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अरविंद कालानी के साथ ये ठगी हुई। अब पुलिस ने उन खातों को फ्रिज कर दिया है, जिनमें ट्रांजैक्शन किया गया था। ये अकाउंट उदयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, कांदीवली और चेन्नई शहरों के बैंकों में हैं।
जांच अधिकारी एसीपी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि बैंक के खातों में ट्रांजैक्शन किया गया था। पुलिस इन खातों में उपयोग में लिए गए कॉन्टैक्ट नंबर के आधार पर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी होने के चलते जोधपुर पुलिस के सामने काफी चुनौतियां हैं। हालांकि जोधपुर पुलिस की साइबर टीम दिल्ली की साइबर टीम से कॉन्टैक्ट कर इस ठगी के हर पेंच को सुलझाने की कोशिश कर रही है। -
वाराणसी। वाराणसी में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सड़क किनारे बोरे में भर कर फेंका हुआ शव मिला है। ताजा मामला चौबेपुर क्षेत्र का है। ग्राम सभा गौरा कलां से कमौली रोड पर शनिवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव बोरे में भर कर फेंका पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग के सीने सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। इसे लेकर उनकी हत्या की आशंका जताई गई है।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौबेपुर थाने की पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की उम्र 60 साल से ज्यादा प्रतीत हुई है। वह इनर और पैंट पहने हुए हैं। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि बुजुर्ग की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।
गौरतलब है कि बीती 1 दिसंबर को करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप नाले में बोरे में भर कर फेंके गए शव की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव के तौर पर हुई है।
--- -
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में अचानक आग लगने से पांच सब्जी का दुकान जल कर राख हो गया। आग लगने से दुकान में रखे लगभग पांच लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग कैसे लगा इस बार की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई हैं ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के पीछे सब्जी बाजार की हैं।
घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दुकान संचालक बीती रात दुकान बंद का घर चले गए। अचानक 10.30 से 11 बजे के बीच फोन आया की दुकान में आग लग गया हैं। जब पहुंचा तो देखा में मेरे दुकान के साथ लाल बाबू और उधो का भी दुकान जल रहा था आग की लपट काफी तेज थी। जिस आवाज में ग्रामीणों से आग पर काबू पाना संभव नहीं था। घटना की सूचना घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को दिया। उन्होंने फायर बिग्रेड की गाड़ी को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड की गाड़ी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया की रात्रि में सब्जी बाजार में आग लगने की खबर मिली उसके बाद थाना में लगे छोटे अग्नि समन की गाड़ी को भेजा गया। लेकिन आग काफी तेज थी इस वजह से बड़ी गाड़ी मंगा कर आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया।
-
-
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में बीती रात सीएसपी संचालक से 3.50 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के थुम्मा- बेलाही नीलकंठ पथ की है। जहां पहले से घात लगाकर बैठे हथियारबंद बदमाशों के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। सीएसपी संचालक सोनू कुमार झा रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़त सीएसपी संचालक ने बताया कि वह बेलसंड के परतापुर चौक पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। बीते दिन शुक्रवार की शाम जिलामुख्यालय डुमरा के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से करीब 3.50 लाख की निकासी किया। फिर पीडि़त युवक सीएसपी के लिए परतापुर निकल गया था। देर शाम थुम्मा-बेलाही पथ पर पूर्व से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। फिर हथियार का भय दिखाकर रोका और इसके बाद बाइक की डिक्की में रखे रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद जब तक पुलिस को सूचना मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद थानाध्यक्ष विजय यादव घटनास्थल पहुंचे। जहां मामले की छानबीन की। वही सीएसपी संचालक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- -
औरंगाबाद। औरंगाबाद में एक जेवर व्यवसायी से अपराधियों ने 40 हजार नगद समेत लाखों का जेवर छिन लिया। मामला अंबा बाजार के नवीनगर रोड स्थित सोनहरिया कॉम्प्लेक्स की है। उक्त घटना जेवर व्यवसायी मणिकांत के साथ घटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अंबा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात जेवर व्यवसायी आभूषण व नगदी से भरा थैला लेकर शटर बंद कर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधी उससे जेवर व पैसे भरा थैला छिनकर फरार हो गया। घटना के बाद व्यवसायी द्वारा शोर मचाया गया, लेकिन तब तक अपराधी बाइक से फरार हो चुके थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना अंबा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले को लेकर स्वर्ण व्यवसाई मणिकांत कुमार सोनी ने अंबा थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। उसने बताया है कि थैला में चालीस हजार रुपए नगद व 25 ग्राम सोना था। जिसे अपराधी लेकर फरार हो गए।
अंबा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि आपराधियों का पता चल सके।
- -
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में प्रक्षेपित ओशनसेट-3 से भेजे गये गुजरात के अदभुत उपग्रह चित्र साझा किए हैं। इन रंगीन और स्पष्ट छवियों के बारे में श्री मोदी ने कहा है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऐसी प्रगति से चक्रवातों का पूर्वानुमान बेहतर होगा और देश की तटीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। पिछले शनिवार को प्रक्षेपण के तीन दिन बाद 29 नवंबर को ओशनसेट-3 ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र, अरब सागर और हिमालय की श्रृंखलाओं की तस्वीरें भेजी थीं। 28 नवंबर को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पी.एस.एल.वी-सी54 प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा था कि किस तरह इसरो की मदद से विकसित एक उपग्रह को भूटान के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया। श्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हुई देश की तीव्र प्रगति में निजी क्षेत्र और उत्साही युवा प्रतिभाओं की भूमिका का भी उल्लेख किया।
-
नई दिल्ली। इस वर्ष अप्रैल से नवम्बर के बीच भारतीय रेलवे की यात्री सेवा क्षेत्र की आमदनी में 76 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है। इन महीनों के दौरान रेलवे को 43 हजार करोड से रूपये से अधिक आमदनी हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 24 हजार छह सौ 21 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। आरक्षित यात्री क्षेत्र में पिछले आठ महीनों में रेलवे को 34 हजार 303 करोड़ रूपये की आमदनी हुई। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुई आमदनी से 50 प्रतिशत अधिक है। अनारक्षित यात्री क्षेत्र में रेलवे की आमदनी में 422 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस वर्ष अप्रैल और नवम्बर के दौरान रेलवे ने नौ हजार करोड़ रूपये से अधिक राजस्व प्राप्त किया।
-
ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
महोबा . उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कबरई कस्बे के बांदा तिराहे के पास ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। युवकों की पहचान हमीरपुर जिले के बिलगांव निवासी कुलदीप अहिरवार (23) और टीकमगढ़ जिले के अनुराग (30) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इस सड़क हादसे में एक युवक पवन वर्मा (25) गंभीर रूप से घायल है, जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है। एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। -
नई दिल्ली । सरकार ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी वर्ष 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिए दी गयी है और इसके लिए 120 करोड़ रूपये का योजना खर्च तय किया गया है। इस योजना को नागरिक उड्यन मंत्रालय लागू कर रहा है।
मंत्रालय ने बताया कि योजना का उद्देश्य देश में ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देना है और इस प्रक्रिया में स्वदेशी उद्योगों को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाने पर ध्यान दिया जायेगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत भारत ने ड्रोन और ड्रोन उपकरणों के विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों को सहायता प्रदान की जायेगी। योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम -एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र की कंपनी का वार्षिक कारोबार ड्रोन के लिए दो करोड़ रूपये और उपकरणों के लिए 50 लाख रूपये होना चाहिए।एमएसएमई से अलग कंपनियों के लिए ड्रोन के लिए चार करोड़ रूपये और ड्रोन उपकरणों के लिए एक करोड़ रूपये की वार्षिक बिक्री होना जरूरी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाला अधिकार प्राप्त समूह योजना के कार्यान्वयन की निगरानी करेगा। -
खड़े ट्रक से कार की टक्कर में चार की मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा के खुर्दा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिसमें कार में सवार दो महिलाओं सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना दिन के समय बड़ापोखरी इलाके में हुई । हादसे का शिकार हुए लोग पुरी से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । उन्होंने कहा कि मृतकों की उम्र 25-35 साल के बीच थी। -
नई दिल्ली । अमरीका और जापान ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किये गये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के विरोध में उस पर नये प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। एक बयान में अमरीका के वित्त विभाग ने कहा है कि विदेशी सम्पत्ति नियंत्रण कार्यालय ने महाविनाश के हथियारों के निर्माण से जुडे संगठनों का नेतृत्व करने वाले उत्तर कोरिया के तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विभाग ने कहा है कि इन अधिकारियों ने विध्वंसक हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल के निर्माण में उत्तर कोरिया की सहायता की है।
दूसरी तरफ जापान ने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रखने वाले तीन प्रतिष्ठानों और एक व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाया है। उत्तर कोरिया ने 18 नवम्बर को अन्तर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल छोडी थी, जो इस वर्ष उसके द्वारा छोडी गई आठवीं मिसाइल है।इस बीच उत्तर कोरिया ने कहा है कि यह मिसाइल परीक्षण अमरीका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों, दक्षिण कोरिया और जापान के उकसावे के जवाब में किया गया है। -
‘मिशन कर्मयोगी' के तहत एक लाख से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया: कैबिनेट सचिव गौबा
नयी दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेल मंत्रालय और पुलिस बलों के एक लाख से अधिक कर्मियों को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) की मदद से 'मिशन कर्मयोगी' के तहत प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने यहां मंत्रालयों/विभागों के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजनाएं बनाने के लिए एक 'दृष्टिकोण पत्र' पेश किये जाने के मौके पर सीबीसी की पहल की सराहना की और कहा कि 'मिशन कर्मयोगी' का मूल विचार सभी कार्यक्षेत्रों और स्तरों पर ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करना है। कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, गौबा ने कहा कि मिशन के तहत आयोग की मदद से कम समय में रेल मंत्रालय और पुलिस बलों के एक लाख से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों के 200 से अधिक संविदा कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है। -
नयी दिल्ली। देशभर में फैले यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल समेत केंद्र सरकार संरक्षित सौ स्मारक भारत के जी-20 समूह की अध्यक्षता संभालने के मौके पर एक दिसंबर से सप्ताह भर के लिए रोशनी से जगमग रहेंगे और इन पर इस प्रभावशाली समूह के लोगो को उकेरा जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से बिहार में शेरशाह सूरी के मकबरे तक 100 ऐसे स्मारकों में रोशनी की जाएगी। भारत एक दिसंबर को जी-20 की एक साल की अध्यक्षता संभालेगा। इस दौरान भारत में 55 स्थानों पर समूह की 200 से अधिक बैठकें होंगी। जी-20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में होगी जब जी-20 के शेरपा मिलेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 100 स्मारकों को एक सप्ताह के लिए रोशनी से जगमग किया जाएगा जिनमें यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगमगाते स्मारकों पर जी-20 का लोगो दिखेगा। इसका आकार स्मारक की प्रकृति और संरचना पर निर्भर करेगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘ताज महल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी , तीनों यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में स्मारकों के पास में एक पोल पर लोगो दर्शाया जाएगा।
-
जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ संबंध का विरोध करने पर प्रेमिका के भाई की हत्या कर दी और उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रणसोल गांव के बीरेन सामल उर्फ शांतनु के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान बंबिलो गांव के जितेंद्र महापात्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सामल कलियापानी के तारिणी चौक पर आया था, जहां उसकी प्रेमिका के भाई जितेंद्र की बाजार में दुकान है और मंगलवार को उस पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि महापात्रा की चीख सुनकर उसके पिता संतोष उसे बचाने आए, लेकिन आरोपी सामल ने उनपर भी हमला कर दिया। तारिणी चौक के दुकानदारों और बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी को थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को बचा कर सुकिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मंगलवार रात जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बाद में संतोष की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के जितेंद्र की बहन से संबंध थे। लड़की का भाई और पिता इसके खिलाफ थे, क्योंकि आरोपी सामल पहले से ही शादीशुदा था। पुलिस ने बताया कि बदले की भावना से आरोपी सामल ने महिला के पिता और भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बुधवार को आरोपी के घर को तोड़ दिया और ट्रक में आग लगा दी। बाद में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने तारिणी चौक के पास धरना दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कलियापानी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशांत कुमार दास ने कहा, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। -
प्रयागराज। जिले में यमुनापार नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने माता-पिता को गोली मार दी। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को नैनी के मामा भांजा तालाब क्षेत्र में एक युवक के गोलीबारी करने और अपने मां-बाप को गोली मारने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बताया कि इस घटना में दो लोगों- लालचंद और उनकी पत्नी कुसुम को गोली लगी है जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि आरोपी रितेश ने जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई, वह बरामद कर लिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखे और आठ कारतूस मिले। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
-
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘लिव इन रिलेशनशिप' में रह रही महिला साथी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में 26-वर्षीय एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात टीसी पालिया इलाके में 23- वर्षीया कृष्णा कुमारी अम्माई की हत्या के आरोप में संतोष धामी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अम्माई भी नेपाली नागरिक थी और दो साल पहले बेंगलुरु आई थी। पुलिस के मुताबिक, मृतका सैलून में काम करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल से अम्माई ‘लिव-इन रिलेशनशिप' में आरोपी धामी के साथ रहती थी। आरोपी धामी भी नेपाली नागरिक है और पुरुषों के सैलून में काम करता था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी धामी को संदेह था कि अम्माई का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है, जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी धामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
-
कुढ़नी (बिहार) । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के गुर्दे का प्रतिरोपण पांच दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में होगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजद के संभावित उत्तराधिकारी तेजस्वी ने गुर्दे के ऑपरेशन की जानकारी कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में दी जहां पर पार्टी के मौजूदा विधायक अनिल साहनी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। यह संयोग है कि कुढ़नी सीट पर भी पांच दिसंबर को ही मतदान होगा। तेजस्वी ने कहा, ‘‘ लालू जी यहां रहना चाहते थे, लेकिन वह इस समय सिंगापुर में हैं और पांच दिसंबर को गुर्दा प्रतिरोपण के लिए उनका ऑपरेशन होगा। हालांकि, उन्होंने मुझे आप सभी को संदेश देने को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार चाहते हैं।'' उल्लेखनीय है कि इस सीट पर राजद, बिहार सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी और सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का समर्थन कर रहा है। तेजस्वी ने कहा, ‘‘ लालू जी ने मुझे उनकी खराब स्वास्थ्य की याद दिलाने को कहा जो भाजपा की बदले की राजनीति के कारण है, जिसने उन्हें लंबे समय तक जेल में बिताने को मजबूर किया।'' बिहार के मुख्यमंत्री और रेलमंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार करने के लगे आरोपों के बावजूद लालू प्रसाद यादव राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक समुदायों में लोकप्रिय हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘ बदले की कार्रवाई जारी है। यहां तक जिस दिन हम सदन में विश्वासमत प्राप्त कर रहे थे, उस दिन भी हमारे लोगों के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही थी।'' राजद नेता ने भाजपा पर अमीरों के हितों के लिए काम करने और आम लोगों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाया। 'जनसभा में तेजस्वी ने घोषणा की कि उनका विभाग जल्द 1.5 लाख पदों पर भर्ती करेगा और यह 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम होगा।
-
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही 5.90 करोड़ रुपये मूल्य की नकली पेरिस ब्रांड वाली सिगरेट की खेप बुधवार को पकड़ी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर थरवई थाने की पुलिस ने गारा मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू की और एक ट्रक को रोका जिसमें 29,70,000 नग सिगरेट थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौराना अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक में नकली पेरिस ब्रांड की सिगरेट है। इस ब्रांड की सिगरेट मलेशिया और इंडोनेशिया में बनाई जाती है। अभियुक्तों ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पेरिस ब्रांड नाम की नकली सिगरेट तैयार कर आंध्र प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेची जाती है। ट्रक में नकली ब्रैंड की सिगरेट के 99 बंडल लाद कर इन्हें आंध्र प्रदेश ले जाया जा रहा था।
-
जयपुर। जयपुर में एक व्यक्ति द्वारा बीमा के 1.90 करोड़ रुपये लेने के लिए अपनी पत्नी की सड़क दुर्घटना में कथित रूप से हत्या कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला शालू अपने आरोपी पति के कहने पर अपने भाई राजू के साथ पांच अक्टूबर को सुबह करीब पौने पांच बजे मोटरसाइकिल पर बैठकर मंदिर जा रही थी, तभी एक एसयूवी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और राजू ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शालू के परिजन को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना था, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और उसने मामले के सभी पहलुओं की जांच की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बुधवार को बताया कि शालू के आरोपी पति महेश चंद ने अपनी पत्नी का कुछ समय पहले 40 साल की अवधि के लिए बीमा कराया था, जिसके तहत प्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1.90 करोड़ रुपये मिलने थे। उन्होंने बताया कि आरोपी महेश और शालू की शादी 2015 में हुई थी और उनकी एक बेटी है। उन्होंने बताया कि शादी के दो साल बाद दोनों में झगड़े होने लगा और शालू अपने मायके में रहने लगी। उसने 2019 में घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। राणा ने बताया कि इसी बीच आरोपी महेश ने शालू के नाम बीमा कराने के बाद उसकी हत्या करने की साजिश रची और जब वह मायके रह रही थी, तो वह इसी इरादे से उससे नियमित रूप से बात करने लगा। उन्होंने बताया कि उसने शालू से कहा कि उसकी एक इच्छा है और इसे पूरा करने के लिए उसे (शालू को) बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से लगातार 11 दिनों तक हनुमान मंदिर जाना होगा। उसने यह भी कहा कि एक बार उसकी इच्छा पूरी हो जाने पर वह उसे अपने साथ घर ले आएगा, जिसके बाद शालू ने अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से मंदिर जाना शुरू कर दिया। राणा ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी की सड़क हादसे में हत्या कराने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति को पैसे दिए, जिसने एसयूवी से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी महेश और टक्कर मारने वाले व्यक्ति के अलावा एसयूवी मालिक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
-
नयी दिल्ली। सरकार ने बहु-प्रणाली संचालकों से कहा है कि एक ‘प्लेटफॉर्म सेवा प्रदाता' के रूप में अगर वे अपने नेटवर्क पर स्थानीय समाचार एवं समसामयिक कार्यक्रम प्रसारित करना चाहते हैं तो उन्हें तीन महीने के भीतर एक ‘कंपनी' के तौर पर पंजीयन कराना होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बहु-प्रणाली संचालकों के लिए बुधवार को ये दिशा-निर्देश जारी किए। ये निर्देश उनके अपने कार्यक्रमों को प्रसारित करने से संबंधित हैं। इन कार्यक्रमों का प्रसारण वे या तो अपने उपभोक्ताओं तक सीधे करते हैं या फिर एक या अधिक स्थानीय केबल परिचालकों के जरिये करते हैं। इस तरह की कार्यक्रम सेवाओं को ‘प्लेटफॉर्म सर्विस' कहा जाता है। इनमें स्थानीय चैनल भी आते हैं और ये इस प्रकार की विशेष कार्यक्रम सेवा होती हैं जिन्हें बहु-प्रणाली परिचालक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाते हैं। मंत्रालय ने बहु-प्रणाली परिचालकों द्वारा प्लेटफॉम सर्विस चैनलों के ऑनलाइन पंजीयन की सरल प्रक्रिया रखी है और इसका शुल्क 1,000 रुपये प्रति चैनल तय किया गया है।
-
नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसने उन पेंशनभोगियों के लिए पेंशन भुगतान के विस्तार को तीन महीने के लिए मंजूरी दे दी है, जिन्होंने उसके ‘स्पर्श प्लेटफॉर्म' को चुना है और जिनकी पहचान नवंबर में होनी थी। ‘द सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन' (रक्षा) या ‘स्पर्श' पेंशन दावों को संसाधित करने और बिना किसी बाहरी मध्यस्थ के, सीधे रक्षा पेंशनभोगियों के बैंक खातों में पेंशन जमा करने के लिए वेब आधारित एक प्रणाली है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “रक्षा मंत्रालय ने बैंकों के उन पेंशनभोगियों के वास्ते तीन महीने के लिए पेंशन भुगतान के विस्तार को मंजूरी दे दी है, जो ‘स्पर्श' में चले गए ... और जिनकी पहचान नवंबर 2022 में होनी थी।” साथ ही बयान में कहा गया है, “यह दोहराया जाता है कि मासिक पेंशन निरंतर और समय पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया एक वैधानिक आवश्यकता है। इसलिए, सभी रक्षा पेंशनभोगियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी पेंशन पात्रता की सुचारू प्रक्रिया और पेंशन प्राप्त करने के लिए वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाणीकरण फरवरी 2023 तक पूरा करें।” एक अन्य बयान में, मंत्रालय ने कहा कि वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास, ‘समन्वय 2022' का समापन वायु सेना स्टेशन, आगरा में होगा, जहां यह 28 नवंबर से शुरू हुआ था। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने बुधवार को चेन्नई में 24वीं राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना और तैयारी बैठक आयोजित की। इसमें विभिन्न मंत्रालयों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और एजेंसियों, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बंदरगाहों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा कि भारतीय जल क्षेत्र में किसी भी तेल और रासायनिक रिसाव की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सामूहिक तैयारी सुनिश्चित करने के सामान्य उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय क्षमताओं की समीक्षा की गई।
-
नयी दिल्ली। त्वरित रूप से संदेश भेजने की सुविधा देने वाला मंच व्हाट्सऐप ने अक्टूबर में 23.24 लाख खातों पर रोक लगाई है। इनमें से 8.11 लाख खाते ऐसे हैं जिनके बारे में उपयोकर्ताओं ने शिकायत नहीं की थी लेकिन उन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है। सितंबर में व्हाट्सऐप ने 26.85 लाख खातों पर रोक लगाई थी।
व्हाट्सऐप ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अक्टूबर 2022 की भारत के बारे में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘एक अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक 2,324,000 वॉट्सऐप खातों पर रोक लगाई गई जिनमें से 811,000 खाते ऐसे हैं जिन पर सतर्कता के लिहाज से रोक लगाई गई है। हालांकि उनके बारे में किसी उपयोगकर्ता ने शिकायत नहीं की थी। भारतीय खातों को +91 से शुरू होने वाले फोन नंबर से पहचाना जाता है।'' सख्त आईटी नियम पिछले वर्ष प्रभाव में आए थे। इनके तहत बड़े डिजिटल मंचों (जिनके 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट देना आवश्यक है जिनमें शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का विवरण हो। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप को सितंबर में 701 शिकायतें मिली जिनमें से केवल 34 पर कार्रवाई की गई। कुल शिकायतों में से 550 खातों पर रोक लगाने के अनुरोध वाली थीं। -
नयी दिल्ली. सरकार को सौंपे गए ‘बजट फॉर चिल्ड्रन' चार्टर में अगले बजट में बच्चों के लिए संचालित सभी योजनाओं में निवेश और स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की मांग की गई है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को सौंपे गए इस चार्टर में कहा गया है कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का क्रमशः छह प्रतिशत एवं 2.5 प्रतिशत हिस्सा आवंटित करने का वादा वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार के साथ राज्यों के बजट में भी नजर आना चाहिए। फिलहाल देश में शिक्षा पर व्यय जीडीपी का 3.56 प्रतिशत है जबकि स्वास्थ्य पर व्यय 2.1 प्रतिशत है।
बच्चों की मांगों से संबंधित इस चार्टर को देशभर में 3,500 बच्चों के साथ हुई व्यापक चर्चा के बाद तैयार किया गया है। ‘नेशनल इंक्लूसिव चिल्ड्रंस पार्लियामेंट' (एनआईसीपी) की अध्यक्ष रुखसार रहमान ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष बच्चों से जुड़ी इन मांगों को रखा। इस चार्टर में मांग की गई है कि पीएम-पोषण योजना समेत बच्चों के लिए संचालित सभी योजनाओं के लिए निवेश बढ़ाया जाए। इसके अलावा धरती की सेहत दुरुस्त रखने के लिए जीडीपी का पांच प्रतिशत हिस्सा खर्च करने की मांग बच्चों की तरफ से की गई है। वित्त राज्यमंत्री ने बच्चों की तरफ से रखी गई इस मांग चार्टर को एक बड़ी पहल बताते हुए कहा, ‘‘मैं आपके इन सुझावों को बजट तैयार करने वाली टीम के समक्ष रखूंगा।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास समेत अन्य मंत्रालयों के साथ भी एनआईसीपी को बजट-संबंधी परिचर्चा की कोशिश करनी चाहिए।
-- -
बरेली । बरेली जिले के भोजीपुरा थाना इलाके में तैनात एक उप निरीक्षक (दरोगा) की बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर कार की टक्कर से मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली- नैनीताल राजमार्ग पर स्थित भोजीपुरा थाने में तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों के साथ भोजीपुरा टोल प्लाजा और निजी मेडिकल कॉलेज के बीच ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने एक कार को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह नहीं रुकी और तेज गति से गुजरते हुए दरोगा को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत संजय को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अग्रवाल ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये टक्कर मारने वाली कार की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि 10 दिन पहले ही पुलिस लाइन से संजय सिंह की तैनाती भोजीपुरा थाने में की गई थी। संजय सिंह बुलंदशहर जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हलीमपुर गांव के निवासी थे और वह 1998 बैच के पुलिस उपनिरीक्षक थे।
- -
हैदराबाद। हाल में देश के पहले निजी रॉकेट ‘विक्रम-एस' का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने वाली स्काईरूट एयरोस्पेस की एक साल के भीतर उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए एक विशाल रॉकेट ‘विक्रम-1' को प्रक्षेपित करने की योजना है। हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप का लक्ष्य भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा की लागत को कम करना भी है।
कंपनी के सह-संस्थापक पवन चांदना ने सोमवार शाम यहां कहा,".. अब जब हम पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस का प्रक्षेपण कर चुके हैं, हमारी अगली योजना विक्रम-1 का प्रक्षेपण करने की है, जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने वाला एक बहुत बड़ा रॉकेट है। इसे हम अब से एक साल के भीतर करना चाहते हैं।" स्काईरूट भी दुनिया की उन कुछ पहली कंपनियों में से एक बनना चाहती है जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर सकती हैं। चांदना ने कहा कि कंपनी ने लगभग छह करोड़ 80 लाख डॉलर जुटाए हैं, जो भारत में एयरोस्पेस स्टार्टअप क्षेत्र में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि स्काईरूट अपनी आगे की यात्रा में अधिक पूंजी जुटाना जारी रखेगी और अगले साल से प्रक्षेपण के साथ ही अच्छा खासा राजस्व उत्पन्न करना चाहेगी। यह उल्लेख करते हुए कि अंतरिक्ष यात्रा वर्तमान में महंगी है, उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का लक्ष्य लागत कम करना, इसे वहनीय बनाना और विश्वसनीयता बढ़ाना है। भारत ने 18 नवंबर को निजी तौर पर निर्मित रॉकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था, जिसे स्काईरूट ने तैयार किया था। इस तरह देश के अंतरिक्ष तंत्र में निजी क्षेत्र के प्रवेश की शुरुआत हुई जिसमें अभी सरकार संचालित भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दबदबा है।
-








.jpeg)

.jpeg)
















