- Home
- खेल
- बारबडोस:। भारत ने बेहद रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम पर 'लक्ष्मी' मेहरबान हो गई। आईसीसी ने दूसरी बार चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के लिए अपनी तिजोरी खोल दी। केसिंग्टन ओवल ग्राउंड पर खेले गए खिताबी मुकाबले में सात रन से मैदान मारने वाली भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर यानी 20.40 करोड़ रुपये मिले, इसके साथ ही मैन इन ब्लूज ने एक्स्ट्रा बोनस भी अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में दी गई अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।हर टीम की बंपर कमाईइतनी भारी-भरकम प्राइज मनी दुनिया में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता की याद दिलाती है, जिसे आईसीसी ने पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्व कप की मेजबानी करके बढ़ावा देने की कोशिश की है। टी-20 विश्व कप 2024 का कुल प्राइज मनी पूल 11.25 मिलियन डॉलर का था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यहां तक कि फाइनल हारने वाली साउथ अफ्रीकी टीम भी मालामाल हुई है। उपविजेता टीम को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर यानी 10.67 करोड़ रुपये मिले हैं जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली इंग्लैंड और अफगानिस्तान को 7,87,500 डॉलर यानी 6.54 करोड़ रुपये मिले।टी-20 विश्व कप 2024 का फुल प्राइज मनी पूलविजेता- 20.40 करोड़ रुपयेउपविजेता - 10.67 करोड़ रुपयेसेमीफाइनल में हारने वाले - 6.48 करोड़ रुपयेसुपर 8 टीमें- 3.16 करोड़ रुपये9वीं-12वीं की टीमें- 2 करोड़ रुपये13वीं-20वीं टीमें - 1.87 करोड़ रुपयेप्रति मैच जीता हुआ बोनस - 26 लाख रुपयेसारी 20 टीम के लिए प्राइज मनीजो टीम दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई, उन्हें भी $382,500 मिले और नौवें और 12वीं पोजिशन के बीच फिनश करने वाली टीम को $247,500 मिले। 13वें से 20वें स्थान तक की रैंकिंग वाली हर टीम को 225,000 डॉलर मिले। इसके अतिरिक्त, सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर हर मैच जीतने के लिए अतिरिक्त $31,154 दिए गए।
-
फोर्ट वर्थ (अमेरिका). भारतीय खिलाड़ी मालविका बंसोड ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर पर तीन गेम की रोमांचक जीत से अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नागपुर की 22 साल की मालविका ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता क्रिस्टी को 10-21 21-15 21-10 से शिकस्त दी। 49वीं रैंकिंग की मालविका ने हायलो ओपन 2022 में क्रिस्टी को हराया था जब स्कॉटलैंड की शटलर ने चोट के कारण दूसरे गेम में रिटायर होने का फैसला किया था। भारतीय खिलाड़ी इससे पहले क्रिस्टी से दो बार हार चुकी हैं। इस साल अजरबेजान अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी का सामना अब जापान की छठी वरीय नातसुकी निडाइरा से होगा। पुरुष एकल में प्रियांशु राजावत ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह चीन के चौथे वरीय लेई लान जि की चुनौती पार नहीं कर सके और लगभग एक घंटे में 21-15 11-21 18-21 से हार गये। दूसरी वरीय त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को जापान की रूई हिरोकामी और युना काटो की छठी वरीय जोड़ी से 17-21 21-17 19-21 पराजय झेलनी पड़ी जिससे उनका अभियान अंतिम आठ में समाप्त हो गया।
-
चेन्नई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के नौ विकेट पर 575 रन के पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड बनाने के बाद पहली पारी छह विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की।
आस्ट्रेलिया ने इस साल पर्थ में यह स्कोर बनाया था लेकिन ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरूआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि का श्रेय काफी हद तक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) को जाता है जिन्होंने 292 रन की ऐतिहासिक साझेदारी निभायी जो महिला क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। जेमिमा रोड्रिग्स (55 रना) के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर (69 रन) और ऋचा ने अर्धशतक बनाकर योगदान दिया। भारतीय महिला टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 525 रन बनाये थे जो टेस्ट मैच में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इससे उसने श्रीलंकाई पुरुष टीम के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसने 2002 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 509 रन बनाये थे। - ब्रिजटाउन । टीम इंडिया ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत के बाद विराट कोहली ने फैन्स को एक झटका दिया है। कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 मुकाबला है। अब अगली पीढ़ी के लिए कमान संभालने का समय है । जज्बात पर काबू रखना मुश्किल था। यह बेहतरीन दिन था और मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं।साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में विराट कोहली ने 76 रनों की दमदार पारी खेली। विराट की इस अर्धशतकीय पारी से ही टीम इंडिया 176 रन का स्कोर बनाई और इसके बाद गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 169 रन पर रोक कर 7 रन से मैच को अपने नाम किया। विराट कोहली के इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसी दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।मैन ऑफ मैच पुरस्कार के बाद विराट कोहली ने कहा, 'यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, और हम यही तो हासिल करना चाहते थे। कभी-कभी रन नहीं बनते और फिर ऐसा हो जाता है जो आज हुआ भगवान महान हैं। यह बिलकुल सही मौका था अब या कभी नहीं वाली स्थिति। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था।'विराट कोहली ने कहा, 'हम टी20 विश्व कप को अपने हाथ में उठाना चाहते थे। जीतना चाहते थे। हां, यह बात मैंने बताई नहीं थी, लेकिन छिपी भी नहीं थी। हार भी जाते तो मैं बता देता। अब नई पीढ़ी को टी20 क्रिकेट को आगे ले जाने का समय है। ठीक वैसे ही कमाल दिखाने का जैसा हमने उन्हें आईपीएल में देखा है। मुझे कोई शक नहीं कि वे हमारा झंडा ऊंचा रखेंगे और अब इस टीम को और आगे ले जाएंगे।'उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ मैं ही नहीं हूं। आप रोहित को देखिए उन्होंने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और ये मेरा छठा था। वे टीम में किसी और के जितना इसके हकदार थे। बस खुशी है कि हम कामयाब हो सके और मैच के बाद जो भावनाएं थीं उन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है। मुझे पता था मेरी मानसिक स्थिति कैसी थी। पिछले कुछ मैचों में मुझे आत्मविश्वास नहीं था। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन जब भगवान आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं तो वो ऐसे अंदाज में देते हैं जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। इसीलिए मैंने कहा कि मैं अभी आभारी और विनम्र हूं और मैं अपना सिर झुकाता हूं।'भावुक हो गए विराट कोहलीमैच के बाद विराट कोहली ने कहा, 'यह मुश्किल था और इसलिए मैच के भाव भी उमड़ पड़े और जिस तरह से हम वापसी करके लड़े, वो देखकर जज्बात रोकना मुश्किल था। मुझे लगता है थोड़ी देर बाद होश संभालेगा, भावनाएं थोड़ी देर बाद और उभरेंगी, लेकिन ये एक अद्भुत दिन है और मैं इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकता हूं।
-
नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आज बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। आज रात दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। गुयाना में हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 57 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए।
172 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 16 ओवर चार गेंद में केवल 103 रनों पर ढेर हो गई। हैरी ब्रुक ने अपनी टीम के लिए 19 गेंदों पर सर्वाधिक 25 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम कल टी20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पिछले 10 साल के जीत के सूखे को खत्म कर विश्व चैम्पियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। फाइनल तक के अभियान में दोनों टीमें अजेय रही हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट के कई फाइनल मैचों को खेलने के अनुभव के कारण भारत का पलड़ा भारी होगा। - किंग्सटाउन । अफगानिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली है। मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन सेमीफाइनल मैच को छोड़कर अफगानिस्तानी टीम ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान की टीम अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में सफल रही है। भले ही टीम मैच नहीं जीत पाई हो, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही है।ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को दी पटखनीअफगानिस्तान ने अपने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराया था। इसके बाद युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत दर्ज करके टीम ने सुपर-8 राउंड में जगह पक्की कर ली। जहां अफगानी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत जैसी टीमों से हुआ। सभी ये मान चल रहे थे कि इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंडिया की टीमें पहुंचेगी। लेकिन अफगानिस्तानी टीम ने सभी समीकरण और आंकड़ों को गलत बताते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से मात दी, जिससे क्रिकेट जगत में हाहाकार मच गया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 8 रनों से हराया और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। अफगानिस्तानी जैसी टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना किसी करिश्मे से कम नहीं था।अफगानिस्तान को मिलेंगे करोड़ रुपयेICC इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर बांटेगी। जो भारतीय रुपये में 20.36 करोड़ रुपये होते हैं। वहीं सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा फाइनल और सेमीफाइनल मैच को छोड़कर हर मुकाबला जीतने पर टीम को 25.9 लाख रुपये मिलेंगे।अब अफगानिस्तानी टीम सेमीफाइनल में हार चुकी हैं, तो उसे 6.55 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं उसने सेमीफाइनल तक पांच मुकाबले जीते हैं। तो पांच मैच जीतने पर टीम को 129.5 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह से अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी के तौर पर कुल 7.84 करोड़ रुपये मिलेंगे।साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हारसेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 8.5 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।
-
जार्जटाउन (गयाना). भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम यहां इंग्लैंड के खिलाफ दबाव वाले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में शांत रहने और चीजों को सरल रखने पर फोकस कर रही है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि टीम को अतीत में विफलता के डर से जूझना पड़ा है।
भारतीय टीम एडिलेड ओवल में 2022 सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की करारी हार का बदला लेने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। रोहित से जब पूछा गया कि क्या विश्व खिताब के लिए उनकी टीम को विफलता के डर या पिछले प्रयासों में दुर्भाग्य के कारण हार का सामना करना पड़ा है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह थोड़ा थोड़ा दोनों का रहा है। '' उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे सामान्य मैच की तरह लेना चाहते हैं। हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते कि यह सेमीफाइनल है। हम एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहे हैं और हमें इसे जारी रखना है। यह नॉकआउट मैच है। अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हैं तो इससे कोई फायदा नहीं होता।'' मुंबई के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके साथी गुरुवार को चतुराई भरा क्रिकेट खेलेंगे। रोहित ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो 2022 के बाद से बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हमने टी20 और वनडे में खुले दिमाग से खेलने की कोशिश की है। यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है जो पूरे टूर्नामेंट में चुनौतीपूर्ण रही।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ‘स्मार्ट' क्रिकेट टीम बनना चाहते हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से और खिलाड़ियों के लिए भी चीजों को सरल रखा है। हमने भूमिका में स्पष्टता से अच्छा प्रदर्शन किया है और खिलाड़ियों पर भरोसा किया है कि वे मैदान पर अच्छे निर्णय लेंगे। '' रोहित ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि उन्हें अपना काम पूरा करना है। हमें 2022 से 2024 तक बदलाव की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ चरण के महत्वपूर्ण मैच में 41 गेंद में 92 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम की अगुआई की थी। कप्तान ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनके लिए जो चीज कारगर रही है वो है शांत रहना।
उन्होंने कहा, ‘‘शांत और संयमित रहना अहम है। पिछले कुछ वर्षों में शांत रहना मेरे लिए कारगर रहा है। कई बार आप अपना आपा भी खो सकते हैं। आपको जो करना है, मैं उसे करने देने में खुश हूं। लेकिन अगर इससे टीम को नुकसान होता है तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा दबाव में रहती है। ज्यादातर खिलाड़ी इसके आदी हैं। '' कैरेबियाई मैदानों में विकेट स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार हैं, लेकिन रोहित ने इस बात पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई कि टीम में चार स्पिनर होंगे या नहीं। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने टूर्नामेंट के वेस्टइंडीज चरण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों का आकलन करेंगे और फिर चार स्पिनरों पर फैसला लेंगे। देखते हैं। -
जॉर्जटाउन (गयाना). भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच में रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद से छेड़छाड़ की थी। भारत ने सोमवार को ग्राेस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। इंजमाम ने पाकिस्तान के एक चैनल पर चर्चा के दौरान अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इंजमाम ने कहा,‘‘जब अर्शदीप 15वां ओवर कर रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। नई गेंद इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं होती है। इसका मतलब है कि गेंद को 12वें-13वें ओवर तक इसके लिए तैयार कर दिया गया था। यह गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी। अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी होगी।'' रोहित से जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर इंजमाम के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज को अपना दिमाग खुला रखने की सलाह दी। रोहित ने कहा,‘‘यहां के विकेट काफी शुष्क हैं। सभी टीमों को रिवर्स (स्विंग) मिल रही है। आपको अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है। यह ऑस्ट्रेलिया नहीं है।
- नई दिल्ली। भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। यह पद इस प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर के लिए एक नई शुरुआत है जिन्होंने एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पैंसठ वर्षीय कपिल पहले से ही उपाध्यक्ष के रूप में पीजीटीआई बोर्ड के सदस्य थे। उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। वह एचआर श्रीनिवासन की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।कपिल को एक अच्छे गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। कपिल ने अपने नए पद के बारे में कहा, ‘‘पीजीटीआई का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस संगठन से जुड़ा हुआ हूं। यह खिलाड़ियों का संगठन है और मैं उन सभी का बहुत अच्छा दोस्त हूं और मैं अक्सर उनके साथ खेलता हूं।'' कपिल ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से गोल्फ उनका जुनून रहा है। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था जब इसमें केवल एमेच्योर खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति थी। उन्होंने कहा, ‘‘और अब यह खेल ही है जिसमें मैं अपना अधिकांश समय बिताता हूं। मैं उपाध्यक्ष रह चुका हूं और मैं बोर्ड में हूं, इसलिए खिलाड़ियों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं।'' कपिल पीजीटीआई के लिए नए प्रायोजक लाने की कोशिश में सबसे आगे रहे हैं। वह टूर में सबसे आकर्षक प्रतियोगिता में से एक कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण को डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित कराने में सफल रहे हैं जिसकी इनामी राशि दो करोड़ रुपये है। जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल, ज्योति रंधावा, शिव कपूर जैसे भारत के शीर्ष स्टार खिलाड़ी उनके करीबी गोल्फ मित्र हैं। कपिल ने 1978 से 1994 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 एकदिवसीय मैच खेले। उनकी अगुआई में भारत ने 1983 विश्व कप जीता। 1983 विश्व कप में उनकी नाबाद 175 रन की पारी खेल के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आठ शतक की मदद से 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 3783 रन भी बनाए और इस प्रारूप में 253 विकेट लिए।
- चेन्नई. ।अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब का मैदान पर नाटकीय चोट का दिखावा जायज था क्योंकि यह उनकी टीम के लिए ‘करो या मरो' के जरूरी सुपर आठ मैच में हुआ। नायब स्लिप कॉर्डन में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और 12वें ओवर में अपनी जांघ को पकड़ते हुए पीठ के बल गिर पड़े। उसी समय कोच जोनाथन ट्रॉट ने बारिश के कारण खेल को धीमा करने का संकेत किया था। अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल' पर कहा, ‘‘जोनाथन ट्रॉट ड्रेसिंग रूम से खेल की गति धीमी करने का इशारा कर रहे थे और इसके बाद नायब मैदान पर ऐसे गिर गये जैसे टूटे हुए पेड़ की शाखा। हर कोई कह रहा है कि उन्हें इसके लिए सजा दी जायेगी। लेकिन समस्या क्या है? वह अपने देश के लिए खेल रहा है और ‘करो या मरो' विश्व कप क्वालीफायर जीतने की कोशिश कर रहा है। '' आईसीसी की खेलने के नियमों के अनुसार, ‘‘जानबूझकर या बार बार समय बर्बाद करने की रणनीति के लिए खिलाड़ी पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लेकिन इस मामले में मैच रेफरी के पहली और अंतिम चेतावनी के कारण नायब बच सकते हैं। '' इससे पहले अश्विन ने अपने ‘एक्स' अकाउंट पर मजाक में कहा था ‘‘गुलबदीन नायब के लिए लाल कार्ड। ''नायब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय ऑफ स्पिनर को जवाब दिया, ‘‘कभी खुशी कभी गम में होता है। हैमस्ट्रिंग। '' अश्विन ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सेमीफाइनल में शुरू में टिके रहने की कोशिश करनी चाहिये।
- नयी दिल्ली.। तूलिका मान ओलंपिक में जगह बनाने को लेकर सुनिश्चित नहीं थी लेकिन अब पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई करने के बाद इस भारतीय जूडो खिलाड़ी को पदक जीतने की उम्मीद है और उन्होंने कम से कम कांस्य पदक के प्ले ऑफ में जगह बनाने को लक्ष्य बनाया है। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता 25 साल की तूलिका ने मंगलवार को 78 किग्रा से अधिक वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए महाद्वीपीय कोटा हासिल किया। तूलिका ने साइ मीडिया से कहा, ‘‘जूडो हमेशा से ही हैरान करने वाली चीजों से भरा रहा है और कोई नहीं जानता कि कब क्या हो जाए। इसलिए कोई नहीं जानता कि उस दिन क्या होगा। देखिए कैसे मैंने पेरिस ओलंपिक में जगह बनाई।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अपनी ट्रेनिंग को देखते हुए मुझे उम्मीद है कि अगर मैं फाइनल में जगह नहीं भी बना पाई तो कम से कम कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचूंगी। हम स्वर्ण पदक के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं।'' क्वालीफाइंग चक्र 22 जून 2022 से 23 जून 2024 था और 2022 में चोट लगने के बाद तूलिका ओलंपिक में क्वालीफाई करने को लेकर आश्वस्त नहीं थी। लेकिन पिछले महीने अबु धाबी में विश्व चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कनाडा की पोर्तुओंदो इसासी के खिलाफ जीत ने उनकी ओलंपिक रैंकिंग में सुधार किया। ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रही भारत की नौवीं महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका ने कहा, ‘‘यह यात्रा रोमांचक रही है। मेरे कोच (यशपाल सोलंकी) ने कार्यक्रमों का एक कैलेंडर तैयार किया था लेकिन ओलंपिक उसमें शामिल नहीं था।'' हालांकि पिछले साल हांगझोउ में एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहने और इस साल अप्रैल में हांगकांग में एशियाई चैंपियनशिप ने उन्हें महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में मदद की। दिल्ली की यह लड़की 1345 अंकों के साथ 36वें स्थान पर रही।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप दोनों में तीन-तीन मुकाबले जीते। हांगकांग में मुझे सबसे पहले लगा कि मैं कर (क्वालीफाई) सकती हूं। विश्व चैंपियनशिप में जीत से मदद मिली।'' तूलिका का मानना है कि चीन की सू शिन खेलों के दौरान उनकी सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी होंगी क्योंकि 2022 एशियाई चैंपियनशिप में उनके साथ मुकाबले के दौरान मैं चोटिल हो गई थी। मुझे लगता है कि वह मेरी अब तक की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी थी। फ्रांस की रोमेन डिको भी एक अच्छी प्रतिद्वंद्वी हैं। वह चीनी की खिलाड़ी की तरह भारी नहीं हैं लेकिन तेज और शक्तिशाली है।''
-
- -सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी
किंग्सटाउन । विषमता से सफलता के सफर में अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते हुए अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।जैसे ही नवीनुल हक ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद का विकेट लिया, उनके साथी खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में मौजूद समर्थकों तक की आंखें भर आई । कैरेबियाई सरजमीं से काबुल तक क्रिकेटप्रेमियों को भावविभोर करने वाली इस उपलब्धि का कयास क्रिकेट पंडित भी नहीं लगा सके थे । राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश की ऐसी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया जिसके पास अभ्यास के लिये खुद का मैदान तक नहीं है ।इस रोमांचक मुकाबले में पासा पल पल बदलता रहा लेकिन आखिर में बाजी राशिद खान के रणबांकुरों के नाम रही जिन्होंने इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर भी बांध दिया । अब सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी ।इससे पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पांच विकेट पर 115 रन पर रोक दिया । लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज भी खुलकर नहीं खेल पाये और 43 रन बनाने के लिये 55 गेंदें खेल डाली ।जवाब में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 17 . 5 ओवर में 105 रन पर आउट कर दिया । राशिद खान ने 23 रन देकर और तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने 26 रन देकर चार चार विकेट लिये ।बांग्लादेश के लिये लिटन दास ( नाबाद 54) अकेले किला लड़ाते रहे । बारिश के कारण खेल कई बार रूका ।अफगानिस्तान ने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी सलामी जोड़ी के दम पर जीत दर्ज की है और आज भी कहानी वही रही ।गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 59 रन की साझेदारी की तो फजलहक फारूकी और नवीनुल ने नयी गेंद से विकेट लिये ।शुरूआती विकेट लेने के आदी फारूकी ने तंजीद हसन को दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेजा । इसके बाद नवीनुल ने नजमुल हुसैन शांतो और शाकिब अल हसन के कीमती विकेट लिये ।बांग्लादेश का स्कोर उस समय तीन विकेट पर 31 रन था जब बारिश के कारण खेल रूका । खेल बहाल होने पर पावरप्ले के छह ओवर में उसने तीन विकेट पर 46 रन बना लिये थे ।ऐसे में राशिद ने गेंद संभाली और लगातार ओवरों में विकेट लिये । उन्होंने लगातार दो विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरे करके न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पछाड़ा ।एक बार फिर बारिश से खलल पड़ा जब बांग्लादेश डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पीछे थी । ऐसे में अफगानिस्तान के हरफनमौला गुलबदिन नायब अचानक ऐंठन के कारण गिर पड़े जिसे खेल में विलंब करने का शिगूफा माना जा रहा है ।उधर खेल बहाल होने पर लिटन ने स्क्वेयर लेग में चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया । नवीनुल ने बांग्लादेश के नौवें और दसवें नंबर के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर कैरेबियाई धरती से काबुल तक अपने प्रशंसकों को जश्न में सराबोर कर दिया ।इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाड़ी खुलकर खेल नहीं पा रहे थे । बांग्लादेश को 11वें ओवर में सफलता मिली जब जदरान ( 29 गेंद में 18 रन ) ने हुसैन की गेंद पर अपना विकेट गंवाया ।विकेट से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों ने रनगति बढने नहीं दी । तस्कीन अहमद ने गुरबाज के सामने एक मैडन ओवर डाला जिसके बाद शाकिब अल हसन ने अगले ओवर में तीन ही रन दिये ।गुरबाज ने 14वें ओवर में दो चौके समेत 13 रन निकाले । मुस्ताफिजूर रहमान और हुसैन ने दस गेंद के भीतर तीन विकेट निकालकर अफगानिस्तान के बड़ा स्कोर बनाने के मंसूबों पर पानी फेर दिया ।कप्तान राशिद ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया । - मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई एफसी ने फ्रांस के मिडफील्डर जेरेमी मंजोरो से एक साल का अनुबंध किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। मंजोरो दूसरी बार आईएसएल के किसी क्लब से जुड़े हैं। वह पिछले सत्र में जमशेदपुर एफसी की तरफ से खेले थे और उन्होंने 24 मैच में 6 गोल किए थे। इसके अलावा उन्होंने दो गोल करने में मदद भी की थी। फ्रांस के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने स्टेड रीम्स के साथ अपना सीनियर पेशेवर करियर शुरू किया था। वह अभी तक 14 क्लब से खेल चुके हैं और मुंबई सिटी उनका 15वां क्लब होगा। मंजोरो ने अब तक 343 मैच में 56 गोल किए हैं। वह यूरोपा लीग और यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में भी खेल चुके हैं।
- नयी दिल्ली। पिछले 12 साल में पहली बार भारत ओलंपिक में पूरा छह सदस्यीय दल भेजेगा जो पेरिस ओलंपिक में सभी पांच वर्गों में भाग ले सकेगा । भारत ने सोमवार को विश्व तीरंदाजी की नवीनतम रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए तीरंदाजी में पुरुष और महिला टीम कोटा हासिल कर लिया। भारत इस तरह से पेरिस में सभी पांच पदक स्पर्धाओं (पुरुष और महिला टीम, व्यक्तिगत और मिश्रित श्रेणियों) में प्रतिस्पर्धा करने का पात्र होगा। भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम रहे देशों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर टीम कोटा पक्का किया। पिछली बार भारत ने लंदन ओलंपिक 2012 में छह सदस्यीय तीरंदाजी टीम भेजी थी जिसने चार वर्गों में भाग लिया । मिश्रित टीम स्पर्धायें तोक्यो ओलंपिक से ही शुरू हुई है । भारत ने तीरंदाजी में कभी ओलंपिक पदक नहीं जीता है । पुरुष वर्ग में रैंकिंग के आधार पर भारत और चीन ने कोटा हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में भारत के अलावा इंडोनेशिया कोटा हासिल करने वाला दूसरा देश रहा। ओलंपिक में 12 देश टीम स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे जबकि मिश्रित प्रतियोगिताओं में पांच टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह पहली बार है जब तीन चरण के ओलंपिक क्वालीफायर के बाहर रहने वाले शीर्ष दो देशों को टीम कोटा प्रदान किया गया है। अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप रॉय और दीपिका कुमारी रिकॉर्ड चौथी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे।सेना के 40 साल के दिग्गज तरूणदीप ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया था। जबकि दीपिका का यह लगातार चौथा ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 में लंदन में पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। धीरज बोम्मदेवरा, अंकिता भकत और भजन कौर ओलंपिक में पदार्पण करेंगे, जबकि प्रवीण जाधव का तोक्यो के बाद यह लगातार दूसरा ओलंपिक खेल होगा।भारतीय टीम:पुरुष: तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव।महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत।कोच : बाएक वूंगकी, पूर्णिमा महतो और सोनम शेरिंग भूटिया ।
- वॉर्सेस्टर । इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने सोमवार को इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के एक मैच में एक ओवर में 38 रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । बीस वर्ष के बशीर ने वॉर्सेस्टर के लिये खेलते हुए सर्रे के खिलाफ यह ओवर फेंका जिसमें इंग्लैंड के ही डैन लॉरेंस ने पांच छक्के जड़े । छठी गेंद लेग साउड के बाहर से सीमा पर गई जिससे पांच वाइड रन मिले । अगली गेंद नो बॉल रही जिस पर दो रन बने । यह काउंटी चैम्पियनशिप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर रहा । इससे पहले 1998 में सर्रे के एलेक्स टुडोर ने लंकाशर के खिलाफ एक ओवर में 38 रन दिये थे ।
- मुंबई,। सचिव जय शाह सहित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों और राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को यहां एक अनौपचारिक बैठक की जिसमें ‘विचारों का आदान-प्रदान' किया गया और घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे पर चर्चा की गई। भारत का घरेलू सत्र 2024-25 दलीप ट्रॉफी के साथ पांच सितंबर से शुरू होगा। उसके बाद ईरानी कप और फिर रणजी ट्रॉफी होगी जिसे पहली बार दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। ऐसा उत्तर भारत में सर्दियों में खराब मौसम से निपटने और खिलाड़ियों को मैचों के बीच आराम और उबरने के लिए अधिक समय देने के उद्देश्य से किया गया है। यहां वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई मुख्यालय में हुई बैठक में बोर्ड ने नए प्रारूप पर राज्य संघों से उनकी प्रतिक्रिया भी मांगी। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा की सिफारिशों पर नए प्रारूप को लागू किया गया है। बीसीसीआई का लक्ष्य एक साल बाद इसकी समीक्षा करना है। बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बैठक में 2023-24 के सबसे व्यस्त क्रिकेट सत्र के आयोजन में राज्य संघों के सराहनीय प्रयासों पर प्रकाश डाला गया जिसमें विश्व कप 2023, आईपीएल, डब्ल्यूपीएल के साथ-साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय श्रृंखलाएं और एक पूर्ण घरेलू क्रिकेट सत्र शामिल है।'' राज्य संघों से आने वाले सत्र में खिलाड़ियों के लिए और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया गया जबकि उन्हें बेंगलुरू में नए उत्कृष्टता केंद्र के विकास और पूर्वोत्तर राज्यों, पटना और जम्मू में इनडोर अकादमियों की स्थापना के बारे में जानकारी दी गई।
- नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने पेरिस ओलंपिक से पहले चेक गणराज्य में कोच डेविड कोस्टेलेकी के साथ अभ्यास के ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के अनुरोध को सोमवार को मंजूरी दे दी । एमओसी ने चेक गणराज्य के बाद फ्रांस में अभ्यास शिविरों के दौरान उनके निजी कोच के खर्च के लिये सहायता को भी मंजूरी दी । टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के तहत उनके हवाई किराये, निशानेबाजी उपकरण , रहने और स्थानीय परिवहन का खर्च वहन किया जायेगा । बैठक में एमओसी ने लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर का सर्जरी के बाद दोहा में 28 दिन का रिहैबिलिटेशन (स्वास्थ्य लाभ) में सहायता का अनुरोध भी मान लिया । इसके साथ ही ओलंपिक जा रहे निशानेबाजों अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू का जर्मनी में जुलाई में रैपिड फायर कप में भाग लेने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया ।
-
नयी दिल्ली. भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने सोमवार को विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के टिकट हासिल कर लिये। दोनों महिला खिलाड़ियों से पहले शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर (पुरुष वर्ग) ने भी ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन पक्का कर लिया था। इससे चार सदस्यीय भारतीय टीम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले खेलों में चुनौती पेश करेंगी। अदिति पहली भारतीय गोल्फर है जो तीसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी । दीक्षा के लिए यह दूसरा मौका होगा तो वहीं शुभंकर और भुल्लर पहली बार इन खेलों में चुनौती पेश करेंगे। ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अदिति ने ही किया है। वह तोक्यो ओलंपिक में पदक से चूक कर चौथे स्थान पर रही थी। ओलंपिक प्रविष्टियां भारतीय गोल्फ संघ द्वारा भेजी जाती हैं।
ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन रैंकिंग द्वारा निर्धारित की जाती है, जो आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (ओडब्ल्यूजीआर) के माध्यम से 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों तक सीमित है। ओडब्ल्यूजीआर में शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए पात्र होते है। इसमें एक देश से अधिकतम चार गोल्फरों की अनुमति है। इसके बाद ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग (ओजीआर) के आधार पर खिलाड़ियों को कोटा मिलता है। इसमें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ी जगह पात्र होते है बशर्ते उस देश को ओडब्ल्यूजीआर के कोटे से जगह नहीं मिली हो। अदिति 24वें स्थान के साथ भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी है जबकि दीक्षा 40वें पायदान पर है। दीक्षा ओलंपिक और डेफलंपिक्स (बधिर खिलाड़ियों का विशेष ओलंपिक) में भाग लेने वाले इकलौती गोल्फर है। डेफलंपिक्स में उनके नाम दो पदक है। -
किंग्सटाउन. पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उत्साह से ओतप्रोत अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। अफगानिस्तान ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले उसकी टीम हालांकि भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के लिए दुआ करेगी। भारत की टीम इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे है क्योंकि उसका नेट रन रेट अन्य टीमों से बेहतर है। भारत अभी ग्रुप में शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश का नंबर आता है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट अफगानिस्तान से बेहतर है और अगर वह भारत को हरा देता है तो फिर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का परिणाम कुछ भी हो, अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश की टीम अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अफगानिस्तान ने दिखा दिया है कि उसकी टीम के पास बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने की मानसिकता और कौशल दोनों हैं तथा अब वह जीत के लिए केवल अपने गेंदबाजों पर ही निर्भर नहीं है। टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है और अफगानिस्तान इन दोनों से बांग्लादेश के खिलाफ भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। अफगानिस्तान की टीम में कई ऑलराउंडर है जिसका उन्हें यहां की परिस्थितियों में फायदा मिल रहा है। बांग्लादेश से उसका सामना उसी मैदान पर होगा जिसमें उसने आस्ट्रेलिया को हराया था। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है जो ऑस्ट्रेलिया और भारत से हार के कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन किया है और वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उसकी टीम को अच्छे पावर हिटर की भी कमी खल रही है। सलामी बल्लेबाज लिटन दास और तंजीद खान के खराब प्रदर्शन से भी टीम को नुकसान हुआ है। बल्लेबाज तोहीद हृदय और लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और टीम के अन्य खिलाड़ी उनसे प्रेरणा देने की कोशिश करेंगे। टीम इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी, फ़रीद अहमद मलिक. बांग्लादेश: तनजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, जैकर अली, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सौम्या सरकार मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे शुरू होगा। -
ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया)/ कप्तान रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत सुपर आठ के अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक के साथ शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में 27 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगा। ग्रुप एक से अब भी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तीनों के पास अंतिम चार के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। भारत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76 रन, 43 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और उनकी कप्तान मिशेल मार्श (37) के साथ दूसरे विकेट की 81 और ग्लेन मैक्सवेल (19) के साथ तीसरे विकेट की 41 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सका। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 37 रन देकर तीन जबकि कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल (21 रन पर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (29 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। रोहित ने इससे पहले 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट चटकाए लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए। स्टार्क ने 45 जबकि स्टोइनिस ने 56 रन लुटाए। जोश हेजलवुड ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाया। पैट कमिंस ने भी चार ओवर में 48 रन खर्च किए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही डेविड वार्नर (06) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार को कैच थमाया। मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इसके बाद पावर प्ले में स्कोर एक विकेट पर 65 रन तक पहुंचाया। मार्श को अर्शदीप ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दिया जिसका फायदा उठाकर उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। हेड ने बुमराह पर तीन चौके मारे। मार्श ने अक्षर का स्वागत चौके और छक्के के साथ किया और फिर पंड्या पर दो छक्के मारे। अक्षर ने कुलदीप की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर मार्श का शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 28 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। हेड ने पंड्या पर तीन चौकों के साथ 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
ग्लेन मैक्सवेल (19) ने रविंद्र जडेजा की पहली दो गेंद पर चौके और छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। कुलदीप ने मैक्सवेल को बोल्ड करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई जबकि अक्षर ने मार्कस स्टोइनिस (02) को पंड्या के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम पांच ओवर में 65 रन की दरकार थी। बुमराह ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए हेड को रोहित के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। अर्शदीप ने मैथ्यू वेड (01) को शॉर्ट थर्ड मैन पर कुलदीप के हाथों कैच कराके भारत को छठी सफलता दिलाई। टिम डेविड (15) ने इस ओवर में चौका और छक्का मारा लेकिन फिर शॉर्ट थर्ड मैन पर बुमराह को कैच दे बैठे। कमिंस ने 19वें ओवर में बुमराह पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद ओवर में सिर्फ 10 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन पंड्या ने सिर्फ चार रन देकर भारत की जीत सुनिश्चित की। मार्श ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद टीम ने दूसरे ओवर में ही विराट कोहली का विकेट गंवा दिया जो खाता खोले बिना हेजलवुड की गेंद पर टिम डेविड को कैच दे बैठे। रोहित ने स्टार्क के पहले ओवर में चौके से खाता खोला और फिर उनके अगले ओवर में चार छक्के और एक चौके से 29 रन बटोरे। रोहित ने कमिंस का स्वागत छक्के के साथ किया जिसके बाद बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका रहा। मैच दोबारा शुरू होने पर रोहित ने कमिंस पर दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 60 रन बनाए।
पंत और रोहित ने लेग स्पिनर एडम जंपा का स्वागत छक्कों के साथ किया। रोहित ने आठवें ओवर में स्टोइनिस की लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के मारे लेकिन पंत ने इसी ओवर में हेजलवुड को कैच थमा दिया। सूर्यकुमार ने जंपा पर चौक के साथ नौवें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया और फिर कमिंस की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। स्टार्क ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए रोहित को यॉर्कर पर बोल्ड किया।
दुबे ने जंपा पर छक्के के साथ शुरुआत की जबकि सूर्यकुमार ने स्टोइनिस की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। सूर्यकुमार हालांकि स्टार्क की ऑफ साइड से काफी बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच दे बैठे। उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे। पंड्या चार रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जंपा की गेंद पर मार्श ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका बेहद आसान कैच टपका दिया। पंड्या ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए स्टोइनिस पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन दुबे ने बाउंड्री पर वार्नर को कैच थमा दिया। रविंद्र जडेजा ने अंतिम ओवर में कमिंस पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। - ब्रिजटाउन । गत चैम्पियन इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन की हैट्रिक के बाद कप्तान जोस बटलर (नाबाद 83 रन) के तूफानी अर्धशतक से रविवार को यहां सुपर आठ के मैच में सह मेजबान अमेरिका को 10 विकेट से रौंदकर शान से टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद जोर्डन की हैट्रिक और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से अमेरिका को 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दिया। बटलर की 38 गेंद में छह चौके और सात छक्के जड़ित आतिशी पारी से इंग्लैंड 9.4 ओवर में 117 रन बनाकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान पक्का करने वाली पहली टीम बनी। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सॉल्ट और बटलर ने पहले दो ओवर संभलकर खेलने के बाद हाथ खोले। बटलर ने सात में से पांच छक्के हरमीत सिंह की गेंदों पर जड़े जिससे नौंवे ओवर में 32 रन बने। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने नाबाद 25 रन बनाये। मार्क वुड की जगह अंतिम एकादश में शामिल किये गये जोर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। बारबाडोस के क्राइस्टचर्च में जन्में 36 वर्षीय जोर्डन ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित सभी चारों विकेट झटककर दिन अपने लिये यादगार बना दिया। वह इस तरह टी20 विश्व कप इतिहास में एक ओवर में चार विकेट झटकने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने। आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने अबुधाबी में टूर्नामेंट के 2021 चरण में नीदरलैंड के खिलाफ एक ओवर में चार विकेट झटके थे। जोर्डन ने पहले कोरी एंडरसन (29 रन) को आउट किया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद उन्होंने अली खान, नॉस्थुश केनजिगे और सौरभ नेत्रावलकर को लगातार गेंदों पर आउट कर इंग्लैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली हैट्रिक बनायी। सैम करन (13 रन देकर दो विकेट) ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर हरमीत सिंह (21 रन, 17 गेंद) को आउट कर अमेरिका के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू किया। इससे अमेरिका ने 115 रन के स्कोर पर छह गेंद में पांच विकेट गंवा दिये। आदिल रशीद ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि रीस टॉप्ले और लियाम लिविंगस्टोन ने एक एक विकेट प्राप्त किया। एंड्रियस गौस ने पहले ही ओवर में टॉप्ले की गेंद को फाइन लेग में छक्के के लिए पहुंचाया लेकिन दो गेंद बाद इसी शॉट को खेलने की कोशिश में फिल सॉल्ट को डीप स्क्वायर लेग पर कैच थमा बैठे। स्टीवन टेलर फिर रन आउट होने से बचे।दूसरे छोर पर नितीश कुमार ने जोफ्रा आर्चर की गेंद को थर्ड मैन पर छक्के के लिए भेजा। कनाडा में जन्में 30 साल के नितीश ने फिर टॉप्ले पर शानदार चौका जड़ने के बाद लांग ऑन पर छक्का जमाया। करन ने टेलर को बैकवर्ड प्वाइंट पर मोइन अली के हाथों कैच आउट कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 50वां विकेट झटका, इससे पावरप्ले में अमेरिका का स्कोर दो विकेट पर 48 रन था। कप्तान आरोन जोन्स ने आते ही थर्ड मैन पर चौका लगाया।जोस बटलर ने गेंद लेग स्पिनर रशीद को थमाई जिन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में खूबसूरत गुगली पर जोन्स को बोल्ड कर दिया। फिर रशीद ने गुगली से ही नितीश की भी पारी समाप्त की जिन्होंने 24 गेंद में एक चौका और दो छक्के लगाये। लिविंगस्टोन ने फिर 14वें ओवर के अंत में मिलिंद कुमार को आउट किया जिससे स्कोर पांच विकेट पर 88 रन था। 17वें ओवर में अमेरिका ने 100 रन पूरे किये। अगले ओवर में हरमीत ने आउट होने से पहले करन पर एक छक्के और एक चौके से 14 रन जुटाये। उनके आउट होने के बाद पूरी टीम पवेलियन पहुंच गयी।
- नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने रविवार को यहां कहा कि देश का यह शीर्ष खेल निकाय सभी पूर्व ओलंपियनों के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना लाने योजना तैयारी की है। उषा ने आईओए की कार्यकारी समिति को सिफारिशें प्रस्तावित की हैं जिन पर जल्द ही चर्चा होगी।उषा को यह विचार भारतीय तीरंदाज लिंबा राम की दुर्दशा को देखने के बाद आया। प्रस्ताव के मुताबिक आईओए इन सभी खर्चों को पूरी तरह से अपने खजाने से वहन करेगा । उषा ने यहां अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर महान भारतीय खिलाड़ी गुरबचन सिंह रंधावा को सम्मानित करते हुए कहा, ‘‘आईओए कई एथलीट-केंद्रित कदम उठा रहा है और इनमें से हमारे सभी पूर्व-ओलंपियनों के लिए चिकित्सा बीमा और पेंशन शामिल है।'' इस पूर्व धाविका ने कहा, ‘‘ हमने सभी पूर्व ओलंपियनों के लिए कार्यकारी समिति सदस्यों को प्रस्ताव सौंप दिया है। यह पूर्व ओलंपियनों के लिए आईओए की ओर से एक छोटी सी मदद है। हमें अपने सभी पूर्व ओलंपियनों के योगदान की सराहना करना चाहते हैं।'' उषा ने कहा कि उन्हें यह विचार तब आया जब वह बीमार ओलंपियन लिंबा राम से मिलीं थी। तीरंदाजी के इस दिग्गज खिलाडी को मस्तिष्क आघात हुआ था और उन्होंने वित्तीय सहायता के लिए व्हीलचेयर पर आईओए से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने आईओए कार्यालय में लिंबा राम को व्हीलचेयर पर वित्तीय सहायता के लिए संघर्ष करते हुए देखा तो इसने मुझे झकझोर दिया। उसी क्षण मेरे दिमाग में यह विचार आया।'' रंधावा ने दो ओलंपिक खेलों में भाग लिया है। वह 1964 के तोक्यो ओलंपिक में 110 मीटर बाधा दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे थे। एशियाई खेलों (1962) के डेकाथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने आईओए प्रमुख के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके साथ अनुभवी ओलंपियनों की भलाई के लिए और अधिक प्रयास करने का अनुरोध किया। रंधावा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को कोई पेंशन नहीं मिलती है, इसलिए कृपया इसके लिए प्रयास करें, यह आवश्यक है। मुझे उम्मीद है कि सरकार पूर्व एथलीटों पर सीजीएचएस के तहत 10 से 15 प्रतिशत खर्च करेगी। उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता होनी चाहिए।''
-
अंताल्या (तुर्की)। धीरज बोम्मादेवरा और भजन कौर की भारतीय रिकर्व मिश्रित टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार के यहां मैक्सिको को हराकर तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी पहला सेट हारने के बाद 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन उसके बाद उसने बेहतरीन वापसी करके मैक्सिको के एलेजांद्रा वालेंसिया और मटियास ग्रांडे को 5-3 (35-38, 40-39, 38-37, 38-38) से हराया। भारत का वर्तमान विश्व कप में यह तीसरा पदक है। उसे अभी दो और पदक मिल सकते हैं। धीरज और अंकिता भक्त को अभी अपने व्यक्तिगत सेमीफाइनल में भाग लेना है। भारत के लिए इससे पहले शनिवार को ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जबकि प्रियांश ने रजत पदक जीता था।
- नॉर्थ साउंड (एंटीगा) .महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा करके रोहित शर्मा और टीम से कहा कि अगर वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप में पहले बाहर हो जाती है तो वह भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करेंगे । रिचडर्स बांग्लादेश और भारत के बीच सुपर आठ चरण के मैच के बाद फील्डिंग मेडल देने भारतीय ड्रेसिंग रूम में आये थे । उन्होंने कहा ,‘‘ बेहतरीन प्रदर्शन । इतनी दमदार टीम से मैं क्या कहूं । आपका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और मैं इतना ही कहूंगा कि अगर वेस्टइंडीज टीम नहीं जीत पाती है तो मैं आपके साथ हूं ।'' उन्होंने कहा ,‘‘ वेस्टइंडीज का होने के नाते आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है ।''बीसीसीआई ने यह वीडियो पोस्ट की है । रिचडर्स ने फील्डिंग मेडल सूर्यकुमार यादव को दिया जिन्होंने स्क्वेयर लेग पर लिटन दास का शानदार कैच लपका था । उन्होंने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ उस हादसे के बाद तुम्हे यहां देखकर अच्छा लग रहा है । अगर नहीं आते तो हम एक बेहतरीन प्रतिभा को खो देते । तुम्हे इस तरह खेलते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है । शानदार प्रदर्शन ।''
-
गांधीनगर।'. गुजरात के गांधीनगर जिले में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में रविवार को भारत ओलंपिक अनुसंधान एवं शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा ने कहा कि यह भारतीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र में ज्ञान, नवाचार और प्रदर्शन के केंद्र के रूप में काम करेगा। उन्होंने लावड स्थित आरआरयू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के केंद्र का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह खेल और ओलंपिक में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उषा ने कहा कि यह केंद्र ज्ञान के भंडार के रूप में काम करेगा, जिसमें ओलंपिक से जुड़े डेटा, प्रशिक्षण पद्धतियों, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों के विकास से जुड़ी जानकारी होगी। राज्यसभा की सांसद उषा ने कहा, ‘‘ हम एक साथ काम करने के साथ ज्ञान साझा करके और नवाचार को अपनाकर मजबूत खेल संस्कृति बना सकते हैं। यह जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक प्रतिभाओं को पोषित करेगी। हमें अपने खिलाड़ियों को समर्थन और प्रेरणा देना जारी रखने के साथ, उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन देते रहना होगा।'' उषा ने कहा, ‘‘यह वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वाकांक्षा और उम्मीद की किरण के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एथलेटिक्स को समर्पित किया है, मैं कठोर शोध और निरंतर सीखने के महत्व को समझती हूं। अपने जीवन का ज्यादातर समय एथलेटिक्स को समर्पित करने वाली खिलाड़ी के तौर पर मैं अनुसंधान और निरंतर सीखने के महत्व को समझती हूं।''




.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)