'चट मंगनी पट ब्याह', घर में करें ये 5 बदलाव
वास्तुशास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसके जरिए घर में आसानी से खुशियां लाई जा सकती हैं। कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ वास्तु टिप्स शादी में हो रही देरी जैसी समस्याओं को भी काफी हद तक खत्म कर देते हैं। अगर आप भी अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं और सही पार्टनर ढूंढते परेशान हो चुके हैं तो एक बार घर का वास्तु चेक कर लीजिए। नीचे कुछ ऐसे टिप्स हैं जिसे अपनाकर आप जिंदगी में आ रही अड़चनों को दूर सकते हैं।
दीवारों का रंग
आपके घर की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए। अगर आप पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो ये बेस्ट होगा। कभी भी घर में डार्क रंगों का इस्तेमाल ना करें।
बेड की दिशा
वास्तुशास्त्र के हिसाब से बेड की दिशा का सही होना भी जरूरी है। कुंवारी लड़कियों को सोने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा का चयन करना चाहिए। वहीं लड़कों को उत्तर-पूर्व दिशा चुननी चाहिए। सोने के लिए दक्षिण दिशा सही नहीं है।
ऐसा हो चादर का रंग
अपने कमरे की बेडशीट को अगली बार खरीदते वक्त रंग का ध्यान हमेशा रखें। कोशिश करें कि हल्के रंग की चादर ही खरीदें। पीला, सफेद, गुलाबी, आसमानी रंग बेहतर होगा। इन रंगों से अच्छी ऊर्जा आती है। इससे शादी वगैरह के योग बनने में मदद मिलती है।
यहां ना रखें भारी सामान
घर के बीच में कभी भी भारी सामान ना रखें। वहीं सेंटर पार्ट में कभी भी सीढ़ियां ना बनवाएं। वास्तुशास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। माना जाता है कि इससे शादी वगैरह में बाधा आती है। भारी सामान अच्छी ऊर्जा के आगमन को घर में आने से रोकती है। इस वजह से इसे रखने के लिए सही स्थान चुने।
पास ना रखें लोहे का सामान
जिसकी शादी होनी है, उसके बेड के आसपास या नीचे लोहे का कोई भी सामान नहीं होना चाहिए। कमरे को साफ-सुथरा रखें और वहां का माहौल हमेशा खुशनुमा ही रखें। इससे ना सिर्फ कमरे में बल्कि धीरे-धीरे जिंदगी में भी सकारात्मक ऊर्जा आने लगेगी।
Leave A Comment