- Home
- मनोरंजन
- नयी दिल्ली । मशहूर फिल्मकार और चित्रकार मुजफ्फर अली की आत्मकथा ‘जिक्र: इन द लाइट एंड शेड ऑफ टाइम' का नवंबर में विमोचन होगा। प्रकाशक ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने गुरुवार को यह घोषणा की। अली ने अपनी इस आत्मकथा में फिल्म एवं बॉलीवुड जगत के कई अनसुने किस्से साझा किए हैं, ‘अंजुमन' और ‘गमन' जैसी फिल्मों के निर्माण के दौरान की पर्दे के पीछे की कई कहानियां बताई हैं और उन बातों का जिक्र किया है, जिन्होंने उन्हें एवं उनके काम को प्रभावित किया। अली (77) ने एक बयान में कहा, ‘‘कविताएं मुझे प्रेरित करती हैं, लेकिन मैं कवि नहीं हूं। मैं कलाकारों से प्रेरित होता हूं, मैंने कई कलाकारों को प्रेरित किया है। मैं जिन लोगों से मिला हूं और जिन जगहों पर मैं रहा हूं, ‘जिक्र' उनके लिए एक सम्मान है।'' अली एक फैशन डिजाइनर भी हैं। वह कोटवाड़ा के शाही परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी और बाद में बॉलीवुड में फिल्म निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘उमराव जान' और ‘गमन' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के अलावा कई वृत्तचित्र एवं लघु फिल्म भी बनाईं। उन्हें 2005 में पद्म श्री और 2014 में राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीआरएचआई के एडबरी पब्लिशिंग एंड विंटेज में प्रकाशक मिली ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘मुजफ्फर अली कई प्रतिभाओं के धनी एवं बहुमुखी कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता और कवि हैं जिन्होंने रोमांच से भरा जीवन जिया है। अपनी आत्मकथा ‘जिक्र' के जरिए मुजफ्फर हमें अपने जीवन की आकर्षक यात्रा पर ले जाते हैं।''
- मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजश्री प्रोडक्शंस को उसकी स्थापना के 75 साल पूरे करने के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह बैनर दशकों से ‘‘भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सुंदरता'' को प्रदर्शित कर रहा है। मुंबई स्थित मनोरंजन स्टूडियो के आधिकारिक ट्विटर पेज के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने 29 अगस्त को बैनर के प्रबंध निदेशक कमल कुमार बड़जात्या को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं अपने देश की आजादी के 75 साल और आपके सफर के 75 वर्ष पूरे होने पर आपको बधाई देता हूं। यह दिलचस्प है कि राजश्री प्रोडक्शंस ने हमारे स्वतंत्रता दिवस के दिन ही अपने 75 साल के सफर का जश्न मनाया। मैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके परिवार और आपकी टीम को बधाई देता हूं और आपके भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।'' पत्र की प्रति ट्विटर पोस्ट में साझा की गई थी।1947 में ताराचंद बड़जात्या द्वारा स्थापित, राजश्री प्रोडक्शंस भारत के सबसे पुराने, सबसे बड़े और प्रसिद्ध मनोरंजन स्टूडियो में से एक है। पारिवारिक मनोरंजन एवं मधुर संगीत के लिए जाने जाने वाले तथा नई प्रतिभाओं को मौका देने वाले इस बैनर ने ‘दोस्ती' (1964), ‘अंखियों के झरोखों से' (1978), ‘नदिया के पार' (1982), ‘सारांश' (1984), सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया' (1989), ‘हम आपके हैं कौन' (1994), ‘हम साथ साथ हैं' (1999) हैं' जैसी कईं सफल फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा बैनर ने ‘वो रहने वाली महलों की', ‘यहां मैं घर घर खेली', और ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' जैसे सफल धारावाहिकों का भी निर्माण किया है। मोदी ने कहा, ‘‘आपके पिता ताराचंद बड़जात्या के मार्ग दर्शन से राजश्री प्रोडक्शंस ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सुंदरता का प्रदर्शन करते हुए, विभिन्न माध्यमों के जरिए, चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या संगीत हो, दर्शकों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। सूरज बड़जात्या ने भी इसी क्रम में मनोरंजन जगत में यादगार काम किया है। विकास और विरासत साथ-साथ चलते हैं।''
- मुंबई। बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है, उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक बोट चला रहे हैं। बोट पर एमएस यानि मीका सिंह लिखा हुआ है। बोट के किनारे बॉडीगॉड्र्स खड़े नजर आ रहे हैंैं। इस दौरान मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैंैं। इस पोस्ट में बताया गया कि पोप सिंगर मीका सिंह ऐसे पहले इंडियन सिंगर हैं जिन्होंने प्राइवेट आइलैंड के साथ एक झील, 7 नांव और 10 घोड़े भी खरीदे हैंैं।फैन्स मीका सिंह को उनके प्राइवेट आइलैंड को देखकर हैरान हैं औऱ जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैंैं। फैन ने लिखा, 'मीका पाजी, आप ही हैं जो सिंह इज किंग लाइफ जीते हैंैं। Ó एक और फैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सर, थोड़े और वीडियो शेयर करिए, जिससे हमें आपके प्राइवेट आइलैंड की झलक दिख सकेैं। बता दें हाल में ही वह रियालिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटीÓ में अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढते नजर आए थेैं। इस शो में आकांक्षा पुरी ने जीत दर्ज की थी, हालांकि ये दोनों शादी कब करेंगे इस पर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई हैैं।
- मुंबई। टीवी की दुनिया में रिश्तों का बनना और बिगडऩा कोई बड़ी बात नहीं है। यही वजह है जो अक्सर टीवी सितारों के पैचअप और ब्रेकअप की खबरें छोटे पर्दे की गलियारों में घूमती रहती हैं। इस समय टीवी अदाकारा सना अमीन शेख भी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सना अमीन शेख की शादीशुदा जिंदगी में इस समय हंगामा मचा हुआ है। खबर तो ये तक आ रही हैं कि सना अमीन शेख अपने पति को तलाक देने जा रही हैं। सना अमीन शेख ने शादी के 6 साल बाद अपनी शादी को तोडऩे का फैसला किया है। इस बात का खुलासा खुद सना अमीन शेख ने किया है।एक इंटरव्यू में बात करते हुए सना अमीन शेख ने कहा, 'पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही हमने शादी कर ली। हम दोनों टीवी की दुनिया में काम करते हैं। हमारे पास समय की कमी थी। मुझे निकाह के अगले दिन ही शूटिंग पर जाना पड़ गया था।। वहीं एजाज भी एक टीवी शो को डायरेक्ट कर रहे थे। हम दोनों का बैकग्राउंड काफी अलग था। जिसकी वजह से हमारी शादी लंबा नहीं चल सकी।'अमीन शेख ने आगे बताया, 'मैं अपनी टूटी शादी के बारे में जमाने के सामने बात नहीं करना चाहती। लोग अपनी शादी को केवल इसलिए बचाना चाहते हैं क्योंकि उनको जमाने का डर होता है। 6 साल की शादी में मैंने एक बात सीखी है कि अगर आप खुश नहीं हो तो किसी रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। हम खुशी खुश एक छत के नीचे नहीं रह पा रहे थे। हमारी शादी को बचाने का कोई भी रास्ता नहीं था।' आगे सना अमीन शेख ने कहा, 'मैंने अपनी शादी को बचाने के लिए 6 साल कुर्बान कर दिए। फिर भी मैं अपने रिश्ते को नहीं बचा सकी। ऐसे में हमने एक दूसरे को तलाक देने का फैसला किया है। अब हम ऑफिशियली अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद भी हम अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। शादी टूटने के बाद अब मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं। मैं जल्द ही ओटीटी के लिए काम करना चाहती हूं।---
- मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है। इससे पहले फिल्म विक्रम वेधा को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज है। फिल्म को तमिल फिल्म विक्रम वेधा के निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ने ही बनाया है। खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म को मेकर्स ने कथित तौर पर 175 करोड़ रुपये में बनाया है। जिसमें से मोटी रकम फिल्म की स्टारकास्ट ही ले उड़ी है। यहां देखें इस फिल्म के लिए सितारों ने कुल कितने करोड़ रुपये चार्ज किए।मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म विक्रम वेधा के लिए सबसे मोटी रकम बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने वसूली है। रिपोट्र्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने पूरे 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ्रवहीं, करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने इस फिल्म के लिए ऋतिक की तुलना में काफी कम फीस चार्ज की है। रिपोट्र्स के मुताबिक सैफ अली खान को मेकर्स ने कुल 12 करोड़ रुपये ही थमाए हैं।वहीं, अदाकारा राधिका आप्टे इस फिल्म में सैफ अली खान की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। सुनने में आया है कि अदाकारा को फिल्म में महज कुछ सीन्स के लिए ही मेकर्स ने 3 करोड़ रुपये दिए हैं। वहीं, फिल्म स्टार रोहित सर्राफ भी विक्रम वेधा में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। रिपोट्र्स की मानें तो उन्हें निर्माताओं ने करीब 1 करोड़ रुपये का चेक दिया है।अभिनेत्री योगिता बिहानी के हाथ कुल 60 लाख रुपये ही लगे हैं। फिल्म में अदाकारा एक अहम किरदार में नजर आएंगी। द फैमिली मैन फिल्म के जेके शरीब हाशमी विक्रम वेधा में एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म के लिए एक्टर को पूरे 50 लाख रुपये दिए गए हैं।---
- मुंबई। टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने हाल ही 'मिडल क्लास लव' से बॉलीवुड में कदम रखा है। ईशा सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था और आमिर को पसंद आया था। पर बाद में वह रोल करीना कपूर को मिल गया।टीवी शो 'इश्क का रंग सफेद' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं ईशा सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था। आमिर खान को उनका ऑडिशन पसंद भी आया था। तो फिर बात कहां और क्यों बिगड़ी? ईशा सिंह पहले 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने 'मिडल क्लास लव' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।ईशा सिंह ने इस बारे में बताया, 'मैंने 'मिडल क्लास लव' से पहले कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था। मैंने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए भी ऑडिशन दिया था। शुरुआत में वो लोग फिल्म के लिए एक न्यूकमर की तलाश में थे। मैंने उसके लिए ऑडिशन दिया था। किसी ने मुझे बताया कि आमिर खान को मेरा ऑडिशन बहुत पसंद आया था। हालांकि इसके लिए बात नहीं बनी। फिर मैं उनसे अगलेे प्रोजेक्ट के लिए मिली।''लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिए गए ऑडिशन के किस्से को याद करते हुए ईशा सिंह ने कहा, 'मैंने तीन सीन किए थे और मुझे बहुत मजा आया। मैंने 'फॉरेस्ट गम्प' देखी है और मुझे यह बहुत पसंद आई थी। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा ऑडिशन दिया था पर शायद यह अच्छा नहीं था। मेरे पापा मुझे ऑडिशन देते हुए देख रहे थे और मैं बहुत नर्वस थी। जब भी पापा सेट पर होते हैं तो मैं नर्वस हो जाती हूं। हालांकि वह बहुत कूल हैं और उन्हें मेरे काम से प्यार है।' बाद में मुझे पता चला कि वह रोल करीना मैम कर रही हैं। तो यह भी ठीक था। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि और भी 50 लोगों ने ऑडिशन दिया। मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात है कि मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और उन लोगों ने मुझे उस रोल में लेने पर विचार भी किया था। मेकर्स ने यह सोचा कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने और आमिर खान के ऑपोजिट साइन किए जाने के लायक हूं, मेरे लिए यही बड़ी बात है।'वहीं आमिर खान के 'कॉफी विद करण 7' में बताया था कि उन्होंने करीना को 'लाल सिंह चड्ढा' में कैसे साइन किया था। आमिर ने बताया था कि शुरुआत में वह फिल्म में रूपा के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। इसलिए बीच में उन्होंने कुछ ऑडिशन भी लिए। लेकिन इसी बीच यूट्यूब चल रहा था, जिस पर करीना कपूर का कोई एड आ रहा था। उस एड में करीना को देखते ही आमिर ने सोचा कि क्यों न करीना को ही साइन कर लिया जाए? इस तरह 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना की एंट्री हुई। हालांकि इस रोल के लिए करीना को भी ऑडिशन देना पड़ा था।'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक थी, जिसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया। फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह समेत कई और एक्टर्स नजर आए। फिल्म बॉक्स आफिस पर नहीं चली और मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
- नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज इस बात का एलान किया है। आशा पारेख का नाम 60 और 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है ।उनके नाम की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री आशा पारेख को मिल रहा है। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।आशा पारेख अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर व डायरेक्टर भी रही हैं। इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें स्टेज समारोह में नृत्य करते देखा और उन्हें दस साल की उम्र में माँ (1952) में लिया और फिर उन्हें बाप बेटी (1954) में दोहराया। इस फिल्म की विफलता ने उन्हें निराश किया और भले ही उन्होंने कुछ और बाल भूमिकाएं कीं, फिर भी उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा को फिर से जारी किया। सोलह साल की उम्र में उन्होंने फिर से अभिनय करने की कोशिश की और एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें अभिनेत्री अमीता के लिये विजय भट्ट की गूँज उठी शहनाई (1959) से खारिज कर दिया गया, क्योंकि फिल्म निर्माता ने दावा किया था कि वह प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने के काबिल नहीं थी। ठीक आठ दिन बाद, फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और लेखक-निर्देशक नासिर हुसैन ने उन्हें शम्मी कपूर के विपरीत दिल देके देखो (1959) में नायिका के रूप में लिया। इसने उन्हें एक बड़ा सितारा बना दिया।इस फिल्म से नासिर हुसैन के साथ उनका लंबा और फलदायी जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी छह और फिल्मों में आशा को नायिका के रूप में लिया; जब प्यार किसी से होता है (1961), फिर वही दिल लाया हूँ (1963), तीसरी मंजिल (1966), बहारों के सपने (1967), प्यार का मौसम (1969) और कारवाँ (1971)। उन्होंने उनकी फि़ल्म मंज़िल मंज़िल (1984) में एक कैमियो भी किया। आशा पारेख को मुख्य रूप से उनकी अधिकांश फिल्मों में ग्लैमर गर्ल / उत्कृष्ट नर्तकी के रूप में जाना जाता था। जब तक कि निर्देशक राज खोसला ने उन्हें अपनी तीन फिल्मों में अलग तरह की भूमिकाएं नहीं दी; दो बदन (1966), चिराग (1969) और मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978)। निर्देशक शक्ति सामंत ने उन्हें अपनी अन्य फिल्मों, पगला कहीं का (1970) और कटी पतंग (1970) में अधिक नाटकीय भूमिकाएँ दीं। बाद वाली के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।दादा साहेब फाल्के पुरस्कारदादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दी-वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में 'राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।
- मुंबई। क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे ओरियन कीच सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में ओरियन कीच सिंह ने क्यूटनेस के मामले में करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स युवराज सिंह के बेटे ओरियन कीच सिंह की तुलना करीना कपूर के बेटे जेह और तैमूर से कर रहे है और ओरियन कीच सिंह को उनसे ज्यादा क्यूट बता रहे है।युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे ओरियन कीच सिंह का जन्म इसी साल 25 मार्च को हुआ है। युवराज सिंह अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हेजल एक फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी हैं। युवराज और हेजल ने वर्ष दो हजार सोलह में विवाह किया था।---
-
लॉस एंजिलिस!| साल 1975 में आई फिल्म ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट' में खलनायक नर्स का किरदार निभाने वालीं ऑस्कर विजेता अभिनेत्री लुईस फ्लेचर का शुक्रवार को फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। फ्लेचर नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चलीं गयीं। उनके एजेंट डेविड शॉल ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। हालांकि, निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। जब उन्हें निर्देशक मिलोस फॉरमैन द्वारा 'कुकूज नेस्ट' में नर्स के किरदार के लिए चुना गया तब वह 40 वर्ष की थीं और जनता के लिए काफी हद तक अनजान चेहरा थीं। 'वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट' 1934 की 'इट हैपन्ड वन नाइट' के बाद से सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ पटकथा जीतने वाली पहली फिल्म बन गई। वर्ष 1976 के समारोह में ऑस्कर पुरस्कार को हाथों में पकड़े फ्लेचर ने दर्शकों से कहा था, ''ऐसा लगता है जैसे आप सभी मुझसे नफरत करते हैं।'' फ्लेचर ने 'कुकूज नेस्ट' के अलावा 'मामा ड्रैकुला', 'डेड किड्स' और 'द बॉय हू कैन फ्लाई' में काम किया। वह फ्रांस में अपने दो बेटों-जॉन और एंड्रयू बिक के साथ रहती थीं।
- मुंबई। अभिनेता सनी देओल , दलकीर सलमान और पूजा भट्ट की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट ' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साइकोपैथ सीरियल किलिंग पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। वहीं फिल्म में दलकीर सलमान की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। रिपोट्र्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 2.60 से लेकर 3.20 करोड़ रुपये के बीच में कमाई की है। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक इस फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का अच्छा लाभ मिला है, क्योंकि 'ब्रह्मास्त्र' के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने 'चुप' के टिकट ही खरीदे थे।सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' करीब एक हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर यानी फ्राइडे के दिन 4 लाख टिकटों की बुकिंग की थी। वहीं इस फिल्म ने 1.25 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की थी। फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है सनी देओल की यह फिल्म 4 से 5 दिनों में ही अपने 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर देगी।फिल्म के कहानी की शुरुआत मुंबई पुलिस द्वारा फिल्म क्रिटिक्स के हत्यारों को ढूंढऩे से होती है। दोनों मर्डर उस सीरियल किलर ने किए हैं जो फिल्मों को बिना महसूस किए एजेंडे के तहत फिल्म का रिव्यू देने वाले क्रिटिक्स से नफरत करता है। इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ बड़े ट्विस्ट और टन्र्स भी हैं।सनी देओल और दलकीर सलमान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरि, राजीव रवींद्रनाथन, राकेश भावसर और अभिजीत सिन्हा मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनीं इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।----
-
चेन्नई। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने बृहस्पतिवार से अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' के बचे हुए हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। तमिल भाषा की यह फिल्म 1996 में आई अभिनेता की एक्शन फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। हासन ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, ''इंडियन-2' आज से।''हासन ने ट्वीट में उदयनिधि स्टालिन, शंकरशान मुघ, लाइका प्रोडक्शन और रेड जाइंट मूवीज को भी टैग किया।शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म का निर्माण आधिकारिक तौर पर 24 अगस्त को दोबारा शुरू हुआ था।फिल्म 'इंडियन-2' में कमल हासन, काजल अग्रवाल के अलावा सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर और रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिन्हा आदि मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के सुभास्करन अल्लिराजा और द्रमुक युवा शाखा के सचिव और विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा रेड जाइंट मूवीज के बैन तले किया जा रहा है।
- मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में लोग कई सारे सपने लेकर आते है। कोई स्टार बन जाता है, तो कई पूरी जिंदगी बस कोशिश करता रहता है। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे स्टार्स का आज बहुत नाम है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जो बॉलीवुड में एक समय पर सबसे ज्यादा चर्चा में थे, लेकिन उन्हें अब लोग भूल गए हंै। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया और दूसरी फील्ड में अपना कॅरियर बनाया है।राहुल खन्नाबॉलीवुड के सुपर स्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म अर्थ से डेब्यू किया था। उनको पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन इस बाद भी वो बॉलीवुड के सफर को आगे जारी नहीं रख पाए और उन्होंने अचानक से फिल्मी दुनिया छोड़ दी। अब राहुल बतौर एक मॉडल काम करते हैं।ट्विंकल खन्नाबॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। वो बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आई, लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्में चलना बंद हो गई । शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। अब वो इंटीरियर डिजाइनर हैं।डीनो मोरियाप्यार इम्पॉसिबल जैसी फिल्म में नजर आने वाले एक्टर डीनो मोरिया भी बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए और उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दूसरी राह पकड़ ली। अब वो अपने कैफे चलाते हैं।कुमार गौरवजुबली कुमार राजेन्द्र कुमार के बेटे कुमार गौरव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने लव स्टोरी जैसी कई हिट फिल्में की हैं। लेकिन उन्होंने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे का फैसला कर लिया। अब मालदीव में कंस्ट्रक्शन और ट्रेवल बिजनेस कर रहे हैं।मयूरी कांगोएक्ट्रेस मयूरी कांगो ने बॉलीवुड में पापा कहते हैं, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों से नाम कमाया था। इसके बाद भी वो बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। अब वो गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम करती हैं।मंदाकिनीराम तेरी गंगा मैली में अपने बोल्ड सीन्स से सबको हैरान कर देने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने भी अचानक से फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। फिलहाल वे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं और साथ में योगा भी सिखाती हैं।रजत बेदीइंटरनेशनल खिलाड़ी और कोई मिल गया जैसी फिल्मों में अहम रोल निभा चुके एक्टर रजत बेदी का नाम इस लिस्ट में देखने के बाद आप हैरान होंगे। लेकिन आपको बता दें कि रजत ने भले ही कई फिल्मों में काम किया है, फिर भी वो बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाए। अब वे विदेश में अपना बिजनेस करते हैं।संदली सिन्हासंदली सिन्हा ने फिल्म तुम बिन के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन इसके बाद वो बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाई और उन्होंने फिल्मों की दुनिया छोड़ अपना काम शुरू कर दिया। अब बेकरी ब्रैंड कंट्री ऑफ ऑरिजन की को-ऑनर हैं।साहिल खानफिल्म 'स्टाइल' फेम स्टार साहिल खान को बॉलीवुड ने खूब नाम दिया। इसके वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए, इसकी वजह उन्होंने बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम को बताया। साहिल ने सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया था। फिलहाल साहिल एक अच्छे फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और उनके कई शहरों में जिम सेंटर्स हैं।
- मुंबई। गुजरे जमाने के जाने-माने अभिनेता अशोक कुमार की बेटी और अभिनेत्री भारती जाफरी का मंगलवार को निधन हो गया है। भारती जाफरी खुद भी एक्ट्रेस थीं। उनकी बेटी अनुराधा पटेल भी एक्टर रही हैं और मशहूर एक्टर कंवलजीत सिंह उनके दामाद हैं। कंवलजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की है।भारती जाफरी ने 'हजार चौरासी की मां', 'सांस', 'दमन: अ विक्टिम ऑफ मैरिटल वॉयलेंस' जैसी कुछ बेहद पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।भारती जाफरी के दामाद कंवलजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी प्यारी भारती जाफरी, बेटी, बहन, बीवी, मां, दादी, नानी, चाची, पड़ोसी, दोस्त और बेहद प्रेरक हमें 20 सितंबर को छोड़कर चली गईं। ।'भारती ने पहली शादी विरेंदर पटेल से की थी जिनसे उनकी बेटी अनुराधा पटेल हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टर सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से शादी की थी। रूपा वर्मा, प्रीति गांगुली, अरूप गांगुली उनके भाई-बहन हैं।----
- मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज यानी 21 सितंबर को अपना 42 वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे है। एक्ट्रेस ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वो बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया हैं। हालांकि करीना ने कई बड़ी हिट फिल्म्स छोड़ी भी हैं, जिसके लिए उन्हें बाद में काफी पछतावा भी हुआ था।कहो ना प्यार हैबॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस अमीशा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार है, बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। रिपोट्र्स के मुताबिक अमीशा से पहले ये फिल्म करीना कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ऋतिक के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।क्वीनकंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म क्वीन भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इस मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। जानकारी के मुताबिक कंगना से पहले ये मूवी करीना कपूर खान को ऑफर की गई थी। हालांकि बेबो ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था।चेन्नई एक्सप्रेसदीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने सबसे पहले इस मूवी के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया था। लेकिन बेबो ने इस मूवी को करने से मना कर दिया था।गोलियों की रासलीला राम-लीलारणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला ने बॉक्स पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। दीपिका से पहले ये फिल्म करीना को ऑफर हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस मूवी को रिजेक्ट कर दिया था।ब्लैकसंजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आए थे। रानी से पहले ये मूवी करीना को ऑफर हुई थी। हालांकि बेबो ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था।फैशनइस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना रनौत नजर आई थीं। लोगों ने दोनों की अदाकारी को खूब पसंद किया था। करीना को ये फिल्म भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया था।हम दिल दे चुके सनमसलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो ये मूवी ऐश्वर्या से पहले करीना को ऑफर हुई थी। करीना यदि इसमें काम करती तो सलमान के साथ उनकी यह पहली फिल्म होती। हालांकि बाद में सलमान के साथ उन्होंने कई फिल्में कीं।
- मुंबई। दुनिया को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डिएक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती किया गया था। वह तभी से कोमा में थे और आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। हालांकि, बीच में कई बार उनके शरीर में हरकत जरूर हुई, लेकिन वह होश में नहीं आ सके। हर दिन, हर पल, हर कोई यही उम्मीद लगाए बैठा था कि राजू श्रीवास्तव एक दिन आंखें खोलेंगे, होश में आएंगे और गजोधर बनकर फिर से सबको हंसाएंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। डॉक्टरों ने बुधवार को परिवार वालों को यह कहते हुए जवाब दे दिया कि उनके दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। बीच में उन्हें तेज बुखार भी आया था, शरीर में इंफेक्शन होने की बात भी सामने आई थी। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। 15 दिन बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला।उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह यही बनी है कि उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन सप्लाई से ही जा रही थी। डॉक्टरों को उम्मीद थी कि लगातार मैनुअल ऑक्सीजन सप्लाई से एक समय ब्रेन की सेल्स खुद काम करना शुरू कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दिनों उनके मैनेजर की तरफ से यह भी कहा जा रहा था कि डॉक्टरों ने बताया है कि एक वीक के भीतर वह होश में आ सकते हैं । मीडिया रिपोट्र्स में बताया गया है कि डॉक्टरों ने ब्रेन डेड होने के साथ-साथ यह भी कह दिया था कि उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा।डॉक्टरों की तरफ से राजू श्रीवास्तव के निधन की वजह ब्रेन में ऑक्सीजन नहीं पहुंचना, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताई जा रही है। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर यानी जब शरीर के दो से ज्यादा अंग काम करना बंद करते हैं। इसे मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम भी कहते हैं जो अधिकतर मामलों में जानलेवा साबित होता है और राजू श्रीवास्तव केस में भी यही हुआ है।कौन-कौन हैं परिवार मेंराजू अपने पीछे परिवार में पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल को बिलखता छोड़ गए हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 की उम्र में निधन हो गया है। कॉमेडियन ने नई दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। कॉमेडियन द्वारा पोस्ट किया गया आखिरी वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो बॉलीवुड एक्टर्स की नकल करते हुए देखा जा सकता है।राजू श्रीवास्तव हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। अक्सर उन्हें फैंस के बीच बॉलीवुड सेलेब्स की नकल करते हुए देखा जाता था। ऐसे में अभिनेता ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में भी राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की आवाज में आने वाले कोरोना के बचाव के संदेश की बात करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में उन्होंने बताया कि अगर ये संदेश शशि कपूर और विनोद खन्ना द्वारा किस तरह बोला जाता। उनके जाने के बाद यह वीडिया सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।राजू श्रीवास्तव के निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की खूब प्रार्थना की थी। कई रिपोट्र्स में बताया गया कि उनकी हालत में सुधार होने लगा था लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी फैंस को बड़ा झटका दिया है। राजू श्रीवास्तव ने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपने चुटकुलों से फैंस के बीच अलग पहचान हासिल की थी। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी टैलेंट हंट शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में भी हिस्सा लिया था, जिसका पहला सीजन 2005 में प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे तो गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उन्हें 'बिग बॉस' में भी देखा गया।
- मुंबई। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस शो को जीतकर अब तक कई आम लोग करोड़ पति बन गए है। इस साल 'कौन बनेगा करोड़पतिÓ का 14वां सीजन आ रहा है। इस सीजन को भी अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस शो की पहली करोड़पति एक महिला बनी है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि वो अंतिम सवाल का जवाब नहीं दे पाई, जिसकी वजह से वो 7.5 करोड़ रुपये अपने साथ नहीं ले जा पाई। तो चलिए जानते है उन्होंने कितनी रकम जीती और वो किस सवाल का जवाब नहीं दे पाई।अमिताभ बच्चन ने 7.5 करोड़ रुपये के लिए कविता चावला से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा था। उनका सवाल ये था, 'गुंडप्पाविश्वनाथ ने किस टीम के खिलाफ दोहरा शतक मारा था' जिसका जवाब कविता चावला को नहीं पता था। जिसकी वजह से उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और बस एक करोड़ रुपये अपने घर ले जा पाई। क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है। अगर नहीं तो हम बता देते है इस सवाल का जवाब है 'आंध्र'।---
- मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले कई दिनों से राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। 10 अगस्त की सुबह कॉमेडियन को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक राजू के दिल का एक हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया था, साथ ही कॉमेडियन को ब्रेन हेमरेज भी हो गया था। राजू पिछले एक महीने से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।राजू श्रीवास्तव का फिल्मी करियरराजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शरुआत फिल्मों में छोटे रोल करने से की थी। एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में कैमियो करते नजर आए थे। इसके बाद राजू ने शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' में भी काम किया। मशहूर कॉमेडियन कई पॉपुलर टीवी शोज में भी नजर आए थे, जहां से उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई।शुरुआत से ही बनना चाहते थे कॉमेडियनराजू श्रीवास्तव बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाना शुरू किया था। लेकिन बाद में उन्होंन फिल्मों को छोड़ टीवी में आने का फैसला लिया। राजू श्रीवास्तव स्टैंड अप कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में नजर आए थे। इस शो में राजू सेकंड रनरअप रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का स्पिन अफ शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज- चैंपियंस' जीता, जिसने कॉमेडिन को काफी पहचान दिलाई थी।
-
नई दिल्ली। गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए इसकी घोषणा की। छेल्लो शो को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में चुना गया है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
छेल्लो शो का शीर्षक अंग्रेजी में लास्ट फिल्म शो है। इस फिल्म का रॉबर्ट डे नीरो के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन फिल्म के रूप में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और इसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं।छेल्लो शो के निर्देशक नलिन पैन ने ऑस्कर के लिए फिल्म का चयन करने पर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया है।छेल्लो शो एक किशोर बालक की कहानी है। वह भारत के एक दूरदराज के गाँव में रहता है और सिनेमा के साथ उसका गहरा संबंध जुड जाता है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक छोटा लड़का प्रोजेक्शन बूथ से फिल्में देखने में पूरी गर्मियों का समय बिताता है। -
लास एंजिलिस. हॉलीवुड निर्देशक वुडी एलन ने घोषणा की है कि वह अपनी अगली फिल्म 'वास्प 22' की रिलीज के बाद फिल्म जगत से संन्यास ले लेंगे। फिल्मकार वुडी एलन (86) ने स्पेनिश अखबार ला वानगार्डिया को बताया कि वह इस साल के अंत में पेरिस में फ्रांसीसी कलाकारों के साथ अपने गीत का निर्माण शुरू करने के लिए तैयार हैं। वुडी एलन ने कहा, ‘‘मेरा विचार सैद्धांतिक रूप से अधिक फिल्में नहीं बनाने तथा लेखन पर ध्यान केंद्रित करने का है।'' उन्होंने कहा कि वह एक उपन्यास पर काम कर रहे हैं।
वुडी एलन ने ‘‘वास्प 22'' को ‘‘एक प्रकार की जहरीली रोमांटिक थ्रिलर '' फिल्म बताते हुए उसकी तुलना उनकी 2005 की फिल्म ‘‘मैच प्वाइंट'' से की है। -
नयी दिल्ली. धनुष अभिनीत फिल्म ‘सर' इस साल दो दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में एकसाथ की जा रही है। निर्माण कंपनी ‘सितारा एंटरटेनमेंट्स' ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ तारीख याद रखें। ‘सर' दो दिसंबर 2022 से पढ़ाने आ रहे हैं।'' फिल्म में अभिनेत्री संयुक्ता मेनन भी नजर आएंगी।
-
मुंबई। तमिल सिनेमा से लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक तमिल फिल्म अभिनेत्री पॉलिन जेसिका उर्फ दीपा की महज 29 साल की उम्र में मौत हो गई। अदाकारा तमिल फिल्म अभिनेत्री की एक उभरती हुई स्टार थीं। जो अपनी अदाकारी से फैंस को प्रभावित कर चुकी थीं। अदाकारा पॉलिन जेसिका ने अपना स्टेज नेम दीपा रखा था। हालांकि रिपोट्र्स के मुताबिक अदाकारा ने कथित तौर पर अपनी जिंदगी खुद खत्म कर ली है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अदाकारा का पार्थिव शरीर उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। तमिल एक्ट्रेस की आकस्मिक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है।
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा की निजी जिंदगी में काफी तनाव था। अदाकारा के माता-पिता उनकी शादी उनकी मर्जी के बगैर करना चाह रहे थे। सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक अदाकारा दीपा किसी और से प्यार करती थीं। लेकिन उनका प्यार सफल नहीं हो पा रहा था। जिससे परेशान होकर अदाकारा ने ये बेहद चौंकाने वाला कदम उठा लिया है। हालांकि अभी दीपा की मृत्यु के बाद जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं। अदाकारा दीपा चेन्नई के विरुगमबक्कम में मल्लिकाई एवेन्यू नाम के अपार्टमेंट में अकेले रहा करती थीं। अदाकारा की मौत इसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में हुई है।अदाकारा दीपा तमिल सिनेमा की उभरती स्टार थीं। जो फिल्म वैधा में एक अहम किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म के अलावा अदाकारा ने थुप्परिवलन में भी काम किया था। रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा के हाथ कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी थे। हालांकि इससे पहले ही दीपा ने अपनी जिंदगी कथित तौर पर खत्म कर ली।--- - मुंबई। आपको ये जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड अभिनेत्री मीना कुमारी भी तीन तलाक की शिकार हुईं थी। उस वक्त मीना कुमारी के नाम का डंका बजता था। ये वो दौर था जब मीना कुमारी उन दिनों बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। बेहद कम वक्त में ही मीना कुमारी फि़ल्मी जगत की एक बड़ी सुपरस्टार बन गईं थीं। उनकी शादी निर्देशक कमाल अमरोही से हुई थी, जो फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और शायर भी थे।मीना कुमारी का स्टारडम इतना ज्यादा था की, कमाल अमरोही को लोग उनके नाम से कम मीना कुमारी के पति के नाम से ज्यादा जानते थे। इसका बुरा असर उनके शादीशुदा जिन्दगी पर नजर आया। कहा जाता है कि कमाल अमरोही मीनाकुमारी के स्टारडम से इतने आहत थे कि उन्होंने मीना कुमारी की जिंदगी बदहाल और दर्दभरी कर दी थी। कमाल चाहते थे कि मीना की पहचान उनकी पत्नी के तौर पर पहले हो और एक्ट्रेस के रूप में बाद में। इस वजह से दोनों के आपसी अहम टकराने लगे। मीना कुमारी के साथ उनकी यह तीसरी शादी थी और कमाल अमरोही के तीन बच्चे शानदार, ताज़दार और रुख़सार पहले से ही थे। कमाल अमरोही ने की पहली बीवी का नाम 'बानो' था, जो नर्गिस की मां जद्दनबाई की नौकरानी थी। बानो की अस्थमा से मौत होने के बाद उन्होंने 'महमूदी' से निकाह किया।कमाल ने अपनी अहमियत दिखाते हुए मीना कुमारी की फिल्मों में दखल देने लगे। मीना कुमारी जिस भी फिल्म को करने के लिए हामी भर देती थी। उनके पति कमाल अमरोही उन्हें वो फिल्म करने से मना कर देते थे। इसके बाद इन दोनों के इतनी दूरियां बढ़ गई की, लड़ाई, झगड़े आम बात हो गई थी।इसके बाद इन दोनों के रिश्ते में इतनी दूरियां आ गई की, कहा जाता है कि एक दिन गुस्से में कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को थप्पड़ मारते हुए, तीन बार 'तलाक, तलाक, तलाक' बोल दिया। मीना को इस बात की उम्मीद भी नहीं थी की ऐसा कुछ होगा और वो कमाल को छोड़कर चली गईं। तलाक के गम में डूबी मीना को शराब की लत लग गई और उनकी जिंदगी दुख-दर्द में बीतने लगी। मीना कुमारी की जिंदगी का अंत काफी दर्दभरा था।
- मुंबई। एक्ट्रेस एकता शर्मा को लोग भूले नहीं हैं। 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुसुम' और 'बेपनाह प्यार' जैसे एकता कपूर के टीवी शोज में नजर आईं एकता शर्मा पिछले काफी समय से अभिनय से दूर हैं। पिछले कुछ साल में एकता शर्मा की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए। ऐसा भी समय आया जब एकता शर्मा के पास काम नहीं था। तब घर चलाने के लिए उन्हें मजबूरी में एक कॉल सेंटर में नौकरी करनी पड़ी। एकता शर्मा फिलहाल अपनी मां के साथ किराए के एक घर में रह रही हैं।एकता शर्मा पिछली बार टीवी शो 'बेपनाह प्यार' में नजर आई थीं, जो 2020 में खत्म हुआ। लेकिन तभी कोरोना महामारी फैल गई और एकता शर्मा के बुरे दिन शुरू हो गए। एकता शर्मा ने कहा, 'मुझे एक्टिंग के ऑफर नहीं मिल रहे थे। खूब संघर्ष करना पड़ रहा था। मैं घर बैठकर एक्टिंग का अच्छा मौका आने का इंतजार नहीं कर सकती थी। मुझे अपने काम से प्यार है और मैं जल्द ही एक्टिंग में वापसी करना चाहती हूं। मैं लगातार ऑडिशन और लुक टेस्ट दे रही हूं। मैं उम्मीद करती हू्ं कि जल्दी ही कुछ अच्छा होगा।'एकता शर्मा को सिर्फ करियर में ही स्ट्रगल नहीं करना पड़ रहा, बल्कि निजी जिंदगी में भी बुरे दौर से गुजर रही हैं। एकता शर्मा इस समय बेटी आठ साल की बेटी की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं। हालांकि इतने मुश्किल हालातों के बीच भी एकता शर्मा ने उम्मीद नहीं खोई है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही सब सुधरेगा।एकता शर्मा ने कहा, 'कॉल सेंटर में काम करना कोई बुरी बात नहीं है। कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता जब तक कि मैं अपना ज़मीर नहीं बेच रही। बहुत ही दुखदायी है कि टीवी में दो दशक तक काम करने के बावजूद आज मुझे काम नहीं मिल रहा। मैं अपने दिवंगत पिता की शुक्रगुजार हूं जो उन्होंने मुझसे कहा था कि एक्टिंग में जाने से पहले अपनी ग्रैजुएशन पूरी कर लूं। उनकी सलाह पर मैंने ग्रैजुएशन पूरी की और आज पैसे कमाकर खुद को पाल रही हूं। मेरे ऑफिस के लोग मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं। उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन मैं अपनी ही इंडस्ट्री के लोगों से नाराज हूं जो मदद के लिए आगे नहीं आए और काम नहीं दिया।' एकता शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1998 में 'सीआईडी' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 2001 में आए टीवी शो 'कुसुम' से मिली। इसके बाद वह एकता कपूर के कई टीवी शोज में नजर आईं।---
- मुंबई। गायक लकी अली को लोग भूले नहीं हैं। नब्बे के दशक में उन्होंने अपनी गायकी से लोगों को प्रभावित किया था। अभिनेता महमूद के इस बेटे ने अभिनय के साथ -साथ गायकी में भाग्य आजमाया और लोकप्रिय भी हुए, लेकिन आज वे बॉलीवुड और मुंबई से नाता तोड़कर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। लकी अली आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम मकसूद मेहमूद अली है।'ओ सनम', 'आ भी जा', 'गोरी तेरी आंखे' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले लकी अली ने कई साल तक सिने प्रेमियों के साथ-साथ संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। सच कहें तो लकी अली ने 90 के दशक में इंडीपॉप म्यूजिक से सबके होश उड़ा दिए थे। लकी अली ने म्यूजिक एल्बम 'सुनो' से सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। आज वह बॉलीवुड से दूर हैं और गोवा में 'फकीरी' की जिंदगी जीते हैं। लेकिन आज भी वे अभी भी लोगों को अपने गानों और लाइव परफॉर्मेंस से एंटरटेन करते रहते हैं।लकी ने अपने पहले ही एल्बम 'सुनो' के लिए ढेरों अवॉर्ड जीते और म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में हिट गाने दिए। लकी अली ने अन्य सिंगर्स को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन लकी अली ने अचानक ही 2015 में बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना छोड़ दिया। लकी अली के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया। उनके प्रशंसक भी समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने लकी अली ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।लकी अली ने इस बारे में 2017 में 'पॉलीवुड बॉक्स ऑफिस' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'इस जगह में बदतमीजी बहुत है। बॉलीवुड अब बदल गया है। आजकल जो फिल्में बनाई जा रही हैं, उनमें प्रेरणा नहीं है और मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्मों में सीखने के लिए कुछ भी नहीं है। आजकल जो फिल्में बन रही हैं वो समाज पर गलत प्रभाव डाल रही हैं। लोग हिंसक हो रहे हैं क्योंकि फिल्मों में जो दिखाया जा रहा है, वो उससे प्रेरित हो रहे हैं। मुझे लगता है कि फिल्मों के जरिए ज्यादा लालच और धैर्य को कम प्रोमोट किया जा रहा है।'इससे पहले लकी अली ने एक अन्य इंटरव्यू में भी बताया था कि वह बॉलीवुड में गाना क्यों नहीं गाएंगे। लकी अली ने कहा था कि अब बॉलीवुड में उनके लिए कुछ नहीं है। अब्बा (एक्टर महमूद) के गुजर जाने के बाद से वहां उनके लिए सब कुछ खत्म हो गया था। लकी अली ने कहा था कि वह खुश हैं कि बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वहां सम्मान कम बेइज्जती ज्यादा है।दुर्भाग्य की बात है कि जिस सिंगर के पिता मेहमूद बॉलीवुड के एक मशहूर कॉमेडियन और डायरेक्टर रहे और उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं, उसी सिंगर को यूं आज अकेलेपन में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। लकी अली की मां मधु एक्ट्रेस मीना कुमारी की बहन थीं।लकी अली पर्सनल लाइफ कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने तीन शादियां की लेकिन फिर भी वह अकेले हैं। लकी अली पहली बार का दिल एक्ट्रेस मेघन जेन मकक्लियरी पर आया था। दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। न्यूजीलैंड की रहने वाली मेघन जेन मकक्लियरी और लकी अली में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। मेघन जेन मकक्लियरी ने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था। दोनों के दो बच्चे हुए। हालांकि, बाद में लकी अली और मेघन जेन मकक्लियरी अलग हो गए थे। लकी अली ने मेघन जेन मकक्लियरी से अलग होने के बाद पारसी महिला अनहिता के साथ दूसरी शादी कर ली। लकी अली के साथ शादी के बाद अनहिता ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया था। लकी अली और अनाहिता के दो बच्चे हुए। ये शादी भी चल नहीं पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।लकी अली ने तीसरी शादी ब्रिटिश ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ हलम से की थी। लकी अली से 25 साल छोटी केट एलिजाबेथ हलम ने भी शादी के बाद इस्लाम धर्मा अपना लिया था। इन दोनों के एक बच्चा है। लकी अली की तीसरी शादी भी टूट गई। लकी अली और केट एलिजाबेथ हलम अलग हो गए।







.jpg)
.jpg)
.jpg)

















