- Home
- मनोरंजन
- नई दिल्ली। अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज कर चुकी लता मंगेशकर को सन 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। लता मंगेशकर ऐसी जीवित हस्ती हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं। लता मंगेशकर के लिए गाना पूजा के समान है इसलिए रिकॉर्डिंग के समय वो हमेशा नंगे पैर ही गाती हैं।अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ। लता जी ने अपनी आवाज से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें देश दुनिया से बधाई के संदेश मिल रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। आपकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति आपकी विनम्रता और जुनून के लिए आपका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, आपका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।वहीं गृह मंंत्री अमित शाह ने लिखा, सादगी व सौम्यता की प्रतिमूर्ति स्वर कोकिला आदरणीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को पूरे विश्व में गुंजायमान किया है। आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जल्द ही वे आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस समय वे जोधपुर में हैं और वहीं परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मना रहे हैं। आलिया से पहले उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। आइये जानते हैं इनमें कौन- कौन से नाम शामिल हैं। .अमीषा पटेलरणबीर और अमीषा पटेल के बीच अफेयर को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। कटरीना से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर एक्ट्रेस के साथ अफेयर में थे। अमीषा अकेली ऐसी शख्स थीं जो रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।अवंतिका मलिकबॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक थीं। हालांकि, कुछ अजीब कारणों से वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सके। बाद में अवंतिका ने अभिनेता इमरान खान से शादी कर ली।दीपिका पादुकोणरणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक समय बॉलीवुड की चर्चित जोडिय़ों में से एक थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रहीं। दोनों ने अपने पीडीए मोमेंट्स शेयर किए थे। कहा जाता है कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को धोखा दिया था। इसके बाद ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।कटरीना कैफरणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में एक शानदार केमिस्ट्री साझा की। इस फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढऩे लगी थी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। अफवाहों का कहना है कि किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने के कारण यह जोड़ी टूट गई।माहिरा खानरणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। इनका अफेयर तब चर्चा का विषय बन गया था जब लोगों ने इन्हें साथ देखा था। दोनों को एक इवेंट में कपल की तरह देखा गया था।नंदिता महतानीनंदिता महतानी एक फैशन डिजाइनर हैं और संजय कपूर की पहली पत्नी थीं। रणबीर कपूर और नंदिता के अफेयर की चर्चा में सभी को हैरान कर दिया था। दोनों की उम्र में लगभग 10 का बड़ा अंतर था। बता दें, नंदिता ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल से सगाई की है।नरगिस फखिरसूत्रों का कहना है कि नरगिस फाखरी और रणबीर कपूर उस समय डेटिंग कर रहे थे जब उन्होंने रॉकस्टार फिल्म में साथ काम किया था। हालांकि सेट और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को जनता ने खूब पसंद किया। सूत्रों का कहना है कि रणबीर और कटरीना के ब्रेकअप की वजह नरगिस थी।प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा ने रणबीर के साथ फिल्म 'अंजाना अंजानी' में काम किया था, जिसमें उन्होंने हॉट केमिस्ट्री साझा की। रील लाइफ के बाद दोनों रियल लाइफ में भी एक परफेक्ट कपल की तरह दिखे। हालांकि उनकी बॉन्डिंग ज्यादा समय तक नहीं चली और समय के साथ चीजें खत्म होती गईं।श्रुति हासनएक ऐड शूट में रणबीर कपूर और श्रुति हासन को साथ देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। तभी से फैंस उनकी शानदार केमिस्ट्री के बारे में बातें करने लगे। जब उनकी बात को लेकर बात हुई तो श्रुति ने यह कहते हुए उनका खंडन किया कि वह अपने काम में बिजी हैं।सोनम कपूर'सांवरिया' पहली फिल्म थी, जिसमें रणबीर कपूर ने सोनम कपूर के साथ काम किया था। उनका अफेयर उसी वक्त सामने आने लगा था। सूत्रों का कहना है कि इस जोड़ी ने संजय लीला भंसाली के अंडर फिल्म 'ब्लैक' के लिए काम किया था। हालांकि करण जौहर के शो कॉफी विद करण के बाद उन्हें अपने रास्ते अलग करने पड़े। अफवाह है कि रणबीर ने सोनम को दीपिका पादुकोण के प्रति आकर्षित होने के बाद धोखा दिया।
- मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज 92 साल की हो गई हैं। लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जाने-माने संगीकतकार विशाल भारद्वाज ने उन्हें एक बेहद खास गिफ्ट दिया है।दिग्गज सिंगर लता मंगेशकआज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी आवाज से कानों में रस घोलने वालीं लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। लता मंगेशकर के जन्मदिन की पूर्व शाम को उनका एक बेहद खास गाना रिलीज किया गया। खास इसलिए क्योंकि ये गाना लता मंगेशकर ने 22 साल पहले रिकॉर्ड किया था। गाने का नाम 'सब ठीक है लेकिन सब ठीक नहीं लगता' है। लता मंगेशकर को बर्थडे पर विशाल भारद्वाज ने ये खास गिफ्ट दिया।गाने के बोल दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। वहीं गाने का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है। गाना एक फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से गाने को फिल्म में शामिल नहीं किया जा सका। अपने बेहद खास गाने के 22 साल बाद रिलीज होने पर लता मंगेशकर काफी खुश हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कहा, 'संगीत मेरा जीवन है और अब तक मैं गाती आई हूं। विशाल भारद्वाज और गुलजार जी ने जो गाने लिखे हैं। वे बहुत ही अच्छे हैं। गुलजार जी का तो कोई जवाब नहीं। गुलजार जी की माचिस फिल्म का पहला गाना 'ए हवा' और दूसरा गाना 'पानी-पानी रे खारे पानी रे', वे सभी गाने बहुत अच्छे थे।'आपको बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई हजारों गाने गाए हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। एक वक्त था जब हर फिल्म के 80 प्रतिशत गाने लता जी गाती थीं। उनकी जोड़ी मोहम्मद रफी के साथ खासी जमी लेकिन रॉयल्टी की बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हो गया था। उन्हें कई बड़े सम्मान भी मिले हैं। इनमें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई बड़े अवॉर्ड और सम्मान शामिल हैं।
- मुंबई। कोरोना वायरस के संकट के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पटरी पर लौटने की तैयारी कर रही है। इस दौरान मेकर्स ने कई नई-नई जोडिय़ों को अपनी फिल्मों में कास्ट किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको आने वाले दिनों में बॉलीवुड की फ्रेश ऑनस्क्रीन जोडिय़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी। देखें लिस्ट...रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूरश्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगे। लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है लेकिन इसका पिछला शेड्यूल नई दिल्ली में हो चुका है।राजकुमार राव और भूमि पेडनेकरआने वाले दिनों में बॉलीवुड के दर्शकों को एक और नई जोड़ी देखने को मिलेगी। जी हां हम राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ही बात कर रहे हैं। दोनों को जल्द ही 'बधाई दो' फिल्म में साथ देखा जाएगा।प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफफरहान अख्तर ने कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की घोषणा की है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ पहली बार एक साथ दिखाई देंगी। यह भारत की पहली ऑल फीमेल रोड ट्रिप फिल्म भी होगी। कृति सेनॉन और प्रभासकृति सेनॉन इस समय सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक के बाद एक फिल्में कर रही हैं और अब आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं। यह पहली बार है जब कृति और प्रभास ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। पौराणिक फिल्म में प्रभास भगवान राम के रूप में, कृति सेनॉन सीता के रूप में, सैफ अली खान लंकेश के रूप में और सनी सिंह लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे।कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टरकटरीना कैफ जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर आगामी हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' में दिखाई देंगी। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही इस तिकड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडाआगामी रोमांटिक एक्शन 'लाइगर' के लिए स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस अनन्या पांडे तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगु में एक साथ की जाएगी।दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडेसिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे ने शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। तीनों पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाई देंगे। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है।---
- मुंबई। शुजित सरकार निर्देशित फिल्म ‘सरदार उधम' 16अक्टूबर को रिलीज होगी। अमेजन प्राइम ने सोमवार को यह घोषणा की। इसमें मुख्य भूमिका निभाई है जाने माने अभिनेता विक्की कौशल ने । यह फिल्म भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग जनसंहार का बदला लेने के लिए पंजाब के तत्कालीन गवर्नर माइकल ओडायर की हत्या कर दी थी। उनके इस साहस ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी थी। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म रिलीज होने की तारीख एक टीजर जारी करके दी। फिल्म का निर्माण ‘राइजिंग सन फिल्म्स' ने ‘किनो वर्क्स' के साथ मिल कर किया है। अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का टीजर जारी किया।उन्होंने लिखा,‘‘ शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुझे उनके साथी सरदार उधम सिंह की कहानी पेश करते हुए प्रसन्नता हो रही है।''
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका अदाकार बनने का सपना सच हुआ और उन्हें उम्मीद है कि वह पूरी क्षमता से अपनी प्रतिभा में और निखार लाएंगे। ट्विटर पर सोमवार को प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान शाहिद से पूछा गया कि उनकी महत्वाकांक्षा क्या थी।इसके जवाब में 40 वर्षीय अभिनेता ने लिखा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने करियर में कई तरह के अवसर मिले। उन्होंने ट्वीट किया, “भगवान का शुक्र है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक अभिनेता हूं। यह एक सपना था। मेरी महत्वाकांक्षा है कि हर अवसर और मुझे दिए गए हर किरदार के साथ न्याय कर सकूं। दिल से काम करना है।” अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम की संतान शाहिद ने 2003 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “इश्क विश्क” के साथ अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह इस उद्योग के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक बन गए। उनकी अगली फिल्म “जर्सी” है जो 31 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- मुंबई। अभिनेता और विधायक सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर का भरपूर खयाल रखते हैं। प्रकाश कौर अभिनेता धर्मेन्द्र की पहली पत्नी हैं और सनी, बॉबी के अलावा उनकी दो बेटियां भी हैं। प्रकाश कौर बेटे सनी देओल के साथ ही रहती हैं। प्रकाश कौर सुपर स्टार धर्मेन्द्र की पत्नी होने के बाद भी हमेशा मीडिया से दूर अपने परिवार में व्यस्त रहीं। हाल ही में उनकी एक और फोटो और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बेटे सनी देओल के साथ बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं। सनी देओल ने ही यह फोटो और वीडियो शेयर किया है।
हालांकि एक्टर सनी देओल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। पर हाल ही में सनी ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं। सनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम हमेशा बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। ये लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है। जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।" इसके साथ ही उन्होंने हैश टैग प्तमाता-पिता का प्यार इस्तेमाल किया है।
- मुंबई। माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। वह पिछले कुछ समय से अपनी पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में माधुरी की वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट का वर्चुअल आयोजन किया गया था। इस इवेंट के दौरान ही माधुरी की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' की पहली झलक दिखाई गई है। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर द्वारा किया गया है। प्रोड्यूसर करण की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक इस सीरीज का निर्माण कर रही है। माधुरी की सीरीज को करिश्मा कोहली और बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में माधुरी के अलावा मानव कौल, लक्षवीर सरन, मुस्कान जाफरी और सुहासिनी मुले भी नजर आने वाली हैं। माधुरी की 'फाइंडिंग अनामिका' एक फैमिली ड्रामा सीरीज होगी, जो एक ग्लोबल सुपरस्टार को केंद्र में रख कर बनाई गई है। इस सीरीज में माधुरी एक पत्नी और मां का किरदार निभाएंगी, जो अचानक से बिना किसी सुराग के गायब हो जाती हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने रविवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्होंने अपने फॉलोवर्स से उनके पेज से भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक का जवाब नहीं देने को आग्रह किया। चोपड़ा (47) ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी कई तस्वीरें और वीडियो ‘हटा दिये गये' हैं। चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने साइबर अपराध प्रकोष्ठ में मामला दर्ज कराया है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''आप लोगों को पता है कि मुझे आप सभी के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत करना कितना पसंद है। मुझे अपने जीवन, काम और अन्य बातें आपके साथ साझा करना पसंद है। दुख की बात है कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है, बहुत सारे पोस्ट हटा दिये गये हैं और मेरे खाते में गड़बड़ी की गई है।'' उन्होंने कहा, ''साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने मुझे विश्वास दिलाया है कि इस मामले से बहुत तेजी से निपटा जाएगा.. और हैकरों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।'' इस सोशल मीडिया मंच पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों से उनके खाते से भेजे गए ''किसी भी लिंक या संदेश पर क्लिक न करने'' का आग्रह किया।
- नयी दिल्ली। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की 1982 में रिलीज हुई फिल्म ''डिस्को डांसर'' दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। उनकी नयी जीवनी में यह दावा किया गया है। राम कमल मुखर्जी ने ''मिथुन चक्रवर्ती: द दादा ऑफ बॉलीवुड'' में कहा है कि फिल्म ने ''शोले'' (1975) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साथ ही बंगाली अभिनेता को हिंदी फिल्म उद्योग के सुपरस्टारों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया था। बब्बर सुभाष द्वारा निर्मित तथा निर्देशित ''डिस्को डांसर'' में मिथुन ने स्ट्रीट परफॉर्मर जिमी का किरदार निभाया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसके गीतों को विदेश में भी लोकप्रियता हासिल हुई थी। मुखर्जी ने पुस्तक के एक अध्याय में फिल्म के बारे में लिखा है, '' फिल्म ने भारत को डिस्को की दुनिया से परिचित कराया और दर्शक तो बस दीवाने हो गए। मध्य एशिया, पूर्वी यूरोप, रूस, चीन, मध्य पूर्व, तुर्की, और पश्चिम और पूर्वी अफ्रीका सहित विभिन्न देशों में भी फिल्म को शानदार सफलता मिली।'' पत्रकार-लेखक मुखर्जी ने कहा, ''वास्तव में, 'डिस्को डांसर' दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। फिल्म का संगीत बहुत हिट हुआ था और इसने कई पुरस्कार जीते। 'डिस्को डांसर' से प्रसिद्ध मिथुन-बप्पी लाहिड़ी की जोड़ी का उदय हुआ। फिर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 'डांस डांस' (1987), 'गुरु' (1989), 'प्रेम प्रतिज्ञा' (1989), 'दलाल' (1993) सहित कई अन्य फिल्में सुपरहिट रहीं।'' रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित, जीवनी पिछले कुछ वर्षों में मिथुन (71) के प्रिंट और वीडियो साक्षात्कार तथा अभिनेता के परिवार के सदस्यों, निजी कर्मचारियों व साथियों के साथ लेखक की बातचीत पर आधारित है।
- मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' अब फरवरी में रिलीज होगी जिसे पहले क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करने का कार्यक्रम था, वहीं रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83' दिसंबर में रिलीज़ की जाएगी। खान की ‘लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई टॉम हंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। इसे क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके रिलीज़ में देरी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को बताया कि अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म अब वैलेंटाइन डे 2022 को रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान प्रोड्क्शन्स एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं। इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। आमिर खान प्रोड्क्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की है। बयान के मुताबिक, “ हम महामारी की वजह से देरी का सामना कर रहे हैं, लिहाज़ा हम अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' इस क्रिसमस पर रिलीज़ नहीं कर पाएंगे। हम ‘लाल सिंह चड्ढा' को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज़ करेंगे।” इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा घरों को खोलने की इजाजत दे दी है। निर्माताओं ने बयान में यह भी कहा, “हम 22 अक्टूबर से सिनेमा घरों को खोलने के प्रशासन के फैसला का स्वागत करते हैं।” क्रिकेट ड्रामा ‘83' अब दिसंबर में सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहला विश्व कप जीतने पर आधारित है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में वेस्ट इंडीज़ को हराया था। फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे सिंह ने ट्वीट किया, “ ‘83' को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाएगा।” कई नामी कलाकारों वाली इस फिल्म को पहले अप्रैल 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसकी रिलीज़ की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद निर्माताओं ने चार जून 2021 को फिल्म रिलीज़ करने की घोषणा की लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण तिथि को फिर आगे बढ़ाना पड़ा। इसमें हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी और दीपिका पादुकोण भी हैं।--
- मुंबई। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘फॉरेंसिक' की शूटिंग पूरी कर ली। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मिनी फिल्म्स इसका निर्माण कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन ‘क्रिमिनल जस्टिस' के निर्देशक विशाल फुरिया कर रहे हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकार विक्रांत मैसी के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी। आप्टे ने कहा, ‘‘मेरे लिए अब शूटिंग पूरी हो गई।'' ‘फॉरेंसिक' के अलावा आप्टे फिल्म निर्माता वासन बाला की ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग' में भी नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में राजकुमार राव और हुमा कुरैशी भी हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री हेमा मालिनी 'सुपर डांसर 4' के अपकमिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट शिरकत करने वाली हैं। इस खास मौके पर हेमा ने 1975 की फिल्म 'प्रतिज्ञा' का सुपरहिट गाना 'जट यमला पगला दीवाना' गाने पर धर्मेंद्र की स्टाइल में डांस करती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वीडियो में दिखाया गया है कि हेमा, धर्मेंद्र की नकल उतारते हुए उनकी तरह हुक स्टेप करती नजर आती हैंं। हेमा मालिनी के साथ शिल्पा शेट्टी भी ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। जबकि शो की जज गीता कपूर हेमा मालिनी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में हेमा कहती हैं,'धरम जी बोलेंगे मुझे भरतनाट्यम सिखाओ।' शो में हेमामालिनी भरतनाट्यम भी करती नजर आने वाली हैं।हेमा स्पेशल इस एपिसोड में कंटेस्टेंट ने उन्हीं के हिट गानों पर परफॉर्म करेंगे। अब तक रिलीज हुई क्लिप्स में 'ओ साथी चल' और 'दिलबर मेरे कब तक मुझे' पर कंटेस्टेंट परफॉर्म करते हुए नजर आए। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले हेमा ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने 1968 में 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड में शुरुआत की और फिर 'सत्ते पे सत्ता','शोले', 'द बर्निंग ट्रेन', 'सीता और गीता' और 'क्रांति' सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के साथ उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज होने के बाद फैन्स ने उन्हें 'ड्रीम गर्ल' का नाम दिया। हेमा ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल।
- मुंबई। फिल्म 'लगान' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परवीना बानो बीते कई सालों से तंगहाली से जिंदगी जी रही हैं। अब परवीना बानो ने मदद के लिए गुहार लगाई है।फिल्म 'लगान' से परवीना बानो ने अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने केसारिया का रोल किया था। परवीना बानो को साल 2011 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और इसके बाद से उनकी सेहत खराब होती चली गई। इलाज कराने में काफी खर्च हुआ और उनकी सेविंग्स भी खत्म हो गई। अब उनकी हालत काफी बुरी हो गई है। परवीना बानो ने बताया, 'मैं घर पर अपनी बेटी और छोटी बहनों के साथ रहती हूं। पति से अलग होने के बाद मैं सिर्फ कमाने वाली महिला थी। मैं छोटे-मोटे रोल कर पैसे कमाती थी। मेरा भाई केयर करता था लेकिन उसे भी कैंसर हो गया है।'परवीना बानो ने आगे बताया, 'साल 2011 से मुझे अर्थराइटिस हुआ है। ब्लड प्रेशर की भी समस्या आ गई थी, जिस कारण से ब्रेन स्ट्रोक आया और पैरालाइज का स्ट्रोक भी आया था। पिछले काफी समय से परेशानी से जूझ रही हूं। इसके बाद से ही मेरी तबीयत खराब होती चली गई। इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए। बीमारी के कारण काम पर भी नहीं गई हूं और घर पर ही हूं। मेरी बहन असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करती थी। वह परिवार का खर्च चला रही थी लेकिन लॉकडाउन में उसकी भी नौकरी चली गई। अब तो हमारे घर पर कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है।'परवीना बानो ने बताया, 'मैंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई खास जवाब नहीं मिला। सिन्टा वालों ने राशन भिजवाया। राजकमल जी ने भी दो बार राशन भेजा है। आज भी मेरा इलाज चल रहा है। मुझे हर सप्ताह 1800 रुपये दवाइयों के लिए चाहिए होते हैं। इसके अलावा घर पर तमाम खर्चे हैं। मैंने पहले ये बातें इसलिए नहीं बताई थीं कि कहीं इंडस्ट्री में ये बात न फैल जाए कि मैं बीमार हूं और मुझे भविष्य में काम मिलना बंद हो जाए। बस मेरी यही प्रार्थना है कि इलाज अच्छे से हो जाए और मैं आगे काम कर सकूं।'परवीना बानो ने ये भी बताया, 'इलाज और दवाइयों का इंतजाम सही हो जाने पर मैं काम पर दोबारा लौट सकती हूं लेकिन पैसे के बारे में सोचकर डर जाती हूं। मेरे ब्रेन में पड़े क्लॉट्स को दवाइयों से ही सही किया जा सकता है।' परवीना बानो की हालत के बारे में सोन सूद को बताया गया तो सोनू सूद की टीम ने परवीना बानो के यहां सबसे पहले महीनेभर का राशन भिजवाया और एक महीने की दवाइयां भी दिलवाई हैं।
- नई दिल्ली। ऑनलाइन प्रसारणकर्ता अमेजन ने शुक्रवार को प्राइम वीडियो चैनल्स की घोषणा की। इसके तहत अमेजन भारत में डिस्कवरी, लायंसगेट प्ले और इरोस नाउ जैसे मंचों को एक जगह लाएगा।भारत प्राइम वीडियो चैनल्स पेश करने वाला 12वां देश है। एक बयान में बताया गया कि एक मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए प्राइम वीडियो चैनल्स प्राइम सदस्यों को (ओवर द टॉप) सेवाओं के ऐड ऑन सब्सक्रिप्शन के विकल्प की अनुमति देगा और भारत में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप और वेबसाइट पर उनके कंटेंट (सामग्रियों) का प्रसारण करेगा। अमेजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लॉन्च के समय प्राइम वीडियो चैनल प्राइम सदस्यों को डिस्कवरी+, लायंसगेट प्ले, इरोस नाउ, मुबी, होइचोइ, मनोरमा मैक्स, डॉक्यूबे और शॉट्र्स टीवी की सेवा देगा। ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना पड़ेगा, जिन्हें वह चुनेंगे।अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारी गौरव गांधी ने कहा कि कंपनी ने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए पहुंच, अनुभव और चयन में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया है। अमेजन के एक अधिकारी ने बताया कि भारत से पहले यह सेवा 11 देशों में शुरू की गई और सफल रही।
- मुंबई । अभिनेता विद्युत जामवाल ने बुधवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘सनक' डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है और इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह, ज़ी स्टूडियोज और सनशाइन पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मेरी आने वाली एक्शन-थ्रिलर, डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज होगी।'' फिल्म की रिलीज तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा भी नजर आएंगे।
- मुंबई। स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स ने बुधवार को घोषणा की कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती ‘‘राणा नायडू'' नामक सीरीज में काम करेंगे जो प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी सीरीज ‘‘रे डोनोवन'' का भारतीय रूपांतरण है। यह सीरीज राणा नायडू के जीवन पर आधारित होगी जो बॉलीवुड में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो उसके लिए खड़ा रहता है। ‘‘इनसाइड एज'' से लोकप्रिय हुए करण अंशुमान इस सीरीज का निर्देशन करेंगे और ‘‘द फैमिली मैन'' (दूसरा सीजन) के सुपर्ण वर्मा इसके सह-निर्देशक होंगे। हिंदी में आने वाली इस सीरीज में असल जिंदगी में चाचा-भतीजे की जोड़ी वेंकटेश और राणा पहली बार एक साथ काम करेंगे। ‘‘दम मारो दम'' और ‘‘बेबी'' जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके राणा ने कहा कि वह अपने चाचा वेंकटेश के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। अभिनेता (36) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत खास है। मेरे चाचा वेंकटेश और पहली बार किसी लंबी कहानी पर नेटफ्लिक्स के साथ काम करना बहुत खास है और वो भी ऐसी कहानी जो उससे काफी अलग है जो हमने अभी तक अपने करियर में की।'' वेंकटेश ने कहा कि अपने भतीजे के साथ काम करने के लिए यह सबसे सही सीरीज है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राणा के साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, हम सेट पर धूम मचाने जा रहे हैं और यह कार्यक्रम हमारे साथ काम करने के लिए एकदम सही है। मैं खुद भी रे डोनोवन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
- मुंबई। बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत के साथ शादी की है। इसी कारण इनको लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। नेहा कक्कड़ हाल में डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया। नेहा ने बताया कि उन्होंने अपने पति रोहनप्रीत सिंह से फैमिली स्टार्ट करने के बारे में बात नहीं की है और वो इस बारे में ज्यादा सोच भी नहीं रही हैं।नेहा कक्कड़ के अनुसार, 'मैंने और रोहू ने कभी इस बारे में सोचा नहीं कि हमारा बेबी हो। लेकिन भविष्य में जब भी हमारा बेबी होगा हम चाहेंगे कि वो गुंजन जैसा हो।Ó नेहा कक्कड़ को प्रतियोगी गुंजन का डांस काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया। सेट पर भी वो गुंजन के साथ काफी मस्ती करती नजर आईं।नेहा कक्कड़ गायिकी के क्षेत्र में तो अपना नाम कर ही चुकी हैं। इसके साथ-साथ वो टीवी इंडस्ट्री की भी जान बन चुकी हैं। नेहा इंडियन आइडल जैसे शो पर जज की भूमिका में नजर आती थीं। यह शो खत्म होने के बाद वो अलग-अलग शोज पर स्पेशल जज के रूप में पहुंच रही हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने नए गाने कांटा लगा को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं, जिसके लिए वो लगातार सोशल मीडिया और टीवी शोज पर एक्टिव हैं। इस गाने में उनके साथ हनी सिंह और टोनी कक्कड़ नजर आ रहे हैं।
- मुंबई। भारतीय फिल्मकार पायल कपाड़िया की डॉक्यूमेंट्री ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' ने टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में ‘ऐम्प्लीफाई वॉइसेज़ अवॉर्ड' जीता है। आयोजकों ने रविवार को इसकी घोषणा की। डॉक्यूमेंट्री का टीआईएफएफ के ‘वेवलेंथ फीचर' खंड में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन हुआ था। इसने जुलाई में कान फिल्म महोत्सव में ‘गोल्ड आई' पुरस्कार भी अपनी छोली में डाला था। टीआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह खबर साझा की है। टीआईएफएफ ने कपाड़िया और फिल्म के छायाकार, संपादक और भारतीय निर्माताओं में से एक राणाबीर दास का एक वीडियो संदेश भी साझा किया। कपाड़िया ने कहा, “हमें यह पुरस्कार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम वास्तव में इसकी सराहना करते हैं... हम अपने सभी दोस्तों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जो इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और जिन्होंने वास्तव में इसमें बहुत योगदान दिया है और जिनके बिना यह फिल्म संभव नहीं होता।” फिल्म निर्माता ने फिल्म के फ्रांसीसी निर्माताओं, थॉमस हकीम और जूलियन ग्रेफ को भी धन्यवाद दिया । मुंबई में रहने वाली निर्देशक की फिल्म में भारत के एक विश्वविद्यालय का छात्र अपनी पूर्व प्रेमिका को पत्र लिखता है।
- मुंबई। टीवी सीरियल बालिका वधू फेम साउथ फिल्म अदाकारा अविका गौर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी है। अविका गौर ने टीवी की दुनिया में करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने के बाद साउथ फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म नेट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेट पर स्ट्रीम की जा रही है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की स्ट्रीमिंग के बाद एक्ट्रेस अविका गौर ने मालदीव का ट्रिप प्लान किया है। जहां से एक्ट्रेस ने ये वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अविका गौर गहरे पानी में मस्ती करते दिख रही हैं।अविका गौर ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ मालदीव्स वेकेशंस पर गई हुई हैं। अपने वेकेशंस से अविका ने हॉट बिकिनी फोटोड शेयर की हैं। जिन्हें देख हर कोई दीवाना हो रहा है। अविका गौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अविका गौर ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अविका नीले रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं और सूरज की रोशनी में पोज दे रही हैं। अविका की ये सनकिस्ड तस्वीरें उनके ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी ने क्लिक की हैं।अविका गौर करीब 13 साल पहले प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'बालिका वधु' में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर घर- घर में लोकप्रिय हुई थीं। अविका गौर ने इस धारावाहिक में सालों तक काम किया। जिसके बाद आनंदी के किरदार को बड़ा दिखाना था तो अविका को धारावाहिक से दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने रिप्लेस कर दिया। प्रत्युषा को भी आनंदी के किरदार में बहुत पसंद किया गया था। इसके अलावा अविका गौर ससुराल सिमर का धारावाहिक में भी रोली के किरदार में नजर आई थीं। अब वे फिल्मों में सक्रिय हैं।
- अभिनेता शरत सक्सेना काफी बरसों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 'मिस्टर इंडिया , 'बजरंगी भाईजान , बांगबां जैसी बहुत सी फि़ल्मों में उन्होंने काम किया। खलनायक से लेकर चरित्र भूमिकाओं में उनका जवाब नहीं। शरत 71 साल हैं और इस उम्र में भी उन्होंने अपनी फिट बॉडी से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। हाल ही में 'शेरनी फि़ल्म में भी शरत सक्सेना द्वारा निभाए पिंटू भैया के किरदार को काफ़ी पसंद किया गया था।तकरीबन 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शरत सक्सेना का जन्म मध्यप्रदेश के सतना में हुआ था। अच्छी शिक्षा हो पाए इसलिए कम उम्र में ही परिवार भोपाल आ कर बस गया। शुरूआती स्कूलिंग वहीं हुई। शरत ने आगे की पढ़ाई जबलपुर में की और इंजीनियर बन गए। वे जबलपुर से 25 साल की उम्र में हीरो बनने का ख्वाब लिए मुंबई पहुंच गए। लेकिन बाबू बंबई नगरिया की कठिन डगरिया ने तो बड़ों-बड़ों के बड़े-बड़े ख्वाबों को 'सेटल कर दिया है। शरत जी भी बहुत जल्दी बंबई की कड़वी हकीकत से रूबरू हुए। कई दिन इधर-उधर धक्के खाए, लेकिन कहीं बात नहीं बनी। जब कई महीने बीत गए तो पिता जी ने चि_ी भेजी, जिसमें लिखा था कि ये वक़्त बर्बाद करना छोड़ो और कोई नौकरी ढूंढो। शरत जी ने भी कहीं बात ना बनती देख नौकरी कर ली, लेकिन शरत किसी ना किसी रूप में फि़ल्म सेट पर रहना चाहते थ। वे दिन में नौकरी करते. रात में फोटोग्राफी सीखते। फिर फोटोग्राफी पर ही पूरा ध्यान केन्द्रित किया। इसी दौरान प्रोफेशनल फोटोग्राफर चंदन घोष, जो उनके दोस्त थे, के साथ वे धर्मेन्द्र के भाई वीरेंद्र की फ़ोटो खींच रहे थे। लंच करते वक़्त वीरेंद्र देओल ने शरत की तरफ़ देखते हुए पूछा तुम भी क्या एक्टर बनना चाहते हो ?शरत जी ने हां में सिर हिलाया तो वीरेंद्र जी ने उनसे उनकी फ़ोटो मांगीं। शरत भागकर अपने कमरे पर गए और फ़ोटो लाकर वीरेंद्र जी को दे दीं। वीरेंद्र जी ने फ़ोटोज़ रख ली और अगले दिन अपने प्रोड्यूसर को दिखाईं। प्रोड्यूसर को एक किरदार के लिए शरत जी फिट लगे और इस तरह 'बेनामÓ फि़ल्म से उनके करियर की शुरुआत हुई। शरत सलीम खान को पहले से जानते थे। लिहाज़ा अक्सर उनसे मुलाकात होती रहती थी। एक दिन जब शरत सलीम साब के यहां गए तो वहां जावेद अख्तर भी बैठे थे। 'काला पत्थर की कहानी लिखी जा रही थी। शरत को देखते हुए सलीम साब ने जावेद से कहा कि शरत को 'धन्नाÓ का रोल दे दें । जावेद साब को भी शरत जी इस रोल के लिए सही चुनाव लगे। सलीम साब ने शरत जी से कहा कि वो यश चोपड़ा जी के पास जाएं और उनसे कह दें कि मुझे सलीम-जावेद ने भेजा है । शरत जी सलीम साब के घर से निकल सीधा यश चोपड़ा के ऑफिस गए और सलीम खान का रेफरेंस दिया। यश जी ने शरत को फाइनल कर दिया। सलीम-जावेद की जोड़ी की वजह से उन्हें बाद में कई फिल्में मिली।चूंकि शरत जी के पिताजी एथलीट थे, उन्हें देख-देख शरत को भी बचपन से ही कसरत में रुचि हो गई थी। लिहाज़ा जब बंबई पहुंचे तो अच्छे-खासे हट्टे-कट्टे थे, लेकिन उन्हें हीरो के रोल तो नहीं मिले, लेकिन खलनायक के चमचो के रोल में उन्हें फिट मान लिया गया। एक लंबे अरसे तक एक जैसे ही किरदार किए। उनका कहना है कि बेहतर फिटनेस के बाद भी उन्हें हीरो के रोल के लिए उपयुक्त नहीं माना गया। उम्र के साथ उन्होंने चरित्र भूमिकाएं की और सलीम खान के बाद सलमान खान ने उनकी काफी मदद की । यहां तक उनकी बेटी वीरा को गाने का मौका भी सलमान ने ही दिया। शरत की बेटी वीरा ने अपना पहला गाना रिकॉड किया 'आय फाउंड लवÓ इस गाने को बाद में 'रेस 3Ó में इस्तेमाल किया गया था। वीरा सक्सेना एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने गुलशन देवैया की फि़ल्म 'हंटर में बतौर अभिनेत्री काम किया।शरत सक्सेना आज भी अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं इसीलिए 71 साल की उम्र में भी उनका कसरती बदन देखकर लोग आश्चर्य करते हैं। शरत ने फिल्मों में अपने एक्शन सीन खुद किए हैं जिसके कारण उन्हें 12 बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
- मुंबई। अभिनेत्री नाभा नतेश का कहना है कि वह तेलुगु में बनी हिंदी फिल्म ‘अंधाधुन' के रीमेक को एक नई फिल्म मानती हैं और वह अपने अभिनय की मूल फिल्म के किरदार से तुलना नहीं चाहती हैं। ‘अंधाधुन' का तेलुगु में ‘माइस्ट्रो' नाम से रीमेक बना है, जिसमें सोफी का किरदार नतेश ने निभाया है। मूल फिल्म में यह किरदार राधिका आप्टे ने निभाया था। 2018 में आई ‘अंधाधुन' को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था। नतेश ने कहा कि वह इस चक्कर में पड़ने से बची हैं कि आप्टे ने किरदार को किस तरह से निभाया था। उनकी कोशिश है कि चरित्र में नयापन बना रहे। उन्होंने कहा, “ मैं इससे तुलना नहीं चाहती थी कि उन्होंने (आप्टे) मूल फिल्म में किरदार को किस तरह से निभाया है। चरित्र को लेकर मेरी कोशिश उस शख्स की मानसिकता को समझने की थी जिसे एक दृष्टिबाधित व्यक्ति से प्यार हो जाता है।” ‘माइस्ट्रो' में नितिन भी हैं जो दृष्टिबाधित पियानो वादक हैं। यह किरदार मूल फिल्म में आयुष्मान खुराना ने निभाया था। इस फिल्म के निर्देशक मेरलपका गांधी हैं और निर्माता ‘श्रेष्ठ मूवीज़' है। इसका प्रसारण डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर किया जा रहा है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी हैं। मूल फिल्म में उनका किरदार तब्बू ने निभाया था। ‘अंधाधुन' फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
- मुंबई। बॉलीवुड के कई एक्टर्स फिर से फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। हाल ही में 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेसेस भाग्यश्री और मधु कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में नजर आई हैं तो वहीं ईशा देओल जल्द ही अजय देवगन की वेब सीरीज 'रुद्र' में नजर आएंगी। वहीं अब एक और एक्टर बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। जाने माने एक्टर फरदीन खान लंबे समय बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं।फरदीन खान विस्फोट नाम की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म में फरदीन के साथ रितेश देशमुख नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों साल 2007 में आई फिल्म हे बेबी में नजर आए थे। वहीं फरदीन की आखिरी फिल्म दूल्हा मिल गया है जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। विस्फोट फिल्म वेनेजुएला की फिल्म रॉक, पेपर, सीजर्स का हिंदी रीमेक है जिसे संजय गुप्ता प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का नाम तय नहीं किया गया है और फिल्म की शूटिंग दो हफ्तों में मुंबई में शुरू होगी। ्रबीते साल ही फरदीन खान कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में स्पॉट किए गए थे। तभी से उनके कमबैक को लेकर खबरें आ रही थीं। हाल ही में वे तब चर्चा में आए थे जब उनके शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया था। उनका वजन बढ़ गया था जिसके कारण लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। इसके बाद कड़ी डाइट और मेहनत से फरदीन ने 18 किलो वजन कम कर दिखाया था।---
- मुंबई । फिल्मकार सुजीत सरकार की फिल्म 'दीप6' 26वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अभिनेता तिलोत्तमा शोम और चंदन रॉय सान्याली अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्माताओं ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। फिल्म को 'ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा' खंड के तहत प्रदर्शित किया जाएगा, जोकि सिनेमा के व्यापक विषयों और शैलियों को प्रस्तुत करता है। इस खंड में एशियाई कलाकारों की नयी और असाधारण फिल्में शामिल हैं। मधुजा मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सुजीत सरकार और राइजिंग सन प्राइवेट लिमिटेड के रॉनी लाहिरी, अविक मुखोपाध्याय और एडिटएफएक्स स्टूडियोज ने किया है। "दीप6" की कहानी 2011 के कोलकाता शहर पर आधारित है। फिल्म में सुमीत ठाकुर, माया घोष, सुमंत मुखर्जी और दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की यह आखिरी फिल्म है। पिछले साल नवंबर में उनका निधन हो गया था। सुजीत सरकार ने कहा कि फिल्म समारोह में "दीप6" के प्रदर्शन की घोषणा से वह बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्मकार ने एक वक्तव्य में कहा, "मैं मधुजा को कई वर्षों से जानता हूं। इस अनूठी फिल्म में उनके और अपने करीबी दोस्त अविक मुखोपाध्याय के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रॉनी और मैं हमेशा से ही कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। फिल्म से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।" बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव छह से 15 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा।
- लास एंजिलिस। अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) ने सदस्य के रूप में संस्थान में शामिल किया है। पीजीए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीजीए एक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है जो फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया में निर्माता टीम के सभी सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व, सुरक्षा और प्रचार करता है। स्क्रिप्टेड, नॉन-फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और न्यू मीडिया क्षेत्र में पूरी निर्माता टीम में इसके 8,000 से अधिक सदस्य हैं। पीजीए ने टि्वटर पर इस बात की घोषणा की।पीजीए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंमरशिप मनडे : प्रोड्यूसर्स गिल्ड एक सदस्य के रूप में अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करता है। श्रीमति चोपड़ा जोनस ‘द व्हाइट टाइगर' समेत 14 परियोजनाओं का निर्माण कर चुकी हैं।'' प्रियंका ने सदस्य के रूप में शामिल किए जाने पर बुधवार को ट्वीट कर पीजीए का आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘पीजीए में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने के लिए आभारी हूं। धन्यवाद प्रोड्यूसर्स गिल्ड।'' ‘‘फैशन'', ‘‘कमीने'' और ‘‘बाजीराव मस्तानी'' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के जरिए देश में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रियंका (39) उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी सफलता हासिल की है। प्रियंका ‘‘क्वांटिको'' जैसे टेलीविजन शो के अलावा ‘‘बेवॉच'' और ‘‘इज़न्ट इट रोमांटिक'' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका की निर्माता कंपनी पर्पल पेबल्स पिक्चर्स कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘‘वेंटिलेटर'' और ‘‘पानी'' शामिल हैं।