नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार होगी पेट्रोलिंग
-बाढ़ से सावधानी के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराने के निर्देश
राजनांदगांव। इन दिनों लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बहने से दो लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मोंगरा बैराज एवं अन्य जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जल का स्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है। बाढ़ से सावधानी के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराने कहा गया है। अधिकारियों के साथ बैठक में कलेक्टर डोमन सिंह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लोग नहीं जाएं। बाढ़ को देखते हुए सावधानी एवं सजगता रखने की जरूरत है। नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारी निरीक्षण करें तथा पुलिस बल की पेट्रोलिंग होते रहे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नदी के किनारे बेरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारी मुख्यालय में रहेेंगे और विधानसभा प्रश्रों के उत्तर समय पर देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से हरेली तिहार के गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के गोठानों में गोबर की खरीदी अबाधित रूप से होनी चाहिए। वर्मी कंपोस्ट निर्माण के कार्य भी साथ में होते रहे। उन्होंने गोमूत्र खरीदी के संबंध में जानकारी ली।














Leave A Comment