ब्रेकिंग न्यूज़

 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई

 - अवमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर 68 हजार रूपए का अर्थदण्ड
- विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच जारी

राजनांदगांव  । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावट खोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा हर्षिता ट्रेडर्स से शिव गोल्ड चक्की आटा, विष्णु किराना स्टोर्स कलकसा से सितार पान मसाला, एमवाय ट्रेडर्स अर्जुनी से राइस ब्रान तेल, जय शक्ति स्टोर्स अर्जुनी से राज भोग चक्की आटा, श्री बजरंग किराना स्टोर्स खुज्जी से चना दाल, शिव कुमार देवांगन किराना स्टोर्स खुज्जी से मूंग दाल, नागवानी कान्फेक्सनरी से लड्डू बर्फी, लक्ष्मीनारायण स्वीट्स से मिल्क ड्राई फ्रूट स्वीट्स, लक्ष्मी किराना डोंगरगांव से चायपत्ती, साहू किराना स्टोर्स छुरिया से भोरमदेव चक्की फ्रेश आटा एवं बंसल सोयाबीन तेल, जय भोले किराना स्टोर्स टप्पा डोंगरगांव से चना सत्तू, ओलिव पिज्जा राजनांदगांव से पिजा, तमन्ना इंटरप्राइजेज से हाईड एंड सीक बिस्कुट, दृष्टि फूड एण्ड डेरी से पनीर, यदु डेयरी राजनांदगांव से दूध, नमो ट्रेडिंग इमाम चौक राजनांदगांव से चीस एनालाग, ए-1 डेयरी से पनीर, होटल एरीना से प्याज ग्रेवी, होटल ग्रैंड विस्टा से पनीर, मोती स्वीट्स राजनांदगांव से पनीर, ओम चना किराना से पास्ता, तेल एवं बेसन, बिंदल मिठास डोंगरगढ़ से पनीर, बेसन लड्डू एवं घेवर तथा काश्वी इंटरप्राइजेज डोंगरगढ़ से बेसन लड्डू एवं मगज लड्डू, न्यू लीला होटल एवं स्वीट्स मोहरा रोड से बूंदी लड्डू, समोसा, भजिया एवं चिवड़ा के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, परिवहन नाकों एवं अन्य प्रमुख मार्गों व माध्यमों से जिले में प्रवेश करने वाले सभी खाद्य पदार्थों पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति में अमानक अथवा मिलावटी सामग्री बाजार व उपभोक्ताओं तक नहीं पहुँच सके इसके लिए विशेष रूप से अन्य राज्यों या बाहरी जिलों से भारी मात्रा में आने वाले खोवा (मावा), पनीर, घी तथा अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने और संदिग्ध खेप की तत्काल सैंपलिंग करने हेतु अधिकारियों की टीम को सक्रिय किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सामान्य रूप से परोसे जाने वाले बूंदी लड्डू पर भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों अवमानक पाए गए प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जैन डेयरी को पनीर के अवमानक पाए जाने पर 30 हजार रूपए, हरिओम डयरी को अवमानक पनीर पर 18 हजार रूपए, हिन्द पानी पाउच के अवमानक पाए जाने पर 10 हजार रूपए तथा लेमन साल्ट सॉफ्ट ड्रिंक के अवमानक पाए जाने पर 10 हजार रूपए का कुल 68 हजार रूपए अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। पूर्व में संकलित किए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर श्याम सिटी होटल डोंगरगढ़ का कुंदा, अन्नपूर्णा डेयरी राजनांदगांव का पनीर, विष्णु किराना स्टोर्स कलकसा का सितार पान मसाला, बसंतीलाल अग्रवाल डोंगरगढ़ का चोको जेम्स एवं पंकज ट्रेडिंग कंपनी राजनांदगांव का तुलसी पानी पाउच अवमानक पाया गया है, जबकि गणेश किराना स्टोर्स राजनांदगांव का सितार (पान मसाला) असुरक्षित पाया गया है। ये सभी प्रकरण वर्तमान में विवेचनाधीन हैं और इनमें शीघ्र जांच पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में यह विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से खाद्य सामग्री खरीदते समय सचेत एवं जागरूक रहने, खुली एवं संदिग्ध सामग्री से बचने, पक्की रसीद लेने की अपील की गई है। खाद्य सामग्री विशेषकर पैकेट बंद सामान, दूध, खोवा, पनीर, मिठाई एवं तेल खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा एफएसएसआईए लाइसेंस नंबर जांचे। त्योहारी सीजन के दौरान अत्याधिक चमकीले रंगों वाली मिठाइयों, अत्यधिक सस्ती दरों पर उपलब्ध खोवा व पनीर एवं खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों को खरीदने से बचें। किसी भी प्रतिष्ठान से खाद्य सामग्री की खरीददारी करते समय बिल व रसीद अवश्य प्राप्त करें। किसी भी दुकान, होटल या डेयरी में मिलावटी, अमानक अथवा बासी खाद्य सामग्री के विक्रय की आशंका होने पर उसकी सूचना तत्काल कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर या सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दी जा सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english