ब्रेकिंग न्यूज़

 खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव:  कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक वोटों से दी शिकस्त
  राजनांदगांव।  खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कोमल सिंह जंघेल को 20 हजार 176  वोटों से शिकस्त दी है।  इस उपचुनाव में कांग्रेस, भाजपा को मिलाकर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के कोमल जंघेल के अलावा बाकी सभी 8 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। 
 राजनांदगांव के बीज निगम परिसर में हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला  आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। हालांकि बीच में भाजपा प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम किया।  15वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंच गए।  
  मतगणना के दौरान पूरे समय भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल बीज निगम परिसर के अंदर ही बैठे रहे। 18 राउंड पूरा होने के बाद कोमल बाहर निकले और मीडिया से कहा कि जनता का जो निर्णय है, वह स्वीकार है।   उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब, साड़ी और रुपयों के बल पर चुनाव लड़ा, लेकिन हमारे कार्यकर्ता पूरी दम से डटे रहे। कांग्रेस ने जिला बनाने के साथ जो घोषणाएं की, उसका असर हुआ है। अब हम लोग उसके पूरा होने का इंतजार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि यह खैरागढ़ की जनता की जीत है। भूपेश सरकार के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई है।इस बीच मतगणना स्थल पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने सेमीफाइनल जीत लिया है और 2023 में होने वाले फाइनल चुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और कांग्रेस के  सभी विधायकों की मेहनत के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। मरकाम ने कहा कि कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं ने उसी तरह कड़ी मेहनत की है। नए जिले निर्माण की घोषणा के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना हर वादा पूरा करती रही है। घोषणा के अनुसार 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को नया जिला बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 14 टेबल पर 21 राउंड की गणना के बाद परिणाम सामने लाए। हर मेज पर 3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हर मेज पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना के काम पर निगाह रखेंगे।
 ये 10 उम्मीदवार थे मैदान में
 यशोदा वर्मा - कांग्रेस
कोमल जंघेल - भाजपा
नरेंद्र सोनी - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
मोहन भारती - राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
अरुणा बनाफर - निर्दलीय
साधुराम धुर्वे - निर्दलीय
नितिन कुमार भांडेकर - निर्दलीय
विप्लव साहू - फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
ढालचंद साहू - आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोषी प्रधान - गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
चुनाव में  78.48 प्रतिशत मतदान 
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव में 78.48 प्रतिशत मतदान हुआ।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english