ब्रेकिंग न्यूज़

इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था: सूर्यकुमार

कोलंबो/ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करने के बाद कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था और उन्होंने 175 रन बनाकर विरोधी टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया। सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ''इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। पहले बल्लेबाजी करते समय यह कहना मुश्किल था कि प्रतिस्पर्धी स्कोर कितना होता। लेकिन जैसे ही हम 175 पर पहुंचे तो हमें लगा कि हमने प्रतिस्पर्धी स्कोर से 15-20 रन अधिक बना लिए हैं। 155 रन पर यह बहुत करीबी मुकाबला होता। भारतीय कप्तान ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा वे खेलना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा, हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे। इशान ने भी उसकी तरह की बल्लेबाजी की (जैसी वह पिछले कुछ मुकाबलों और घरेलू क्रिकेट में कर रहा था)। इशान ने कुछ अलग सोचा। एक रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद किसी को जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी और उसने कमाल का काम किया।'' उन्होंने कहा,  जिस तरह से उन्होंने (तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह) ने बल्लेबाजी की, वह काबिलेतारीफ है। हार्दिक ने नई गेंद से प्रहार किया और फिर बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। सभी को योगदान देते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि पावर प्ले में तीन-चार विकेट गंवाने के बाद आप मैच में पीछा ही करते रह जाते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english