ब्रेकिंग न्यूज़

 बच्चों के विकास में जन्म के पश्चात प्रारंभिक दो वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण - कलेक्टर

0- दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित
0- कलेक्टर सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव गुरुवार को सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिशुवती माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के लिए सही एवं संतुलित पोषण आहार देने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के जन्म के पश्चात प्रारंभिक दो वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इस अवधि में मस्तिष्क का तीव्र विकास होता है। इसलिए बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को घर पर तिरंगा पौष्टिक भोजन देने के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले रेडी-टू-ईट आहार के उपयोग करने कहा। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, स्वस्थ खान-पान एवं बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने सीआरसी ठाकुरटोला के विभिन्न सेवा इकाइयों एवं ओपीडी का निरीक्षण कर विशेषज्ञों एवं लाभार्थियों से चर्चा की तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम में पद्मश्री पुखराज बाफना ने स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत अभिभावकों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संतुलित आहार, मातृ स्वास्थ्य एवं बाल पोषण पर विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई एवं छह माह तक के शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english