ब्रेकिंग न्यूज़

 खनिजों का अवैध परिवहन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सुरगी, सिंघोला, करमतरा, सोमनी, धीरी, सांकरा, जोरातराई, मुढ़ीपार, भर्रेगांव तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम ढारा, मोहारा, अण्डी, चिद्दो, शिवपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। 
जिसमें भण्डारपुर निवासी सत्यपाल निषाद के स्वामित्व की ट्रैक्टर स्वराज सोल्ड लाल रंग से भण्डारपुर निवासी वाहन चालक टीकम निषाद द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया। इसी तरह खपरवाड़ा निवासी लोकेश कुमार चंद्राकर के स्वामित्व की हाईवा 12 चक्का सीजी 04 केपी 9255 से ग्राम पलारी निवासी वाहन चालक हेम प्रकाश तथा ग्राम बोरसी निवासी जितेन्द्र साहू के स्वामित्व की हाईवा 12 चक्का सीजी 07 सीएन 2697 से ग्र्राम परसदा निवासी वाहन चालक दिनेश कुमार साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार नागपुर निवासी अंकित भाई सूद के स्वामित्व की ट्रक 12 चक्का एमएच 40 सीडी 4770 से ग्राम बरबसा निवासी वाहन चालक विनय कुमार पटेल द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सुरगी को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english