ब्रेकिंग न्यूज़

टेकारी में ग्रामीण ‌सभा ने असामाजिक तत्वों को दी स्वेच्छा से गतिविधियां ‌बंद करने ‌की चेतावनी

रायपुर। ग्राम में असामाजिक तत्वों द्वारा संचालित किये जा रहे अवैध गतिविधियों से ग्राम में व्याप्त हो रहे अशांति के मद्देनजर ग्रामीणों की मांग पर ग्रामीण सभा ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का‌ सर्वसम्मत निर्णय लिया है । इस निर्णय के तहत इन गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर ग्रामीण व्यवस्था अथवा प्रशासनिक कार्यवाही करने / कराने के पहले उन्हें स्वेच्छा से इन गतिविधियों को विराम देने का‌ आग्रह किया गया है । साथ ही दूकानदारो से डिस्पोजल व पानी पाऊच भी नहीं उपलब्ध कराने व पियक्कड़ों को सार्वजनिक ‌स्थलो में नहीं पीने - पिलाने  का भी अनुरोध किया गया है । कल सोमवार से इस पर अमल करने का आग्रह करते हुये आसन्न 30 अप्रैल तक इस आग्रह का प्रभाव देखने के बाद आगामी बैठक में इसकी समीक्षा कर इस संबंध में आगामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया है । इस दरम्यान पुलिस अथवा आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी इन गतिविधियों में लिप्त तत्वों के ही होने की चेतावनी दी गयी है ।
     ज्ञातव्य हो कि पिछले कुछ समय से ग्रामीणों की ढिलाई के चलते कतिपय असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया है । वे शराब व गांजा ला चोरी - छिपे शराब बेचना शुरू कर दिये हैं । इनमें सर्वाधिक हिस्सेदारी अपने लिये शराब लेने भट्ठी जाने वालों का है जो दूसरों के मंगाने पर शराब लाने की बात कह शराब का जखीरा ला बेचते अथवा किसी माध्यम से बिकवाते हैं । पीने -पिलाने वाले भी खेल मैदान , मंदिरों  व पानठेलों ‌व‌ होटलों के पीछे व तालाब पार में बैठ चोरी - छिपे शराब व गांजा पीते - पिलाते हैं । गांजा ने भी गांव का माहौल काफी हद तक खराब कर दिया है और खासकर नौनिहाल इसके चपेट में आ रहे हैं । इसी सब के चलते ग्राम का माहौल खराब हो चला था और ग्रामीणों का आक्रोश बैठक में दिखा । बैठक में सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों व जागरूक ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे अपने -अपने वार्डों में लिप्त ऐसे तत्वों को ग्रामीण सभा के निर्णय की जानकारी दे उन्हें समझाईश दें और न मानने वालों की जानकारी ग्रामीण सभा को दें ताकि उनके खिलाफ प्रभावी रणनीति बनायी जा सके । इसकी मुनादी भी ग्राम में करवाने का निर्णय लिया गया है ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english