ब्रेकिंग न्यूज़

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु जिले में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर/ भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिले में निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यह प्रशिक्षण जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा प्रदान किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 04 मई से प्रारंभ होकर 04 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चली थी, जिसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष की आयु वर्ग के, न्यूनतम 8वीं से लेकर स्नातक/डिप्लोमा उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों द्वारा भारतीय सेना के वेबपोर्टल www.joinindianarmy.com पर अग्निवीर श्रेणियों—अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं/8वीं), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर (नर्सिंग सहायक/सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा एवं धर्म शिक्षक)—के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे।
प्रशिक्षण जिला एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों तथा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक वेबपोर्टल erojgar.cg.gov.in पर 30 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, रायपुर अथवा दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english