ब्रेकिंग न्यूज़

 बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजनांदगांव जिले ने दर्ज की प्रगति

 - राज्य रैंकिंग में बड़ा सुधार, 90-100 प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों की संख्या में हुई वृद्धि
राजनांदगांव  । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होते ही जिलों की रैंकिंग एवं टॉप-टेन विद्यार्थियों की जानकारी के साथ जिलेवार एवं स्कूलवार परिणामों का विस्तृत अवलोकन किया गया। अवलोकन उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि राजनांदगांव जिले ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रगति दर्ज करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। जिले के कुल 166 हाई स्कूलों में से 44 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है। वहीं 64 स्कूलों ने 90 से 99 प्रतिशत के बीच परिणाम दर्ज किया। इस प्रकार कुल 166 स्कूलों के विरूद्ध 108 स्कूलों में 90 से 100 प्रतिशत परिणाम रहा, जो जिले के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस बेहतर प्रदर्शन के फलस्वरूप जिले ने राज्य स्तर पर पिछले वर्ष के 25वें स्थान से सुधार करते हुए 9वां स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के 89.41 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ जिले ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम भी 68.76 प्रतिशत से बढ़कर 89.41 प्रतिशत पहुंच गया, जो 20 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
हायर सेकेंडरी स्तर पर कुल 112 स्कूलों में से कला संकाय में 23 स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया, जबकि 36 स्कूलों ने 90 से 99 प्रतिशत के बीच परिणाम दर्ज किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले को राज्य स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त हुआ। वाणिज्य संकाय में 58 स्कूलों ने 90 से 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, वहीं विज्ञान एवं गणित संकाय के 76 स्कूलों तथा कृषि संकाय के 7 स्कूलों ने भी 90 से 100 प्रतिशत के बीच परिणाम हासिल कर जिले के प्रदर्शन को मजबूत बनाया। कक्षा 12वीं के परिणामों में भी सुधार दर्ज किया गया है। जहां गत वर्ष 82.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, वहीं इस वर्ष 87.56 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो 5.31 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कक्षा 10वीं में जहां पिछले वर्ष 3908 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 5614 हो गई, जो 1700 से अधिक बच्चों ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी का स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में गत वर्ष 3842 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष 4888 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया, जो 1000 से अधिक की वृद्धि है।  
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रभास कुमार सिंह बघेल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने समर्पित होकर कार्य किया। नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत मार्गदर्शन, नियमित मॉनिटरिंग एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले को यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल हुई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english