ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम मंगलतराई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर
-शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर प्रसन्नचित हुए हितग्राही, सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की
-शिविर में बड़ी संख्या में शामिल हुए मंगलतराई सहित 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, 105 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम मंगलतराई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत मंगलतराई सहित मंगलतराई कलस्टर में शामिल आसपास के 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। हाई स्कूल मैदान मंगलतराई में आज आयोजित शिविर में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री मनीष झा, जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी सहित अन्य अतिथियों के द्वारा स्वामीत्व योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 11 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 10 हितग्राहियों को मनरेगा जाॅब कार्ड, 08 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, 08 हितग्राहियों को बैटरी स्प्रेयर, 04 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाॅक्स वितरण, 05 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन का स्वीकृति आदेश के अलावा शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। इस अवसर पर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों एवं ग्रामीणों ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम मंगलतराई में आज आयोजित इस जनसमस्या निवारण शिविर की भूरी-भूरी सराहना की। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। इस अवसर जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो ने बाल विवाह को एक सामाजिक अपराध बताते हुए शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। ग्राम मंगलतराई में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 105 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री कौड़ो ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके वास्तविक मांगों एवं समस्याओं से रूबरू होने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जमीनी स्तर पर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का आकलन करने के अलावा आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम ने इस भीषण गर्मी में भी जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्हांेने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेस निरोटी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविरों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मांगों की ओर आला अधिकारियों की ध्यान आकृष्ट भी कराया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री मनीष झा ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। जिसे ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर शासन के जनकल्याण्कारी योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल की जा रही है। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा मंगलतराई शिविर में प्राप्त कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में स्थान में बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलतराई में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पुसावड, नर्रालगुड, मरदेल, लिमउडीह, सुरडोंगर, मथेना, सिंघोला, बेलोदा, चिहरो, मंगलतराई, आमाडुला और घोटिया सहित 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 94, राजस्व विभाग को 27 एवं वन विभाग को 28 सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 205 आवेदन में से 105 आवेदनों का निराकरण किया गया।








.jpg)
.jpg)


Leave A Comment