ब्रेकिंग न्यूज़

 22 मई को दुर्ग, धमधा और भिलाई क्षेेत्र में लगेंगे निवारण शिविर

 दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के लिए आयोजित ’सुशासन तिहार-2026’ का सफल संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 मई 2026 (शुक्रवार) को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के अंतर्गत विशेष जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-03 मदर टेरेसा नगर के वार्ड क्रमांक 37 स्थित शीतला मंदिर डोमशेड में विशेष शिविर सजेगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 30 से 37 एवं 52 से 56 तक के क्षेत्र, जिनमें प्रगति नगर, मदर टेरेसा नगर, बैकुण्ठधाम, संतोषी पारा, वीर शिवाजी नगर, शारदा पारा, श्याम नगर, संत रविदास नगर और सेक्टर-1 से सेक्टर-3 के विभिन्न भाग के नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत धमधा के अंतर्गत सांस्कृतिक भवन तमेर पारा वार्ड 11 में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 और 14 के निवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम बेलौदी में विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके दायरे में ग्राम पंचायत नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, खुर्सीडीह, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, गनियारी, बेलौदी, मालूद, पीपरछेड़ी, चिखली, कोटनी और मोहलई के ग्रामीण शामिल होंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english