नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का संदेश
0- राहुद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नीर चेतना अभियान
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम राहुद में आज जनसमस्या निवारण शिविर में नीर चेतना अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत राहुद में ‘‘नीर चेतना अभियान’’ के तहत् ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं जल संचयन शपथ का आयोजन किया गया। शिविर में जागृति स्व-सहायता समूह के नेमिन साहू, पदमा साहू, धनेश्वरी साहू, लिलेश्वरी, रोहिणी साहू एवं सोमिन साहू द्वारा जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और व्यवहारिक समझ विकसित की गई।












Leave A Comment