ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल में छत्रपति शिवाजी प्रतिमा का 6 को अनावरण करेंगे राज्‍यपाल डेका

-हिंदी नाटक ‘शिव शौर्य’ के बेजोड़ मंचन के अलावा विविध प्रस्‍तुतियों से भव्य होगा छत्रपति शिवाजी राज्‍याभिषेक दिवस समारोह
 रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में छह जून को एक भव्‍य समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासन पर बैठी खूबसूरत प्रतिमा का अनावरण राज्‍यपाल रमेन डेका करेंगे। इस मौके पर संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह के कुमुदिनी वरवंडकर रंगमंच पर करीब 75 मिनट के हिंदी नाटक ‘शिव शौर्य’ का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा शिवाजी महाराज से संबंधित विविध प्रस्‍तुतियां होंगी। साथ ही छत्‍तीसगढ़ के प्रथम नागरिक राज्‍यपाल डेका का मागदर्शन भी मिलेगा। 
मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि शुक्रवार को अपरान्‍ह लोक भवन में राज्‍यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्‍हें छह जून को शाम 06:30 बजे आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राज्‍याभिषेक दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। राज्‍यपाल ने महाराष्‍ट्र मंडल के प्रतिनिधि मंडल के इस निमंत्रण को सहर्ष स्‍वीकार करते हुए छह जून को कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे. प्रति वर्षानुसार होने वाला यह कार्यक्रम इस बार शिवाजी महाराज की सिंहासन पर बैठी प्रतिमा के अनावरण के कारण विशेष हो गया है। बताते चलें कि चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन के लॉन एरिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाएगी।  
उपाध्‍यक्ष गीता दलाल के अनुसार इस मौके पर अभिषेक बक्षी निर्देशित हिंदी नाटक ‘शिव शौर्य’ का मंचन भी प्रस्‍तावित है। 25 से अधिक कलाकारों वाले इस नाटक के मंचन के अलावा श्रावणी मुकादम शिवाजी महाराज के व्‍यक्तित्‍व व जीवन पर आधारित नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। इधर शिवाजी महाराज की मां जिजाऊ बाई के आत्‍मचिंतन पर वरिष्‍ठ रंगसाधक अपर्णा कालेले का अभिनय देखने को मिलेगा। समारोह के अध्‍यक्षीय संबोधन में मंडल अध्‍यक्ष अजय काले महाराष्‍ट्र मंडल के जारी प्रकल्‍पों की जानकारी देते हुए भावी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। 
 कार्यक्रम को भव्‍यता प्रदान करने के लिए अभी से विविध समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लोक भवन में राज्‍यपाल से मिलने वालों में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा, अध्‍यक्ष काले व उपाध्‍यक्ष गीता दलाल सहित सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी शामिल रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english