ब्रेकिंग न्यूज़

 महिलाओं ने कांटा- चम्मच से गिलास में डाली चूड़ियां, खूब किया डांस

0- महाराष्‍ट्र मंडल के रोहिणीपुरम केंद्र की मासिक बैठक में गीत- संगीत, गेम्‍स, मस्‍ती के साथ भावी कार्यक्रमों पर चर्चा 
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने मई महीने की मासिक बैठक में गेम्स, गीत, संगीत के साथ जमकर मस्ती की। बैठक का इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 स्थित रीना बाबर के रास डांस स्टूडियो में हुई। अब जब बैठक डांस स्टूडियो में हो और महिलाएं डांस न करें, ऐसा कैसे हो सकता है? महिला सभासदों ने बैठक की शुरुआत राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। 
रीना बाबर, अनुभा साडे़गांवकर और राजश्री वैद्य की ओर से आहूत की गई बैठक में हनुमान चालीसा पाठ के साथ महिलाओं ने गेम खेला। इसमें टेबल पर चूड़ियां बिखेर दी गई। अब कांटा- चम्मच की मदद से चूड़ियों को उठाकर गिलास में डालना था। निर्धारित एक मिनट में सबसे ज्यादा चूड़ियां में ऋतु बहिरट ने डालीं और वे विजेता रहीं। उप विजेता अनिता लांगे तो तीसरे स्‍थान पर विशाखा पोगडे रहीं। इसके पश्चात हर महीने की मीटिंग किसके यहां होगी, यह निश्चित किया गया। फिर सभी ने गानों पर मजेदार डांस किए। महाराष्‍ट्र मंडल के मेस से मंगाए गए स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाते हुए महिलाओं ने बैठक का समापन किया। 
इस अवसर पर अलका कुलकर्णी, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराडपांडे, संध्या खंगन, अचला मोहरीकर, मीरा कुपटकर, मंगला पुराणकर, जयश्री गायकवाड़, शीतल कंबलकर, प्राची जोशी, सोनाली कुलकर्णी, मीना विभूते, स्मिता बल्की, वीणा वंडलकर, अक्षदा बहिरट, प्राची गनौदवाले, साधना बहिरट, रचना ठेंगड़ी सहित अनेक सभासद उपस्थित रहीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english