ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर : बैगा बच्चे तैराकी का ले रहे हैं आनंद

गौरेला पेंड्रा मरवाही. जिला स्तरीय ‌ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ‌ नगर  पालिका परिषद पेंड्रा के तरणताल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित  किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में आकांक्षी विकासखंड गौरेला के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा जाति के बालक और बालिकाओं को विशेष अवसर दिया गया है। बैगा परिवार मुखिया से मान मनौव्वल करके उनके गांव से स्वीमिंगपूल तक लाया गया है। जो प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों पालियों में  तैराकी के  खेल कौशल से रूबरू व पारंगत हो रहे हैं।
            राष्ट्रीय स्तर के पदक प्राप्त खिलाड़ी प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यों तों तैराकी खेल को सीखने के लिए ज्यादा समय चाहिए, लगातार अभ्यास से ही इस विधा को सीखा जा सकता है, दूरस्थ अंचल से आकर सभी विधा को नहीं सीखा जा सकता। इसमें फ्रीस्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटर स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, मिडले आदि को इतने कम समय पर नहीं सीखा जा सकता। लेकिन ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विशेष पिछड़ी जनजाति के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शिविर में रह कर बैगा बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है। यों तो ईन बैगा बच्चों को जंगल पहाड़ नदी-नालों  से रोज पाला पड़ता है लेकिन तरणताल में और नदी में बहुत अंतर होता है जिसे ये खिलाड़ी नजदीक से अनुभव लेकर प्रफुल्लित हैं। शिविर को सफल बनाने में दिनेश सिंह दाऊ प्रभारी अधिकारी, टीम के सदस्य सोमेश्वर सिंह धुर्वे, राजेन्द्र केंवट और न्यासा पैकरा लगातार लगे हुए हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english