ब्रेड कारखाना की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण
-गंदगी मिलने पर 25000 रू. की पेनाल्टी कर स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिये
रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 टीम द्वारा जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत डॉ ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत डुमरतालाब क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में संचालित ब्रेड कारखाना की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान ब्रेड फैक्टरी में गदगी पायी गयी एव प्राप्त जनशिकायत सही मिली । ब्रेड कारखाना को आवासीय क्षेत्र मे चलाया जाना पाया गया। इस पर जोन 7 जोन कमिश्नर ने संबंधित ब्रेड कारखाना के संचालक को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था सुधारने एव शीघ्र स्वतः आवासीय क्षेत्र के बाहर ब्रेड कारखाना को ले जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, साथ ही गन्दगी पाए जाने पर तत्काल 25000 रूपये की पेनाल्टी करने के निर्देश दिये। इस हेतु सबंधित संचालक ने जोन 7 जोन कमिश्नर से एक माह का समय देने की मांग की। जोन 7 जोन कमिश्नर ने समयावधि तक ब्रेड कारखाना को आवासीय क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अभियान के दौरान नगर निगम जोन 7 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री संतोष चंद्राकर सहित नगर निगम जोन 7 के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही। रायपुर नगर निगम जोन 7 द्वारा प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।









.jpg)
.jpeg)


Leave A Comment