ब्रेकिंग न्यूज़

 नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन से 21 लोगों की मौत

काठमांडू. नेपाल में पिछले कुछ दिनों के दौरान बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लगातार हो रही बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में फिर बाढ़ आ गई, मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क यातायात बाधित हुआ। नेपाल पिछले महीने आई विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ से अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बाढ़ में कम से कम 1,453 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। शनिवार रात पाल्पा जिले की माथागढ़ी ग्रामीण नगरपालिका में भूस्खलन के कारण एक मकान मलबे में दब गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह उनके शव बरामद कर लिए गए। अलग-अलग घटनाओं में पिछले चार दिनों के दौरान बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 21 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों के दौरान मानसून से जुड़ी 439 घटनाएं हुईं, जबकि सुरक्षा बलों ने बाढ़, भूस्खलन और जलभराव से प्रभावित 1,284 लोगों को बचाया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english