मातर पर्व पर टेकारी में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, लोक गायक गोरेलाल बर्मन बिखेरेंगे सुरों का जादू
आरंग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक पर्वों की जीवंत झलक ग्राम टेकारी (कुंडा) में देखने को मिलेगी। मातर पर्व के पावन अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर को प्रसिद्ध लोक गायक गोरेलाल बर्मन के लोक श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में ग्राम के कारी चौरा में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।उल्लेखनीय है कि ग्राम टेकारी में मातर पर्व मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा रही है। यहां प्रतिवर्ष भाई दूज के दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मातर उत्सव मनाया जाता है तथा गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व ग्रामीण जीवन, आस्था और लोक संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।
मातर पर्व के अवसर पर न केवल ग्रामवासी, बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। पूजा-अर्चना और पारंपरिक उत्सव के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंग जाता है तथा मेले जैसा माहौल बन जाता है। इस बार लोक गायक गोरेलाल बर्मन की लोक श्रृंगार प्रस्तुति उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के साथ ग्रामीणों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगी।













Leave A Comment