राष्ट्रीय रामायण महोत्सव :अपनी जादुई आवाज के साथ मंच पर आईं ख्याति प्राप्त कलाकार शणमुख प्रिया
रायगढ़। रायगढ़ में आज से शुरू हुए राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शाम देश के जाने-माने कलाकारों के शानदार कार्यक्रम से गुलजार हुई। ख्याति प्राप्त कलाकार शणमुख प्रिया ने कई टीवी रियलिटी शो में अपने शानदार माडूलेशन और गायकी की धाक जमाई है। आज रायगढ़ के राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने अपनी जादुई आवाज के साथ "देवा श्री गणेशा" की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गाने सुनने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
शणमुख प्रिया ने जय जोहार और छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा के साथ श्रोताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार छत्तीसगढ़ आई है और उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। शणमुख प्रिया ने मीरा बाई के प्रसिद्ध भजन "पायो जी मैंने राम रतन धन पायो" की सुंदर प्रस्तुति के साथ समां बांधा।
Leave A Comment