राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : देश-विदेश से आए कलाकारों ने रंगबिरंगे पारंपरिक परिधानों में किया मार्च पास्ट
रायगढ़। रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के पहले दिन देश-विदेश से आए कलाकारों ने अपने रंगबिरंगे पारंपरिक परिधानों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मार्चपास्ट किया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उत्साह के साथ उनका छत्तीसगढ़ की धरा पर उनका स्वागत तालियों के साथ किया। इस दल में रामरामी समुदाय के सदस्य भी शामिल रहे, दो अपनी रामनामी परंपरा का निर्वहन आज भी कर रहे हैं।
इंडोनेशिया का दल विशेषतौर पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यह पहला मौका है जब इस देश के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंचे है।
झारखंड से आए 25 सदस्यीय दल ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा में मार्च पास्ट किया। उन्होंने विशेष तरह के मुखौटे भी पहन रखे थे। कर्नाटक से आए दल एवं महाराष्ट्र से आए 18 सदस्यीय कलाकार दल ने मार्च पास्ट में अद्भुत प्रस्तुति दी है। इनका नेतृत्व बजरंगबली का वेष धरे एक कलाकार ने किया।
उत्तराखंड के दल की अगुवाई रावण की भूमिका निभा रहे एक कलाकार ने किया। छत्तीसगढ़ के दलों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई।
इस महोत्सव में 12 राज्यों के 270 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रदेश के 70 कलाकार और विदेशों से आए 27 कलाकार भी शामिल हैं।
Leave A Comment