राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: अहिरावण राम को मूर्च्छित कर ले गया पाताल
रायगढ़। रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कंबोडिया से आई टीम ने अहिरावण प्रसंग को प्रस्तुत किया और इसकी संगीतमय प्रस्तुति दी। इस प्रसंग में रावण के भाई अहिरावण राम को मूर्छित करके पाताल लोक ले जाता है। तब हनुमान, राम को सकुशल लाने के लिए पाताल लोक जाते हैं। जहां उनका सामना अपने ही पुत्र मकरध्वज से होता है। अंत में हनुमान, राम को वापस लाते हैं। इस प्रसंग को बड़े ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस प्रसंग में राम को छुड़ाने अहिरावण से हनुमान का युद्ध भी दर्शाया गया।
Leave A Comment