जब 11 साल की आलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर से मिलीं, बताया- क्या करना चाहती थीं वह
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचे हैं और फैन्स इस जोड़ी को जल्द शादी के बंधन में बंधे देखना चाह रहे हैं। जहां एक तरफ आलिया और रणबीर की शादी की जोरदार तैयारियां चल रही हैं, वहीं दोनों के कुछ पुराने वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में आलिया और रणबीर एक-दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आलिया भट्ट का भी सोशल मीडिया पर छाया है। इसमें आलिया बता रही हैं कि जब वह रणबीर कपूर से पहली बार मिली थीं तो कितनी सी थीं और उनके दिमाग में क्या चल रहा था।
इस वीडियो में आलिया भट्ट कहती नजर आ रही हैं, 'जब मैं रणबीर से पहली बार मिली तो मैं 11 साल की थी। मैं इतनी शर्मीली थी कि मुझे उनके कंधे पर अपना सिर रखना था और मैं ऐसा नहीं कर पाई।' आलिया हमेशा से कहती रही हैं कि रणबीर उनके बचपन का क्रश रहे हैं। आलिया उस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन देने के लिए गई थीं और इस फिल्म को रणबीर असिस्ट कर रहे थे।
आलिया ने कहा था कि जब उन्होंने रणबीर को पहली बार स्क्रीन पर देखा था तो उसी दिन फैसला ले लिया था कि वह रणबीर से ही शादी करेंगी। तब आलिया काफी छोटी थी।
खबर है कि दोनों के प्री वेडिंग फंक्शंस उनके घर वास्तु में ही होंगे, जहां तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही है। हालांकि, हाल ही में आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बताया है कि शादी के वेन्यू और डेट्स में बदलाव किए गए हैं। कहा यह जा रहा है कि शादी के बाद दोनों कृष्णाराज बंगले पर रहेंगे और दोनों की शादी भी यहीं होगी, क्योंकि यह ऋषि कपूर की इच्छा थी। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की मेहंदी सेरिमनी आज होनी है। मेहंदी सेरिमनी पर ही संगीत का भी कार्यक्रम होगा। खबर है कि आलिया और रणबीर की प्री वेडिंग उनके बांद्रा वाले घर वास्तु पर हो रही है, जबकि शादी की रस्में कृष्णराज बंगले पर होगी, जो ऋषि कपूर की अंतिम इच्छा थी। हालांकि, कुछ खबरें ऐसी भी रही हैं कि दोनों में से कहीं भी कोई इवेंट नहीं होगा बल्कि उन्होंने किसी फाइव स्टार होटल को बुक कराया है।
Leave A Comment