ब्रेकिंग न्यूज़

 शरीर में जमा गंदगी निकालने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
  हमारे शरीर के अंदर जमा गंदगी कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए अधिकतर लोग समय-समय पर अपनी बॉडी को डिटॉक्स (body detox) करते रहते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, हम एकदम स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। ये आयुर्वेदिक उपाय आपके शरीर में जमा गंदगी को आसानी से मल के जरिए बाहर निकालने में मदद करेंगे। साथ ही आपके शरीर के हर अंग की अच्छे से सफाई भी करेंगे। पेट और आंतों में जमा या सड़ा खाना भी बाहर निकल जाएगा।  
शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (how to remove ama from the body)
 1. आंवला  
आंवला त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी आंवले का उपयोग किया जा सकता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट टॉक्सिंस को निकालने में सहायक होता है। साथ ही आंवला पेट की गर्मी को भी शांत करता है। आंवला शरीर के सभी अंगों की सफाई करता है। आंवला रक्त के शुद्धिकरण में भी मदद करता है। टॉक्सिंस के कारण होने वाले त्वचा रोगों को आंवले के सेवन से दूर किया जा सकता है। आंवले का सेवन आप जूस, पाउडर के रूप में कर सकते हैं। 
 2. नींबू  
नींबू को एक बेहतरीन बॉडी डिटॉक्सिफिशेन के रूप में जाना जाता है। यह रक्त को शुद्ध करता है। नींबू पेट और आंतों की अंदरुनी सफाई भी करता है। किडनी और लिवर में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी नींबू का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप हल्का गर्म पानी लें, इसमें नींबू का रस डालें। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से बॉडी में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान आप नींबू पानी दिन में 3-4 बार पी सकते हैं।
 3. एलोवेरा 
एलोवेरा त्वचा और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा का सेवन करने से पेट में जमा गंदगी आसानी से मल त्याग के दौरान बाहर निकल जाती है। साथ ही यह पेट की गर्मी को भी शांत करता है। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से त्वचा खूबसूरत बनती है। यह पेट और आंतों की सफाई भी करता है। अपने शरीर के अंगों की सफाई करने के लिए एलोवेरा के जूस का सेवन जरूर करें।
 4. नीम 
आयुर्वेद में नीम का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। रक्त की शुद्धि करने के लिए भी नीम का उपयोग किया जाता है। नीम पेट और आंतों की गंदगी को बाहर निकालकर त्वचा को खूबसूरत बनाता है। इसके लिए आप नीम के पत्ते, फूल छाल और जड़ को धूप में सुखा लें। इन सभी का पाउडर बना लें। रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से रक्त दोष ठीक होते हैं। शरीर में जमा टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं।
 5.ऑयल पुलिंग 
आयुर्वेद में ऑयल पुलिंग को काफी महत्व दिया गया है। इससे कई रोग दूर होते हैं। रोज सुबह खाली पेट ऑयल पुलिंग करने से शरीर में जमा टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं। यह आंतों, फेफड़ों की सफाई करने में सहायक होता है। इसके लिए आप एक चम्मच तेल लें। इसे अपने मुंह में भर लें। अब इसे 3-4 मिनट तक मुंह में ही घुमाते रहें, फिर बाहर थूंक दें। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english