गर्मी में कौन सा कुकिंग ऑयल सेहत के लिए है बेस्ट?
गर्मियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को तला-भुना खाना खाने से बचने और हेल्दी डाइट लेने जैसी सलाह दी जाती है। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ खाना पकाने के लिए सही तेल का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। ऐसे में यह सवाल आता है गर्मियों में कौन सा तेल खाना पकाने के लिए अच्छा होता है? "गर्मियों में खाना पकाने के लिए घी, नारियल तेल और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।" इनमें हेल्दी फैट्स और कई गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ध्यान रहे, इनका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।
नारियल तेल
नारियल तेल (Coconut oil) की तासीर ठंडी होती है, साथ ही, इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इससे खाना पकाने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल तेल पचाने में हल्का होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, पित्त दोष को शांत करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। नारियल तेल को खाना पकाने और तड़का मारने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सरसों का तेल
सरसों के तेल (Mustard oil) में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। गर्मियों में खाना पकाने के लिए इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे पाचन में सुधार करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
घी
गर्मियों में खाना पकाने के लिए घी (Ghee) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन-ए, डी, ई, के और हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इससे खाने पकाने से शरीर को मॉइस्चराइज रखने, पाचन में सुधार करने, जोड़ों को स्वास्थ्य रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
सावधानियां
तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य स्थिति और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करें। खासकर किसी मेडिकल कंडीशन में।
निष्कर्ष
गर्मियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए नारियल तेल, सरसों का तेल और घी से खाना पकाया जा सकता है। इनको स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रहे कोई भी मेडिकल कंडीशन होने पर इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
रोज घी खाने से क्या फायदा होता है?
रोज घी खाने से पाचन में सुधार करने, जोड़ों को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, शरीर को एनर्जी देने और स्किन को हेल्दी होने में मदद मिलती है।







.jpg)

Leave A Comment