ब्रेकिंग न्यूज़

क्या किशमिश कब्ज के लिए अच्छी है? जानें पेट दुरुस्त रखने के लिए कैसे करें इसका उपयोग
  किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं जन्म लेती हैं। पाचन से जुड़ी सबसे कॉमन समस्या है कब्ज। कब्ज और अपच जैसी समस्या में किशमिश का सेवन  बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में मौजूद गुण शरीर को पोषण देने के साथ ही पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन, पोटैशियम, विटामिन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा किशमिश का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
 कब्ज दूर करने के लिए किशमिश के फायदे- 
 1. किशमिश में फाइबर का पर्याप्त मात्रा होती है, फाइबर पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
 2. रोजाना किशमिश का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और अपच, पेट की गैस और कई अन्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
 3. वजन कम करने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा रखते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती है।
 4. पेट में गैस बनने और एसिडिटी की समस्या में भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश का पानी पीने से पेट साफ रहता है।
 5. शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, किशमिश में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
 कब्ज दूर करने के लिए कैसे खाएं किशमिश?
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए किशमिश का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए आप रात में एक मु_ी किशमिश लेकर इसे पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट किशमिश को छानकर इसका सेवन करें। इसके अलावा किशमिश के पानी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज दूर करने के अलावा कई अन्य समस्याओं में भी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english