इन 10 चीजों को एक साथ खाने से मिलता है दोगुना पोषण....रुटीन में शामिल करें इन्हें
अधिकांश लोग, बिना सोचे-समझे अपने स्वाद को प्राथमिकता देते हुए कुछ भी खा लेते हैं। चाहे परिणाम कुछ भी हो। ऐसा करने में युवा सबसे आगे हैं। युवाओं में देखा गया है कि वह पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को दरकिनार करते हुए अनहेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। जिसके नुकसान बाद में होते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आप जो भी खाएं वह हेल्दी हो और घर का बना हो। इस लेख में हम आपको 10 ऐसे खाद्य पदार्थों की लिस्ट दे रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इनका सेवन एक साथ करें....
1. बींस और टमाटर
बींस और टमाटर एक साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप जब भी बींस की सब्जी बनाएं तो उसमें टमाटर जरूर डालें। टमाटर और बींस दोनों में ही आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें इन दोनों फूड का सेवन जरूर करना चाहिए। बींस मसल्स बढ़ाने में भी मददगार है।
2. सैंडविच और पालक
आप ब्रेकफास्ट में या स्नैक्स के रूप में सैंडविच का सेवन जरूर करते होंगे। अगर आप सैंडविच में पालक का एक पत्ता भी मिलाकर खाएंगे तो एक दिन की जरूरत का 20 प्रतिशत तक विटामिन ए प्राप्त कर सकते हैं। इससे सैंडविच टेस्टी बन जाता है। सैंडविच में अधिक से अधिक सब्जियों को मिलाकर खाने से यह पोषक तत्वों से युक्त हो जाता है। इसके सेवन से आपको किसी तरह की प्रॉब्लम भी नहीं होती है।
3. सालसा और सफेद चने
सालसा में थोड़ी मात्रा में भी अगर सफेद चने का मिश्रण करके सेवन करते हैं तो आपको काफी मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। प्रोटीन का विकल्प तलाश रहे लोगों के लिए सालसा और सफेद चने का मिश्रण बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पेट को भी हेल्दी रखने में आपकी मदद करता है। आप बिना कैलोरी बढ़ाए हेल्दी डाइट ले सकते हैं।
4. ग्रीन टी और लेमन जूस
ग्रीन टी और नींबू का रस आप एक साथ ले सकते हैं। इसके सेवन से आप शरीर के विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल पाते हैं। इसके सेवन से आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है जिससे आपका शरीर बीमारियों से मजबूती के साथ लड़ता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
5. दही और केले
यह एक्सरसाइज करने वालों और मसल्स बढ़ाने वालों के लिए एक बेहतरीन मिश्रण है, इसके सेवन से आप तेजी से मसल्स बढ़ा सकते हैं। वर्कआउट के बाद आप दही में केले को मैस कर के खा सकते हैं। दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो पुरुषों और महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Leave A Comment