ब्रेकिंग न्यूज़

रात में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए ...!

रात का समय शरीर के आराम और खुद को रिपेयर करने का होता है. इस दौरान पाचन तंत्र की गति धीमी हो जाती है, इसलिए रात में क्या और कितना खाया जा रहा है, इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है. अगर रात का खानपान सही न हो, तो शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता. इसके संकेत कई रूपों में दिखते हैं, जैसे रात में पेट भारी लगना, गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, नींद बार-बार टूटना या सुबह उठते ही थकान महसूस होना.
कुछ लोगों को रात में बेचैनी, पसीना आना या सुबह सिर भारी लगने की समस्या भी होती है. वजन बढ़ना, कब्ज और दिनभर सुस्ती रहना भी इस बात का इशारा है कि रात के खाने पर ध्यान देने की जरूरत है. ये लक्षण बताते हैं कि रात में भोजन का समय, मात्रा और आदतें सही नहीं हैं. इसलिए अच्छी नींद और बेहतर सेहत के लिए रात के खानपान को संतुलित रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि रात के समय कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए.
रात में कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए?
 रात में ऐसे फूड्स नहीं खाने चाहिए जो पचने में भारी हों या पेट पर ज़्यादा दबाव डालें. तले-भुने और बहुत मसालेदार फूड्स पाचन को बिगाड़ सकते हैं और एसिडिटी की समस्या बढ़ा देते हैं. बहुत मीठा खाने से ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है और नींद प्रभावित होती है. ज्यादा नमक वाले फूड्स शरीर में पानी रोकते हैं, जिससे सूजन और बेचैनी हो सकती है.
प्रोसेस्ड और जंक फूड्स में मौजूद फैट पाचन तंत्र को सुस्त कर देता है. रात में चाय, कॉफी या कैफीन वाले पेय लेने से दिमाग एक्टिव रहता है और नींद नहीं आती. बहुत ज्यादा ठंडे या भारी डेयरी प्रोडक्ट्स भी पेट में गड़बड़ी कर सकते हैं. इसलिए रात में ऐसे फूड्स से दूरी रखना सेहत के लिए बेहतर होता है.
रात में कौन से फूड्स खाना सही है?
रात के समय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना सबसे अच्छा माना जाता है. उबली या हल्की सब्जियां, दाल, सादी रोटी या थोड़ा चावल पाचन के लिए सही होते हैं. खिचड़ी, सूप या दलिया जैसे फूड्स पेट पर बोझ नहीं डालते.
सीमित मात्रा में दही या छाछ लेने से पाचन को आराम मिलता है. ये फूड्स शरीर को ज़रूरी पोषण देते हैं और नींद को भी बेहतर बनाते हैं. हल्का भोजन करने से पेट साफ रहता है और सुबह शरीर हल्का महसूस करता है. इसलिए रात में सादा और संतुलित खाना फायदेमंद होता है.
रात को अच्छी सेहत के लिए ये भी जरूरी
रात का खाना सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले खा लेना चाहिए. खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें और हल्की वॉक करें. टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना न खाएं, ताकि पेट भरने का सही संकेत मिले. बहुत अधिक पानी या ठंडा पानी रात में न पिएं. सोने और उठने का समय तय रखें. तनाव से दूर रहना और अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है. सही खानपान के साथ सही आदतें अपनाने से रात में शरीर को पूरा आराम मिलता है और सेहत बनी रहती है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english