ब्रेकिंग न्यूज़

 क्या इंस्टेंट ओट्स वाकई हेल्दी ब्रेकफास्ट है?

 ओट्स एक तरह का होल ग्रेन फूड है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी मौजूद होता है। ओट्स मॉर्न‍िंग एनर्जी और वेट लॉस के ल‍िए सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कई लोग रोल्‍ड ओट्स को खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इंस्‍टेंट ओट्स को हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट समझकर खा लेते हैं, ले‍क‍िन क्‍या इंस्‍टेंट ओट्स वाकई एक हेल्‍दी व‍िकल्‍प है? इंस्‍टेंट ओट्स जल्‍दी तैयार हो जाते हैं इसल‍िए इसे ज्‍यादातर लोग अपने नाश्‍ते में शाम‍िल करते हैं पर इसके सेहतमंद होने पर सवाल खड़ा होता है। एक्‍सपर्ट और र‍िसर्च की मदद से इस सवाल का जवाब आगे जानते हैं।
 इंस्‍टेंट ओट्स खाने से पेट जल्‍दी भरता है- 
 एक स्‍टडी में 48 स्‍वस्‍थ वयस्‍कों को शाम‍िल क‍िया गया। हर व्‍यक्‍त‍ि को अलग-अलग द‍िनों पर अलग-अलग नाश्‍ता द‍िया गया। ज‍िन लोगों को नाश्‍ते में इंस्‍टेंट ओट्स द‍िए गए, उन्‍हें पेट जल्‍दी भरा हुआ महसूस हुआ। इस स्‍टडी में इंस्‍टेंट ओट्स खाने का कोई नुकसान नहीं द‍ेखा गया है।
 इंस्‍टेंट ओट्स ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड होते हैं   इंस्‍टेंट ओट्स भी रोल्‍ड ओट्स की तरह हेल्‍दी होते हैं। इंस्‍टेंट ओट्स और रोल्‍ड ओट्स की कैलोरी में ज्‍यादा फर्क नहीं होता। 40 ग्राम इंस्‍टेंट ओट्स में करीब 200 कैलोरी होती हैं वहीं रोल्‍ड ओट्स में करीब 150 कैलोरी होती हैं। इंस्‍टेंट ओट्स में फैट और फाइबर तीन ग्राम होता है और रोल्‍ड ओट्स में फैट और फाइबर पांच से छह ग्राम होता है। इंस्‍टेंट ओट्स ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड होते हैं और इन्‍हें खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है वहीं दूसरी ओर रोल्‍ड ओट्स कम प्रोसेस्‍ड होते हैं, इनमें फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है, ये धीरे पचते हैं और इसे खाकर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
 इंस्‍टेंट ओट्स का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स करीब 80 होता है और ग्‍लाइसेम‍िक लोड करीब 17 होता है। वहीं रोल्‍ड ओट्स की बात करें, तो जीआई 55 होता है और जीएल करीब 11 होता है। यानी डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए रोल्‍ड ओट्स ज्‍यादा बेहतर व‍िकल्‍प है क्‍योंक‍ि इसका जीआई, इंस्‍टेंट ओट्स के मुकाबले कम होता है।
 इंस्‍टेंट और रोल्‍ड ओट्स दोनों ही सेहत के ल‍िए फायदेमंद हैं, आप दोनों में से क‍िसी का भी सेवन कर सकते हैं। National Library Of Medicine की स्‍टडी कहती है क‍ि इंस्‍टेंट ओट्स खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता वहीं  इंस्‍टेंट ओट्स, रोल्‍ड ओट्स के मुकाबले ज्‍यादा प्रोसेस्‍ड होते हैं और इनका जीआई भी रोल्‍ड ओट्स के मुकाबले ज्‍यादा होता है, इसल‍िए डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए रोल्‍ड ओट्स बेहतर हैं और स्‍वस्‍थ लोगों के ल‍िए भी रोल्‍ड ओट्स बेहतर व‍िकल्‍प हैं, हालांक‍ि इंस्‍टेंट ओट्स खाकर भी सेहत पर कोई बुरा असर देखा नहीं जाता है। आप अपनी सुव‍िधा के अनुसार व‍िकल्‍प चुन सकते हैं।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english