रोज खाएं कच्चा केला ... दूर होंगी ये स्वास्थ्य समस्याएं...
केला एक ऐसा फल है, जो आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है। केला ना सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आपने पका हुआ केला तो जरूर खाया होगा और इसके फायदों के बारे में भी सुना होगा। लेकिन आज हम आपको कच्चे केले के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आमतौर पर लोग कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते बनाकर खाते हैं। आप कच्चे केले को उबालकर भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, , विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे केले का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है।
कच्चा केला कुछ बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं -
पाचन संबंधी समस्याएं दूर करता है
कच्चे केले का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसमें फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं। कब्ज की समस्या में भी कच्चा केला खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर आँतों की सफाई करने में मदद करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।
वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है
आजकल मोटापे की समस्या काफी आम हो गई है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कच्चे केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे इसे पचाने में समय लगता है। इससे आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। रोजाना कच्चा केला से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है और मोटापा कम होता है।
इम्युनिटी को बूस्ट करता है
जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं या जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, उन्हें भी कच्चे केले का सेवन जरूर करना चाहिए। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। रोजाना कच्चे केले का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी कच्चा केला बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में कच्चा केला जरूर शामिल करना चाहिए।
दिल की बीमारियों से बचाव करता है
कच्चे केले का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। रोजाना कच्चे केले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और किडनी फंक्शन में भी मदद मिलती है। अगर आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कच्चा केला जरूर शामिल करें।
Leave A Comment