महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सप्लीमेंट्स
आमतौर पर हर व्यक्ति के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता उसकी उम्र और सेहत के आधार पर निर्भर करती है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ, यह अवश्यकता लगातार बदलती भी रहती है। बात अगर महिलाओं की सेहत की करें तो वो अक्सर अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने के चक्कर में खुद अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की उपेक्षा करती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें कई बार सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेहतमंद बने रहने के लिए एक उम्र के बाद महिलाओं को अपने रूटिन में इन 5 सप्लीमेंट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विटामिन B12-
प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य विटामिन की तरह विटामिन B12 भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में इसका काम न केवल रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाना है बल्कि यह नर्वस सिस्टम और दिमागी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से महिला को कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिसमें कमजोरी, थकान, दिल की धड़कन का बढ़ना, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा, जीभ का लाल होना, कब्ज, दस्त, भूख न लगना, गैस बनना, तंत्रिका संबंधी समस्याएं और आंखों का कमजोर होना शामिल है।
कैल्शियम-
कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह व्यक्ति की हड्डियों और दांतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं हृदय और शरीर की मांसपेशियों के लिए भी कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी होने पर व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और हृदय रोग जैसे कई रोग घरे सकते हैं। ऐसे में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दूध या उससे बनें प्रॉडक्ट्स डाइट में शामिल करें।
मैग्नीशियम-
मैग्नीशियम शरीर के लिए जरूरी खनिज पदार्थ यानी मिनरल्स में से एक है। इसका सेवन करने से डीएनए निर्माण के अलावा शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी मदद मिलती है, जिससे व्यक्ति का शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। मैग्नीशियम चिंता और अनिद्रा की समस्या को दूर करके जिंक और कैल्शियम के साथ मिलकर हृदय, मांसपेशियों और किडनी को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
विटामिन डी-
विटामिन डी एक-मात्र ऐसा पोषक तत्व है, जिसे शरीर सूरज की रोशनी से प्राप्त करता है। विटामिन डी शरीर को स्वस्थ रखते हुए हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य तक को भी बिगाड़ सकती है। इसके अलावा विटामिन ड की कमी मधुमेह, हृदय रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस, स्तन कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती है।
ओमेगा 3-
दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड बेहद जरूरी है। यह एक ऐसा बेहतरीन सप्लीमेंट है। जिसका सेवन करने से व्यक्ति की ब्रेन हेल्थ बेहतर होने के साथ जॉइंट पेन भी कम होता है। यह शरीर की सूजन से लड़ते हुए उम्र से जुड़े हुए कई स्वास्थ्य परिवर्तनों और जोड़ों के दर्द से भी व्यक्ति का बचाव करता है।
Leave A Comment