ब्रेकिंग न्यूज़

 मूली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानें ऐसी चीजों के बारे में
 मूली ठंड के दिनों में खाई जाने वाली एक बेहतरीन सब्जी है। हम कई तरह से मूली का सेवन करते हैं जैसे सलाद में, मूली के पराठे भी खाए जाते हैं, मूली की भुरजी या सब्जी भी बनाकर खाई जाती है। हालांक?ि मूली में कई पोषक तत्व होने के बाद भी इसका सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। आज हम उन्हीं सब चीजों के बारे में जानेंगे। 
 1. मूली के साथ दूध का सेवन न करें  
 मूली खा रहे हैं तो आपको दूध से बनी चीज या दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध का सेवन खट्टी चीजों के साथ नहीं किया जाता। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आपने दूध का सेवन सुबह किया है तो ध्यान रखें  कि मूली का सेवन शाम से पहले न करें। कोशिश करें कि ये दोनों  चीजें एक दिन में न खाएं। दोनों के बीच गैप रखना जरूरी है। 
 2. मूली के साथ खीरे का सेवन न करें  
कई लोग सलाद में मूली और खीरे का सेवन साथ करते हैं पर इन 2 चीजों का सेवन भी साथ में नहीं करना चाहिए। खीरे में एस्कॉर्बिनाज़ होता है, ये विटामिन  सी को सोखने का काम करता है। इन दोनों चीजों का सेवन साथ नहीं किया जाना चाहिए। आपको सलाद में भी इन 2 चीजों का मिश्रण नहीं बनाना है, कई लोग इसे सब्जी में साथ इस्तेमाल करते हैं पर आपको इससे त्वचा संबंधी शिकायत हो सकती है।
 3. मूली के साथ संतरे का सेवन न करें  
मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना  चाहिए। ये आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है। अगर आपने मूली की सब्जी का सेवन किया है तो उसके तुरंत बाद संतरा न खाएं।  मूली और संतरे का एक साथ सेवन खासकर बड़ी उम्र के लोगों को नहीं करना  चाहिए।  उनका पाचन तंत्र युवकों के मुकाबले ज्यादा कमजोर होता है। आप दोनों चीजों के बीच 4 से 5 घंटे का अंतराल कर सकते हैं।
 4. मूली के साथ करेला न खाएं 
आपको मूली के साथ करेले का सेवन नहीं करना  चाहिए।  एक्सपर्ट के मुताबिक इससे सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। मूली में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जिससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। आप दोनों के बीज सुबह और शाम का अंतराल जरूर करें। 
 5. मूली के साथ चाय न पिएं 
मूली के साथ चाय का सेवन करने से आपको एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको चाय पीने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली की तासीर ठंडी होती है, जब इसे गरम चीजों के साथ लिया जाता है तो उसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है। 
 मूली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल लो होता है जिन्हें लो शुगर की समस्या है उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english