नेपाल ने भारत की कौवैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति दी
नई दिल्ली। नेपाल ने भारत की कौवैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति दे दी है। भारत बायोटैक की कोविड वैक्सीन को अनुमति देने वाला नेपाल तीसरा देश है। भारत ने जनवरी में इस वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति दी थी। उसके बाद इस महीने के आरंभ में जिम्बाब्वे ने इस वैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी दी थी।
नेपाल के औषधि प्रशासन विभाग ने कहा कि भारत में बनी इस वैक्सीन को सशर्त अनुमति दी गई है। नेपाल भारत से एस्ट्राजेनिका की 23 लाख वैक्सीन आयात कर चुका है। इसके अलावा 10 लाख खुराक भारत ने नेपाल को उपहार में दी थी। भारत बायोटैक ने कहा है कि 40 देशों ने कोवैक्सीन में रूचि दिखाई है। ब्राजील, फिलीपिन्स और थाईलैण्ड में इसके आपात उपयोग की अनुमति देने की प्रक्रिया जारी है।
Leave A Comment