ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा जिले में गंभीर सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत, 23 लोग घायल
  -सभी परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम तिरैया से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे  
-मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया
बेमेतरा।  बेमेतरा जिले में बीती रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें शामिल हैं। 23  लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 जानकारी के अनुसार ये सभी  पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम पथर्रा से ग्राम तिरैया गए थे , जहां जन्मोत्सव (छठी ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे । इसी दौरान ग्राम कठिया के पास सडक़ किनारे खड़ी माजदा में पिकअप जा घुसी।  टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई ।
मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा , एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे  और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायलों को  बाहर रेफर के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।
 बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि सभी एक ही गांव ग्राम पथर्रा के हैं जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे  सभी आपस में एक ही परिवार के लोग हैं ।
बेमेतरा सडक़ हादसे में घायल हुए लोगों के नाम-
 (1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्रीमती मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष 
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका  13वर्ष 
(4)कविता पति तिजराम साहू   महिला  40वर्ष 
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन  महिला 40वर्ष 
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू  बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष 
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला  उम्र42वर्ष 
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष  36वर्ष
(12) लोकेश साहू  पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू  महिला 50 वर्ष 
(14) रत्ना साहू  महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू  बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला  60 वर्ष 
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष 
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष
 जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम
 (1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष
(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष
(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष 
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम
 (4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष 
(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष
(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू   महिला 39 वर्ष
(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष
(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में हुई आठ लोगो की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घायलों के बेहतर इलाज के उन्होंने निर्देश दे दिए है।
सीएम ने अपने सोशल मिडिया हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english