सोनम कपूर ने वर्किंग मांओं की चुनौतियों पर की बात, बोलीं लोगों को लगता है हमें अपने बच्चों की परवाह नहीं
एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने हाल ही में अपने बेटे का वेलकम किया है। उन्होंने मातृत्व की चुनौतियों पर खुलकर बात की है। स्वास्थ्य के लिहाज से उन्होंने पहले के मुकाबले अब खुद को काफी फिट कर लिया है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यूह में सोनम ने मातृत्व की सभी चुनौतियों पर खुलकर बातचीत की। पिछले कुछ समय में सोनम को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन अब वे एक फिट मॉम बन चुकी है। इंटरव्यूह के दौरान हुई बातचीत में सोनम से पूछा गया कि क्या मॉम हिल्ट जैसी कोई चीज होती है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मदरहुड के लिए कोई तैयार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई काम करने वाली महिला हो या फिर कोई हाउस वाइफ ही क्यों न हों। मॉम गिल्ट से होकर सभी माओं को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिला चाहे कुछ भी करती हो चाहे वह घर पर खाना बनाती हो चाहे वह बाहर जाकर काम करती हों आपके मन में यह गिल्ट हमेशा रहता है।
अपने बच्चों का रखते हैं ध्यान
सोनम कपूर ने बताया कि लोग सोचते हैं कि हम अपने बच्चों का ध्यान नहीं रखते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है हम काम करने के साथ-साथ अपने बच्चों का भी ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की स्टीरियोटाइप सोच बन गई है कि काम करने वाली महिलाए बच्चों का ध्यान ठीक तरह से नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम बच्चों का उतना ध्यान रखते हैं, जिससे हमारा काम भी हो सके।
मदरहुड के बाद बदली सोच
सोनम ने कहा कि मदरहुड के बाद से मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद से न केवल मेरी सेहत बल्कि सोच में भी काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद मेरी शरीर बदल गई है और मैने भी शरीर पर ध्यान देना शुरु कर दिया था।
Leave A Comment